आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन मेष राशि वालों के लिए तीसरे भाव का स्वामी बुध का भाद्रपद नक्षत्र गोचर होगा जिसके कारण आप अपने भाई बहनों के सतह कुछ अधिक ही मस्ती वाले मूड में होंगे। नेगेटिव - पंचक के चलते जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। इस समय फैसलों को टालना ही बेहतर होगा।करियर - कार्यक्षेत्र में आज के दिन एकादशी का शुभ प्रभाव अच्छे से सफलता को देगा। कामकाज में नई योजनाओं के लिए उत्साहित रहेंगे लेकिन पंचक के कारण कोई नया बड़ा काम शुरू करने से बचें। इस समय पुराने काम निपटाना बेहतर रहेगा।फाइनेंस - धन के मामले में स्थिरता रह सकती है एकादशी के दिन आप का धन खर्च धार्मिक कार्यों में अधिक हो सकता है।लव लाइफ - अपनी बातों को लेकर ध्यान रखें क्योंकि इस समय शब्द कुछ गलत निकल कर आप के दिल पर असर डाल सकते हैं।हेल्थ - बातों की अधिकता के कारण सिरदर्द बढ़ सकता है। आज के दिन हल्का भोजन करना आपके लिए बेहतर होगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - नारंगीउपाय - हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - वरुथिनी एकादशी का योग आपको देगा कुछ अच्छे परिणाम। इस दौरान मन में पॉजिटिविटी और धर्म कर्म की भावना बढ़ेगी। रुके काम किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन ध्यान रखें की आप अपने काम दूसरों पर न डालें खुद से चीजों को निपटाएं वरना मुश्किल हो सकती है।करियर - नौकरी के लिए आज आपके पंचमेश बुध का असर बदल रहा है जो नए काम की शुरुआत तो देता है पर आप की रचनात्मकता को बढ़ाने की मांग करना चाहता है। इस दौरान कारोबार में आप कुछ नए लोगों के साथ मिलने जुलने के काम कर सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आप सजग रहें और साथ ही आज के दिन घर पर बच्चों की मांग के चलते बहुत अधिक खर्च से बचें।लव लाइफ - आज के दिन घर पर काम अधिक होने से अपने प्रेमी के लिए समय की कमी बनी रह सकती है। जितना हो सकेहेल्थ - सेहत को लेकर आज आप लापरवाह हो सकते हैं इस समय राहु चंद्र का योग आप को संक्रमण या बुखार की स्थिति दे सकता है।लकी नंबर - 8लकी कलर - आसमानीउपाय - पीपल पर दीपक जलाएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आपके राशि स्वामी बुध का नक्षत्र गोचर होने वाला है जिसके कारण आप के स्वभाव और घर पर आपके काम पर असर पड़ने वाला है। अपनों के साथ कहीं यात्रा का योग बन सकता है।नेगेटिव - भाग्य भाव में बैठे राहु चंद्रमा का असर आपके लिए पिता या किसी वरिष्ठ के साथ अनबन दे सकता है।करियर - आज के दिन बुध का असर आपको काम में स्थिरता देगा पर साथ में कुछ नवीन चीजों की शुरुआत के संकेत भी देने वाला है। नई डील या प्रोजेक्ट पर काम शुरु होने का दिन बन रहा है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आज का दिन सामान्य रहेगा बड़े खर्च अगर आज करते हैं तो बाद में सेविंग का पक्ष कमजोर हो जाएगा इसलिए ध्यान दें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात करें तो राहु का दृष्टि प्रभाव मन को दूषित कर रहा है जिसके कारण समस्या हो सकती हैं।हेल्थ - आज के दिन स्वास्थ्य की स्थिति आप के लिए अनुकूल रहने वाली है बस डाइट कंट्रोल के चक्कर में कमजोरी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - हराउपाय - सूर्य नमस्कार करें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आप के राशि स्वामी राहु के साथ ग्रहण योग में हैं अब इस के चलते मन काफी बातों के कारण फंसा हुआ रहने वाला है। घर के मामलों में आपसी बातों के साथ विवाद को देने वाली है। वरुथिनी एकादशी और वल्लभाचार्य जयंती के प्रभाव से मन शांत रहेगा और घर में सकारात्मक माहौल बनेगा।नेगेटिव - काम के लिहाज से आज के दिन जरूरी काम में देरी हो सकती है वहीं आलस या टालमटोल नुकसान कर सकता है।करियर - काम को लेकर इस दौरान आप को भागदौड़ ज्यादा ही करनी पड़ सकती है जिसके कारण किसी के बात पर अधिक ध्यान न लग पाए। इस दौरान अधिकारियों के साथ बहस न हो इस बात का रखें ख्याल।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो आप के लिए धर्म कर्म से जुड़े कामों या फिर किसी को उधार इत्यादि देना पड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम के लिहाज से दिन ज्यादा अनुकूल दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए अगर हो तो खुद के इमोशन में बहें न और जो हो स्थिति का सामना करें।हेल्थ - सेहत पर असर पड़ सकता है हाई बीपी या फिर बेचैनी की स्थिति परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - केसरियाउपाय -मिठाई का भोग लगाएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन बन रहे योगों में बुध का भाद्रपद नक्षत्र गोचर आपके लिए बहुत असरदार रह सकता है। घर पर आप को आगे रहने का समय मिलेगा आप की बात को विशेष स्थान भी दिया जाए।नेगेटिव - इस समय राहु के साथ चंद्रमा का प्रभाव आपकी राशि पर दृष्टि डाल रहा है जिससे मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।करियर - बुध के प्रभाव से करियर में नई योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने का अच्छा समय तो है लेकिन इस दौरान अन्य लोगों की ओर से शिकायतें आप को परेशानी भी दे सकती हैं। पंचक के चलते भी कुछ काम शुरु करने से पहले जानकारी लें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य ही रहेगी इस दौरान घर पर या किसी करीबी की ओर से पैसों की मांग बढ़ सकती है।लव लाइफ - बुध के कारण आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगी जिससे साथी को पटाने में भी आप काफी अच्छे रहने वाले हैं।हेल्थ - मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस कर सकते हैं ज्यादा सोचने की आदत थोड़ी थकान दे सकती है। लकी नंबर - 5लकी कलर - स्लेटीउपाय - सिक्का जल में डालें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आपके राशि स्वामी बुध का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर होने से साहस और भाई-बहनों के साथ संबंधों में अनुकूलता आ सकती है। आप उनके साथ समय बिताते हुए हल्के-फुल्के और मस्ती भरे मूड में नजर आ सकते हैं।नेगेटिव - कुछ खराब योग भी हैं जैसे बुध कमजोर भी है तो इसके कारण कानों के कच्चे भी बन सकते हैं इसलिए किसी की बात पर फैसला लेने से बचें।करियर - काम के क्षेत्र में एकादशी व्रत का शुभ प्रभाव आपको अपने काम में फोकस और सफलता दिला सकता है। पर ध्यान रखें की पंचक के चलते नए प्रोजेक्ट शुरू करने से बचना ही बेहतर होगा बस कामों को पूरा करने पर ध्यान दें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है वैसे तो आपका खर्च दान कर्म से जुड़ी बातों पर अधिक हो सकता है।लव लाइफ - अपने प्रेमी के साथ फोन पर बातचीत करते समय सावधानी रखें कहीं दूसरा कोई आप की बातों को न सुन रहा हो।हेल्थ - शरीर में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए आराम को नजरअंदाज न करें।लकी नंबर - 8लकी कलर - गहरा हराउपाय - पक्षियों को दाना डालें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज बुध का यह गोचर आपके खुद की प्रति विचार को और सोशल सर्कल में आपकी छवि को गति दे सकता है। आपको नए लोगों से जुड़ने और अपने संपर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है।नेगेटिव - इस समय पर राहु के साथ चंद्रमा भी है तो जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है।करियर - कामकाज में आज आप नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे, लेकिन वरूथिनी एकादशी का प्रभाव आपको पुराने कामों को पूरा करने की ओर ज्यादा प्रेरित करेगा, जिससे स्थिरता बनी रहेगी।फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति सामान्य रह सकती है, लेकिन आज कुछ खर्च धार्मिक कार्यों या दान-पुण्य में हो सकते हैं, जिससे मन को संतोष मिलेगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर जिद करने से बचना जरूरी होगा।हेल्थ - खेल कूद में बच्चों को समस्या हो सकती है लापरवाही करने से बचें।लकी नंबर - 6लकी कलर - क्रीमउपाय - छोटी कन्याओं को फल दान करें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - बुध का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर प्रतिष्ठा पर असर दिखाने वाला है। घर में आपके काम को कुछ लोग पसंद न करें लेकिन इस समय आप की स्थिति ही मजबूत रहने वाली है। मेंनेगेटिव - पंचक के प्रभाव के कारण आज किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में लेना सही नहीं रहेगा, वरना बाद में पछतावा हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।करियर - काम को लेकर पहचान बनाने और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और आप अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सरकारी योजनाओं को लेकर उत्साहित भी रहेंगे।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष कमजोर रहने वाला है इस समय शिक्षा या फिर बाहरी चमक दमक पर पैसे लगने वाले हैं।लव लाइफ - आप के मन में अपने प्रेम को लेकर कोमलता होगी पर शायद अभी जताना नहीं चाहेंगे। सही तरीके से अपनी बात रखेंगे तो प्रेम में विस्तार देखने को मिलेगा।हेल्थ - आज के दिन भारी वस्तु उठाने या किसी काम क तेजी से करने के कारण चोट इत्यादि लग सकती है इसलिए खुद को रिलैक्स रखना जरूरी है।लकी नंबर - 4लकी कलर - भूराउपाय - गाय को रोटी खिलाएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आपके लिए भाई बहनों के साथ घूमने फिरने या लंबी बातों को करने का मौका होगा। घर पर अपनों के साथ समय बिता सकते हैं कुछ धार्मिक कामों में शामिल रह सकते हैं।नेगेटिव -घर के बड़ों की ओर से कुछ ज्यादा ही काम मिल सकते हैं जो थकान बढ़ा देंगे।करियर - काम को लेकर आज के दिन कारोबार में अच्छे मौके बनेंगे। इस समय बुध का नक्षत्र गोचर बदलाव नए साझेदारों की ओर बढ़ने के लिए उत्साहित कर देने वाला है। नौकरी में भाग दौड़ का दिन बना रहेगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में इस दौरान कुछ पैसों की मांग बड़ों से कर सकते हैं साथ ही किसी चैरिटी इत्यादि में शामिल भी हो सकते हैं।लव लाइफ - इस समय अनजाने में बोले गए शब्द आपके और आपके जीवन साथी के बीच दूरी पैदा कर सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन पेट के रोग बढ़ सकते हैं इस दौरान साफ सफाई का ध्यान रखें।लकी नंबर - 7लकी कलर - आसमानीउपाय - जरूरतमंद को पानी पिलाएं।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन बुध का गोचर आपको कुछ राहत दिला सकता है। जो काम रुके थे उन्हें कर पाएंगे। घर पर अपनों की कोई नाराजगी अब ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली है।नेगेटिव - पंचक के कारण किसी बड़े फैसले को कुछ समय के लिए टालना ही समझदारी होगी।करियर - कामकाज में आज आप नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहने वाले हैं। आपको पुराने कामों को पूरा करने की ओर सफलता भी दिखाई दे सकती है। काम के लिहाज से चीजें धीरे धीरे ही सही पर बनी रहेंगी।फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति सामान्य रह सकती है, कुछ खर्च खुद पर कर सकते हैं जिससे मन को संतोष मिलेगा।लव लाइफ - प्यार के मामले में जीवन साथी के साथ घूमने या फिर समय बिताने की कोशिश करेंगे, बस छोटी-छोटी बातों को लेकर जिद करने से बचना जरूरी होगा।हेल्थ - आज के दिन खानपान में लापरवाही करने से बचें और दिनचर्या बनाए रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - हल्का नीलाउपाय - घर में हल्दी छिड़कें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज अप पर ही राहु के साथ चंद्रमा का गोचर है ये समय आपके काम में तेजी लाएगा। दोस्त तो मिलेंगे साथ ही कुछ बड़े कामों को आज उनकी मदद से पूरा करेंगे। पंचमेश काफी कुछ देने वाला है।नेगेटिव - बेकार में क्रोध न करें किसी भी काम को जल्दबाजी में लेना सही नहीं रहेगा वरना बाद में पछतावा हो सकता है।करियर - पंचमेश बुध की स्थिति के कारण आपको अपने काम में पहचान बनाने और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में कामयाबी भी पाएंगे लेकिन इस दौरान झूठ का सहारा न लें।फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखना मुश्किल रहेगा इस समय किसी न किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान पर धन लगने वाला है।लव लाइफ - प्रेम के लिहाज से चीजें मिले जुले असर वाली हैं, अगर आप सही तरीके से अपनी बात रखेंगे तो साथी भी आप को पूरा समय देगा।हेल्थ - आज के दिन बहुत अधिक सोचने की आदत से मानसिक थकान हो सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - बैंगनीउपाय - बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज बुध का यह गोचर आपके भाग्य और उच्च ज्ञान के क्षेत्र को सक्रिय कर रहा है। घर पर किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है।नेगेटिव - छोटे बच्चों की जिद के चलते घर में कुछ अशांति पैदा हो सकती है।करियर - कामकाज के मामले में आप किसी नई बात को सोचने, समझने और अपने विचारों को सभी के सामने रखने के लिए प्रेरित हो सकते हैं, साथ ही आज आपको नए अवसर दिख सकते हैं।फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी अचानक से किसी यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में जितना शांति और धैर्य चाहिए होगा वो आप न दे पाएं ऐसे में भावनाओं में बहकर कही गई बात मुश्किल पैदा कर सकती है।हेल्थ - घर के किसी वरिष्ठ सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है।लकी नंबर -4लकी कलर - लालउपाय - हल्दी का दान करें।जानें आपका 2027 कैसा रहेगा — अभी चेक करें अपना वार्षिक मीन राशिफल 2027