आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की सीख देने वाला है। एकादशी के प्रभाव से आप कम संसाधनों में भी बेहतर परिणाम निकालने की क्षमता दिखाएंगे। नेगेटिव - विष्कुम्भ योग के कारण कुछ बातों को लेकर मन भीतर ही भीतर उलझ सकता है। पर जरूरत है की आप इन बातों से आगे बढ़ें और खुद को मजबूत बना के रखें।करियर -काम में आज आपकी सोच और योजना मजबूत रहने वाली है इस दौरान शनि और राहु का असर इलेक्ट्रॉनिक, प्रॉपर्टी, टेक्निकल या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए विस्तार और नए अवसर मिलने के संकेत देने वाला है। फाइनेंस - घर की जरूरतों, सेहत, किसी मरम्मत या रखरखाव पर धन खर्च होने की संभावना है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में आज में भावनाएं मजबूत होगी पर इच्छाओं में तीव्रता आज आप को कुछ उदासी या विवाद में भी घेर सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। फिसलन वाली जगहों या जल्दबाजी में चलने से बचेंलकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चीनी का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी का दिन आपको सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर देने वाला। लोगों के साथ जुड़कर अच्छा महसूस करेंगे। घर में बच्चों की चंचलता और खुशमिजाज माहौल आपके मन को हल्का और प्रसन्न बनाए रखेगा। नेगेटिव - विष्कुम्भ के कारण इस समय हर बात को गहराई से सोचेंगे, पर हर व्यक्ति आपकी सोच को समझ पाए ऐसा जरूरी नहीं है। करियर - ऑफिस में अपने विचारों को सही समय और सही लोगों के सामने ही रखें। इस समय कुछ विरोधी आप की कमजोरी को आप को हराने के लिए उपयोग कर सकते हैं। बिजनेस में कोई रणनीति भविष्य में लाभ दे सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं बच्चों की शिक्षा जैसी बातों पर धन लगने वाला है पर किसी वरिष्ठ का सहयोग लाभ दिला सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज कुछ काम की अधिकता रहने से दूरी महसूस होने वाली है। जीवन साथी के साथ बातचीत करने की जरूरत है गिले शिकवे करने की। हेल्थ - शरीर को आराम देना और सतर्क रहना जरूरी होगा, चोट लगने की आशंका रह सकती है। लकी नंबर - 6 लकी कलर - उपाय - देवी को लाल पुष्प अर्पित करें। विस्तार से पढ़ें – आज का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी के प्रभाव से आप अपनी समझदारी और व्यवहार कुशलता से कई उलझनों को संभाल पाएंगे। घर-परिवार में कोई छोटी परेशानी आती भी है तो आप उसे निपटा सकते हैं।नेगेटिव -काम के लिए आप खुद से ही चीजों पर ध्यान दें क्योंकि दूसरों को काम देने से आप अपने लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।करियर - इस समय लापरवाही से बचना जरूरी है, क्योंकि छोटी गलती आगे परेशानी बढ़ा सकती है। ऑफिस में संयम और अनुशासन बनाए रखें इस दौरान अधिकारी आप पर नजर बना के रखें होंगे।फाइनेंस - विष्कुम्भ के कारण खर्च जरूरी कामों पर ही होगा इसलिए ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।लव लाइफ - प्रेम की बात हो या नए रिश्तों की शुरुआत हो आप आज के दिन का कुछ अच्छा समय देख पाएंगे।हेल्थ - आज के दिन बाहरी मौसम आपके भीतर बेचैनी या कहें घबराहट की स्थिति दे सकता है।लकी नंबर - 8लकी कलर - सिल्वर उपाय - तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन घर में अपनों के सहयोग से जुड़ा रहने वाला है। एकादशी के चलते कुछ बातों की शुरुआत लंबी चल सकती है। घर की रसोई में आप काफी कुछ बनाने की कोशिश भी कर सकते हैं। नेगेटिव - इस समय हड़बड़ी से बचें विष्कुंभ योग के कारण धैर्य और शांत स्वभाव से स्थिति आपके नियंत्रण में आ सकती है। करियर - व्यवसाय में लोगों के साथ या टीम के साथ मिलकर काम करने की स्थिति बन सकती है। काम का दबाव बढ़ने से थकान महसूस होगी और कुछ समय ऐसा भी लग सकता है जब किसी बात पर ध्यान लगाने का मन न करे। फाइनेंस - खर्च और कमाई के बीच संतुलन बनाए रख पाएंगे और इस समय पिता या किसी की ओर से आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।लव लाइफ - जीवन साथी का ध्यान आप पर अधिक रहेगा और रिश्तों में अपनापन महसूस होगा। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य है आप अपने आप को कुछ हेल्दी एक्टिविटी में शामिल कर पाएंगे। लकी नंबर - 1लकी कलर - नीलाउपाय - मंदिर में केले का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आप बच्चों या बड़ों की मदद से कुछ जरूरी कामों को करने का जोश भी पाएंगे और उसमें सफल भी हो सकते हैं। इस समय धार्मिक स्थिति आप के लिए काफी सहयोगी होगी। नेगेटिव - विष्कुम्भ योग के कारण आज आप दूसरों की बातों को लेकर थोड़ा ज्यादा क्रोधित हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों का असर मन पर जल्दी पड़ेगा इसलिए इस चीज को लेकर खुद को संतुलित रखें।करियर - नौकरी में आज के दिन कुछ बदलाव आप को परेशान कर सकते हैं इसलिए खुद को इनके लिए तैयार बनाएं। अगर साथ में काम कर रहे लोग आप को सुन नहीं रहे हैं तो परेशान न हों। आप अपने काम में बस एकाग्र बने रहें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन मिला जुला असर देने वाला रह सकता है। आय के लिए लगातार प्रयास करते रहना जरूरी होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज दिल भावनाओं से भरा रहेगा जबकि दिमाग हर बात को समझने और परखने में लगा रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। उनकी दिनचर्या और संगति का असर उनकी सेहत पर दिखाई दे सकता है। लकी नंबर - 7लकी कलर - गोल्डनउपाय - गाय को रोटी खिलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी की पूजा के लिए खास समय है घर में भी हलचल होने वाली है। मेहमानों के साथ कहीं आना जाना आप को काफी व्यस्त रख सकता है। नेगेटिव - इस समय कुछ अशुभ योगों का भी असर रहेगा इसलिए खुद को मानसिक रूप से संतुलित रखना जरूरी होगा किसी की बात को तुरंत दिल पर लेने से तनाव बढ़ सकता है।करियर - कारोबार में नए लोग आप के लिए कुछ प्रतिस्पर्धा देने वाले हैं पर इन चीजों में आप आगे रह सकते हैं। काम में अचानक से किसी के साथ संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में समझदारी आपके लिए बेहतर साबित होगी।फाइनेंस - बचत होना मुश्किल है इस समय आप के पैसे किसी न किसी काम में लगने वाले हैं।लव लाइफ - अपने प्रिय के साथ समय बिताना आपके मन को बेचैन कर सकता है कुछ बातें चिंता देंगे पर अगर आप साथ के साथ बने रहेंगे तो जल्दी ही सुकून भी पाएंगे।हेल्थ - सेहत पर ध्यान रखें अच्छा भोजन और कसरत आप को मजबूती देने वाला है।लकी नंबर - 5लकी कलर - नारंगीउपाय - मौसमी फलों दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी के प्रभाव से कई रुके हुए कामों में गति आने की संभावना है। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे तथा अपने आसपास की परिस्थितियों को तेजी से समझने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव - विष्कुम्भ योग के कारण आपका उत्साह कभी जल्दबाजी में बदल सकता है। जोश में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपकी कमजोरियां सामने आएं।करियर - नौकरी में कुछ जरूरी काम आपको खुद पूरे करने पड़ सकते हैं, पर मेहनत का परिणाम आप के उत्साह को बनाने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आप को नए कामों की प्राप्ति भी करवा सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज भावनाओं में बहकर खर्च करने की संभावना रहेगी। आप किसी के लिए कोई गिफ्ट इत्यादि भी खरीद सकते हैं।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, भले ही उनका व्यवहार थोड़ा सख्त नजर आए। हेल्थ - अचानक थकान, कमजोरी या छोटी मोटी परेशानी महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 6लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - माखन मिश्री का भोग भगवान को अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव -आज का दिन आपके लिए अचानक होने वाली घटनाओं और नए अनुभवों से भरा रह सकता है। लोगों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है जो आगे चलकर काम रहेगा।नेगेटिव - आसपास के लोगों और परिस्थितियों को समझते हुए ही प्रतिक्रिया दें। कुछ लोग आपके खिलाफ मुश्किलें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा।करियर - सामाजिक या प्रोफेशनल स्तर पर कुछ काम का दबाव अधिक रह सकता है। आपका धैर्य और मेहनत आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें।फाइनेंस - किसी की मांग या अपनी इच्छाओं के कारण ऐसी चीजों की खरीदारी हो सकती है जो फिलहाल जरूरी न हो। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज भावनाएं गहरी रहेंगी पर दिल की बातों को लेकर उलझन भी महसूस हो सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज सावधानी रखने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या को लेकर लापरवाही से दूर रहें साथ ही अच्छे खानपान पर विशेष ध्यान दें।लकी नंबर - 8लकी कलर - पिलाउपाय - पीली सरसों का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - घर के कामों में ध्यान देने के अलावा बाहरी चीजों को लेकर आप काफी भागदौड़ में रहेम्गे। माता जी या स्त्री पक्ष से आप को सहयोग मिलने वाला है।नेगेटिव -आज के दिन सुख भाव में शनि के साथ चंद्रमा का योग आप को कुछ उदासी या फिर कशमकश में रह सकते हैं। कोई फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। करियर - नौकरी की तलाश में आज मेहनत बढ़ने वाली है लेकिन एकादशी की शुभता से आप अपने लिए नए रास्तों को खोज पाएंगे। मेहनत बनी रहेगी बस इस दौरान पुरानी चीजों में न अटकें बस लगातार काम में लगे रहें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य ही है इस दौरान बच्चों की ओर से कुछ मांग बढ़ने वाली है, अनावश्यक खरीदारी से बचना ही समझदारी है। लव लाइफ - वैवाहिक और प्रेम संबंधों में आज का दिन अलग अलग तरह से असर डालेगा दांपत्य जीवन में सब्र काम करेगा लेकिन प्रेम में अधीरता अपना असर डालने वाली है।हेल्थ - सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है, अच्छे से आराम और पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें – आज का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी का शुभ असर आप को समझदारी से काम लेने की योग्यता देने वाला है। आपकी मेहनत का परिणाम कुछ न कुछ आपको मिल सकता है। घर में सुखद वातावरण या शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।नेगेटिव - बेकार की बातों पर चिंता करना आपकी मानसिक शांति बिगाड़ सकता है। किसी पुराने विवाद को दोबारा उठाने से बचें खुद को समय अनुसार ढ़ालें।करियर - काम के क्षेत्र में आपकी बातें दूसरों के द्वारा सुनी जाएंगी और सफलता भी आप को मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और सहयोगियों का साथ मिलेगा। सरकारी कामों में भी प्रगति होने की संभावना है।फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में दिन अनुकूल रह सकता है, रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं लेकिन उधार लेन-देन में सावधानी रखें।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहने वाले हैं आप के वैवाहिक जीवन में नजदीकियां बढ़ सकती हैं।हेल्थ - मौसम में बदलाव का असर आप को कुछ बदल सकता है स्वभाव या स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, खानपान में लापरवाही न करें।लकी नंबर - 6लकी कलर - क्रीमउपाय - भगवान शिव को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी के दिन चंद्रमा के मीन राशि में शनि के साथ होने से आज आपके सोचने समझने की क्षमता मजबूत रहेगी। अपनों के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।नेगेटिव - आज के दिन कुछ कारणों से मन में आने वाले दिनों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। किसी करीबी की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है इसलिए भावुक होकर काम न करें। करियर - नौकरी और व्यवसाय में धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा। सरकारी या कानूनी मामलों में धीरे-धीरे सफलता मिलने के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।फाइनेंस - किसी से पैसों की मांग आप को कुछ परेशानी में डाल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।लव लाइफ - जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा, प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा।हेल्थ - विष्कुंभ का असर तनाव और थकान को बढ़ा सकता है इस दौरान अपने लिए कुछ अच्छा समय बनाएं पसंद की किताब पढ़ें गाने सुनें या जो मन करे उसके करें राहत मिलेगी।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी में जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा। चंद्रमा का मीन राशि में शनि के साथ होना आपको गंभीरता और समझदारी से फैसले लेने की प्रेरणा देगा। रुके हुए कामों में प्रगति हो सकती है।नेगेटिव - गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी मित्र या सहयोगी के साथ मतभेद होने की संभावना है इसलिए वाणी में संयम रखें।करियर - कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे और पुराने संपर्क आपके लिए मुश्किल बढ़ा सकते हैं बस इस दौरान उन्हीं पर फैसला लें जो आप के लिए भरोसेमंद है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है, धन लाभ के योग बन रहे हैं पर इस दौरान महंगी वस्तुओं की खरीदारी के चलते खर्च भी होने वाला है।लव लाइफ - आपसी संबंधों में आज किसी के प्रति प्रेम बढ़ने वाला है सपनों में ही आप अपनी रोमांटिक लाइफ को जीना चाहेंगे।हेल्थ - शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है दिनचर्या और अच्छा आहार का ध्यान रखें।लकी नंबर - 4लकी कलर - स्लेटीउपाय - तुलसी पूजा करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मीन राशिफल