आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन दर्श अमावस्या का प्रभाव आपके मन पर असर डालेगा। घर की छोटी छोटी बातों को न लें अपने ऊपर बल्कि अपने काम को करते रहें। अपनेपन और कोशिशों के चलते आप लोगों पर अपना असर डाल पाएंगे। नेगेटिव - घर में भी आपके कामों में विस्तार होगा ऐसे में दूसरों के कामों का जिम्मा आप को परेशान भी कर सकता है।करियर - कामकाज के लिए आज के दिन की स्थिति प्रतिस्पर्धा वाली रहने से थकान भी बढ़ सकती है। हर काम पर ध्यान न लग पाने से भी कुछ सौदे आप के हाथों से निकल भी सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन आप का धन बाहरी चीजों में खर्च होने का समय है, सेहत या फिर बच्चों की फरमाइशें धन व्यय को बढ़ा सकती हैं।लव लाइफ - रेवती नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर आपको संबंधों में कुछ अनुकूलता देने वाला रह सकता है। बाहरी लोगों के साथ आकर्षण बना रहने वाला है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज भी ध्यान देने की जरूरत है। माइग्रेन से जुड़ी समस्या के चलते दिक्कत बढ़ सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - गहरा भूराउपाय - पितरों का पूजन करें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन घर के कामों में आपको आगे रखेगा। अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का अच्छा असर रहेगा जिससे आप घरेलू काम पूरे करने की कोशिश में लगे रहने वाले हैं। सामाजिक रूप से आज किसी समारोह इत्यादि में शामिल हो सकते हैं।नेगेटिव - विष्कुम्भ योग के असर से बाहर के काम समय पर पूरे करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इससे थोड़ी परेशानी या भागदौड़ बढ़ सकती है।करियर - अमृत सिद्धि योग काम के मामले में नए मौके की हलचल दिख सकती है। अगर कोई बड़ा काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो आज बात करके आगे बढ़ना अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर काम करने से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन धन खर्च सामाजिक क्षेत्रों में और कुछ दान से जुड़े सेवार्थ कामों में आमदनी लगने वाली है।लव लाइफ - शादीशुदा जीवन में आज समझदारी दिखानी होगी। साथी को आपकी थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत महसूस हो सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में कंधे ओर बाहों में दर्द की स्थिति रह सकती है इस दौरान हर्बल चीजों का सहारा लेना अनुकूल रहेगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - कालाउपाय - पितरों के लिए तर्पण करें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन समझदारी से काम लेने वाला रहेगा क्योंकि चंद्रमा की स्थिति अमावस्या के चलते आप को व्यस्त मना सकती है। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा के कारण आप अपने कामों को अच्छे तरीके से संभाल पाएंगे। किसी यात्रा पर भी निकल सकते हैं।नेगेटिव - गण्ड मूल के साथ विष्कुम्भ योग के असर से आज के दिन शक इत्यादि जैसी बातों से बचें इस कारण मन थोड़ा उलझ सकता है।करियर - काम के मामले में दिन ठीक रहेगा पर अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ असर से ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को सराहा जा सकता है और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।फाइनेंस - अमृत सिद्धि का शुभ योग आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। छोटी बचत करने का लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज अपनापन रहेगा। आपकी समझदारी और सॉफ्ट तरीका साथी को आपके करीब लाएगा। छोटी-छोटी बातों से रिश्ता और अच्छा बनेगा।हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें। पेट से जुड़ी हल्की परेशानी या कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए खानपान सही रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चावल और दूध का दान करें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके राशि स्वामी के लिए खास है क्योंकि दर्श अमावस्या के असर पर आप पर ही सबसे अधिक रहेगा। अपने कामों पर ध्यान रखें अच्छे से। इस समय कोई नया काम करने से बचें जो है उसे संभाल कर रखें।नेगेटिव - विष्कुम्भ योग के असर और चंद्रमा के शनि के साथ होने से मन थोड़ा उदास रह सकता है। दूसरों की बातों का असर ज्यादा न लें नहीं तो बेवजह तनाव बढ़ सकता है।करियर - काम के मामले में पुराने जान-पहचान वाले लोग काम आएंगे।आज के दिन कारोबार के लिए यात्रा ज्यादा बेहतर न रह पाए। अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए काम ही नतीजे देंगे। पुराने लोगों से बात बन सकती है और नए मौके भी सामने आ सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति कमजोर है लेकिन इस दौरान खर्च भी बने रहेंगे घर या सामान इत्यदि चीजों पर आप को धन लगाना होगा। लव लाइफ - आज के दिन दांपत्य जीवन की स्थिति साधारण ही रहेगी घर में ससुराल पक्ष से काम की अधिकता तनाव दे सकती है। बस बात करने का तरीका नरम रखें।हेल्थ - आज के दिन दूषित पानी के कारण रोग परेशानी दे सकते हैं इस समय खाने पीने में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - पितृ स्त्रोत का पाठ करें। जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन चंद्रमा का गोचर और दर्श अमावस्या की स्थिति आप पर असर डाल सकती है। घर पर लोगों के साथ काम की अधिकता बढ़ सकती है। घर में पूजा या कोई अच्छा काम करने का मन बनेगा। अमृत सिद्धि योग से कुछ काम आपके पक्ष में जा सकते हैं।नेगेटिव - दर्श की स्थिति के साथ भी विष्कुम्भ योग के कारण बच्चों की तरफ से थोड़ी भागदौड़ या चिंता हो सकती है। पिता से जुड़ी किसी बात को लेकर भी मन थोड़ा परेशान रह सकता है।करियर - काम में आपकी पकड़ मजबूत रहे इसके लिए जो लोग आपके साथ काम कर रहे हैं उन पर थोड़ा अधिक ध्यान दें। ऑफिस में कोई नया व्यक्ति आप के काम की चेकिंग कर सकता है। अपने आप को क्रोध से दूर रखें और स्थिति अनुसार व्यवहार करें।फाइनेंस - अमृत सिद्धि के चलते अचानक कोई फायदा मिल सकता है,पर घर-परिवार पर खर्च भी बना रहेगा जो जरूरी कामों में ही होगा।लव लाइफ - आज आपका आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच सकता है। शादीशुदा लोग बात को समझदारी से संभालें तो रिश्ता और अच्छा रहेगा।हेल्थ - इस दौरान जीवन साथी की हेल्थ को लेकर चिंता रह सकती है या फिर काम के चलते सिरदर्द महसूस हो सकता है।लकी नंबर - 8लकी कलर - गहरा नीलाउपाय - पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा रेवती नक्षत्र में होने से बाहरी कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है। दोस्तों की ओर से आपको अपने काम पूरे करने में मदद मिल सकती है। इस समय बड़ों की ओर से आप अपने काम को सही तरीके से संभाल सकते हैं।नेगेटिव - इस समय आपके राशि स्वामी का चंद्र के साथ योग घर के लोगों से थोड़ा दूर-दूर सा महसूस करवा सकता है। कुछ कामों में देरी भी हो सकती है जिससे कुछ चिंता रह सकती है।करियर - काम के मामले में आप कोशिश तो पूरी करने वाले हैं पर इस समय कुछ गुप्त शत्रु आप के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहेंगे। कुछ चीजें समय पर पूरी न होने से दिक्कत आ सकती है। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज उसे न करना बेहतर होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में संतुलन रखना जरूरी रहेगा इस दौरान आप का साझेदार मांग कर सकता है। व्यय बढ़ने का दिन बना हुआ है।लव लाइफ - विवाह संबंध इस समय आप से समय की मांग करने वाले हैं जो आपके लिए आसान नहीं है। मन बेकार की बातों में लगा रहेगा जिससे अपना प्रेम कहीं ओर जा सकता है।हेल्थ - काम के बीच थोड़ा आराम जरूर करें। आज के दिन कोई चोट लगने या नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - धूसरउपाय - गरीबों को भोजन कराएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन मिला-जुला रहेगा इस समय चंद्रमा गोचर बदलाव वाला होगा ऐसे में सुबह योग का असर आपको लोगों से मेलजोल का अवसर दे सकता है। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा और बड़ों को आपका साथ पसंद आएगा। दोस्त भी आपको मस्ती के लिए बुला सकते हैं।नेगेटिव - चंद्रमा का राशि बदलाव अमावस की स्थिति के चलते दिन के बाद वाले समय में समस्या बढ़ सकती है किसी के साथ विवाद से बचें नम्र भाषा का चयन करें।करियर - काम के मामले में छोटी-छोटी बातों को नोट करके चलना आपके लिए जरूरी है। फ्रीलांस काम करने वालों को आज थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जो लोग बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उन्हें अभी थोड़ा रुकना बेहतर रहेगा।फाइनेंस - पैसों की स्थिति सामान्य रहने वाली है ऑनलाइन खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी है।लव लाइफ - प्यार में छोटी बातों को दिल पर न लें इस समय पर मीठी बातों से रिश्ता और अच्छा बन सकता है।हेल्थ - शरीर में गैस या भारीपन की परेशानी हो सकती है इसलिए खानपान सही रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - सिल्वरउपाय - पितरों के नाम से जल अर्पित करें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज मन थोड़ा पुरानी बातों में जा सकता है। दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा रेवती नक्षत्र में होने और फिर अश्विनी के प्रभाव के कारण आप को उथल-पुथल से भर सकता है। आप अपनों के साथ बैठकर बात कम ही कर पाएंगे। दोस्तों के साथ कुछ जरूरी बातें करने के चक्कर में अपनों को इग्नोर कर सकते हैं।नेगेटिव - राशि स्वामी की स्थिति शनि से प्रभावित है तो इसके असर से मन थोड़ा ज्यादा भावुक हो सकता है। बाहरी लोगों का असर जल्दी पड़ सकता है, खुद को संभालकर रखें।करियर - काम के मामले में दिन साधारण ही रहने वाला है, ऑफिस का माहौल शांत रहेगा लेकिन जल्द ही चीजें बदल सकती है। आपके काम की चर्चा हो सकती है। पुराने अनुभव का फायदा मिल सकता है। व्यापार में पुराने ग्राहक से मुलाकात का मौका होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिए आज के दिन की स्थिति मिक्स होने वाली है किसी को पैसे देने पड़ सकते हैं इसलिए जेब का रखें ख्याल।लव लाइफ - प्रेम के मामले में धोखे की स्थिति हो सकती है, आज भावनाएं ज्यादा रहेंगी। साथी की बातों को समझने की कोशिश करें इससे स्थिति बेहतर हो सकती है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है इस दौरान किसी धारदार चीज का उपयोग करते हुए ध्यान रखें।लकी नंबर - 8लकी कलर - भूराउपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपको काम पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा और अमृत सिद्धि योग के कारण अगर आप समझदारी से चलेंगे तो काम बनते जाएंगे। नए आकर्षण या नई पहचान का संकेत भी मिल सकता है।नेगेटिव - कुछ अशुभ योगों के असर के कारण छोटी बात भी आपको परेशान कर सकती है इसलिए हर चीज को ज्यादा दिल पर लेने से बचें।करियर - काम में मेहनत बनाए रखें इस दौरान चंद्रमा का राशि बदलाव आप को कुछ तेजी देने वाला है। आपके लिए कोई नया मौका सामने आ सकता है पर इसके कारण अपने काम में लापरवाह न होना।। पुरानी मेहनत काम आएगी दोस्त भी सहयोगी रहेंगे।फाइनेंस - पुराने पैसों से जुड़े काम में देरी हो सकती है। घर पर खर्च रहेगा पर आप कुछ बचत भी कर पाएंगे।लव लाइफ - शादीशुदा जीवन में आप अपनी तरफ से पूरा साथ देंगे पर शायद सामने वाला तुरंत समझ न पाए इसलिए नरम तरीके से बात करना बेहतर रहेगा।हेल्थ - कमर और पैरों में दर्द की परेशानी हो सकती है इस समय पर हल्की मालिश करने से राहत मिलेगी।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का पीलाउपाय - गौ माता को हरा चारा खिलाएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा रेवती नक्षत्र में है इसलिए आप अपने तरीके से काम करना चाहेंगे। आज आप पुराने कामों को पूरा करने में लगे रह सकते हैं। अमृत सिद्धि योग होने से घर में कुछ बदलाव या खरीदारी का मन भी बन सकता है।नेगेटिव - पंचक के अलावा विष्कुम्भ योग के असर से काम में कुछ रुकावट आ सकती है। काम करते समय ध्यान भटक सकता है इसलिए एक-एक चीज पर ध्यान देना जरूरी होगा।करियर - सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से काम में आज मेहनत के साथ समझदारी भी काम आएगी। कारोबार में रुके हुए बिल या पेमेंट के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी में छोटे कामों को भी नजरअंदाज न करें।फाइनेंस - खर्च तो होते रहेंगे पर बड़ा खर्च टल सकता है। जेब थोड़ा हल्की महसूस हो सकती है इसलिए सोच-समझकर ही खर्च करें।लव लाइफ - अपने प्रेम पर अधिक दबाव न बनाएं और ज्यादा शक करने से बचें। बात उतनी बड़ी नहीं होगी लेकिन आपका तरीका ही उसे संभाल सकता है। हेल्थ - सिरदर्द या कंधों में दर्द की परेशानी हो सकती है थोड़ा आराम करें और ज्यादा तनाव न लें।लकी नंबर - 3लकी कलर - बैंगनीउपाय - काले वस्त्र दान करें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन घर के कामों में निकल सकता है। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा होने से आप अपने काम अपने हिसाब से करना चाहेंगे। अमृत सिद्धि योग के कारण धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में आती दिखेंगी।नेगेटिव - अमावस्या के प्रभाव के चलते घर में छोटे भाई-बहनों के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है लेकिन बात ज्यादा नहीं बढ़ेगी।करियर - कारोबार में नए लोगों के साथ काम करने का समय तो बन रहा है पर ये समय कुछ असहज भी बनाता है। नौकरी में ज्यादा भागदौड़ से बचना ठीक रहेगा। कुछ काम जल्दी निपटाने होंगे जिसमें दूसरों की मदद काम आएगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। शेयर या किसी नए निवेश में जल्दबाजी न करें। लव लाइफ - प्यार में आज थोड़ा कम रंग दिख सकता है। दूसरों की बातों में आकर रिश्ता खराब न करें। शादीशुदा लोग एक-दूसरे की अच्छी बातों पर ध्यान दें।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है। मन की उलझन थकान बढ़ा सकती है। थोड़ा शांत रहें और मन को हल्का रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - क्रीमउपाय - घर में शांति पाठ करवाएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आप काम पूरे करने में लगे रहेंगे। दर्श अमावस्या और अमृत सिद्धि योग के कारण आप अपने काम को अच्छे से संभाल पाएंगे। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।नेगेटिव - गण्ड मूल विष्कुम्भ के असर से जल्दबाजी में लिए फैसले परेशानी दे सकते हैं इसलिए हर काम समय अनुसार ही करें धैर्य बना के रखें।करियर - ऑफिस में लोग आपके फैसलों पर भरोसा करने में देरी दिखा सकते हैं पर आप को मौका मिलेगा। कुछ छोटे काम अटक सकते हैं। कारोबार में साझेदारी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी नए सौदे से पहले अच्छे से जांच कर लें।लव लाइफ - आपकी बातों को साथी सुनेगा परंतु पूरी तरह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है इसलिए शांत रहकर बात करें।हेल्थ - मोबाइल या स्क्रीन से थोड़ा दूरी रखें और थोड़ा टहलना फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - गहरा हराउपाय - काले तिल का दान करें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक मीन राशिफल 2027