आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज अमावस्या और मेष राशि में चंद्रमा के गोचर का असर आपकी विचारधारा पर दिखाई देगा। दिन कुछ नया करने की शुरुआत और क्रिएटिविटी को बढ़ाने वाला रहेगा। नेगेटिव - आज आप कई कामों में एक साथ तेजी दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कुछ फालतू काम आपकी एनर्जी और समय दोनों खराब कर सकते हैं। किसी बात पर आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें।करियर - काम में आज आप काफी तेजी ओर प्रगतिशील विचार काम करते दिखाई देंगे। आपकी स्मार्टनेस और आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने की आदत किसी वरिष्ठ या क्लाइंट को प्रभावित कर सकती है। फाइनेंस - दिन के पहले हिस्से में बच्चों या परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में चल रही बातें काफी परेशान दे सकती है प्रेम के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। शाम का समय रोमांटिक रहेगा और साथ में अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा।हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। बच्चों की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। खानपान संतुलित रखें।लकी नंबर -8लकी कलर - नीलाउपाय - सिंदूर का दान करें।आपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा के गोचर का प्रभाव आपके मन और पारिवारिक जीवन पर दिखाई देगा। बच्चों के लिए दिन काफी चंचलता और शरारत से भरा रहेगा, इसलिए माता-पिता को उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। नेगेटिव - अमावस्या का प्रभाव आज मन में उलझन और क्रोध बढ़ा सकता है। सही और गलत को लेकर असमंजस बना रहेगा। करियर - नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन भागदौड़ वाला रहेगा। चंद्रमा के प्रभाव से मन भटक सकता है, जिसके कारण अपने जरूरी कार्यों पर पूरा ध्यान देना कठिन होगा। आसपास के कामों और जिम्मेदारियों के बीच सहकर्मियों का सहयोग राहत देगा। बिजनेस में भी आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत रहेगी।फाइनेंस - आज जल्दी लाभ पाने या किसी शॉर्टकट की ओर मन आकर्षित हो सकता है पर इन बातों से दूर रहें अन्यथा आज के दिन बचत घाटे में जा सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज जिद और कुछ बातें दूरी का कारण बन सकती हैं। दांपत्य जीवन में घर की जिम्मेदारियों को लेकर मन में शिकायत बढ़ सकती है।हेल्थ - तनाव और थकान महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और धारदार वस्तुओं का उपयोग संभलकर करें।लकी नंबर - 8लकी कलर - पीलाउपाय - मंदिर में सेवा कार्य करें।आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - इस समय चंद्रमा की स्थिति आपके सामाजिक दायरे और सोच पर असर डालते हुए कुछ लोगों के साथ मिलने जुलने का अवसर भी देगी। सुबह किसी जरूरी काम की शुरुआत से दिन अच्छा रहेगा। नेगेटिव - बच्चों की जिद या उनकी किसी बात को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। अमावस्या के प्रभाव से मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए छोटी बातों को ज्यादा तूल देने से बचें।करियर - काम को लेकर आप की बातचीत बेहतर रहेगी, कुछ स्किल्स लोगों को प्रभावित करने वाली भी होंगी। आपकी बातों का असर रहेगा और लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज कोई बड़ी डील या सौदा होने की संभावना है। अच्छे लाभ की स्थिति आप के लिए अनुकूल दिखाई देती है।लव लाइफ -दिल सोशल मीडिया या किसी नई बातचीत के जरिए किसी की ओर आकर्षित हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा आपको अपनी तुलना में घर के अन्य लोगों की सेहत पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - बड़ों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - ग्रहों के गोचर की स्थिति आपके कामकाज को तो बढ़ा सकती है और साथ ही दोस्तों के साथ किसी यात्रा का संयोग भी दे सकती है। दिन थोड़ा शांत और गंभीर रहने वाला है।नेगेटिव - अमावस्या का असर मन को तो धीमा कर सकता है इसके अलावा घर के बड़ों को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी। करियर - ऑफिस में आज आप दूसरों के काम के कारण कुछ ज्यादा ही व्यस्त बने रहने वाले हैं। कोई नया टास्क या जिम्मेदारी सामने आ सकती है, जिसे लेकर शुरुआत में घबराहट महसूस हो पर आप खुद को उस काम में सहज महसूस करने लगेंगे।फाइनेंस - आज बिना सोचे-समझे खर्च करने का मन हो सकता है। आज के दिन घर और धार्मिक गतिविधियों में पैसा लग सकता है।लव लाइफ - अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति की ओर अचानक आकर्षण महसूस हो सकता है। आज के दिन अपनी बातों से आप दूसरों को अपने करीब ला सकते हैं।हेल्थ - शरीर में सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता है। लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें।आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - आज घर पर अपनों की ओर से कुछ सुझाव मिल सकते हैं। इस दौरान अमावस्या के चलते पूजा पाठ या अन्य तरह के कुछ धार्मिक क्रिया कलाप भी बने रहने वाले हैं।नेगेटिव - अमावस्या का असर आप को मन से कुछ बेचैन बना के रखने वाला है। इस दौरान आप अपने और दूसरों की बातों को लेकर बहुत ज्यादा ही विचारों में डूबे रह सकते हैं।करियर - कारोबार के मामले में आज के दिन जो लोग साझेदारी में लगे हुए हैं उन्हें कुछ काम में विस्तार मिलेगा। अपने काम में आप को ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।फाइनेंस - किसी की ओर से कुछ कोई पैसा मिलने से मन खुश रहेगा। इस समय घर की जरूरतों पर जेब खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - अपने मन की बात आप किसी से करने वाले हैं और ऎसे में आप को किसी का साथ भी मिल सकता है।हेल्थ - इस दौरान जीवन साथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी या फिर भागदौड़ थकान को बढ़ा सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - फिरोजीउपाय - देवी को लाल पुष्प अर्पित करें।आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - आपके राशि स्वामी बुध का असर कुछ जोश देने वाला है आपको, घर में भाई बहनों के साथ बातचीत होगी और मन की बातें शेयर करने से हल्कापन महसूस करेंगे।नेगेटिव - अमावस्या के असर के चलते आप के कुछ काम देरी से हो सकते हैं या उन पर आप का कुछ अधिक समय लग सकता है। करियर - ऑफिस का माहौल भी हल्का फुल्का तो रहेगा पर ध्यान रखें की दूसरों के कारण आप की स्थिति खराब न होने पाए। अपने काम को अधिक ध्यान से करें क्योंकि इस समय कुछ लोगों के कारण आप को परेशान किया जा सकता है।फाइनेंस - अमावस्या के प्रभाव में पैसों के मामले में जल्दबाजी से नुकसान होने की आशंका है। ध्यान से ही निवेश या आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत होगी।लव लाइफ - आज के दिन दांपत्य जीवन में स्थिति विचारों के टकराव को दिखा रही है, ज्यादा क्रोध या अपनी ही बातों को आगे रखने से बचें।हेल्थ - पेट दर्द, एसिडिटी या कमजोरी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - नारंगीउपाय - पितरों का पूजन करें।आपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन बना रहेगा। शाम के समय बातचीत और कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बनने वाला है। दोस्तों के साथ लंबी बातचीत अधिक रहने वाली है। नेगेटिव - घर के लोगों के साथ कुछ बातों पर सहमति न बनने से तनाव महसूस हो सकता है। भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया देने से बचना होगा।करियर - काम के स्थान पर आप कुछ चीजें धीमे तरीके से आगे बढ़ने वालि हैं इसलिए परेशान न हों। अपनों के बीच काम आसानी से आगे बढ़ेगा। बिजनेस में सोशल सर्कल से फायदा मिलने के योग हैं।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में ससुराल पक्ष से सहयोग और अनुकूलता बनी रहेगी, जिससे रिश्तों में अनुकूलता का समय दिखाई देगा। आएगी।फाइनेंस - आज के दिन दोस्तों के साथ कुछ खर्च अधिक होने वाले हैं। बच्चों की एजुकेशन पर भी पैसे लगने वाले हैं।हेल्थ - हल्की फुल्की चहलकदमी आप के लिए जरूरी है और शरीर को एक्टिव रखना है। लकी नंबर - 7लकी कलर - ग्रेउपाय - गुड़ का दान करें।आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - घर के बड़ों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनकी सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। घर में बड़ों के साथ लंबी बातें मार्गदर्शन वाली होंगी।नेगेटिव - दूसरों की बातों में आकर अपने फैसले बदलने से बचें। घर के किसी जरूरी काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है इसलिए ध्यान से सभी काम निपटा लें।करियर - व्यापार करने वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा और पुराना रुका हुआ सामान या स्टॉक निकलने की संभावना बनेगी। इस समय भागदौड़ बहुत अधिक बनी रहने वाली है।फाइनेंस - अमावस्या के कारण घरेलू चीजों को लेकर खर्च बढ़ सकता है इस कारण से धन को संभाल कर खर्च करें। लव लाइफ - अपनी भावनाओं को ईमानदारी और सादगी से व्यक्त करना रिश्तों में सकारात्मकता लाएगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज मिले जुले असर वाली होगी इस समय काम की थकान मन पर भारी होने वाली है।लकी नंबर - 8लकी कलर - धानीउपाय - इत्र अर्पित करें भगवान श्री हरि को।आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव -ग्रहों का असर विश्वास और सामाजिक संबंधों को सक्रिय करेगा। दिन की शुरुआत पुराने दोस्तों से बातचीत या मुलाकात की इच्छा के साथ हो सकती है। नेगेटिव - अमावस्या के प्रभाव से मन जल्दी प्रभावित हो सकता है, इसलिए दूसरों की बातों में आकर अपना स्वभाव खराब न करें। करियर - नौकरी या काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल है, इसलिए अपनी तैयारी और प्रयासों में कमी न आने दें। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज मिलाजुला परिणाम दे सकती है। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ी नोकझोंक के साथ प्यार और अपनापन भी बना रहेगा। हेल्थ - लापरवाही का असर आज सेहत पर दिखाई दे सकता है। बाहरी चीजों से दूरी बनाए रखें।लकी नंबर - 3लकी कलर - स्याही उपाय - चने का दान करें।आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - सुबह की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है पर धीरे ही सही स्थिति आगे बढ़ती रहेगी। आप के लिए आज के दिन दोस्तों के साथ पढ़ाई को लेकर लंबी यात्रा होने वाली है।नेगेटिव - अमावस्या के प्रभाव से मानसिक अस्थिरता, छोटी छोटी बातों को लेकर मन उलझा रह सकता है जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। करियर - कामकाज के मामले में दिन थोड़ा धीमा रह सकता है पर इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज अपने काम पर फोकस बनाए रखें और कुछ नया या क्रिएटिव करने की कोशिश करें। फाइनेंस - अपनी खुशियों पर खर्च बढ़ सकता है पर हिसाब किताब संतुलित रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज भावनाएं ज्यादा हावी रहेंगी। दिल बहुत कुछ कहना चाहेगा पर शब्दों में झिझक बनी रह सकती है। हेल्थ - काम के साथ साथ खुद की सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा स्क्रीन टाइम थकान और मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - हनुमान जी का पूजन करें।आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - ज्येष्ठ अमावस्या घर में कुछ धार्मिक कार्य होंगे। इस दौरान साधना से मन शांत होकर कई बातों को समझने की कोशिश करेगा। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी सूचना या मार्गदर्शन मिल सकता है जो आगे लाभ देगा।नेगेटिव - अमावस्या का असर मन को थोड़ा भावुक बना सकता है। पुरानी बातों या किसी व्यक्ति की यादें मानसिक बेचैनी बढ़ा सकती हैं।करियर - कारोबार में आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी। अपने काम को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ में लगे लोगों के साथ व्यवहार संतुलित रखें। फाइनेंस - लॉटरी लगने या शेयर मार्केट से जुड़े मामलों में कुछ उछाल दिखाई देगा पर लंबा न रह पाए।लव लाइफ - अपनी बात मनवाने का मौका मिल सकता है, जीवन साथी के साथ समय बिताने की इच्छा बढ़ेगी और कुछ अलग करने का मन रहेगा। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मानसिक थकान को नजरअंदाज न करें। नियमित दिनचर्या और फिटनेस पर ध्यान देना आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा।लकी नंबर - 7लकी कलर - मटमैलाउपाय - तिल के तेल का दीपक जलाएं।आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आप को कुछ कामों में समझदारी से आगे बढ़ने ओर वरिष्ठों के साथ समय बिताने का मौका देता है। ग्रहों के गोचर का असर थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नेगेटिव - छोटी बातों को दिल से लगाने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है, किसी की कही बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।करियर - काम के मामले में आपकी योजना और मेहनत की सराहना हो सकती है। सहयोग के चलते कुछ लोग आपका सहयोग करेंगे। व्यापार करने वालों को आज के दिन लोगों से मिलने और यात्रा का समय होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है बड़ों की ओर से कुछ पैसों की मदद हो सकती है।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ आज घरेलू मामलों में काफी व्यस्त रह सकते हैं। जिद या व्यर्थ की बातों को दोहराने से बहस हो सकती है। हेल्थ - मौसम के बदलाव का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है। गले में खराश या हल्की परेशानी हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - नीलाउपाय - बर्फी का दान मंदिर में करें।आपका मासिक मीन राशिफल