आज का राशिफल मेष: पॉजिटिव - मेष राशि के जातकों के लिए दिन कुछ खुशगवार रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि सकारात्मक बनेगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे।नेगेटिव - दूसरों को प्रभावित करने की चाह में गलत दिशा में कदम उठाने से बचें।करियर - कामकाज की अगर बात की जाए तो ऐसे कार्यों को भी करने के लिए तैयार रहेंगे जिनसे तत्काल लाभ भले न मिले, परंतु आने वाले दिनों में उनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।फाइनेंस - कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी के कारण खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संतुलित रखें।लव लाइफ - आज दिल के मामलों में अधिक उतावलापन दिखाना ठीक नहीं रहेगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, इस समय घूमने फिरने के निकल सकते हैं।लकी नंबर - 4लकी कलर - सफेदउपाय - श्री विष्णु पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: पॉजिटिव - आज के दिन आप कुछ न कुछ ऐसे कामों में व्यस्त रहेंगे जिसमें लंबी बातें होने वाली हैं। आज के दिन पुरानी बातें अपना असर डालेंगी इस समय किसी जरूरी काम के लिए भागदौड़ तनाव भी दे सकती है।नेगेटिव - कुछ लोग गलत तरीके से बात कर सकते हैं जिससे तकरार की स्थिति बन सकती है।करियर - आज काम धंधे पर समय पर पहुंचें इस दौरान कुछ नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। कारोबार के लिए आज के दिन मॉल की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत होगी तभी चीजें बेहतर तरीके से लाभ दे सकती हैं।फाइनेंस - इस समय बेहतर होगा कि आप पहले से बजट बनाकर चलें और अनावश्यक खर्चों से बचें।लव लाइफ - आज प्रेम के मामले में तनातनी बनी रहने वाली है। रिश्तों में अनबन को कम ही रखें तभी स्थिति कंट्रोल कर पाएंगे।हेल्थ - सेहत का रखना होगा ध्यान इस समय कोई चोट लगने या कटने की स्थिति असर डाल सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - चींटियों को आटा डालें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: पॉजिटिव - मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति मिले जुले असर को देने वाली है, कुछ सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। छोटे भाई बहनों का सहयोग करने की जरूरत पड़ेगी।नेगेटिव - बेहतर होगा कि आप धैर्य और समझदारी से बातें की जाएं वरना आपसी मतभेद सुधर पाने कठिन हो सकते हैं।करियर - काम में जो लोग साझेदारी से जुड़े हुए हैं उनके लिए कोई निर्णय लेने से कार्य में गड़बड़ी हो सकती है। इस समय चाहें तो फैसलों को बाद के लिए टाल सकते हैं। जरूरी है कि आप अपने सभी काम समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा करें।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में साधारण स्थिति है अपने साथ के लोगों पर आपका धन व्यय हो सकता है।लव लाइफ - आज के दिन दांपत्य जीवन में आपसी बातों पर कुछ हल्की बहस रहेगी पर जल्द ही स्थिति नार्मल हो ही जाएगी।हेल्थ - थकान या हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए संतुलित आहार जरूरी है।लकी नंबर - 6लकी कलर - नारंगीउपाय - तुलसी पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: पॉजिटिव - कर्क जातक के लिए आज का दिन मानसिक रूप से काफी विचारशील होने वाला है। नए लोगों का संपर्क आप को काफी व्यस्त भी रख सकता है। घर पर कुछ हलचल बढ़ने वाली है।नेगेटिव - छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिससे आत्मविश्वास प्रभावित होगा।करियर - कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी मामलों में उलझन या बेचैनी दे सकता है इस समय साथ में काम कर रहे लोगों के साथ कुछ दूरी भी अनुभव होगी इसलिए इस दौरान खुद को मजबूत बनाएं और निर्भरता से बचें।फाइनेंस - इस समय कोई नोटि या किसी व्यर्थ की खरीदारी के चक्कर में पैसों का व्यय बढ़ने वाला है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ पुरानी बातों के चलते कुछ बहस हो सकती है, अपने साथी को समझने के लिए उसकी कमियों पर से ध्यान हटाना होगा।हेल्थ - सेहत पर असर पड़ सकता है, इस समय बुखार या शरीर में दर्द की शिकायत भी रह सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - सिल्वर कलर उपाय - माथे पर चंदन लगाएं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: पॉजिटिव - परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है बच्चों की ओर से मिलने वाली मदद माता-पिता को कुछ सुकून देने वाली रहेगी। दोस्तों के साथ बातचीत से मन हल्का रहेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।नेगेटिव - कार्यों को टालने की प्रवृत्ति से बचें और समय के सही उपयोग पर ध्यान दें।करियर - काम के क्षेत्र में आज रचनात्मक योग्यता बेहतर होगी साथ ही आपकी वाक क्षमता लाभ दिलाने में सहयोग कर सकती है और आप का प्रभाव भी दूसरों पर जबरदस्त तरीके से पड़ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी कुछ लाभ या धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं।लव लाइफ - अपने प्यार के साथ कहीं घूमने फिरने की योजनाएं आज आप के लिए पूरी भी हो सकती हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है, छोटे बच्चों को लेकर माता-पिता को थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत भी होगी।लकी नंबर - 1लकी कलर - सिंदूरी कलरउपाय - सिक्का दान करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: पॉजिटिव - कन्या राशि के लिए दिन रहेगा बेहतर इस समय आज के दिन आप घर के कामों को करने में काफी आगे होंगे, आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।नेगेटिव -बहुत अधिक खुद को चीजों में उलझाएं नहीं कुछ समय अपने लिए भी रखें जिससे भ्रमित न हो पाएं।करियर - काम को लेकर जो लोग आज के दिन तलाश में थे तो बेहतर मौके होंगे, नए काम मिलेंगे। कारोबार में अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम रखें, नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। इस समय कुछ जरूरी सौदे होने का समय बनता है\फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में आज घर के लिए कुछ खरीदारी होगी, अपनों के लिए कुछ लाने की इच्छा होगी।लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता बनी रह सकती है, जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।हेल्थ - आज के दिन सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।लकी नंबर - 5लकी कलर - गहरा नारंगीउपाय - हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: पॉजिटिव - आज के दिन आप कुछ न कुछ ऐसे कामों में व्यस्त रहेंगे जिसमें लंबी बातें होने वाली हैं। इस समय किसी जरूरी काम के लिए भागदौड़ तनाव भी दे सकती है।नेगेटिव - कुछ लोग गलत तरीके से बात कर सकते हैं जिससे तकरार की स्थिति बन सकती है।करियर - इस दौरान कुछ नए काम की शुरुआत दूसरों से प्रभावित होने के चलते ही होगी, अपने काम में प्रतिस्पर्धा भी रहने वाली है। इस दौरान कुछ काम को लेकर नए प्लान बनने वाले हैं।फाइनेंस - इस समय आप की जेब पर भाई बहनों की मांग के कारण दबाव पड़ने वाला है।लव लाइफ - आज प्रेम के मामले में आप साथी को कहीं बाहर ले जा सकते हैं या किसी दोस्त के साथ मुलाकात होगी।हेल्थ - सेहत का रखना होगा ध्यान कोई यात्रा होने पर समस्या या परेशानी झेलनी पड़ सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - मैजेंटाउपाय - पौधा लगाएं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए घर में अपनों के साथ काम करने और बैंक इत्यादि से जुड़े कामों को करना होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।नेगेटिव - मन में अस्थिरता बनी रह सकती है। एक साथ कई काम करने से उलझन बढ़ सकती है।करियर - नौकरी में आज आप शायद कुछ ब्रेक लेने के मूड में रह सकते हैं लेकिन नई जिम्मेदारी के कारण ऐसा कर पाना मुश्किल हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से काम के चलते यात्राएं अधिक होने वाली हैं। फाइनेंस - धन लाभ के अवसर मिलेंगे इस समय घर के बड़ों की ओर से लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना है।हेल्थ - मौसम बदलने से शरीर में रुखा पन या खुजली बढ़ सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - भगवान को खीर का भोग अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: पॉजिटिव - आज आपका मन थोड़ा भावुक लेकिन मजबूत रह सकता है। इस दौरान अचानक से बदलाव के मूड में भी होंगे। बच्चों के शिक्षा में अच्छे परिणाम आज मिल सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन कुछ बातों में छोटी-छोटी चीजें दिल पर लेना नुकसान दे सकता है। करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होने का दिन है, इस समय आप दूसरों के लिए भी काफी हेल्पफुल हो सकते हैं। काम में अपने दोस्तों के साथ आप काफी बेहतरीन काम कर पाने में सक्षम होते हैं।फाइनेंस - धन की स्थिति संतुलित रहेगी, अपने लिए कोई जरूरी खरीदारी हो सकती है।लव लाइफ - पार्टनर का पूरा साथ न भी मिले लेकिन अपनी ओर से उनके लिए कुछ करने का मन होगा। लाइफ में कोई खास एंट्री कर सकता है।हेल्थ - पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है खानपान हल्का रखें।लकी नंबर - 1लकी कलर - सफेदउपाय - दुर्गा पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: पॉजिटिव - आज के दिन कुछ न कुछ काम आप के लिए काफी मुश्किल वाले होंगे लेकिन आप उन्हें अपने मित्रों की मदद से कर पाएंगे। इस समय धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।नेगेटिव - इस समय बेकार की बातों से बचें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।करियर - काम में आज के दिन आप को दूसरों को कंट्रोल में न रख पाएं इस दौरान चीजें हाथ से निकल भी सकती हैं इसलिए बहुत अधिक खुद को इन चीजों में न उलझाएं। कारोबार में आज दूसरों के कारण परेशानी रहने वाली है।फाइनेंस - आज के दिन पैसा खोने की स्थिति बन रही है इसलिए इसे संभाल कर रखें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। किसी से कोई संदेश मिल सकता है या कोई दूर बैठे व्यक्ति से बात होती है।हेल्थ - एनर्जी भरपूर रहेगी लेकिन धूप से बचाव रखें।लकी नंबर - 3लकी कलर - सुनहराउपाय - आज के दिन गरीबों को भोजन का दान करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: पॉजिटिव - आज आपका दिमाग तेज रहने वाला है घर के कामों में बड़ों से कुछ निर्देश मिलेंगे और इसे आप अच्छे से कर पाएंगे। कुछ मस्ती भरे प्लान दोस्तों के साथ बनेंगे।नेगेटिव - इस समय ज्यादा स्वतंत्रता के चक्कर में दूसरों के साथ विवाद में न पड़ें।करियर - काम के मामले में कुछ प्लानिंग और मैनेजमेंट में आप सबसे आगे रहेंगे। कोई अधूरा काम पूरा करने में अन्य लोगों की ओर से भी सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपकी सलाह की कद्र होगी।फाइनेंस - आज के दिन लाभ का दिन अच्छा कहीं से कुछ अचानक से मिलना खुशी देगा।लव लाइफ - रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें क्योंकि इस समय पार्टनर के साथ छोटी गलतफहमी को तुरंत दूर कर लेना ही उचित होगा।हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है, अच्छे से पानी पिएं और नींद भरपूर तरीके से पूरी करें जिससे मानसिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।लकी नंबर - 5लकी कलर - मटमैला रंगउपाय - कपूर घर पर जलाएं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: पॉजिटिव - आज आपका संतुलित स्वभाव कई उलझनों को सुलझा सकता है। जिन मामलों में लंबे समय से असमंजस चल रहा था, वहां स्पष्टता मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नेगेटिव - दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपनी जरूरतों को नजरअंदाज न करें।करियर - साझेदारी से जुड़े कामों में प्रगति हो सकती है बस इस दौरान अपनी अपनी भूमिकाओं पर रखें ध्यान। इस दौरान कानूनी या कागजी मामलों में सावधानी बरते क्योंकि आने वाले दिनों में भाग दौड़ बढ़ सकती है।फाइनेंस - आय के नए स्रोत पर विचार हो सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी है, आज दिल की बात साफ शब्दों में कहने से गलतफहमी दूर होगी।हेल्थ - पीठ या कमर में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है। नियमित स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी।लकी नंबर - 9लकी कलर - फिरोजीउपाय - मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल