आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आपके अंदर आत्मविश्वास सोच बढ़ी हुई रहेगी। मन में कुछ गहरी बातें चल सकती हैं जो जीवन को थोड़ा अलग नजरिए से देखने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव - वैधृति योग के कारण कुछ मामलों में मानसिक असमंजस या उलझन बनी रह सकती है।करियर - आज आपका दिमाग काफी तेज चलने वाला है अधिकारियों से काम मिलने वाला है तो तैयार रहें और मेहनत बना के रखें। लेखन, मार्केटिंग या कस्टमर से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा संकेत दे रहा है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी, किसी पुराने खर्चे या उधार से जुड़ी बात सामने आ सकती है।लव लाइफ -प्रेम में आज थोड़ा नखरा और दिलबर को मनाने का दौर चल सकता है। बस छोटी बातों को बढ़ाने से बचना बेहतर होगा।हेल्थ - आंखों में थकान, नींद की कमी या सिर भारी महसूस हो सकता है। लकी नंबर - 5लकी कलर - गुलाबीउपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन वृष राशि वालों के लिए मेहनत और भावनाओं के बीच स्थिति को संभाल कर रखने की बात कहता है। सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आपके प्रयासों में आप दूसरों को भी शामिल कर पाएंगे।नेगेटिव - राहु चंद्र का असर कहता है की किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है हर काम या बात को सोच समझकर ही करें। करियर - काम को लेकर आप सफलता के संकेत देख पाएंगे, राशि स्वामी की स्थिति यह बता रही है कि आप अपने काम और साथ में जुड़े लोगों को महत्व देने की कोशिश करेंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य ही है कमाई ठीक रहेगी पर आज के दिन काम के कारण या अपने खर्चों की सूची भी लंबी हो सकती है।लव लाइफ - भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें जो बातें अभी स्पष्ट नहीं हैं उन्हें समय के साथ समझने की कोशिश करें।हेल्थ - समय पर भोजन करें और मानसिक तनाव को ज्यादा बढ़ने न दें।लकी नंबर - 8लकी कलर - क्रीमउपाय - शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - सिद्धि योग का असर और ग्रह गोचर की स्थिति घर के लोगों के साथ आप के जुड़ाव को मजबूती देगी। परिवार में किसी जरूरी विषय पर खुलकर बातचीत हो सकती है।नेगेटिव - भद्रा योग के कारण मन पुरानी बातों के चलते कुछ उदास भी रह सकता है। आप एक ही समय में कई बातों को लेकर सोच विचार में पड़ने से बचें।करियर - काम के क्षेत्र में किसी पुराने रुके हुए काम को लेकर नया मोड़ आ सकता है। आपके काम करने के तरीके की प्रशंसा भी दूसरों के लिए कुछ जलन का कारण तो होगी पर सफलता भी होगी। फाइनेंस - घर की चीजों, सुविधा और बच्चों से जुड़े खर्च अधिक रह सकते हैं। बजट बनाकर चलना आपके लिए जरूरी रहेगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आकर्षण तो होगा पर भटकाव कहीं आप को तनाव न दे जाए इसलिए इस बात से खुद को दूर रखें।हेल्थ - पेट से जुड़ी परेशानी या मन में बदलाव की स्थिति परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 6लकी कलर - केसरियाउपाय - चंद्रमा का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से घर के या बाहर के रुके हुए कामों में गति आने के संकेत हैं। समझदारी और व्यवहार कुशलता कई मुश्किल हालात को आसान बना सकती है। नेगेटिव - चंद्र राहु योग के चलते असमंजस या भावनात्मक उतार-चढ़ाव आप पर असर डालते रहेंगे। छोटी बातों को ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है।करियर - कारोबार के क्षेत्र में आज नए काम मिल सकते हैं, साथ में आपकी क्षमता की परीक्षा भी होनी होगी। ऑफिस में बाहरी लोगों या क्लाइंट्स के साथ बातचीत और डीलिंग अधिक रह सकती है। फाइनेंस - कमाई के साथ खर्च बने ही रहेंगे किसी सामाजिक काम में या फिर व्यक्तिगत कारण से खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - कुछ अनजान लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं। शाम के समय पार्टनर के साथ मूवी, डेट या किसी खास मुलाकात का प्लान बन सकता है। हेल्थ - मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। शरीर में थोड़ी सुस्ती या थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - लाल उपाय - गणेश स्त्रोत करें।अभी जानें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आप को दूसरों के लिए कुछ अधिक संवेदनशील बना सकता है। पर आप आस पा की स्थिति को संभालने योग्य भी रहने वाले हैं। नेगेटिव - कुम्भ राशि में चंद्रमा का गोचर आपकी भावनाओं और विचारों की परीक्षा भी लेने वाला है इसलिए कुछ भी व्यर्थ का कहना या क्रोध करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।करियर - एजुकेशन या मल्टीनैशनल कंपनी से जुड़े लोगों के लिए काम की स्थिति बेहतर है पर ध्यान रखें की किसी के साथ मुश्किल स्थितियों में भी नम्रता के साथ बात करें और व्यवहार में लचीलापन बना के रखें।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन मिलाजुला सा है, पार्टनर या परिवार के साथ पैसों को लेकर बातचीत करते समय संवेदनशीलता बनाए रखें ताकि कोई मतभेद न हो।लव लाइफ - अपने दिल की बात किसी करीबी दोस्त से साझा करने का मन करेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास के साथ आगे बढ़ें।हेल्थ - सेहत के मामले में आप को अपनों की ओर से चिंता रह सकती है या जीवन साथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।लकी नंबर - 4लकी कलर - सफेदउपाय - पीपल पर दीपक जलाएं।अभी जानें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - ग्रहों का गोचर आप को इस समय कुछ नया सीखने या करने की इच्छा बढ़ा सकता है। परिवार के लोग आपके मूड को समझने की कोशिश करेंगे। अगर आप खुद पहल करेंगे काफी हद तक बेहतर स्थिति रहेगी। नेगेटिव - भद्रा योग के प्रभाव से किसी घरेलू बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। अपनों की कहीं बातों को दिल पर लेने से तनाव बढ़ सकता है। करियर - आज के दिन कारोबार में नए काम और किसी की ओर से कुछ ज्यादा ही प्रेशर बढ़ सकता है। आपको जल्दबाजी में फैसले लेने का दबाव महसूस होगा पर शांति और समझदारी से काम लेना जरूरी है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने के संकेत हैं इस समय हेल्थ या वाहन इत्यादि पर पैसा खर्च हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर आज आप काफी उधेड़बुन का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान एक दूसरे के लिए सहयोगी बने रहें ताकि समय बेहतर बना रहे।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी या जलन परेशान कर सकती हैं। लकी नंबर - 4लकी कलर - गहरा नीलाउपाय - शनि कवच का पाठ करें।अभी जानें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - सिद्धि योग के कारण आप मस्ती के मूड में तो होंगे साथ ही चाहेंगे की कहीं ट्रैवलिंग पर निकला जाए। परिवार या भाई-बहनों की तरफ से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा भी हो सकती है। नेगेटिव - आज के दिन छोटे बच्चों के साथ चिंता या भागदौड़ थकान को बढ़ा सकती है। कोई नया काम शुरु करने के लिए अभी दिन ज्यादा बेहतर नहीं है।करियर -काम को लेकर दिन भर कुछ न कुछ चलने वाला है। अपने साथ के लोगों के साथ लंबी बातचीत में समय लगने वाला है इसलिए समय का उपयोग सही से करें ताकि दूसरों को आप को कुछ भी कहने का मौका न मिल जाए। फाइनेंस - आज के दिन आप दोस्तों के साथ कुछ न कुछ खरीदारी के कारण अपनी पॉकेट मनी को खर्च कर ही सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम के लिए समय निकालें क्योंकि आपके साथी को थोड़ा एक्स्ट्रा टाइम आपसे चाहिए ही होगा। हेल्थ - बाहरी या ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें और घर के खानपान की ओर मुड़ें ताकि मुश्किल न हो।लकी नंबर - 4लकी कलर - मैजेंटाउपाय - चावलों का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - सिद्धि योग का असर अपनों की ओर से मानसिक मजबूती देगा। शाम के समय कहीं बाहर घूमने, किसी धार्मिक स्थल पर जाने या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। नेगेटिव - घर के किसी विषय को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें तभी पर आप उन्हें संभाल पाएंगे।करियर - नौकरी में लगे लोगों को आज फोकस बनाए रखने की जरूरत होगी। काम में छोटी गलती भी ध्यान आकर्षित कर सकती है। कोई पार्टनरशिप या बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले पड़ताल करना जरूरी रहेगा।फाइनेंस - सर्वार्थ सिद्धि योग का असर आप की बचत को बनाए रखेगा माता की ओर से कुछ लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - आपकी बातों और स्वभाव का असर लोगों पर साफ दिखाई देगा और किसी की ओर से आप को कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है।हेल्थ - भद्रा का असर बना हुआ है इसलिए वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें। धारदार वस्तु से चोट लगने का भय बना हुआ है। लकी नंबर - 9लकी कलर - धानीउपाय - काले तिल अपने ऊपर से वार कर पानी में प्रवाहित करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - सिद्धि योग की शुभता के कारण आप अपने आसपास के माहौल को बेहतर बनाने और अपनों के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे। चीजों को नए तरीके से करने की प्रेरणा मिलेगी।नेगेटिव - बच्चों बातों को लेकर चिंता करना आपकी ऊर्जा कम कर सकता है। इस समय जरूरत है की उचित बातों पर ध्यान दिया जाए और बेकार की बातों को पीछे छोड़ दिया जाए।करियर - राहु चंद्र का प्रभाव शुरुआती समय के दौरान आपने अजीब सा कौतूहल भर सकता है। काम को लेकर आप जरूरत से ज्यादा मेहनत करेंगे तुरंत परिणाम न मिलने से बेचैनी हो सकती है। फाइनेंस - आज के दिन अचानक से कोई छोटा सा मुनाफा तो होगा पर दूसरी ओर पैसों का व्यय भी बना रह सकता है।लव लाइफ - शादीशुदा जीवन में सहयोग और समझदारी बनाए रखने से रिश्ते मजबूत होंगे।हेल्थ - सेहत के मामले में बातें तनाव का कारण बन सकती हैं। भद्रा योग के कारण खुद पर ध्यान दें जिससे मन अस्थिरता से बचा रहे।लकी नंबर - 7लकी कलर - फिरोजीउपाय - अन्न का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से करीबी रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है। आपकी बातचीत की शैली आज दूसरों पर असर डालेगी ओर वह आप के साथ जुड़ेंगे।नेगेटिव - किसी भी काम में अपनी ही चलाना, जल्दबाजी या अति आत्मविश्वास से गलतियां होने की संभावना है। खुद के अलावा दूसरों की भी अवश्य सुनें।करियर - काम को लेकर अगर आप किसी नई योजना पर विचार कर रहे हैं, तो उसमें दूसरों की राय भी लेकर चलें। इस समय कानूनी मामलों में थोड़ा दांवपेच अटक सकता है इसलिए खुद को सजग रखें।फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा नहीं तो छोटी-छोटी चीजों में पैसा निकल सकता है। लव लाइफ - किसी के साथ आज अचानक संपर्क होने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में साथी के साथ यात्रा पर निकल सकते हैं।हेल्थ - मोबाइल या लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताने से अच्छा है की प्रकृति के साथ जुड़े ताकि मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहें।लकी नंबर - 8लकी कलर - पीलाउपाय - लक्ष्मी जी का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुम्भ राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन शुभ योगों के चलते ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं। साथ ही घर और निजी जीवन की जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देने का मन करेगा।नेगेटिव - भद्रा और वैधृति के चलते कुछ कामों में देरी या अड़चन आ सकती है इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें।करियर -बिजनेस में सेल्स, मीटिंग और प्रेजेंटेशन के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश में लगे लोग काम की प्राप्ति के अलावा कुछ अन्य बेहतर मौके भी प्राप्त कर सकते हैं।फाइनेंस - अपने खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। इस समय दूसरों के चलते खुद को ज्यादा खर्चीला न बनाएं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज आकर्षण और रोमांस बढ़ा हुआ रहने वाला है। आप आज किसी के प्रति काफी दीवानगी महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति आज मानसिक रूप से आप पर अधिक असर डाल सकती है। आप खुद को हेल्दी फूड से जोड़ें।लकी नंबर - 2लकी कलर - तांबाईउपाय - मीठे जल का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आपके कई काम समय पर पूरे होने के संकेत हैं। आपके लिए दिन घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है।नेगेटिव - परिवार में किसी बात को लेकर मन थोड़ा उलझ सकता है पर इसके बावजूद शांतिपूर्ण बातचीत से स्थिति संभाली जा सकती है। करियर - सरकारी काम, टेंडर या प्रशासन से जुड़े मामलों में आज समय आपके पक्ष में रह सकता है। व्यापार में भी नए अवसर मिलने के संकेत हैं पर हर बात के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराने से बचें।फाइनेंस - अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करके आप अपने लिए बेहतर बचत कर पाएंगे।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी सकारात्मक रहेगा। आप और आपका साथी एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल महसूस करेंगे। हेल्थ - हाथ पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी इसलिए खुद को बहुत अधिक थकाने वाले कामों से बचा के रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - सफेदउपाय - देवी सूक्त का पाठ करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027