आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन हो सकता है मंगल के गोचर के चलते विशेष। नई शुरुआत का मौका मिल सकता है पर इस समय अपने क्रोध या तेजी पर रखना होगा नियंत्रण। परिवार में कुछ अच्छे पलों के साथ बदलाव को अपनाने के लिए रहें तैयार।करियर - काम के मामले में आज के दिन यात्रा में परेशानी अनुभव हो सकती है। इस समय नौकरी में ध्यान रखें की कोई बाहरी व्यक्ति आपके काम की प्रशंसा स्वयं न ले जाए। आपका जोश तो दूसरों को दिखाई देगा जो आने वाले दिनों के लिए रहेगा बेहतर।फाइनेंस - आज के दिन आप अपनी जेब पर पड़ने वाले खर्चों को लेकर कुछ बजट लिस्ट बनाएंगे।लव लाइफ - अपने दिल की बात खुलकर कहें लेकिन सुनने के लिए भी तैयार रहें। आज के दिन दिलों के साथ जुड़ाव खराब न हो पाए इस ओर रखें ख्याल।हेल्थ - शारीरिक गतिविधियों को जारी रखें जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहे और कोई दिक्कत न आने पाए।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों को देने वाला है अपने मन के अनुसार काम करने का अवसर। अपने लक्ष्यों की दिशा में काम करते समय अपने और दूसरों के प्रति धैर्य रखने से होगा फायदा। भागदौड़ का लाभ भी आपको जरूर मिल सकता है।करियर - अपने काम में आपको पहचान मिल सकती है और आप अधिक व्यस्त भी रह सकते हैं। इस समय पर किसी भी काम की शुरुआत को लेकर चिंता तो रहने वाली है लेकिन कुल मिलाकर जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। लीडरशिप को बना कर रखना ही फायदे का सौदा होगा।फाइनेंस - आपकी कोई डील भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकती है।लव लाइफ - अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का विचार जरूर मन में लाने वाले हैं।हेल्थ - आज के दिन सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए अच्छा खान पान अपनाएं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले आज शुक्रवार के दिन रहेंगे ग्रहों की चल से कुछ ज्यादा ही प्रभावित। घर पर अपनों के साथ आपको कई मायनों में आज के दिन कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। शाम के समय नई चीजों की खरीदारी की लिस्ट का आज आप उपयोग करें। करियर - आज के दिन काम में न रखें किसी भी तरह की जल्दबाजी हर बात को सही से पूरा करने की करें कोशिश। अगर कुछ नया काम मिल रहा है तो उस पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। फाइनेंस - फिजूलखर्ची करने के कारण कुछ घाटा भी सहन करना पड़ सकता है जितना हो सके अपनी सेविंग का रखें ध्यान।लव लाइफ - आज आपको अपने जीवन साथी को लेकर कहीं अचानक से बाहर जाना पड़ सकता है जिसके कारण एक दूसरे के बारे में सोचने का कम ही समय मिलने वाला है।स्वास्थ्य - मानसिक तनाव कंट्रोल में रखें जिससे की सेहत अनुकूल रहे वरना किसी न किसी कारण से बीपी अधिक ही बना रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन छठे भाव में चंद्रमा का गोचर दे सकता है व्यर्थ की भागदौड़। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आप काफी ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं लेकिन सफलता अभी दूर है। इस समय धर्म स्थल की ओर जाने के योग आज बन सकते हैं। करियर - अपने कामकाज के मामले में जितना हो सके सुरक्षात्मक रुख बना कर चलें क्योंकि इस समय कुछ बातें दिक्कत दे सकती हैं। आप इस दौरान खुद को अलग थलग खड़ा महसूस कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग की ओर से काम अधिक रहने वाला है।फाइनेंस - इस समय की निवेश योजनाएं काफी अच्छी रह सकती हैं पर बैंक से लोन इत्यादि के लिए आवेदन पहले से अप्लाई करके रखें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो आज के दिन बातचीत से आपके साथी के साथ संबंध गहरा हो सकता है बस किसी भी तरह के झूठ से बचें।स्वास्थ्य - शरीर में कुछ दर्द की शिकायत हो सकती है अपनी सेहत को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी काम के चलते काफी थकान वाली। इस समय आप व्यर्थ के कार्यों से भी कुछ अधिक प्रभावित होंगे, ऐसे में ध्यान से काम करें। इस समय आज की यात्रा संभल कर करें जिससे की सुरक्षा बनी रहे। करियर - नौकरी में आज के दिन कुछ समय प्रबंधन को लेकर चिंता अधिक बढ़ सकती है, अगर हो सके तो अपने सहकर्मियों के साथ जरूरी मामलों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। कार्य क्षेत्र में परिश्रम से आगे बढ़ें और खुद को साबित करें।फाइनेंस - आज के दिन धार्मिक चीजों में कुछ निवेश का विचार कर सकते हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज रहें थोड़ा सजग क्योंकि चाहे आप रिलेशनशिप में हों या फिर दांपत्य जीवन में हों रिश्तों में आपको आज के दिन कुछ निराशा झेलनी पड़ सकती है।स्वास्थ्य - आज के दिन भोजन में अरुचि के चलते सेहत पर असर हो सकता है। समय पर दिनचर्या का पालन रहेगा बेहतर।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन शुक्रवार में आप अपनी मस्ती में रहने वाले हैं। परिवार में आपकी लंबी बातचीत होगी, इस समय जितना हो सके एक दूसरे के विचारों पर ध्यान दें। अपने मित्रों के साथ आप कुछ घूमने फिरने में आगे लगे रहने वाले है।करियर - कामकाम के आप कुछ अधिक प्रतिस्पर्धा को भी झेल सकते हैं। काम में ध्यान से आगे बढ़ना होगा। कारोबार के मामले दिन कुछ खास करने के लिए आज रहेंगे जोश में। आप के साथ दोस्तों का सहयोग मिलेगा।फाइनेंस - कुछ महंगी वस्तु खरीदने का मन भी बना सकते है, शेयर मार्केट में आज के दिन कुछ शेयर खरीदना रहेगा अनुकूल।लव लाइफ - इस समय दूसरों के द्वारा आप को अधिक परेशानी मिल सकती है।स्वास्थ्य - कामकाज के कारण आप थकान का अनुभव भी कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन परिवार के लिए होने वाला है खास। अपने हितों पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है, इस समय अपने साथी के साथ को पाएंगे। दूसरों के कामों के लिए भी काफी भागदौड़ कर सकते हैं।करियर - अपने काम के क्षेत्र में वाद विवाद से बचें, कोई निर्णय लेना आज के दिन उचित नहीं होगा। बिजनेस के क्षेत्र में आप के लिए आज का दिन रहेगा कुछ बेहतरीन नए लोगों के साथ मुलाकात आपके काम के लिए भी रहेगी फायदे का सबब।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन रहने वाला है मिलाजुला रह सकता है, इस समय किसी कर पाना काफी मुश्किल रहने वाला है।लव लाइफ - किसी के साथ आराम से वार्तालाप करना उचित होगा अन्यथा विवाद भी बढ़ सकता है।स्वास्थ्य - मौसम से जुड़े मसलों का सेहत पर असर रहेगा कुछ मिलाजुला हो सकता है कभी थकान और कभी स्वभाव उखड़ा रह सकता है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन घर परिवार की स्थिति होगी कुछ मुश्किलों से पार निकालने वाली, बच्चों के साथ समय बिताएंगे। रिश्तों के साथ साथ खुद के लिए भी समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ मिलकर कहीं जाने का अवसर आप को मिल सकता है।करियर - काम के मामले में आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं इस समय कुछ लोगों को अच्छे काम की प्राप्ति के लाभ भी बढ़ने का समय है। सहकर्मियों की ओर से अच्छा सहयोग मिल सकता है।फाइनेंस - आप बच्चों के लिए खरीदारी में कुछ धन व्यय कर सकते हैं।इमोशन - आज काफी उत्तेजना लिए हो सकती हैं अपने प्यार को जताने की कोशिशें भी बहुत रहने वाला है। किसी के सामने आप अपने मन की बात को रख सकते हैं।स्वास्थ्य - सेहत से जुड़े मामलों में कुछ राहत पा सकते हैं। बस बाहरी चीजों का सेवन कुछ कम करना ही अच्छा होगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का समय आपको कहीं न कहीं घूमाने के लिए ले जाता है। छोटी मोटी यात्रा होने का समय अभी बना हुआ है जिसमें अपने भाई बहनों के साथ मस्ती कर सकते हैं। इस समय आपको परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अधिक सजग रहना होगा।करियर - काम के लिए दिन की शुरुआत होने वाली है कुछ अच्छी अपने टास्क को पूरा करने के लिए आप खुद से आगे बढ़ सकते हैं बिना किसी की हेल्प के काम कर सकते हैं। इस समय आप अपने काम के स्थान में दूसरों के लिए भी सहायक रह पाएंगे।फाइनेंस - भविष्य की आपात स्थिति के लिए निवेश करने का बेहतर समय होगा।लव लाइफ - आज के दिन प्रेम संबंधों की स्थिति रहेगी बेहतर किसी के साथ दिल की बातें शेयर करने का होगा मौका तो साथ ही प्रेम आपको भावनात्मक रूप से मजबूती देने वाला होगा।हेल्थ - आज के दिन सेहत में पैरों का रखें ख्याल नसों का सूजना या खुजली की दिक्कत बढ़ सकती है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए दिन की स्थिति होगी कुछ बेहतर, मीडिया इत्यादि में काम के अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी धर्म स्थान में भी जा सकते हैं। आपको दूसरों के कारण अधिक काम भी मिल सकता है।करियर - कामकाज को लेकर भाग्य का कुछ सहयोग मिल सकता है, काम को समय सीमा में आसानी से कर पाएंगे। आज के दिन बिजनेस में की स्थिति आप को अच्छे मुनाफे दिलाने में सहयोग देने वाली है।फाइनेंस - लाभ में आपको दूसरों के हस्तक्षेप को भी झेलना पड़ सकता है इस समय खुद को बहुत चिंता में न डालें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए दिन की शुरुआत तो बेहतर रह सकती है, भावनात्मक रूप से कुछ कमजोर दिखाई देने वाले हैं। किसी मित्र के साथ दिल को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन रहेगा अपनी लाइफ में कुछ अच्छे पलों को बिताने के लिए खास। आप अपनी सोच के द्वारा कई चीजों को बेहतर रूप से कर पाने में सक्षम भी होंगे। आपको किसी के कारण ये समय यात्रा में जाना पड़ सकता है।करियर - कामकाज को लेकर दिन आपके लिए होने वाला है खास कुछ जरुरी कामों के लिए परिणाम के लिए योजनाओं में दूसरों के साथ सहयोग करें। कारोबार के लिए स्थिति कुछ मिले जुले असर दिखाने वाली है।फाइनेंस - इस समय आपका कुछ धन खो सकता है, इस समय अपनी सेविंग को रखना होगा संभाल कर।लव लाइफ - आप को आज दूसरों की बातें भी अधिक चुभ सकती हैं। हेल्थ- इस समय दिनचर्या में लापरवाही सेहत को दिक्कत दे सकती हैविस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का समय काफी मुश्किलों भरा रह सकता है, इस समय पर दूसरे लोग आपको लेकर कुछ बातें कर सकते हैं। आप दूसरों के लिए यात्रा का बंदोबस्त कर सकते हैं, इस समय आप सामाजिक जीवन में काफी आगे रहते हुए काम कर सकते हैं।करियर - काम के लिए आज के दिन आना जाना लगा रह सकता है और साथ में नए लोगों के साथ बातचीत का दौर भी लंबा रहने वाला है। अचानक से कुछ मौकों का लाभ उठाने के लिए काफी कूटनीति का यूज करना होगा शाम के समय किसी के कारण आपका कुछ धीमे हो सकते हैं। फाइनेंस - आज बजट बनाना आपको एक अच्छे लाभ दे सकता है।लव लाइफ - आप अपनी इच्छाओं को लेकर द्वंद में भी रहने वाले हैं। इस समय अपने मित्र के साथ अपने रिश्ते की बात को आगे बढ़ाने की मदद मांग सकते हैं। स्वास्थ्य - अचानक से पेट दर्द की समस्या परेशानी दे सकती है, इस समय कुछ न कुछ हेल्दी जूस इत्यादि को लेते रहें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल