आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज घर में कुछ न कुछ काम आप को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ सकते हैं। घर की रसोई में कुछ नया पकवान आप के मन को लुभाएगा। दोस्तों के साथ फोन पर बातें भी होंगी।नेगेटिव - अधिक मास अमावस्या है तो काम को लेकर आज के दिन आनाकानी से बचें क्योंकि बड़ों की डांट भी सुनने को मिल सकती है।करियर - काम के मामले में आज के दिन की स्थिति अमृत सिद्धि का कुछ असर देगी और आप काम के मामले में मेहनत के साथ खुद की छवि को अनुकूल बना सकते हैं। कारोबार में चीजें मिलेजुले असर वाली होंगी।फाइनेंस - अमृत सिद्धि योग कह रहा है कि बजट के अनुसार चलने से आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।लव लाइफ - अमावस्या के चलते चंद्रमा की एनर्जी आप को मन से कुछ धीमा कर सकती है, आज के दिन प्रेमी के साथ बने रहना संभव न हो पाए। हेल्थ - अच्छे भोजन और कसरत इत्यादि को अपनाते हुए आप खुद को ऊर्जावान बनाए रखेंगे। लकी नंबर - 1लकी कलर - नारंगीउपाय - शिव गौरी पूजा करें। आपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज अधिक मास की समाप्ति के साथ अमावस्या का समय सामाजिक रूप से आप को कुछ दान पुण्य से जुड़े कामों में जोड़ेगा। इस समय कोई यात्रा भी कर सकते हैं।नेगेटिव - अधिक मास अमावस्या होने के कारण आज आप को कुछ मानसिक रुप से बेचैनी या कामकाज को लेकर मन न लगने वाली बातें भी असर डाल सकती है।करियर - आज बन रहा अमृत सिद्धि योग नौकरी में कुछ प्रस्ताव दिलाने वाला हो सकता है। इस समय आप को काम के चलते एक सतह से दूसरे स्थान पर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। फाइनेंस - अमृत सिद्धि योग के प्रभाव से आर्थिक मामलों में आज आप अपना धन किसी बड़े या बच्चे की खुशी पर लगा सकते हैं।लव लाइफ - अमावस्या के प्रभाव से प्रेमियों के लिए मन कुछ शांत और अंतर्मुखी रह सकता है। आज के दिन किसी भी तरह की गलत प्रवृत्ति से बचें।हेल्थ - पौष्टिक भोजन और बाहरी चीजों के सेवन में कटौती ही आप को आज अच्छा रख पाएगी अन्यथा समस्या रहेगी।लकी नंबर - 8लकी कलर - आफ व्हाइटउपाय - अधिक मास की पूर्णता के अवसर पर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - अधिक माह समाप्ति के प्रभाव से घर पर अपनों के साथ कामकाज को बेहतर ढंग से निभाने में सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ मिलकर कामकाज कर पाएंगे।नेगेटिव - अधिक अमावस्या के कारण मन पर जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है। करियर - कार्यक्षेत्र में गतिविधियां तेज रहेंगी और आपके ऊपर काम का भार बढ़ सकता है। नए काम इस दौरान आप के लिए महत्वपूर्ण रह सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर हो सकता है। आय के नए स्रोतों पर विचार बन सकता है, लेकिन खर्चों की योजना बनाकर चलना आवश्यक रहेगा। बड़े निवेश या अनावश्यक खरीदारी में जल्दबाजी न करें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। साथी के साथ समय बिताने और भावनाओं को साझा करने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है बस दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - आसमानीउपाय - अन्न या वस्त्र का दान करें।आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन अधिक मास की हो रही है समाप्ति और ऐसे में आप को घर पर पूजा-पाठ, जप-तप या किसी धार्मिक काम में शामिल होने और उनके अनुरुप कामों को करने का मौका मिलेगा।नेगेटिव - अधिक अमावस्या का आज के दिन भी असर बना हुआ है तो घरेलू मामलों को लेकर अधिक चिंता भी रहेगी इसलिए इन बातों से बचें।करियर - आज के दिन आप को जोश मिलेगा इसी के बल पर मेहनत और लगन भी आप की अनुकूल परिणाम देने वाली है। आप अपने काम में कुछ लोगों को जोड़ने की इच्छा भी रखेंगे।फाइनेंस - आज तो आप के लिए पैसों में और बाहरी खर्चों में संतुलन बनाए रखना मुश्किल होगा पर कुल मिलाकर चीजें नियंत्रित रहेंगी।लव लाइफ - प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताना संभव न हो पाए पर शाम होते होते स्थिति बदलाव वाली होगी।हेल्थ - आज खाने में लापरवाही से अपच जैसी परेशानियां उत्पन्न होकर असर डाल सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - सफेदउपाय - पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप घर के लोगों के लिए भागदौड़ के अलावा उन्हें खुशी देने वाले हैं। आज के दिन किसी मेहमान या बाहरी व्यक्ति के घर पर आने और नवीन बातों के साथ जुड़ने का मन बनेगा। नेगेटिव - आज अपने दोस्तों के साथ समय न मिलने से कुछ मूड भी बदला रहने वाला है इसलिए बच्चों के साथ बहस बढ़ सकती है, चीजों को आराम से संभालने का प्रयास करें।करियर - नौकरी और कारोबार दोनों में स्थितियां आप के लिए समान रूप से असर दिखाने वाली होंगी। इस दौरान धैर्य बनाए रखने से ही कुछ अनुकूल प्रभाव आप देख पाएंगे। इस दौरान लोगों के साथ मिलकर काम करना भी आसान नहीं होगा।फाइनेंस - सिद्धि योग का असर कुछ धन देगा पर किसी की ओर से आर्थिक मांग भी सुनने को मिल सकती है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्तों में आज के दिन एक दूसरे की जरूरतों को समझने का अवसर मिलने वाला है। हेल्थ - आज के दिन की स्थिति आप को काम के अलावा कुछ जोखिम भरी एक्टिविटी में जोड़ने वाली है जो मुश्किल देगी इसका ख्याल रखें लकी नंबर - 11लकी कलर - सफेदउपाय - पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से आज आपके भीतर घरेलू मामलों को संभालने की कुशलता आएगी। बच्चों के साथ आनंद बना रहने वाला है।नेगेटिव - आज के दिन आप चारों ओर की बातों के कोलाहल से परेशान हो सकते हैं, खुद पर संयम बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।करियर - काम के मामले में आज के दिन आप प्लानिंग को स्पष्ट रूप से आगे बढ़ाएं। आज एक दिन नए काम की शुरुआत को लेकर थोड़ा रुकें जितना संभव हो हर बात पहले अच्छे से परख लें। फाइनेंस - आज शेयर मार्किट में जाना तो चाहेंगे पर पुरानी किस्तों को चुकाने का दबाव आप को रोक लेने वाला है।लव लाइफ - मैरिज लाइफ में आज आप का साथी कुछ कामों में आप की मदद करेगा और ऎसे में आप जरूरी चीजों को पूरा करके खुशी भी पाएंगे।हेल्थ - कुछ चंद्रमा का असर कह रहा है कि इस समय दिनचर्या में अनुशासन रखने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - श्वेत उपाय - मंदिर में खीर का दान करें।आपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित रहने वाले हैं। आज के दिन आने वाले दिनों की कुछ जरूरी योजना पर आप काम कर सकते हैं।नेगेटिव - चंद्रमा के गोचर की स्थिति के कारण इस दौरान लोगों का सहयोग कम मिल पाए।करियर - मृगशिरा नक्षत्र के चलते आज आप जोशीले तो रहेंगे पर ध्यान रखें की किसी भी नए कदम से पहले हर जानकारी देख लें। इस समय अनुभवी लोगों की मदद भी लेना आपके लिए अनुकूल होगा। फाइनेंस - बजट के अनुसार खर्च करने से आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी और भविष्य की योजनाओं के लिए भी धन संचय संभव होगा।लव लाइफ - दिल के मामले में आज के दिन आप अपने प्रेम और परिवार के मध्य खुद को फंसा हुआ पाएंगे।हेल्थ - आज के दिन बासी भोजन या बाहर के जूस इत्यादि का सेवन कम करेंलकी नंबर - 3लकी कलर - नीलाउपाय - ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - घर के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए मार्ग दर्शक साबित हो सकती है। अपनों के साथ मधुर व्यवहार रिश्तों को और मजबूत करेगा।नेगेटिव - अधिक अमावस्या के कारण भ्रम या अस्थिरता की स्थिति बन सकती है। करियर - काम के स्थान पर अपनी योग्यता और अनुभव का पूरा उपयोग करने का समय है। आज के दिन कारोबार के मामले में नए माल की आपूर्ति को लेकर भागमभाग बनी रह सकती है।फाइनेंस - ज्येष्ठ अधिक अमावस्या का प्रभाव अभी बना हुआ है इसलिए धन संबंधी मामलों में, लेन देन या बड़े खर्चों से जुड़े फैसलों में सावधान रहें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में विश्वास बना रह सकता है, साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा हेल्थ - शारीरिक रूप से आप सामान्य रहेंगे पर मन की चिंता ही थकान लाएगी और या ध्यान भटकेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - सिल्वरउपाय - मंदिर में चावलों का दान करें।आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - अमृत सिद्धि योग के प्रभाव से आज का दिन कुछ बच्चों की उपलब्धियों वाला और अपनों के साथ समय बिताने के लिए खास रह सकता है। नेगेटिव - घर में किसी छोटी बात को लेकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है,आपकी समझदारी के चलते चीजें संभली रहेंगी।करियर - काम को लेकर मेहनत, प्रतिभा और कार्यकुशलता इन तीनों की जरूरत है। सर्वार्थ सिद्धि का प्रभाव आप के रुके हुए कामों में कुछ बदलाव दे सकता है।फाइनेंस - धनार्जन के नए स्रोत मिलने की स्थिति बन रही है। कुछ अतिरिक्त खर्च भी सामने आ सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आपसी बातों को मिलकर सुलझाएं किसी अन्य को इसमें आने की जगह न दें।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा मनोरंजन और मस्ती का मूड बना रह सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - मटमैलाउपाय - अन्न या वस्त्र का दान करें।आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - अमृत सिद्धि योग के प्रभाव से आज का दिन घर में किसी के आने का संकेत देता है, कुछ पुराने कामों को इस दौरान करने या फिर छोड़ने से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं।नेगेटिव - आज किसी छोटी बात को लेकर घर या काम पर तनाव उत्पन्न हो सकता है बहस या व्यर्थ में बातों को बढ़ाने से बचना चाहिए।करियर - कारोबार में पार्टनरशिप और सहयोग के नए अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन काम की तलाश में दोपहर के बाद सफलता और नए अवसरों की उम्मीद कर सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी पार्टनर की ओर से मदद मिल सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं के कारण तनाव हो सकता है।हेल्थ - जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का नीलाउपाय - पक्षियों को दाना डालें।आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - ज्येष्ठ अधिक माह में बन रहे इस अमृत सिद्धि योग के प्रभाव से आज का दिन बच्चों को सफलता के लिए उत्साहित करने वाला है। घर के बड़ों के साथ यात्रा हो सकती है।नेगेटिव - घर या काम में कुछ मतभेद और छोटे झगड़े उभर सकते हैं। हालांकि, धैर्य और समझदारी से इन्हें हल करना आपके लिए मुश्किल नहीं होगा।करियर - करियर में आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी। काम का बोझ तो रहेगा पर आपका प्रयास और लगन दूसरों को प्रभावित करेगा। समय प्रबंधन की जरूरत आज बनी रहने वाली है।फाइनेंस - पैसों के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें, अपनी बचत और खर्च का सही हिसाब रखें।लव लाइफ - रिश्तों में दूसरों का असर अधिक पड़ सकता है। आज आपके किए गए प्रयासों को हर कोई तुरंत नहीं समझ पाएगा।हेल्थ - कुछ थकान या सुस्ती महसूस हो सकती है आज के दिन एनर्जी वाली ड्रिंक को अपनाए।लकी नंबर - 7लकी कलर - हराउपाय - मंदिर में दीपक जलाएं।आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - घर के माहौल में आज के दिन बाहरी चीजों का असर पड़ने वाला है। आज छात्र अपनी शिक्षा को लेकर अधिक सजग होंगे, कुछ लोगों का सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव - हर बात में अपनी राय को अंतिम मानने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। करियर - अमृत सिद्धि योग का प्रभाव आपके लिए छिपे हुए अवसरों को सामने ला सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम गति पकड़ सकता है। आपकी क्रिएटिव सोच और नए आइडियाज चर्चा का विषय बन सकते हैं। फाइनेंस -कोई पुराना भुगतान वापस मिल सकता है या अतिरिक्त आय का रास्ता खुल सकता है।लव लाइफ - सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से दिलचस्प बातचीत शुरू हो सकती है। हेल्थ - शरीर से ज्यादा मन को आराम देने की जरूरत है।आज के दिन शरीर की मसाज से लाभ मिलेगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - इलेक्ट्रिक ब्लूउपाय - काले तिल दान करें।आपका मासिक मीन राशिफल