आज का राशिफल मेष: आज बुधवार के दिन मकर संक्रांति पर दैनिक राशिफल अनुसार मेष राशि वालों को अपने काम के साथ साथ अपने आप पर भी देना होगा ध्यान। इस दौरान चंद्रमा का गोचर अष्टम प्रभाव देने वाला है ऐसे में कुछ उदासी या बेचैनी का असर दिखाई देगा। करियर - नौकरी की अगर बात की जाए तो किसी खास बात को लेकर आप को जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय किसी न किसी कारण से कुछ गड़बड़ी भी अपना असर डाल सकती है जितना हो सके सावधानी से काम करें कुछ समझ न आए तो उसके बारे में किसी से सलाह भी लेना उचित होगा।फाइनेंस - पैसों के नुकसान की संभावना बन सकती है इसलिए किसी भी तरह के लेन देन में सावधानी रखें।लव लाइफ - प्यार के मामले में पुरानी यादें दिल पर असर डाल सकती हैं इसलिए किसी पर पूरा भरोसा भी करना मुश्किल होने वाला है।हेल्थ - सेहत पर असर रहेगा किसी न किसी कारण से स्वास्थ्य परेशान कर सकता है आज के दिन जोखिम के कामों से भी अपने को बचा के रखें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले आज बुधवार के दिन घर पर मिले जुले असर से होंगे प्रभावित। बड़ों की कुछ डांट बच्चों को मिलने वाली है इसके अलावा घर पर काम में लापरवाही होने से भाई बहनों की ओर से भी कुछ न कुछ लड़ाई की आशंका भी असर डाल सकती है।करियर - कामकाज को लेकर आज के दिन अपना टाइम टेबल सही से बना कर चलें आप चाहेंगे जल्द से कामों को पूरा कर लेना लेकिन इस समय के दौरान आप को किसी न किसी कारण से रुकना या अटकाव भी प्रभावित करने वाला है। आज के दिन काम में साझेदारी को लेकर शुरुआत का मन बना सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन रहेगा सामान्य कोई नया काम शुरू करने से पहले थोड़ा देख परख लेना ही उचित होगा।लव लाइफ - आज के दिन प्रेम संबंधों को लेकर आप किसी के साथ संपर्क में अचानक से जुड़ सकते हैं। इस समय के दौरान वैवाहिक जीवन में अच्छे पल भी रहेंगे।हेल्थ - आज के दिन घर पर दूसरों की सेहत की चिंता आप को कुछ परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के बुधवार का दिन मकर संक्रांति के साथ होने वाला है खास। आप के जीवन में सफलता रखने वाली है कदम बस इस दौरान सभी के साथ प्रेमपूर्वक करें व्यवहार जिससे किसी के दिल में बढ़ पाए आपके लिए कोई द्वेष। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान बन सकता है पर ख्याल रखें कोई चोट न लगने पाए।करियर - काम के लिहाज से इस दौरान बाहरी लोगों का दबाव काम को बढ़ाने वाला हो सकता है। कारोबार में अपने परिवार का साथ आपको मुश्किलों से निकालने वाला होगा आज शाम का समय मुनाफे को देने के साथ आप को मार्केट में भी आगे रखेगा।फाइनेंस - आर्थिक मामले के लिए आज का समय आपको कुछ बेहतर न दे पाए बल्कि खर्चों का बोझ कुछ ज्यादा रह सकता है।लव लाइफ - त्यौहार के साथ साथ प्रेम संबंध भी संवरने वाले हैं, किसी के साथ मुलाकात आपके रिश्ते की शुरुआत को भी बताने वाली हो सकती है।हेल्थ - सेहत का रखें ख्याल वरना कोई दुर्घटना या किसी दूसरे की लापरवाही से आप को हो सकती है मुश्किल।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कर्क राशि वालों के लिए काम के साथ साथ इस दौरान कुछ न कुछ चीजें आप की व्यस्तता को बढ़ाने वाली होंगी। घर पर कुछ मस्ती के चलते आज खाने पीने को लेकर बाहर से मंगाने या घर पर ही कुछ नया बनाने का मन रहेगा। बच्चों के साथ अच्छे पलों को बिता पाएंगे।करियर - कामकाज के मामले में कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन रह सकता है काफी बेहतर, इस समय जो साथी आप से दूरी बनाए हुए थे वे अब आपके पास आने के लिए होंगे बेचैन। काम काज में कुछ नयी चीजों को सीखने और मस्ती के मौके भी मिलेंगे।फाइनेंस - आज के दिन आर्थिक स्थिति होने वाली है बेहतर, पर बच्चे पैसों की मांग करने में होंगे आगे जिससे खर्च भी होगा ज्यादा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो आज के दिन किसी के आने से दिल अचानक ही खुशी से झूम सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति आपके लिए होगी खास बस बच्चों की ओर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी कहीं चोट इत्यादि न लग पाए।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन होगा खास। काम की अधिकता तो होगी पर आपके राशि स्वामी की स्थिति में जो बदलाव होने वाला है उसके चलते आप कई चीजों को आज बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आपका स्वभाव भी बदलने वाला है और किस्मत भी।करियर - काम के मामले में आज के दिन आपके लिए होंगे लोगों के साथ कदम से कदम बढ़ाने के खास अवसर। आज के दिन आप के पद की प्राप्ति का संकेत भी किसी की ओर से मिलेगा जो देगा आपको राहत। कारोबार में अच्छे से विस्तार का समय है।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन रहेगा आपके लिए बेहतर आप अपने जीवन साथी के साथ घूमने या किसी पूजा पाठ में होने वाले हैं शामिल। दिन रहेगा प्रेम से भरपूर।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो आज के दिन होगा कुछ न कुछ लाभ। बड़ों या पिता की ओर से मिलेगा कुछ फायदा।हेल्थ - आपको इस समय पर करना चाहिए आराम और हाई बीपी के मरीजों को देना चाहिए अपनी सेहत पर अधिक ध्यान।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन होगा काफी बातों में भाग दौड़ की स्थिति देने वाला। आज का दिन व्यस्तताओं भरा रह सकता है छोटे छोटे कामों में उलझने से बचें अगर हो सके तो घर पर भाई बहनों से मदद मांग कर अपने कामों को करने में सफल हो सकते हैं। करियर - काम को लेकर आज के दिन लापरवाही परेशान कर सकती है इसलिए इस समय आप को एकाग्रता को बनाते हुए अपने कामों को सिलसिलेवार तरीके से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही जोश के चलते पैसों का खर्च अधिक करने वाले हैं।लव लाइफ - प्रेम जीवन में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है इसलिए बेकार की बातों को छोड़ना ही जरूरी है अगर हो सके तो शांति से रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें।हेल्थ - सेहत में कमजोरी या थकावट महसूस हो सकती है इस समय वाहन इत्यादि का भी करना होगा ध्यान से उपयोग।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: बुधवार को मकर संक्रांति का दिन तुला राशि वालों के लिए होने वाला है कुछ बेहतर इस समय आपको मिलेगा किस्मत का साथ। इस समय अपने भाई बहनों के साथ रिश्ते और भी होंगे मजबूत। कुछ काम अचानक से बनेंगे। मित्रों के साथ मिलने और बातों से दिल होगा खुश।करियर - नौकरी के साथ साथ आज के कारोबार में आप के लिए होंगे आगे बढ़ने के अच्छे मौके। जो लोग घर से काम कर रहे हैं उन्हें भी आज कुछ मुनाफा मिल सकता है। इस समय किसी नए कारोबार की शुरुआत का मन भी होगा जिस पर विचार होने वाला है।फाइनेंस - पैसों को लेकर न हों परेशान आज के दिन आपका साथी भी आपको मदद देने वाला होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर इस समय अगर हो सके तो अपने पुराने रिश्तों को फिर से शुरू करने का मौका मिल सकता है।हेल्थ - सेहत ठीक रहे इसके लिए हो सके तो खुद को बेकार की बातों से दूर रखें मौसम के अनुसार पहने कपड़े जिससे सुरक्षित रहेंगे।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: मकर संक्रांति के दिन आपकी राशि के लिए होगा कुछ न कुछ खास। अंदर से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। घर पर कुछ साफ सफाई का जिम्मा आपको मिल सकता है। आज के दिन व्यर्थ के विवाद में न उलझें अन्यथा मुश्किलें आपके सामने होंगी।करियर - कामकाज के सिलसिले में आज का दिन आपको अच्छे संपर्क दिलाने वाला हो सकता है इस समय पर अपने काम को दूसरों के साथ जोड़ सकते हैं और कुछ जोखिम लेते हुए अपने लिए भविष्य का निर्माण भी करने वाले हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने का संकेत आज दिखाई दे सकते हैं आज कोई आपको कुछ उपहार भी दे सकता है।लव लाइफ - किसी से अपने दिल की बात कहने का मन बन सकता है पर ख्याल रखें की जो बात कहें वो अकेले में ही कहें, आज के दिन कुछ पुराने रिश्ते फिर से मजबूत हो सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में स्थिति आज आपके लिए बेहतर ही रहने वाली है आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाही से बचें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: मकर संक्रांति के दिन धनु राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन होगा स्पेशल क्योंकि घर पर किसी के आने की सूचना दे सकती है कुछ मस्ती भरे मौके। आज के दिन मेहमानों के साथ मेलजोल होने का दिन भी है साथ हीकरियर - कारोबार को लेकर आज का दिन कुछ मामलों में रहेगा काफी विशेष बिजनेस में विस्तार के योग बन रहे हैं। आज के दिन अपने पुराने कामों को भी पूरा कर लेंगे साथ में आप आज के दिन अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ मस्ती के मूड में भी रहने वाले हैं।फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में भाग्य साथ देने वाला हो सकता है आज के दिन कुछ आमदनी बढ़ने के संकेत भी मिल सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर आज के दिन आपसी बातचीत में न आने दें कमी इस समय मौका मिलेगा अपने साथी के साथ कहीं घूमने के लिए जाने का।हेल्थ - सेहत बढ़िया रह सकती है इस समय आप आप खुद को राहत में देख पाएंगे। भोजन में रखें नियंत्रण ज्यादा खाना पीना पेट की गड़बड़ी देने वाला होगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज का दिन मकर राशि वालों के लिए होगा खास क्योंकि आप की राशि पर ही आने वाला है सूर्य। आज बुधवार का दिन बेहतर दिखाई देता है आप अपने कुछ काम दूसरों से भी करवाने में सक्षम होंगे। घर पर पूजा पाठ या धार्मिक कामों में शामिल होने का समय मिलेगा।करियर - काम के लिहाज से जितना खुद को मानसिक रूप से शांत और स्थिर रख पाएंगे उतना ही आप खुद के साथ साथ काम को भी अच्छे से देख पाएंगे। काम को लेकर आज के दिन नए लोगों से मिलने और यात्रा के मौके भी मिलने वाले हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर दिन आपके लिए होगा बेहतर कुछ न कुछ बातें आपको लाभ देने वाली होंगी।लव लाइफ - आज के दिन प्रेम संबंधों के मामले में आप किसी के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत का कुछ संकेत भी देख सकते हैं। जीवन साथी के साथ आप समय बिता पाएंगे।हेल्थ - आज के दिन शरीर के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ : मकर संक्रांति का शुभ दिन कुंभ राशि वालों के लिए भी रहेगा अनुकूल। आज के दिन दोस्तों के साथ लंबी यात्रा का योग ब्नेगा। कुछ अनुकूल दिखाई देगा पर जरूरत होगी इस समय घर के साथ साथ अपने रिश्तों से भी आप को बेहतर वाइब्स मिलने वाली है। बड़ों के साथ आपका दिन अच्छा बीते इसकी उम्मीद बनी हुई है।करियर - करियर में नयापन लाने के लिए कुछ बातें आप को अलग करने के लिए उत्साहित करेंगे। आज के दिन जो लोग रिसर्च में हैं वो काम को सफल बनाने में आपना बहुत अच्छा योगदान देने में सक्षम भी होंगे। काम के लिए किसी के साथ मुलाकात आज बेहतर रहने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और इस समय किसी की ओर से आर्थिक मदद मिल पाने से मन प्रसन्न होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए आज अपने पार्टनर को लेकर आप कुछ ज्यादा ही आकर्षित रहने वाले हैं।हेल्थ - सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी बस आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें तो स्थिति बहुत बेहतर होगी।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन : मीन राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का शुभ दिन होने वाला है विशेष प्रभावों वाला। आज के दिन दोस्तों के साथ मुलाकात और मस्ती का दिन आपको खुशी देने वाला है। बुधवार का दिन आपके घर परिवार की देखरेख में निकल सकता है। घर पर पूजा से जुड़े काम होंगे आपके लिए शुभ।करियर - नौकरी की अगर बात की जाए तो दिन आपको नई संभावनाओं को देने वाला है। काम के स्थान पर कुछ गेम या कोई पार्टी का आयोजन भी होने का दिन बन रहा है। आज के दिन अपने पुराने संपर्क आप से जुड़ेंगे जो लाभदायक होंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज खर्च होंगे तो कुछ दान इत्यादि में भी लग सकता है आपका धन।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए आज के दिन उगते सूर्य के साथ दिलों का अंधकार भी होने लगेगा दूर।हेल्थ - सेहत ठीक रहने वाली है बस घर पर कामकाज की अधिकता के चलते पैसों या हाथों में दर्द की शिकायत हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल