आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के दिलों की धड़कने तो आज बढ़ने वाली हैं इस समय घर में आप के काम को मिलेगी घर वालों से प्रशंसा। आप कुछ मामलों में काफी क्रियात्मक रहते हुए आगे होगंगे। इस दौरान दोस्तों के साथ बनी रहेगी मस्ती।करियर - काम की अगर बात की जाए तो प्रोडक्टिव रहते हुए आप अपने कारोबार को दे सकते हैं कुछ मुनाफा। आप के साथ काम कर रहे लोग भी रहने वाले हैं जोश में। कुछ मामलों में आप अपने लोगों का कर सकते हैं नेतृत्व।फाइनेंस - धन के मामले में आप रहेंगे सबल इस दौरान कहीं न कहीं से कोई लाभ तो आपको मिल ही सकता है।लव लाइफ - प्यार भरी बातों के मामले में आप अपने पार्टनर को भी पछाड़ सकते हैं। आप का रोमांच साथी को भी जोश देगा और घूमने फिरने के मौके का मजा भी ले पाएंगे।हेल्थ - सेहत की अगत बात करें तो सामान्य स्थिति रहेगी अगर बिमार भी थे तो अब आप चुस्ती के साथ नजर आएंगे।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज शनिवार के दिन वृषभ राशि वालों को मिलेगा कुछ अच्छा और बेहतर समय। घर पर किसी के साथ दिन सुकून भरा रहने वाला है। घर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा और अपनों का साथ आपको अंदर से मजबूत बनाएगा। किसी पुराने काम में आज दोबारा गति आ सकती है। मन थोड़ा भावुक रह सकता है लेकिन आप हालात को संभाल लेंगे।करियर - कामकाज की बात करें तो आज आप धैर्य के साथ आगे बढ़ सकते हैं जो काम रुके हुए थे उनमें अब सुधार दिखेगा। ऑफिस या बिज़नेस में आपकी स्थिर सोच दूसरों को प्रभावित करेगी और उच्च अधिकारी का भरोसा भी मिलेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में तो स्थिति ठीक ही रहने वाली है किसी की तरफ से कुछ धन राशि या उपहार भी मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आप दिल से बात करेंगे आज के दिन आप को कोई मिलेगा जो आपके लिए होगा आपके हमसफर की भांति दिन आपके लिए खास रहने वाला है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान महसूस हो सकती है पर कुल मिलाकर कंट्रोल में ही रहेगी स्थिति।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: शनिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कुछ हलचल से भरा रह सकता है। इस समय चंद्रमा का गोचर अष्टम में होगा जिसके कारण मन में कई तरह के ख्याल बनेंगे और बिगड़ेंगे। आप पुरानी यादें ही आप को जकड़े हुए रह सकती है। उदासी को दूर करने के लिए दोस्तों के साथ बातचीत बना कर रखें लाभ होगा।करियर - करियर में आज आप अपनी समझदारी से काम निकालने की जरूरत है। इस समय अगर काम समय पर नहीं हो रहा है तो परेशान नहीं हो समय लीजिए। अगर कोई बात समझ नहीं पा रहे हें तो बेचैन न हों अपने वरिष्ठों से बातचीत करें इससे फायदा होगा।फाइनेंस - धन के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट संभाल कर चलें। लव लाइफ - लव लाइफ में आज चुलबुलापन रह सकता है पर जीवन साथी के साथ हल्की नोक-झोंक हो सकती है लेकिन बात बिगड़ेगी नहीं। साथ में वक्त बिताने से रिश्ते में ताजगी आएगी।हेल्थ - सेहत को लेकर लापरवाही न करें सिरदर्द या नींद की कमी परेशान कर सकती है इसलिए खुद को थोड़ा आराम दें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति होगी कुछ न कुछ उथल-पुथल दे सकती है। आज आप अपनों के साथ कुछ सामाजिक कामों में शामिल होने के लिए ज्यादा भागदौड़ में रह सकते हैं। घूमने फिरने का समय तो होगा लेकिन इस दौरान थकान भी बहुत अधिक रह सकती है।करियर - व्यापारियों को किसी पुराने कर्ज या कर संबंधित समस्याओं से निपटने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। इस समय के दौरान नौकरी में थोड़ा आराम से करें काम जितना हो सके ध्यान बना के रखें।फाइनेंस - अपनी बचत पर ध्यान रखें और फिजूलखर्ची से बचें अगर कोई पुराना कर्ज चुकाना है, तो उसे शीघ्रता से निपटाने का प्रयास करें।लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ बातचीत करते समय विचारशील और शांति से बातचीत करना होगा खास।हेल्थ - स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है कोई चोट लगने का भय बना हुआ था।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा जोश और थोड़ा सोच समझ से काम करने की बात कह रहा है। इस समय आप अपनों के विचारों से खुद को उलझनों में पाएंगे। घर में आपकी बातों को अहमियत मिलेगी और किसी फैसले में पूरी सहमति अभी न मिल पाए। वैसे आप आज खुद को साबित करने के मूड में रहने वाले हैं।करियर - काम की बात करें तो आज आप पूरे आत्मविश्वास में नजर आएंगे जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऑफिस में लोग आपकी एनर्जी महसूस करेंगे और कुछ मामलों में आप दूसरों को रास्ता दिखाते भी दिखेंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी आमदनी सामान्य रहेगी लेकिन खर्च सोच-समझकर करेंगे। किसी जरूरी चीज पर पैसा लग सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आप थोड़ा हावी रह सकते हैं। पार्टनर से खुलकर बात होगी लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना छोटी बात बढ़ सकती है।हेल्थ - सेहत पर मिलाजुला असर दिखाई दे सकता है इस समय किसी न किसी कारण से नजर भी लग सकती है इसलिए खुद को सुरक्षित रखें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: शनिवार के दिन कन्या राशि वालों के लिए दिन मिले जुले असर को अधिक दिखाता है, किसी से बहस हो सकती है तो कहीं कोई आप की बातों का गलत अर्थ निकाल सकता है। अगर आज के दिन किसी भी काम को समझकर योजना के साथ करेंगे तो यही आपकी ताकत बनेगा। घर में कोई जिम्मेदारी आप पर आ सकती है।करियर - करियर में आज मेहनत अधिक बनी रहने वाली है, इस समय छोटे-छोटे कामों को भी आप को करना पड़ सकता है। कुछ दूसरों की गलतियों के लिए भी आप को जिम्मेदारी ठहराया जा सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके मन में आज विचार तेज होने वाले हैं।फाइनेंस - धन के मामले में आज संभलकर चलने की जरूरत है खर्च से पहले दो बार सोचेंगे। बचत को लेकर मन बनेगा और सही फैसला भी ले पाएंगे।लव लाइफ - लव लाइफ में आज के दिन अशांति रह सकती है अगर आपने साथी को ध्यान नहीं दिया तो झगड़ा भी हो सकता है इसलिए आज के दिन अपनी ओर से कोई कमी न रहने दें।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर चिंता तो रह सकती है पेट या थकान से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और रिश्तों के नाम रहेगा। लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा और आप माहौल को अपने पक्ष में कर लेंगे। आज के दिन घर में काम को करते हुए आप अपने लिए कुछ समय भी निकाल सकते हैं।करियर - कारोबार में आज के दिन कोई बेहतर डील होने का समय पर बन है, कामकाज में आज तालमेल बनाकर चलने से दूसरे लोग भी आप से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। सभी के साथ मिलकर किया गया काम फायदा देगा। कोई रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज संतुलन बना रहेगा। न ज्यादा फायदा, न नुकसान। किसी पुराने लेन-देन पर बात हो सकती है।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन अच्छा है आज के दिन अपने जीवन साथी की खुशी को पूरा कर पाएंगे। कहीं घूमने फिरने और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो आज के दिन सामान्य स्थिति रहने वाली है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: शनिवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए घर में कुछ बदलाव देने वाला हो सकता है। आप अपने मन की बात खुलकर कह सकते हैं। घर में कामों को अपने अनुसार कर भी पाएंगे। कुछ कामों में भाई बंधुओं की मदद काफी अच्छे से काम को पूरा करवा सकती है। वैसे आप थोड़ा गुस्से वाले भी रह सकते हैं पर हालात बिगड़ने नहीं देंगे।करियर - कामकाज की बात करें तो आज इस समय फुर्सत के पल कम ही मिल पाएंगे। ऑफिस में आप पर भरोसा दिखाया जा सकता है। कोई जरूरी काम आपके हाथ में आ सकता है। आप मेहनत से पीछे नहीं रहेंगे, बिजनेस करने वालों को आज नई सोच मिलेगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा, आमदनी सामान्य रहेगी। किसी घरेलू जरूरत पर पैसा लग सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज थोड़ा संभलकर चलें बात करते समय शब्दों पर ध्यान दें। शाम के समय माहौल बेहतर होगा। साथ बैठकर बात करने से रिश्ता मजबूत होगा।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है आप घर और बाहर की भागदौड़ के चलते ही परेशान होंगे अन्यथा तो स्थिति नियंत्रण में ही दिखाई देती है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सोच और काम दोनों को संतुलित रखने का है। अपने भविष्य को लेकर कुछ गंभीर फैसलों के बारे में सोच सकते हैं। मन थोड़ा भटका हुआ रह सकता है, लेकिन घर के लोगों से बात करने पर आपको सही दिशा मिलेगी। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का भी आज मन बनेगा।करियर - कामकाज की बात करें तो आज ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके ऊपर भरोसा जताया जाएगा और आपसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखी जाएगी। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए दिन नए संपर्क बनाने का है, किसी भी डील को फाइनल करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा।फाइनेंस - धन के मामले में आज स्थिति सामान्य रहेगी। किसी यात्रा या जरूरी काम पर पैसा खर्च हो सकता है। आज उधार या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर रखें।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज भावनाएं थोड़ी गहरी रहेंगी अपनों के साथ बातचीत करने से रिश्ते में चल रही उलझन दूर हो सकती है। किसी पुराने रिश्ते या याद को लेकर भावुक हो सकते हैं।हेल्थ - थकान और शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है। खुद को थोड़ा आराम देना और दिनचर्या को नियंत्रित रखना जरूरी होगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला है। आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और बिना ध्यान भटके अपने काम में लगे रहेंगे। घर के किसी सदस्य से जुड़ा मामला आपकी जिम्मेदारी बढ़ा सकता है।करियर - करियर में आज धीरे धीरे लेकिन मजबूत प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरी में आपका काम भले ही तुरंत सामने न आए लेकिन सीनियर्स आपकी मेहनत को देख रहे होंगे। कारोबार करने वालों को आज पुराने कामों को संभालने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज संभलकर चलना बेहतर रहेगा। खर्च जरूरत के हिसाब से ही करें। लव लाइफ - लव लाइफ में आज स्थिरता रहेगी, एक दूसरे के लिए इच्छा और भावनाएं गहरी होंगी लेकिन आप उन्हें शब्दों में कम और काम में ज्यादा दिखाएंगे।हेल्थ - सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है इस समय पर जोड़ों या कमर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि के लिए दिन कुछ मायनों में अनुकूलता दिखा सकता है। घर के कामों को आप पूरा कर लेंगे साथ ही कुछ समय बाहरी कामों को पूरा करने में भी लगा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप आगे रहने की इच्छा तो रखेंगे लेकिन अभी अपने कामों में इतने व्यस्त रहेंगे की बाहरी मामलों में कम ही शामिल हो पाए।करियर - कामकाज की स्थिति आपके लिए खास रहने वाली है आप को अधिकारियों से कुछ काम के साथ साथ प्रशंसा भी मिल पाएगी। आप काम के मामले में दिन भर ऊर्जा से भरे रह सकते हैं। बस आज के दिन आपको अहंकार से भी बचने की आवश्यकता होगी।फाइनेंस - वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी, और आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकते हैं। किसी निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है।लव लाइफ - आज का दिन अपने साथी के साथ नयी नयी चीजों से जुडने का समय होगा इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर संबंधों को और मजबूत बना सकते हैं।हेल्थ - सेहत तो बेहतर रहने वाली है और आप अपनों की हेल्थ पर भी पूरा ध्यान दे सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत होने वाली है खास आप प्रेम के साथ रिश्तों के लिए भी होंगे समर्पित। इस समय आपकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होगी, जिससे आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता के आसार नजर आएंगे। आज के दिन घूमने फिरने के अच्छे मौके होंगे आपके पास।करियर - आज के दिन बिजनेस रहने वाला है अनुकुल, हालांकि कुछ बातों में खुद को संतुलित रखना और दूसरों की बातों का सम्मान करना आपको बेहतर परिणाम देगा। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं और इन अवसरों का सही समय पर फायदा उठाने के लिए थोड़ी राजनीतिक सोच की आवश्यकता होगी।फाइनेंस - आज के दिन बड़े खर्चों से बचने की कोशिश करें क्योंकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ा सकता है।लव लाइफ - वेलेंटाइन के दिन रोमांटिक और भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब आने का अच्छा समय है। सिंगल हैं तो आपके पास नए अवसर आ सकते हैं, जो आपके दिल की चाहत को पूरा कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में आप सामान्य रूप से फिट रहेंगे, लेकिन बहुत ज्यादा व्यस्तता और काम के दबाव में थकान महसूस हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल