आज का राशिफल मेष: पॉजिटिव - आज के दिन मेष राशि वाले अपने छोटे छोटे कामों को लेकर भी जोश और आत्मविश्वास से भरे रह सकते हैं। घर में आपकी बात को महत्व मिल सकता है।नेगेटिव - अपने समय को व्यर्थ की बातचीत या गुटबाजी में शामिल होने से बचाएं। करियर - कामकाज के मामले में दिन व्यस्तता वाला रहेगा, इस दौरान काम के मामले में कुछ छोटे मोटे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। अपने रूटीन के कामों में आप सक्रिय बने रहने वाले हैं और बेहतर प्रदर्शन भी कर सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन आर्थिक स्थिति के मामले में साधारण रहेगा इस दौरान कामकाज के क्षेत्र में ही अचानक खर्च सामने आ सकते हैं।लव लाइफ - अपने जीवन साथी के साथ अधिक समय न मिल पाए इस दौरान अगर कुछ प्लान करते हैं अपने साथी के लिए तो ये रिश्ते के लिए अनुकूल होगा।हेल्थ - सिरदर्द या थकान हो सकती है, पर्याप्त आराम लें।लकी नंबर - 6लकी कलर - केसरियाउपाय - पक्षियों को दाना डालें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: पॉजिटिव - वृष राशि वालों के लिए आज के दिन घर का माहौल कुछ सुकून भरा मिल सकता है। परिवार के साथ बैठकर अपनों के साथ कुछ बातें भी शेयर हो सकती हैं। नेगेटिव - आज के दिन काम में आपका रवैया नुकसान दे सकता है। करियर - ऑफिस के कामकाज की अधिकता रहने वाली है, इस समय के दौरान व्यापार में माल की गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान देना लाभ देगा। दिन के आरंभ में आज के दिन घूमने फिरने का दिन भी रहेगा।फाइनेंस - इस समय के दौरान बचत पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि कोई पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता लाने के लिए पहल आपको ही करनी होगी।हेल्थ - गले या गर्दन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, ठंडी चीजों से बचें।लकी नंबर - 2लकी कलर - नीलाउपाय - नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर स्नान करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: पॉजिटिव - आपका मिलनसार स्वभाव आपको दूसरों से जोड़ने वाला है। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा साथ ही कुछ धार्मिक यात्राओं के लिए आज प्लानिंग भी पूरी होने वाली है।नेगेटिव - एक साथ कई काम करने की कोशिश में उलझन बढ़ सकती है। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन कुछ न कुछ बातें आप के काम को प्रभावित करने वाली हैं। मार्केटिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन मिलाजुला सा रहेगा कुछ बातें बहस में भी बदल सकती हैं। फाइनेंस - आय के नए स्रोत बन सकते हैं इस दौरान बच्चों की फरमाइश को लेकर बचत खर्च होने वाली है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ अचानक से कहीं जाने की योजना बन सकती है, इस दौरान रिश्ते दूसरों के चलते अधिक प्रभावित हो सकते हैं।हेल्थ - आज एलर्जी या कोई त्वचा से संबंधित रोग की शिकायत हो सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - गुलाबी उपाय - देवी सरस्वती जी के नामों का जाप करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : पॉजिटिव - आज के दिन किसी घरेलू काम या फैसले के मामले में दूसरों की भूमिका को भी देखना होगा अन्यथा बाद में चीजें परेशानी बढ़ा सकती हैं। नेगेटिव - गुस्से या जल्दबाजी में लिया गया फैसला रिश्तों पर असर डाल सकता है। करियर - काम के सिलसिले में छोटी यात्रा संभव है, जो नए अवसर लेकर आएगी। इस दौरान जो लोग साझेदारी के कामों में लगे हुए हैं उनके लिए भागदौड़ भी बढ़ने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मिले जुले असर वाली है इस दौरान दूसरों की चाहतों को पूरा करने में खर्च बढ़ने वाला है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ कुछ बातें होंगी जिसमें पुराने गिले शिकवे भी उभर सकते हैं।हेल्थ - वाहन चलाते समय सावधानी रखें कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - हल्का लाल उपाय - भगवान नारायण के मंत्र का जाप करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: पॉजिटिव - आज घरेलू जीवन की बातें आपके लिए प्राथमिकता लिए रह सकती हैं इस दौरान नए लोगों के साथ मेलजोल अचानक ही होने वाला है। नेगेटिव - मूड में उतार-चढ़ाव रह सकता है इसलिए जो काम करें उसमें ठहराव बना के रखें।करियर - ऑफिस में अपने समय प्रबंधन को लेकर अधिक सजग रहना होगा, इस दौरान बेकार की चीजों में उलझकर आपकी समस्याएं बढ़ ही सकती हैं। आपकी जिम्मेदारी दूसरों के न होने के कारण भी बढ़ सकती है। फाइनेंस - घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं इस दौरान आप के लिए सेविंग को बना कर रख पाना मुश्किल होगा।लव लाइफ - जीवन साथी के स्वभाव के कारण कुछ चिंता बढ़ सकती है इस समय जितना हो सके विवाद से खुद को दूर रखें।हेल्थ - पेट और पाचन का ध्यान रखें सेहत की स्थिति कमजोर रहने वाली है। लकी नंबर - 8लकी कलर - क्रीमउपाय - शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : पॉजिटिव - परिवार में किसी सदस्य के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है जिससे माहौल पहले से बेहतर होगा। आज के दिन छात्रों के लिए स्थिति रहेगी विशेष। नेगेटिव - किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा। करियर - कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय दिखाई देंगे और आपकी मेहनत भी वरिष्ठों की नजर में आएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई नया संपर्क बनने का समय भी बन रहा है।फाइनेंस - आर्थिक मामले में इस दौरान कुछ न कुछ बातें आप को थोड़ा तनाव दे सकती हैं पर फिर भी बात नियंत्रण में रहेगी।लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर आज आप कुछ दुविधाओं में भी होंगे क्योंकि प्रेमी किस बात पर हो जाएगा नाराज समझना होगा मुश्किल।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी बरतें और दिनचर्या को संतुलित रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - भूरा रंग उपाय - राम दरबार की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : पॉजिटिव - आपके सुझावों को भी महत्व मिल सकता है, इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय और सकारात्मक महसूस करेंगे। घर पर किसी के आने से चहल पहल का भी होगा असर। नेगेटिव - आज के दिन अपने आप में इतना खो न जाएं की दूसरों के होने का अहसास ही न रहे। करियर - आप किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और लोग आपकी सलाह को महत्व दे सकते हैं।फाइनेंस - कहीं भी कुछ निवेश से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - आज किसी अजनबी की ओर आपका आकर्षण अचानक से ही बढ़ सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में भी दिन सामान्य रहेगा, लेकिन काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।लकी नंबर - 9लकी कलर - पीलाउपाय - गाय की सेवा करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : पॉजिटिव - परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा।नेगेटिव - इस समय काम को करने में किसी भी तरह की लापरवाही से बचे।करियर -कामकाज की स्थिति इस समय कुछ परेशानी वाली लग्ग सकती है, इस दौरान कारोबार में कुछ नए निवेशक भी मिल सकते हैं जिनका सहयोग आपके काम को और भी बेहतर कर देने में सहायक बनेगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं जिससे आय में बढ़ोतरी की संभावना बनेगी। लव लाइफ - दिल की बातें हर किसी के साथ साझा करने से बचें इस समय नजर भी आप के प्यार को जल्द लग सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आराम और पर्याप्त नींद लेना आपके लिए जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - स्लेटी रंगउपाय - केले के वृक्ष को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : पॉजिटिव - धनु राशि वालों के लिए दिन नई ऊर्जा लेकर आ सकता है। किसी के आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है। नेगेटिव - आज भागमभाग की स्थिति से बचें अन्यथा थकान बहुत बढ़ सकती है।करियर - काम के मामले में दिन साधारण ही रहेगा कोई न कोई बात इस दौरान आप की चिंता को बढ़ाने वाली भी हो सकती है। आज के दिन कानूनी मामलों का प्रभाव भी अपना कुछ न कुछ असर डाल सकता है।फाइनेंस - स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते आज किसी तीसरे की वजह के कारण परेशानी में उलझ सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन नियमित व्यायाम से फायदा भी खूब मिलेगा। लकी नंबर - 7लकी कलर - क्रीमउपाय - शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : पॉजिटिव - आज आपका आत्मविश्वास घर और बाहर दोनों जगह चमकेगा। परिवार में आपकी नेतृत्व क्षमता सराही जाएगी। मित्रों के साथ किसी खास योजना पर चर्चा हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है।नेगेटिव - अहंकार या जिद रिश्तों में दूरी ला सकती है, संयम जरूरी है।करियर - उच्च अधिकारियों से मुलाकात लाभदायक रह सकती है, इस समय बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। आज के दिन यात्रा भी होने का दिन बन रहा है।फाइनेंस - रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं वैसे निवेश के लिए समय अनुकूल है।लव लाइफ - रोमांस के लिए अच्छा दिन है, पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है।हेल्थ - हृदय और ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें खाने में लापरवही।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहरा पीलाउपाय - चंद्र देव को सफेद फूल डालकर अर्घ्य दें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : पॉजिटिव - आज आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण परिवार में शांति बनाए रखने में मदद करेगा। घर की किसी जरूरी व्यवस्था को सुधारने में आप सफल रहेंगे। नेगेटिव - ज्यादा आलोचनात्मक रवैया रिश्तों में तनाव ला सकता है, हर बात में कमी निकालने से बचें।करियर - ऑफिस में आपकी सूझबूझ की सराहना होगी, इस समय बिजनेस में नई रणनीति लागू करने का सही समय है। आज के दिन काम के लिहाज से दिन काफी व्यस्तता को देने वाला है।फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखें योजना बनाते हुए कहीं पैसा लगाने का दिन भी अनुकूल है।लव लाइफ - रिश्तों में स्पष्टता रखें छोटी गलतफहमियों को तुरंत दूर करना बेहतर रहेगा।हेल्थ - थकान और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। लकी नंबर - 5लकी कलर - नीलाउपाय - भगवान शिव जी को अभिषेक करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: पॉजिटिव - परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिल पाएगा लेकिन बड़ों की ओर से दिशा निर्देश काफी सहायक बनेंगे।बच्चों के साथ माहौल खुशनुमा रहेगा। नेगेटिव - गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो छोटी बात भी विवाद का रूप ले सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रयासों को लेकर बातें बढ़ सकती हैं, किसी पुराने प्रोजेक्ट में प्रगति देखने को मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी बस इस दौरान किसी वस्तु की खरीदारी अच्छी रह सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते और मजबूत होंगे।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम लें।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबी उपाय - हनुमान जी की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल