आज का राशिफल मेष: आज शुक्रवार का दिन मेष राशि के लिए होगा कुछ राहत भरा क्योंकि भाग्य का सहयोग आपके कामों को सकारात्मक तरीके से पूरा करने में मदद करेगा। घर पर कुछ मस्ती मजा रहेगा। अपनों के साथ खुशी के पल और कुछ धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।करियर - कारोबार के लिए दिन आपके पक्ष में अधिक दिखाई देता है। आप अच्छे परिणाम देख सकते हैं। इस समय आप लोगों से कुछ अच्छी सलाह और सहयोग भी पाएंगे जिससे आपका काम निखरेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में रहने वाले हैं भाग्यशाली। किसी बड़े का सहयोग देगा आपको सहयोग।लव लाइफ - दिलों को मिलेगा कुछ सुकून, आप अपने प्यार को पाने में रहेंगे सफल। वैवाहिक जीवन के लिए दिन आपको अच्छे अनुभव दे सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य आज कुछ अनुकूल होने का दिन है, आप अपनी बीमारी से निजात पाने में सफल भी होंगे।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन थोड़ा भ्रम वाला हो सकता है। दिमाग थोड़ा इधर-उधर भागने वाला हो सकता है इसलिए अगर आप खुद को शांत रखेंगे, तो दिन नियंत्रण में रह सकता है। कुछ भी जल्दी में करने से बचें क्योंकि चीजें अचानक बदल सकती हैं।करियर - कामकाजी मोर्चे पर आज आपको आज के दिन ध्यान से हर चीज को करना होगा क्योंकि अष्टमस्थ चंद्रमा दे सकता है परेशानी। इस समय थोड़ा शांति रखें अपने लोगों के साथ काम करने में भी थोड़ी अधिक मेहनत लगने वाली है।फाइनेंस - पैसे के मामले में सावधान रहें क्योंकि इस समय आपको शेयर मार्किट सट्टे इत्यादि में जाने से बचना चाहिए।लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी सी उथल-पुथल हो सकती है, पार्टनर से बात करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अकेले हैं तो एक अजनबी से अच्छी बातचीत हो सकती है।हेल्थ - सेहत में हल्का-फुल्का थकान महसूस हो सकता है। थोड़ा आराम करें और हल्का व्यायाम करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: शुक्रवार के दिन मिथुन राशि वालों के लिए दिन रहेगा मिलाजुला। आपको कुछ अवसर दे सकता है, दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप खुद को और ज्यादा क्रियाशील होंगे।करियर - काम के मामले में आज का दिन जितना संभव हो सभी के साथ तालमेल बना कर चलने की बात कहता है। ऑफिस में आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और ये आपके लिए अच्छा मौका होगा। साझेदारी के कामों की स्थिति बहुत तेज रहेगी।फाइनेंस - पैसे के मामलों में चीजें थोड़ी सी रुक सकती हैं कुछ धन की मांग जीवन साथी की ओर से भी हो सकती है लेकिन चिंता मत करें, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।लव लाइफ - लव लाइफ में आज के दिन आपका जीवन साथी आप को सहयोग देगा जिससे आप कुछ खुशी का अनुभव कर सकते हैं।हेल्थ -सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है विशेष रूप से जीवन साथी को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा छठे घर में गोचर करने वाला है जिसके कारण वाद विवाद भी रह सकते हैं और कुछ बेकार की चिंताएं बढ़ सकती है। घर में थोड़ी सी नोकझोंक हो सकती है। किसी बात को लेकर घर के किसी सदस्य से बहस हो सकती है इसलिए खुद को शांत रखें।करियर - काम के मामले में आज के दिन की स्थिति कुछ नवीन शुरुआत को दिखाती है पर ध्यान रखें की प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक रहने वाली है। आज के दिन एक नया काम आपके लिए नई दिशा खोल सकता है।फाइनेंस - फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है इस समय कोई लीगल काम में भी पैसा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - आज के दिन अपने जीवन साथी से कुछ तनाव भी रह सकते हैं, छोटी छोटी बातें बड़ी न होने दें अन्यथा विवाद बढ़ सकता है।हेल्थ - सेहत पर रहेगा असर इसलिए आराम और भोजन पर ध्यान देने की जरूरत होगी इस समय ज्यादा काम के बाद थकान हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशिफल के लिए शुक्रवार का दिन आपके स्वभाव में चंचलता को भर सकता है। आपके दिमाग में ढेर सारी चीज़ें चल रही होंगी, लेकिन थोड़ी कोशिश से आप सब पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बस थोड़ी सी प्लानिंग कर लें।करियर - करियर में थोड़ा सा दबाव हो सकता है। आज काम को सही तरीके से पूरा करने के लिए आपको थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, लेकिन इसका फायदा जल्द मिलेगा। आज के दिन भागदौड़ के लिए रहें तैयार जिससे मिलेगी सफलता।फाइनेंस - आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ी चिंता नहीं होगी, लेकिन छोटे खर्चों से बचने की जरूरत है।लव लाइफ - लव लाइफ में कोई नया इंसान दिलचस्प लग सकता है। पार्टनर के साथ थोड़ी सी बिछड़न महसूस हो सकती है, लेकिन आप इसे प्यार और समझ से ठीक कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, खासकर पेट की समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज शुक्रवार के दिन रहेंगे घर के कामों में व्य्सत। आपका मन भी भावनात्मक रह सकता है, और आप पुराने मुद्दों के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन इसे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा बस अपने अंदर की शांति को बनाए रखें।करियर - काम के मामले में थोड़ा स्थिरता महसूस होगी इस समय अपने अधिकारियों के साथ अच्छा संबंध भी बनेगा। कारोबार का समय आज के दिन नई शुरुआत के लिए सही बन सकता है। इसे उपयोग में ला सकता है।फाइनेंस - पैसों की स्थिति सामान्य रह सकती है इस समय कुछ अनपेक्षित खर्चे सामने आ सकते हैं। आज के दिन बजट बनाए रखना अच्छा रहेगा।लव लाइफ - लव लाइफ में प्यार और समझदारी की कमी महसूस हो सकती है इस समय एक दूसरे से खुलकर बात करें सब ठीक हो जाएगा।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रह सकती है बस माता जी की सेहत पर देना होगा ध्यान।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों के इए रहेगा अनुकूल। आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कामकाजी और पर्सनल लाइफ दोनों में अनुकूल स्थिति देने वाला हो सकता है। आप खुद को काफी मेहनती भी रहेंगे।करियर - कामकाजी जिंदगी में आज आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं इस समय आप अपनी मेहनत से अपने लिए अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आप अपना पूरा प्रभाव देना चाहें।फाइनेंस - फाइनेंशियली तो दिन आपके लिए रहेगा अच्छा मेहनत से आप मुनाफा कमाने भी होंगे सक्षम।लव लाइफ - लव लाइफ में आज कुछ नए रिश्तों से जुड़ने का मौका मिल सकता है किसी के साथ प्यार और नजदीकी बढ़ सकती है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी बस गर्दन कंधे कमर पर कोई मोच या चोट न लगे इस बात पर देना होगा ध्यान।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। आज के दिन घर में काम की जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है किसी परिवार के सदस्य की ओर से मदद मिलने से आप काम अच्छे से कर पाएंगे।करियर - काम के मामले में दिन होगा बेहतर आप अच्छे से अपनी चीजों को कर पाएंगे। ऑफिस में आज कुछ खास बातों पर काम कर सकते हैं। खुद को पूरी तरह से एकाग्र रहें और मेहनत से काम करें सफलता आपके पास आएगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन अच्छा रह सकता है कुछ प्राप्ति के अनुकूल योग भी दिखाई देंगे।नी स्मार्टनेस से सब कुछ संभाल लेंगे। थोड़ा ध्यान रखें कि ओवरथिंकिंग से बचें, वरना छोटी-सी बात भी बड़ी बन सकती है।परिवार - परिवार में सभी के साथ तालमेल बिठाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अगर आप शांत रहेंगे और समझदारी से काम लेंगे, तो कोई भी विवाद सुलझ जाएगा।हेल्थ - आज के दिन आप की सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली है, गले या कान आंख की स्थिति हो सकती है प्रभावित।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन की स्थिति रहेगी कामकाज में व्यस्तता वाली, कोई काम को सुलझाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। घर के माहौल में भी अच्छा माहौल रहेगा। किसी घरेलू काम को लेकर थोड़ी हलचल हो सकती है, लेकिन सब कुछ अच्छे से सुलझ जाएगा।करियर - काम के मामले में ज्यादा ही हड़बड़ी बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है बस जरूरत है की चाहे आपके अधिकारी हों या कर्मचारी थोड़ा ध्यान से काम करे। बहुत ज्यादा सोच विचार से कुछ नहीं होगा इससे बचें वरना छोटी-सी बात भी बड़ी बन सकती है।फाइनेंस - आज का दिन ठीक रह सकता है कुछ पुराने पैसे मिल सकते हैं, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी।नी स्मार्टनेस से सब कुछ संभाल लेंगे।लव लाइफ - सब कुछ मस्त रह सकता है बस इस दौरान जीवन साथी बातों को अधिक अहमियत देने की जरूरत होगी।हेल्थ - सेहत की स्थिति कुछ कमतर रह सकती है, वातावरण का असर भी आप को प्रभावित करने वाला है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज शुक्रवार के दिन रुके या अधूरे कामों को निपटाने की कोशिशों में तो रहेंगे ही। आज सामाजिक रूप से आप किसी न किसी काम में शामिल हो सकते हैं, घर में कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। परिवार के लोग आपकी सलाह लेंगे तो उन्हें सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करें।करियर - कारोबार में आज के दिन की स्थिति काफी अस्त व्यस्त करने वाली हो सकती है। इस समय नए संपर्क सामान्य ही रहेंगे लेकिन जो पुराने सौदे थे वो मुनाफे का रंग दिखा पाएंगे। आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोई जरूरी चर्चा भी बनी रहेगी।फाइनेंस - आज के दिन किसी महंगी वस्तु कोई आभूषण इत्यादि की खरीदारी कर सकते हैं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ अच्छे पल बिता पाएंगे, किसी दोस्त से नया कनेक्शन हो सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन आप खुद को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कुछ कसरत या फिर अच्छे स्वास्थ्य वर्धक आहार पर अधिक ध्यान देना चाहेंगे।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए काम बढ़ने का समय है इस दौरान किसी के साथ थोड़ी सी गलतफहमियां हो सकती हैं, खासकर किसी बड़े से बातचीत करते वक्त। लेकिन ये सब बातें जल्द सुलझ जाएंगी। दोपहर या शाम के समय घूमने या चहलकदमी के लिए निकल सकते हैं।करियर - काम को लेकर आज मदद की जरूरत बनी रह सकती है। काम के क्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बिठाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, पर अगर आप शांत रहेंगे और समझदारी से काम लेंगे तो कोई भी विवाद सुलझ सकता है।फाइनेंस - आज काम के स्थान पर आपके ज्यादा खर्चे हो सकते हैं, इस समय अगर संभव हो तो छोटे-छोटे खर्चों पर नियंत्रण रखने से लाभ ही होगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ किसी बात पर हल्का मतभेद हो सकता है लेकिन इसे प्यार से सुलझा सकते हैं।हेल्थ - काम की थकान ही आपकी सेहत पर असर डाल सकती है, किसी भारी काम के चलते दर्द की शिकायत भी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति रहेगी कुछ बाहरी कामों में व्यस्तता वाली, उत्साह तो बना रहेगा लेकिन कुछ मामलों में दुविधा भी रहेगी। घर में किसी बड़े फैसले पर आप सलाह दे सकते हैं। घर में हर किसी की मदद से माहौल अच्छा रहेगा।करियर - कामकाज को लेकर लगातार बदलाव ज्यादा अनुकूल नहीं है इसलिए जितना हो सके संभल कर काम करें। कुछ लोग जो कंपनियों में कार्यरत हैं उन्हें आज काम के साथ साथ कुछ समय एक्टिविटी में शामिल होने या किसी आयोजन का हिस्सा होने के लिए भी मिल सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ रिश्ता रहेगा अनुकूल, सिंगल्स को किसी पुराने रिश्ते में आज दिलचस्प बढ़ने वाली है ऐसे में उन यादों से दूर रहना ही बेहतर होगा।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर आप जितना हो सके दूसरों की ओर से प्राप्ति की उम्मीद इस दौरान शेयर मार्किट से ही कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। थोड़ा आराम करें और नियमित आहार पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल