आज का राशिफल मेष: सोमवार के दिन की स्थिति मेष राशि वालों के लिए कुछ बेहतर रह सकती है। आज तो राशि स्वामी मंगल के साथ चंद्रमा का होना आपको जोश ओर मस्ती वाला स्वभाव दे सकता है। अपने काम को करने के साथ साथ आप आज सभी के लिए काफी सहायक रह सकते हैं।करियर - नौकरी में आज आपके लिए मौके काफी अच्छे दे सकता है। जो लोग काम की तलाश कर रहे हैं उन्हें मौके मिलने का समय है। कारोबार में आज के दिन की स्थिति आपको अच्छा मुनाफा दिलाने वाली है।फाइनेंस - आज धन योग का समय है जो दिखाता है कुछ लाभ तो आपको मिल ही सकता है। इस दौरान माता जी की ओर से कुछ लाभ के मौके मिलने वाले हैं।लव लाइफ - प्यार के लिए आज के दिन की स्थिति होगी मनमौजी वाली हो सकती है इस समय आप रोमांस के लिए रहेंगे आगे।हेल्थ - सेहत के लिए आज का दिन आपको उच्च रक्तचाप की शिकायत हो सकती है या फिर पानी से जुड़ा कोई विकार उभर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन की शुरुआत काफी व्यस्तता वाली है। इस समय के दौरान आज का दिन आपको मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग सकता है क्योंकि कई उलझी हुई बातें और समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं।करियर - सहकर्मियों के साथ सहयोग और अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता होगी। व्यापारियों को पुराने काम से लाभ होने की संभावना भी बनती है, आज के दिन नई योजना पर विचार करते समय सावधानी बरतें।फाइनेंस - आज आप को मिलेगा अपने बड़ों की ओर से कुछ लाभ इस समय कहीं न कहीं से धन प्राप्ति या कोई अच्छी वस्तु की प्राप्ति का समय बन रहा है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्तों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है, अपने जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका भी होगा खास, शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी इस समय पर हल्की एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन की स्थिति रहेगी मिले जुले वाली होगी। इस समय आप थोड़ा ध्यान से करें काम, आज कुछ बहस या विवाद भी रह सकता है। माता-पिता के साथ बातचीत में सहमती कम रह पाएगी।करियर - काम के क्षेत्र में किसी बड़े निर्णय के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपको किसी भी प्रकार के बदलाव से पहले पूरी सोच-विचार करना होगा। अगर आप धैर्य रखते हैं और लंबे समय के लिए सही तरीके से काम करने से आपको सफलता मिलेगी।फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इस समय बचत के लिए दिन ज्यादा ठीक नहीं रह पाए कोई अप्रत्याशित खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी सी असहमति या गुस्से की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है।हेल्थ - सेहत के मामले में रहें सावधान क्योंकि आपको थोड़े आराम की आवश्यकता हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले खुद को जोश से भरा हुआ पाएंगे इस समय और मस्ती के साथ अपने कामों को करेंगे। इस समय के दौरान आप दूसरों के लिए भी सहयोगी रहेंगे लेकिन जरुरत होगी की खुद को क्रोध से बचा के रखें। घर की स्थिति आपको बांधे भी रखेगी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।करियर - कामकाज में आज के दिन उत्साह के साथ रहेंगे साथ ही सामाजिक रूप से आप लोगों के साथ संपर्क बना कर अपने कामों को पूरा करने की कोशिश में भी रहेंगे। कारोबार में आज का दिन आपको देने वाला है तेजी।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज आप अपने और घर की जरूरतों पर ही ज्यादा ही खर्च करने के मूड में भी रहेंगे।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते आज के दिन हो सकते हैं रूहानी, अपने जीवन साथी को खुश करने के लिए आप कर सकते हैं कुछ अलग या बना सकते हैं बाहर घूमने का प्लान।हेल्थ - सेहत के मामले में मिलाजुला समय है थकान बहुत अधिक बढ़ सकती है, अपने पर ध्यान बना कर रखें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत कुछ न कुछ बदलाव वाली रह सकती है। इस समय आप अपने घर के कामों से ज्यादा बाहरी चीजों को पूरा करने में आगे रह सकते हैं। इस समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने की स्थिति रहेगी खास।करियर - काम को लेकर आज आप अपने साथ ढीलाई से बचें, किसी नए प्रोजेक्ट या काम के लिए आप तैयार हो सकते हैं और आपके साथ में लगे लोगों का सहयोग आपको सफलता दिला सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन रहेगा अनुकूल इस समय के दौरान जितना हो सकता है बचत का भी रखें ख्याल।लव लाइफ - आज के दिन की स्थिति काफी मामलों में खर्चों को तो देगी, विशेष मामलों में स्थिति कुछ लाभ भी दिला सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन जीवन साथी की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे और आपके लिए कई नई संभावनाएं खुल सकती हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अनुकूल परिणाम मिल सकता है।करियर - आपको इस दौरान अपने कार्यों में धैर्य और योजनाबद्धता बनाए रखने की आवश्यकता होगी। आपके विचारों में स्पष्टता होगी और आप नए विचारों को पूरा करने में भी अच्छे से सक्षम रह सकते हैं। इस समय के दौरान नए कामों की शुरुआत को लेकर साझेदारी भी अनुकूल है।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में आज के दिन स्थिति रहेगी प्रभावित किसी की मदद के लिए आप पैसों की मांग को करने वाले हैं।लव लाइफ - अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है लेकिन इससे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप मानसिक रूप से तैयार हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन हल्के फुल्के व्यायाम और ताजे फल खाने से आपको राहत मिल सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति परिवार में किसी बड़े की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। इस समय अहंकार को दूर रखना जरूरी है। बच्चों के साथ माता-पिता की बातें होने वाली है विशेष वे अपने मन की बातों को शेयर कर सकते हैं।करियर - नौकरी के लिए आज के दिन आप अधिकारियों के साथ ट्रैवल में रह सकते हैं। भागमभाग के साथ चीजें ध्यान से रखें जिससे आप परेशान न हों। इस समय प्रतिस्पर्धा का भी दौर अपना असर बनाए रखेगा।फाइनेंस - आपको अपनी आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी।लव लाइफ - पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होने का समय है, जिनका विवाह नहीं हुआ है उन लोगों को कोई खास प्रस्ताव मिल सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर इस समय रखना होगा ध्यान क्योंकि छोटी छोटी बातें परेशान कर सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा दोस्तों के साथ मस्ती और लंबी बातचीत को लेकर खास। घर परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी मिल सकती है अधिक ऐसे में खुद को रखें शांत। आज के दिन सामाजिक स्थिति के मामले में आप रहेंगे शामिल कुछ काम की अधिकता बढ़ने का समय होगा।करियर - नौकरी के मामले में आप हर काम को परफेक्शन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। काम के लिए आज कुछ नए सौदे सामने हो सकते हैं। कुछ पुराने काम इस समय आप अच्छे से पूरे करके कुछ राहत को पाएंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज आप परिवार से कुछ पैसों की मांग कर सकते हैं।लव लाइफ - किसी पुराने रिश्ते या पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।हेल्थ - आज के दिन के मामले में सेहत कमजोर रह सकती है, इस समय पर खानपान में लापरवाही न बरतें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए परिवार या दोस्तों से मिलने से मन को सुकून मिल सकता है। बच्चों के साथ आज के दिन भागमभाग की स्थिति बनी रह सकती है। इस समय के दौरान काम के लिहाज से घर पर आज कुछ समय कम ही मिल पाएगा।करियर - नौकरी में आज के दिन आप के लिए समय रहेगा कुछ मिले जुले प्रभाव वाला। इस समय कारोबार को लेकर कुछ यात्रा का समय है और सौदे भी शुरू हो सकते हैं। आज कुछ नए लोगों को काम में शामिल करने की कोशिशें भी बनी रहने वाली है।फाइनेंस - आज के दिन आप माता पिता की ओर से पैसों की स्थिति से कुछ संतुष्ट रहेंगे इस समय दोस्तों के साथ मस्ती में ही कुछ धन खर्च होने वाला है।लव लाइफ - आप अपने रिश्ते में रोमांस और सामंजस्य बनाए रखने में सफल होंगे, किसी पुराने दोस्त से मिलने के बाद एक नई दिशा की ओर बढ़ सकते हैं।हेल्थ - दिन के अंत में थोड़ा आराम लेना आवश्यक होगा, ताकि आपके शरीर और मन को आप अच्छे से सक्रिय कर पाएं।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर के लिए इस समय मन में कई तरह के विचार एक साथ चलेंगे, जिस कारण निर्णय लेने में थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बात आपको भीतर तक प्रभावित कर सकती है, लेकिन संयम और समझदारी से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखेंगी।करियर - कामकाज के लिए स्थिति आज आपको कुछ विस्तार देने वाली होगी। इस समय पर आप को कुछ नए स्थानों पर जा कर अपनी रचनात्मकता को दिखाने का अवसर मिल सकता है। आज के दिन कारोबार में कुछ शुरुआती समय पर धीमा मामला हो लेकिन बाद में तेजी का दौर देख पाएंगे।फाइनेंस - आज के दिन शेयर के मामले में ज्यादा पैसा लगाने से बचें इस दौरान संपत्ति की खरीदारी का समय है।लव लाइफ - आज आप को कहीं घूमने फिरने के मामले में नए रिश्ते मिल सकते हैं किसी के साथ जुड़ाव भी आज बना रह सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन तनाव और भागदौड़ के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : आज घर के कामों में आप को जरा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आप कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं, आज के दिन की स्थिति आप को घर के साथ और बाहर के कामों में व्यस्तता को देने वाली है।करियर - कामकाज में आज के दिन कुछ बदलाव का समय भी रह सकता है। इस दौरान काम में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से बातचीत बनी रहेगी कुछ काम का दबाव भी बढ़ने वाला है ध्यान रखें अपने काम में एकाग्र बने रहें आज बाहरी संपर्क कुछ अच्छे मौके दिलवा सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। इसके अलावा आपको पैसे से जुड़ी किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।लव लाइफ - आज किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपके दिल को सुकून मिलेगा और एक नई शुरुआत हो सकती है।हेल्थ - सेहत की स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है, इस समय के दौरान आप को गले या आंखों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए घर परिवार में माहौल सामान्य से बेहतर रह सकता है और अपनों का सहयोग आपको मजबूती देने वाला होगा। किसी बड़े बुजुर्ग की ओर से आपको अच्छी सलाह या मार्गदर्शन भी मिल सकता है। शाम के समय किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समय प्रबंधन का रखना होगा ख्याल। इस समय आस पास के लोगों की ओर से आपके काम की शिकायत भी सुनने को मिल सकती है। इस समय कारोबार में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी।फाइनेंस - आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है और किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। बच्चों के लिए खरीदारी भी पैसों का खर्च बढ़ा सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में रोमांस और सामंजस्य रहेगा, आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर अपने रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे, लेकिन कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल