आज का राशिफल मेष: आज के राशिफल के अनुसार आपके लिए घरेलू जीवन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य या खुशखबरी के योग बन सकते हैं।करियर - नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ कार्यों में राहत महसूस होगी। नई जिम्मेदारियां या नई तकनीक सीखने का अवसर मिल सकता है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकता है। बिजनेस की स्थिति सामान्य रह सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत अच्छे रह सकता है। बचत के लिए दिन ठीक है लेकिन जल्दबाजी से बचें।लव लाइफ - दिल के मामले में आज आप कुछ रोमांचित रहने वाले प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज अपने साथी से खुलकर बातचीत करने का मन भी खूब रहेगा।हेल्थ - काम के साथ साथ खुद को फिट रखने पर ध्यान दें हल्का व्यायाम, योग या वॉक आपके लिए लाभकारी रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशिफल के अनुसार घर पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने तरीके से काम करने की कोशिश करना चाहेंगे पर शायद इतना मौका मिल न पाए। माता-पिता का प्रेम आपको हिम्म्त भी देगा और आप किसी भी निर्णय में धैर्य और समझदारी से सफल भी होंगे।करियर - आज आपको काम पर अपने साथियों का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। आपकी कार्यकुशलता और अनुभव दूसरों को प्रभावित कर सकता है। आज कारोबार में तेजी का दिन है जिसके सकारात्मक परिणाम देख सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी निराशा या मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग आपके रिश्ते को संभालने में मदद करेगा।हेल्थ - आज आप अधिक समय मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन के सामने बिता सकते हैं, जिससे आंखों में थकान या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आप का राशिफल मिथुन: आज के राशिफल के अनुसार आपका दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर होने का है, सामाजिक कामों में शामिल हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात या बातचीत से मन खुश रहेगा। आज आप अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।करियर - कामकाज के मामले में आपकी मेहनत अच्छी रह सकती है। कुछ न कुछ योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है इस समय नए संपर्क भी बनेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है, आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आज लिए गए छोटे छोटे फैसले आपको आने वाले कल में लाभ दे सकते हैं।लव लाइफ - साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता शाम के समय किसी स्पेशल पार्टी में मिलकर शामिल हो सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन त्वचा से जुड़ी समस्या परेशानी दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए दिन व्यवहार में संतुलन बनाए रखने की बात कहने वाला है। घर के मामलों में आपकी समझदारी काम आएगी और किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।करियर - कामकाज में आज धैर्य सबसे बड़ी ताकत रह गी। ऑफिस में कोई फाइल या प्रोजेक्ट दोबारा देखने की जरूरत पड़ सकती है, जिससे भविष्य की गलती बच जाएगी। बिजनेस करने वालों को पार्टनर या ग्राहक से लाभदायक बातचीत हो सकती है।फाइनेंस - आमदनी ठीक रहेगी लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकता है। उधार या किसी को पैसा देने से पहले स्थिति साफ कर लें।लव लाइफ - अविवाहित जातकों के लिए दिन किसी से मिलने वाला और रिश्तों को आगे बढ़ने का मौका दे सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति कुछ खराब रह सकती है बार बार आप किसी संक्रमण के कारण बुखार या दर्द के शिकार भी हो सकते हैं इसलिए ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों को घर में किसी सदस्य की उपलब्धि खुशी देने के साथ साथ गर्व अनुभव देने वाली होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रह सकता है। आज के दिन किसी धार्मिक यात्रा या किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं।करियर - काम के लिए आज भागदौड़ होने का दिन है छोटी छोटी बातों को लेकर आप इस समय अधिक ध्यान देते हैं तो आप कई चीजों को बेहतर तरीके से करने में सफल भी रहेंगे। आज के दिन कारोबार में स्थिति आपके लिए अनुकूल दिखाई देती है।फाइनेंस- रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या किसी व्यक्ति से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।लव लाइफ - शादीशुदा लोगों के लिए आपसी भरोसा बढ़ाने का दिन है इसलिए अपने जीवन साथी के लिए समय निकालें उनके साथ रहें।हेल्थ - आज मानसिक थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन आ सकता है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज गुरुवार के दिन बदले बदले अंदाज में होंगे। खुद को ज्यादा मजबूत और सही महसूस करेंगे। परिवार और समाज में आपकी बातों को महत्व न भी मिले लेकिन आपका स्वाभिमान कमी नहीं होने वाला है।करियर - कार्यस्थल पर काफी सक्रिय रहते हुए काम करेंगे इस समय आप काफी मामलों में आशाजनक भी होंगे पर ध्यान रखें की किसी भी जोखिम को आंखे बंद करके स्वीकार न करें थोड़ा सब्र बना के रखें। इस समय मीडिया या रचनात्मक कामों में सफलता का दिन भी है।फाइनेंस - धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है हालांकि दिखावे में ज्यादा खर्च करने से बचें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज जुनून और आकर्षण आज काम करने वाला है। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं।हेल्थ - सेहत की बेहतरी के लिए हल्का भोजन करें और गुनगुना पानी पिएं, इससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: गुरुवार के दिन तुला राशि वाले अपने मन की बातों को करने पर ज्यादा जोर दे सकते हैं। छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारी आप को पूरी करनी पड़ सकती है। इस दौरान कितने ही मामले आप के लिए विशेष बन सकते हैं लेकिन शायद आप व्यस्तता के कारण सभी में शामिल न हो पाएं।करियर - नौकरी के स्थान पर किसी प्रतियोगिता या टीम एक्टिविटी में भाग लेने का मौका मिल सकता है। इस समय आप बढ़-चढ़ कर चीजों में हिस्सा भी ले सकते हैं। काम में सफलता कम मिले लेकिन तनाव नहीं होगा और मन प्रसन्न रहेगा।फाइनेंस -लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन सामान्य ही रहने वाला है, किसी रिश्ते में नई ताजगी और समझ देखने को मिलेगी, कुछ को किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है।सेहत - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन आप कुछ न कुछ कारणों से प्रभावित हो सकते हैं पर जल्द ही इनसे निजात भी पा लेंगे।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: गुरुवार का दिन काम के साथ साथ घर परिवार में अपनों के साथ समय बिताने वाला होगा। आज का दिन सोच-विचार और योजनाओं को बनाने में व्यतीत हो सकता का है। आप छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहेंगे। घर के किसी सदस्य से जरूरी सलाह मिल सकती है।करियर - काम में आज जितना ध्यान बना के रखेंगे उतने ही अनुकूल परिणाम भी देख पाएंगे। एक साथ कई काम करने से गड़बड़ी हो सकती है इसलिए सिलसिलेवार तरीके से कामों को करना बेहतर होगा।फाइनेंस - बेकार के खर्च या ऑनलाइन शॉपिंग से नुकसान हो सकता है इसलिए ध्यान रखें की किन चीजों की आवश्यकता है और किन पर पैसा लगाना जरूरी होगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज स्पष्टता जरूरी है दूसरों की बातों के चलते आपका साथी कुछ नाराजगी जता सकता है गलतफहमी तभी दूर होगी जब आप स्पष्ट होंगे।हेल्थ - बाहर का खाना न खाना और फाइबर वाला भोजन लेना ही आज के लिए जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज गुरुवार के दिन की स्थिति कुछ चिंता दे सकती है। आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। कई बातों पर एक साथ सोचना पड़ेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। घर में किसी अपने से बात करके मन हल्का हो जाएगा।करियर - काम में आज जल्दबाजी नुकसान कर सकती है इसलिए जो काम चल रहा है उसी पर ध्यान दें। ऑफिस में किसी सहकर्मी की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे आपका भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस में कोई पुराना ग्राहक दोबारा संपर्क कर सकता है।फाइनेंस - पैसे आज टिकेंगे लेकिन बढ़ेंगे नहीं। बेवजह खर्च से बचें। कोई पुराना लेन-देन याद आ सकता है, उसे सुलझाने का समय सही है।लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन छोटी बातों को तूल न देना ही सही होगा, पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा, बस आपको भी शांत रहना होगा।हेल्थ - सिर भारी रह सकता है या नींद पूरी न होने का असर दिखेगा, आज चाय-कॉफी कम रखें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले खुद को अंदर से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कुछ बातें जो लंबे समय से परेशान कर रही थीं, उन पर आपका कंट्रोल बढ़ेगा। घर में मेहमानों के आने से चहल पहल भी बहुत ज्यादा बढ़ सकती है।करियर - काम में आज आप पूरी पकड़ के साथ रहें और जो काम दिए गए हैं उन्हें समय के अनुसार पूरा कर लेना भी जरूरी होगा। कोई अहम जिम्मेदारी को किसी ओर पर सौंपना आपको मुश्किल देने वाला हो सकता है।फाइनेंस - आज कुछ पैसों का व्यय धार्मिक कामों या सेवा से जुड़े कामों में हो सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आप इस समय कुछ उदासीन भी रह सकते हैं इसके पीछे आपकी हेल्थ या घर का माहौल भी हो सकता है जिम्मेदार।हेल्थ - आज खुद को ज्यादा न खींचें गुनगुने पानी से स्नान और थोड़ी कसरत आपके लिए बहुत फायदेमंद रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन की स्थिति बनी रहेगी जो काफी विशेष रहने वाली है, इस समय काम के लिए घूमने फिरने का मौका है। दोस्तों के साथ मस्ती भरे मौके भी होंगे इसी के साथ आज आप कुछ न कुछ नयी चीजों को करने वाली है।करियर - काम के मामले में थोड़ा ध्यान बना के रखें, इस समय गुप्त शत्रु भी आपके काम पर असर डाल सकते हैं। ऑफिस में आपकी समझदारी से मामला सुलझ सकता है। बिजनेस में आज रिस्क लेने से बचें।लव लाइफ - आज दिल की स्थिति रहेगी खास किसी को लुभाने के लिए आप कर सकते हैं स्पेशल।फाइनेंस - जीवन साथी के साथ सीधी और सच्ची बात होगी। शादीशुदा लोगों के लिए आपसी भरोसा मजबूत करने का दिन है। हेल्थ - आज हार्ट और ब्लड प्रेशर से जुड़ी सावधानी जरूरी है। हल्की एक्सरसाइज करें, तला भुना खाना कम रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन रहने वाला है सामान्य आज आप दिमाग से ज्यादा दिल की सुन सकते हैं। कुछ फैसले ऐसे होंगे जिनमें आप अपनी शर्तों पर चलना चाहेंगे। घर या आसपास के लोगों की बातों का असर आप पर पड़ेगा, इसलिए बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखें।करियर - कामकाज में आज नए विचार तो आएंगे पर हर बात पर तुरंत अमल करना सही नहीं होगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ काम का अच्छा समय रहेगा या काम का तरीका बदल सकता है। धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन संभला हुआ रहे इसके लिए अचानक खर्च आ सकता है, लेकिन आप उसे मैनेज कर लेंगे। उधार देने या लेने से आज बचना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है, साथी आपसे ज्यादा समय या ध्यान चाहता है। बात को टालने की बजाय साफ-साफ बात करें, गलतफहमी दूर हो जाएगी।हेल्थ - आज खुद के लिए थोड़ा समय निकालें, वॉक करें या म्यूजिक सुनें। ज्यादा सोचने से बेचैनी या सिर भारी लग सकता है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल