आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - वृद्धि योग और त्रिपुष्कर योग के होने से दिन आपके लिए कुछ मौके लाएगा। बच्चों और परिवार के कामों में भी आपकी भागीदारी बढ़ेगी।नेगेटिव - आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से घर या नजदीकी संबंधों में थोड़ी हल्की नाखुशी हो सकती है। धैर्य बना कर रखें इसे आप इसे नियंत्रित कर पाएंगे।करियर - काम के स्थान में नई बातें सुनने को मिल सकती हैं। अगर आप योजना बनाते हुए काम करते हुए बाधाओं को सफलता में बदल सकने में सफल भी रह सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामलों में अस्थिरता हो सकती है, किसी भी बड़े खर्च से पहले अपनी जेब पर ध्यान दें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी सी अनबन हो सकती है। खुले दिल से बातचीत करने और समझदारी दिखाने से आपके संबंध मजबूत होंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है इस समय कंधे के आस पास का स्थान प्रभावित हो सकता है।लकी नंबर - 1लकी कलर - पिंकउपाय - जल में पुष्प प्रवाहित करें। आपका वार्षिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - वृद्धि योग के प्रभाव से दिन सामान्य गति से आगे बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य का सहयोग मन को सुकून और राहत दे सकता है।नेगेटिव- आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से कामकाज में एकाग्रता कम रह सकती है।करियर - लंबे समय से अटका कोई काम पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। काम में किसी संदेश, मीटिंग या कॉल को नजरअंदाज न करें इस दौरान आप के कारोबार में अच्छा दिन है।फाइनेंस - त्रिपुष्कर योग के प्रभाव से धन संबंधी मामलों में सावधानी बनाए रखना उचित रहेगा। लव लाइफ - रिश्तों में पुरानी नाराजगियों को हवा देने के बजाय नई शुरुआत की सोच रखें।हेल्थ - आज भोजन से जुड़ी आदतों को हल्का और संतुलित रखें जिससे मुश्किल न हो पाए।लकी नंबर - 8लकी कलर - ब्लूउपाय - हल्दी का दान करें।आपका वार्षिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन चंद्रमा आप की राशि में ही है तो कुछ काम उम्मीद के मुताबिक न होने पर भी परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में बनती जाएंगी। नेगेटिव - नक्षत्र प्रभाव के कारण दूसरों की समस्याओं में बहुत ध्यान देने से आपकी खुद की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।करियर - त्रिपुष्कर का शुभ फल मिलेगा और आज के दिन आप के काम में तेजी होगी। मेहनत और अपनी कुशलता से आप मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से पार कर सकते हैं।फाइनेंस - घरेलू जरूरतों या बच्चों से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी की बातों को समझने का प्रयास करेंगे तो आपसी प्रेम बढ़ेगा और माहौल खुशनुमा बना रहेगा।हेल्थ - आज के दिन जोश में आप कुछ ज्यादा ही शरीर को थका सकते हैं जिसका असर रात को सोते हुए महसूस होगा इसलिए ध्यान रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - धानीउपाय - पेड़ पौधों में पानी दें।आपका वार्षिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आप के राशि स्वामी का बुध और सूर्य के साथ योग व्यक्तित्व और विचार पर असर डालेगा। घर में हल्की हलचल बनी रहेगी और किसी सदस्य की बात आपके मन को छू सकती है। नेगेटिव - आर्द्रा नक्षत्र की छाया के कारण कुछ बातचीत में मनमुटाव या झिझक महसूस हो सकती है। करियर - आज किसी काम में आप पर नजरें रहेंगी। पुराने मामलों को सुलझाने या नए प्रस्ताव पर चर्चा करते समय ध्यान रखें कि भावनाओं में बहकर फैसला न लें। फाइनेंस - धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी पर इस समय दिखावे या फालतू खर्च से बचें। लव लाइफ - साथी के साथ बातचीत अच्छी रहेगी, पर अहंकार टकराने से बचाएं।हेल्थ - ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन हल्का सिरदर्द या आंखों की थकान महसूस हो सकती है। अपने साथ दूसरों का ध्यान रखते हुए खुद का भी ख्याल रखें।लकी नंबर - 7लकी कलर - पर्पल उपाय - घर के कोने में हल्दी डालें।आपका वार्षिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आपके राशि स्वामी के साथ मन के स्वामी का होना मस्तमौला बनाएगा। बुजुर्गों की सलाह और अपने धैर्य से आप घर का माहौल खुशी भरा रख पाएंगे।नेगेटिव - छोटे विवादों को बढ़ने न दें और भावनाओं में जल्दी बहने से बचें।करियर - त्रिपुष्कर योग से लाभ मिलेगा व्यापार या ऑफिस में महत्वपूर्ण बातचीत आप के काम आ सकती है। आपके कामों पर दूसरों की विशेष नजर रहने वाली है।फाइनेंस - आज के दिन बड़ों की ओर से बच्चों को धन लाभ या कोई गिफ्ट मिल सकता है।लव लाइफ - आज के दिन प्रेमियों की बात करें या विवाहितों की पुराना कनेक्शन नया रूप ले सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य अनुकूल होगा और आप चुस्ती में रहने वाले हैं।लकी नंबर - 1लकी कलर - तांबाईउपाय - विष्णु भगवान का पूजन करें।आपका वार्षिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - वृद्धि योग के प्रभाव से आज नई योजनाओं को लेकर उत्साह बना रहेगा। लंबे समय से मन में चल रहे किसी विचार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल सकती है। नेगेटिव - आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से एक साथ कई कामों में उलझने की स्थिति बन सकती है। करियर - काम में आज के दिन सूर्य चंद्रमा की स्थिति आप को आगे ले जाने वाली है। कामकाज में आपकी बातों और सुझावों को महत्व मिलेगा। फाइनेंस - धन का उपयोग आज के दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी इत्यादि में लगा सकते हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज के दिन समय की कमी परेशानी देगी आप का समय किसी ओर को मिलने से साथी नाराज होगा।हेल्थ - मानसिक थकान और भागदौड़ का असर शरीर पर महसूस हो सकता है। लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - भगवान शिव को जल अर्पित करें।आपका वार्षिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आर्द्रा नक्षत्र के असर के चलते दिनभर अपने घर के काम हों या दिनचर्या की बत हो खुद को व्यवस्थित रखने का प्रयास रहेगा। शाम के समय घूमने निकल सकते हैं।नेगेटिव - कुछ मामलों में अधूरे कार्यों को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है पर जरूरी है कि हड़बड़ी में कोई कदम उठाने से बचें।करियर - कोई नया दायित्व मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। कुछ लापरवाही भी चर्चा का विषय बन सकती है, इसलिए हर काम पर पूरा ध्यान बनाए रखें।फाइनेंस - पुष्कर योग के चलते निजी जरूरतों से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है पर व्यवस्था बनी रहेगी। लव लाइफ - किसी बात को मन में रखने के बजाय खुलकर बात कर लेना ही आप के लिए बेहतर रहेगा।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य ही रहने वाली है खुद से ज्यादा अपनों की चिंता परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - श्वेत उपाय - देवी पूजन करें।आपका वार्षिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - त्रिपुष्कर का असर आप को आध्यात्मिकता देने वाला है। घर के मामलों में स्पष्टता और अपनों के साथ भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा। नेगेटिव - आज के दिन अटकाव होंगे इसके अलावा छोटी छोटी कमियों या गलतियों से बचें। सबके साथ तालमेल बनाकर चलना ही जरूरी रहेगा।करियर - चंद्रमा के गोचर के चलते आज के दिन काम में मन कम ही लग पाए। पुराने अधूरे कामों को आज निपटाना जरूरी है क्योंकि यही बातें आप पर असर डालने वाली हैं।फाइनेंस - किसी दान या सहायता में आप आगे आ सकते हैं जिससे मन को सुकून मिलेगा।लव लाइफ - प्रेमियों के लिए आज का दिन इंतजार और पुरानी यादों में होने की स्थिति देने वाला है।हेल्थ - लगातार सक्रिय रहने से हाथ पैरों में दर्द और भारीपन की शिकायत रह सकती है। लकी नंबर - 9लकी कलर - नीलाउपाय - चंदन का दान करें।आपका वार्षिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा और राशि स्वामी का असर आप के घर में मिलेजुले असर दे सकता है। मेहमानों या दोस्तों के आने का समय बन रहा है। छात्रों के लिए दिन व्यस्तता वाला होगा।नेगेटिव - आर्द्रा के असर के कारण अधूरी सोच से काम लिया तो हल्की परेशानियां या भ्रम बन सकते हैं। करियर - त्रिपुष्कर योग के कारण साझेदारी से जुड़ा काम आज आगे बढ़ सकता है। ऑफिस या टीम में बातचीत करते समय सीधे और स्पष्ट शब्दों का इस्तेमाल करें। फाइनेंस - घर या पहले किए गए किसी काम में आज फिर से कोई खर्च होने का संकेत दिखाई देता है। लव लाइफ - अविवाहित लोगों की किसी पुराने परिचित से बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है।हेल्थ - चिकित्सक की सलाह और घर के अच्छे भोजन को अपनाने से सेहत नियंत्रण में रहेगी।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का हरा उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाकर "ॐ नमः शिवाय" का 21 बार जप करें।आपका वार्षिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - त्रिपुष्कर योग का शुभ असर आप को घर में लोगों के समक्ष सम्मान दिलाने वाला है। इस समय कोई छोटी सी यात्रा या फिर पिकनिक पर जाने की प्लानिंग मस्ती से भर सकती है।नेगेटिव - घर में अपने भाई बहनों के साथ कुछ व्यर्थ की बहस या बातों को लेकर मन में उदासी रह सकती है, पर जल्द ही चीजें बेहतर होने लगेंगी।करियर - कामकाज में आज के दिन जरूरत होगी कुछ नए तरीके से चीजों को सामने रखने की, विचारों और क्रिएटिव सोच के साथ जुड़ने का दिन है। तकनीक पर निर्भर हों पर स्वयं का स्किल भी ध्यान में रखें।फाइनेंस - पैसे के मामलों में सतर्कता जरूरी है। किसी आकर्षक ऑफर या स्कीम में जल्दबाजी न करें। बड़े खर्चों को टालना और उधारी से बचना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - प्रेम के संबंधों में भावनाओं में बहने से पहले सामने वाले की मंशा समझना जरूरी है। हेल्थ - शरीर में मांसपेशियों में दर्द की शिकायत महसूस हो सकती है। आसान सी एक्सरसाइज करें और साथ में सात्विक भोजन को अपनाएं।लकी नंबर - 3लकी कलर - मिंट ग्रीनउपाय - तुलसी के पौधे की देखभाल करें।आपका वार्षिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - वृद्धि योग के प्रभाव से मित्रों और करीबी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दिनभर कई बातें या काम साथ चलने वाले हैं। नेगेटिव - आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से छोटी-छोटी बातों पर मन खिन्न हो सकता है। आसपास की गतिविधियां आपकी एकाग्रता भी भटक सकती है।करियर - काम में बारीकियों पर विशेष ध्यान देना होगा। छोटी चूक भी परेशानी का कारण बन सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सुखद समाचार या नई संभावना मिलने के संकेत हैं। फाइनेंस - कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं केवल आवश्यक चीजों पर ही धन खर्च करना उचित रहेगा। लव लाइफ - प्यार में किसी बात को जरूरत से ज्यादा खींचने से बचें। आज अपने साथी के लिए नम्र बने रहना ही प्यार की पेशकश होगी।हेल्थ - माइग्रेन या आंखों से संबंधित दिक्कत होने पर तुरंर चिकित्सक की सलाह लें।लकी नंबर - 6लकी कलर - स्लेटी उपाय - पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।आपका वार्षिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - त्रिपुष्कर योग की शुभता का लाभ आध्यात्मिक कामों में शामिल होने का अवसर तो देगा। अपने दोस्तों के साथ आने वाले दिनों की योजना में सफल रहेंगे।नेगेटिव - माहौल बाहर से शांत दिख सकता है, लेकिन आर्द्रा नक्षत्र के असर के कारण भीतर हल्की हलचल बनी रहेगी। करियर - अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करने से सफलता भी आपके सामने होगी। आज के दिन काम के दौरान थोड़े थोड़े अंतराल पर आराम करना भी फायदेमंद रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है।लव लाइफ - अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू होने की संभावना है, रिश्ता आगे बढ़ सकता है।हेल्थ - सुस्ती या ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है पर किसी का आना आप में जोश भी देने वाला होगा।लकी नंबर - 8लकी कलर - हल्का पीलाउपाय - मंदिर में पीली सरसों अर्पित करें।आपका वार्षिक मीन राशिफल