आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत होगी खास इस समय आप अपने स्वभाव में कुछ सकारात्मकता को देख सकते हैं। दिल में कोई खुशी भी रहेगी इस समय भाग्य पक्ष आपके लिए सहयोगी होने वाला है। दोस्तों के साथ ओर अपनों के साथ आप कुछ च्छे ओर मस्ती भरे पलों का सुख उठा पाएंगे। करियर - काम के मामले में आप रहेंगे आगे और आप को कुछ न कुछ बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आज के दिन आप अपने काम में प्रतिष्ठा और सम्मान की स्थिति को प्राप्त कर पाने में सफल होंगे। इस समय कुछ लंबी बातचीत आपके काम में बनी रहने वाली है जो कुछ न कुछ अनुकुल परिणाम देने वाली होगी। फाइनेंस - पैसों के मामले में जितना संभव हो सके आप बहुत अधिक खुले हाथों से खर्च करने से बचें वैसे कुछ धन आप धार्मिक कामों को करने में कर सकते हैं। लव लाइफ - दिलों की राहें आज के दिन रहेंगी कुछ स्पेशल अपने पार्टनर की ओर से मिल सकता है कुछ खास, आज के दिन जीवन साथी के साथ बिताएंगे कुछ अधिक समय हेल्थ - सेहत के मामले आप कुछ अच्छा अनुभव कर पाएंगे। आज के दिन कुछ भोजन में बदलाव या दिनचर्या को लेकर बदलाव भी आप कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: वृषभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में शामिल होने का, इस समय मन भक्ति में भी बहुत अधिक लगने वाला है। घर परिवार की कुछ बातों से उदास होते हुए आप अपने मन की बातों को ईश्वर के साथ साझा करेंगे। किसी के साथ मुलाकात आज दिन को खास मुकाम भी दे सकती है।करियर - कामकाज को लेकर इस दौरान आप बहुत ज्यादा थका हुआ पाएंगे इसलिए इस समय खुद को मानसिक रूप से ज्यादा सोच विचार के चलते थकाने से बचें। कुछ विरोधियों की ओर से दबाव भी रहेगा लेकिन इस समय आप का धैर्य ही काम को बेहतर बना सकता है।फाइनेंस- आर्थिक स्थिति के मामले में जल्द से जल्द बदलाव न करें किसी के साथ शेयर मार्किट या साझेदारी में पैसों को लगाने से बचें।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्तों के लिए दिन रहेगा कुछ परीक्षा वाला इस समय आप को अपनी बातों में थोड़ा नरमी बरतने की जरूरत है।हेल्थ - सेहत के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है आप कुछ न कुछ बातों के चलते मन से ज्यादा रोग ग्रस्त हो सकते हैं। अपने इष्ट का करें ध्यान नहीं सताएगा कोई भय।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज रविवार का दिन और महाशिवरात्रि का पक्ष आप के दिन के लिए होगा व्यस्तता से भरा हुआ। आज के दिन की स्थिति आप अपनों के साथ कहीं जाने के लिए कुछ ज्यादा ही इंतजार करने वाले हैं। इस समय सभी को साथ मे लेकर चलना मुश्किल होगा। शाम के समय घर पर कुछ न कुछ मांगलिक कामों का आयोजन खुशी देने वाला होगा।करियर - काम के मामले में आज एक दिन आपको मिलेगा किसी का साथ और जो लोग साझेदारी के कामों में शामिल हैं वह काफी अच्छे से अपने कामों को पूरा कर सकते हैं। इस दौरान एक दूसरे की जिम्मेदारी लेने से संकोच न करना ही उचित होगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों को लेकर आज आप कुछ न कुछ चीजों पर खर्च करने वाले हैं। इस समय आप के लिए धन का व्यय अपनों पर भी होगा।लव लाइफ - दिन प्यार के साथ साथ जीवन साथी के साथ कुछ अच्छे पलों को भी देने वाला है। अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ कुछ शुभ कार्यों में शामिल हो सकते हैं।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो दिन रहेगा आपके लिए खास, आप कुछ न कुछ बेहतर स्थिति को भी पाएंगे। सेहत आपके लिए अनुकूल रहने वाली है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के के लिए आज के दिन की स्थिति होगी कुछ मिले जुले रंग वाली। इस समय संभल कर काम करने होंगे क्योंकि छोटी मोटी चूक होने से चीजें खराब हो सकते हैं। कहीं जाना है या कोई काम करना है तो आराम से करें जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। आज के दिन घर पर कुछ मांगलिक कामों के होने का अच्छा अवसर भी बन रहा है।करियर - काम की स्थिति आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहे इसके लिए खुद को सजग रखें दूसरों की गलतियों को अगर देख भी रहे हैं तो उन्हें आराम से समझाएम। आज के दिन विवाद करने से आपके लिए ही स्थिति परेशानी वाली हो सकती है।फाइनेंस - पैसों के लिहाज से आज के दिन आप कुछ कर्ज या उधारी की स्थिति के कारण परेशान रह सकते हैं।लव लाइफ - दिलों की अगर बात की जाए तो कोई बात आपको परेशान कर सकती है और ऐसे में रुठने मनाने के चक्कर में आप अपना अच्छा पल भी खो सकते हैं।हेल्थ - सेहत आज के दिन कुछ खराब हो सकती है, अचानक से चोट लग सकती है या फिर किसी के कारण आपको परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, इस समय आप अपने काम के अलावा कुछ अलग से करने के मूड में होंगे। रचनात्मक चीजों को करते हुए आप घर के माहौल को बदल सकते हैं वहां आप सजावट को कर सकते हैं या घर का कोई खास हिस्सा सजाने की कोशिश कर सकते हैं। करियर - काम के मामले में आज आप अपने फैसलों पर डटे रह सकते हैं आप के ऐसा करने से दूसरों की नजरों में आपकी छवि मजबूत होगी। आज के दिन काम में आप कुछ लोगों का दिल जीत सकते हैं। अपने काम में आप काफी बातों को बदल कर कुछ अच्छे प्रयासों को पूरा कर पाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज के दिन बेहतर रहेगी इस समय आप अपनी इनकम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे कुछ पैसे आप धार्मिक कामों में भी लगा सकते हैम। लव लाइफ - आज प्रेम में आप कुछ जिद्दी रह सकते हैं या चाहेंगे की आप का पार्टनर सिर्फ आपको ही ध्यान दें। कुछ कामों के चलते जीवन साथी का साथ भी मिल सकता है। हेल्थ -स्वास्थ्य को लेकर आप आज के दिन सामान्य स्थिति देखें बस इस समय कुछ अधिक देर भूखा रहना या अधिक तला भोजन करने से समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज रविवार के दिन की स्थिति रहेगी सामान्य। आज आपका ध्यान घर के लोगों की देखभाल को लेकर बना रहेगा। इस समय आप अपनी ओर से उन्हें आराम देने की कोशिश भी करेंगे। इस समय आप को घूमने फिरने के कम मौके मिले लेकिन आप उन में अच्छी सुखद पल देख पाएंगे। करियर - कामकाज के क्षेत्र में आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कामों में गति आएगी। जल्दबाजी से बचें, नहीं तो छोटी गलती बड़ा रूप ले सकती है। फाइनेंस - आय के नए स्रोतों पर विचार कर सकते हैं घर के लिए कुछ ग्रोसरी इत्यादी की चीजों की खरीदारी में पैसे लगने वाले हैं। पुराने लेन-देन को लेकर आप इस समय नोट्स पक्के बना के रखें। लव लाइफ - प्यार के मामलों में आज के दिन अपने साथी के साथ आप कुछ ऐसे कामों में शामिल हो सकते हैं जिससे प्रेम ओर स्नेह मजबूत रहेगा। हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। थकान और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज महाशिवरात्रि के शुभ समय की स्थिति देगी मेहनत के साथ अपनों के लिए कुछ करने का जोश। इस समय घर पर बच्चों के लिए आप एक अच्छे मार्गदर्शक बन सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं।करियर - काम के लिए दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है आप काम में रुचि लेंगे लेकिन कुछ थकान के चलते एक टाइम पर ज्यादा काम न कर पाएं। आज आपके कंधों पर आ सकती है। धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में भाई बहनों की मांग को पूरा करने में खर्च अधिक लगने वाला है। इस समय घर में कुछ काम की स्थिति भी पैसों के व्यय को दिखाती है।लव लाइफ - प्यार भरे लम्हें मिलेंगे आप का पार्टनर आप को ध्यान देगा और मदद के लिए भी आगे रहेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से भोजन में खटाई और मिर्च मसाले को कम से कम उपयोग करना होगा बेहतर। इस समय आप को सेहत के लिहाज से स्थिति पर अधिक ध्यान बनाए रखने की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज के दिन आप अपने घर में लीडर की तरह उभर सकते हैं दूसरों को कैसे काम करना चाहिए इस पर बताने के लिए आगे रहने वाले हैं। वैसे तो दिन सोच-विचार और योजना बनाने के लिए काफी बेहतर रह सकता है। बस इस समय अपनी वाणी में कठोरता से बचना चाहिए कोमलता से बात करनी होगी।करियर - कार्यक्षेत्र में मेहनत का दिन होने वाला है हर काम को पूरे ध्यान से करने की जरूरत होगी। इस समय कुछ कारोबार की स्थिति आज के दिन लाभ को बढ़ा सकती है। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें अपने साथ के लोगों से तारीफ मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज छोटे लेकिन फायदे वाले सौदे मिलेंगे।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। फिजूलखर्ची से बचें और बजट बनाकर चलें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार जरूर करें।लव लाइफ - लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है इस समय अपने साथी को बार-बार किसी बात के लिए टोकना रिश्ते में खटास ला सकता है। समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा।हेल्थ - आज के दिन गले सिर और पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें और समय पर भोजन करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों में व्यस्तता को देने वाला दिन है। घर पर बच्चों और बड़ों सभी की जिम्मेदारी बनी रहने वाली है। इस समय आप लोगों के बीच तालमेल बनाकर चलेंगे और इससे आपको फायदा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है।करियर - कामकाज के क्षेत्र में आज के दिन आप को नेतृत्व करने का मौका तो मिलेगा लेकिन ख्याल रखें कि क्रोध से बचें ओर जिद को अपने काम में शामिल न करें। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं उनके लिए दिन खास रहने वाला है। नए अवसर मिलने के संकेत हैं।फाइनेंस - आज आप अपनी जरूरतों पर खर्च अधिक करने वाले हैं इस समय कुछ न कुछ अपने लिए या किसी ओर के लिए पैसों की जरूरत बनी रह सकती है।लव लाइफ - प्यार के मामले में ये समय आपको कुछ उलझनों में डाल सकता है पर आप की कोशिशें अपने साथी के लिए भी स्पेशल रहेंगी।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर आज आप एक्टिव तो रहेंगे साथ ही आप इस समय रहेंगे काफी उत्साहित। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा काफी कुछ कामकाज की विस्तार देने वाला है। इस समय के दौरान घूमने फिरने का समय भी रहेगा खास। अपने दोस्तों के साथ शाम की स्थिति कुछ न कुछ मामलों में पुरानी बातों को शेयर करने वाले हैं।करियर - नौकरी में थोड़ा दौड़ धूप अधिक होने वाली है, आप को इस समय पर काम के लिए कुछ ज्यादा व्यस्तता देखने को मिलेगी जिससे तनाव भी बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इस समय कारोबारियों के लिए मुनाफे का दिन रहने वाला है।फाइनेंस - आज आप का पैसा लगेगा धार्मिक कामों में दान के कार्यों में या अपने खान पान की स्थिति पर।लव लाइफ - प्यार के मामले में अगर हो सके तो थोड़ा संभल कर काम करें क्योंकि दूसरे आप की कमियों को ज्यादा ही बताने वाले हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर न हों बहुत अधिक परेशान मानसिक तनाव को अगर नियंत्रित कर लेंगे तो स्थिति कंट्रोल में रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति काफी विशेष रह सकती है। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा, लेकिन मानसिक संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और परिवार को अपने पक्ष में कर भी सकेंगे।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बेतहाशा निर्णय लेने से बचें और अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। कारोबार को लेकर आज के दिन की स्थिति होगी खास।फाइनेंस - धन की स्थिति सामान्य रह सकती है, खर्चों में वृद्धि हो सकती है। खासकर घर और परिवार से जुड़े खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में सामंजस्य की स्थिति रहेगी। आपका पार्टनर आज आपके साथ अधिक समझदारी और समर्थन दिखाएगा, जिससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी।हेल्थ - सेहत को लेकर आज का दिन देने वाला है कुछ राहत भरा आप अपनी फिटनेस के लिए उपयोग में लाएंगे अच्छी डाइट।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज की स्थिति रहेगी विशेष, इस समय काम के साथ साथ आप रह सकते हैं दूसरों के साथ बहुत अधिक व्यस्त। आप अपने कुछ नए कामों में शामिल रह सकते हैं लेकिन परिवार को न भूलें। आज आपके भाई बंधु आपकी मदद करने के लिए आगे ही रह सकते हैं।करियर - काम के साथ साथ इस दौरान बहुत ज्यादा व्यस्तता रहने वाली है। काम के स्थान में नए अवसर आ सकते हैं लेकिन इस दौरान कुछ चुनौतियां भी आ सकती हैं इसलिए थोड़ा संभल कर करें काम। आपके काम का दबाव बढ़ सकता है इस समय आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको सफलता दिलाएगी।फाइनेंस - आज के दिन आप के खर्च किसी न किसी कारण से बने रहने वाले हैं आप आज कोई पेमेंट को करने के लिए किसी की मदद चाहिए होगी।लव लाइफ - प्यार के लिए आज के दिन की स्थिति आपके लिए कुछ सकारात्मक तो रह सकती है। आज जीवन साथी आप के साथ कुछ लंबी बातचीत के साथ घरेलू मामलों पर राय दे सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन आप के लिए थकान को बढ़ा सकता है। आज बार बार चीजों का बदलाव आपको परेशानी दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल