आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए कुछ आराम की स्थिति देने वाला हो सकता है। इस दौरान अपनों के साथ बैठकें या कहीं जरूरी कामों के लिए छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं।नेगेटिव - आज ज्यादा आलस्य आप के कामों में लापरवाही को दे सकता है इससे संभलें।करियर - काम के मामले में इस दौरान कुछ जरूरतों में आप को अपने सहकर्मियों की ओर से मदद मिल सकती है। कारोबार के मामले में दिन अच्छे मुनाफे को देने वाला है, कुछ न कुछ चीजें अभी लाभ दिला सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन अच्छा रह सकता है कुछ चीजें मस्ती के लिए खर्च को देने वाली हो सकती हैं।लव लाइफ - इस समय आपका रिश्ता कुछ अपने जीवन साथी के सहयोग को देने वाला है।हेल्थ - गुस्सा और तनाव आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें।लकी नंबर - 1लकी कलर - गोल्डनउपाय - सूर्य देव को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप काम के मामले में कुछ अपने पक्ष को ज्यादा आगे रख सकते हैं घर के लोगों के साथ बातें इस दौरान अधिक बनी रहेंगी जिसमें अपनों का प्रेम भी होगा।नेगेटिव - कभी-कभी मन भटक सकता है या इस दौरान आप अपनी बातों में जिद्दी भी रह सकते हैं।करियर - काम के मामले में आज आपको अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू करने की जरूरत होगी। अगर आप धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छे परिणाम नज़र आने लगेंगे। लोगों के साथ मेलजोल की स्थिति बेहतर रहेगी।फाइनेंस - शेयर बाजार की मंदी आज आप के लिए साधारण स्थिति दिखाती है। किसी दान धर्म के कामों में शामिल रहेंगे। लव लाइफ - आज के दिन जीवन साथी आप का सहयोगी होगा उसके साथ कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।हेल्थ - सेहत अनुकूल रहने वाली है। इस समय जोश और तंदुरुस्ती बनी रहने वाली है।लकी नंबर - 5लकी कलर - नीलाउपाय - गायत्री पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - अपने फैसलों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है।नेगेटिव - आपका आत्मविश्वास अहंकार में बदल सकता है, जिससे अपनों के साथ तालमेल बिगड़ सकता हैकरियर - कामकाज के मामले में दिन साधारण रहने वाला है कुछ चीजें अटकाव को दे सकती हें या कोई काम कल के लिए भी टालना पड़ सकता है। कारोबारियों को अपने माल की स्थिति को अनुकूल बनाकर रखना होगा अन्यथा बातें सुनने को मिल सकती हैं।फाइनेंस - धन एक आमले में कोई पुरानी बचत को इस समय खर्च करना पड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में अपनी बात मनवाने की जिद से बचें नहीं तो बेवजह तनाव बढ़ सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन आप के हाथ पैरों में दर्द की शिकायत देने वाली हो सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - ग्रे कलरउपाय - पेड़ पौधों की सेवा करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप अपने घर के लोगों के साथ बातचीत में या हाथ बंटाने में लगे रह सकते हैं। बड़ों के साथ मार्गदर्शन का अच्छा परिणाम भी मिलेगा।नेगेटिव - खुद के लिए समय निकालना जरूरी है इस दौरान थकान बढ़ सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने काम को गंभीरता से करना जरूरी है। इस समय पर आपकी मेहनत ही आपको नई पहचान और अवसर दिला सकती है। व्यापार के लिए आज के दिन की स्थिति साझेदारी में मजबूत होगी।फाइनेंस - इस समय घर के किसी सदस्य को आर्थिक मदद की जरूरत होगी जिसमें आप सहयोगी हो सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम की स्थिति आज कुछ समय देगी जिसमें एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे और अपने मन की बातों को करेंगे।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, विशेष रूप से इस दौरान संक्रमण या पेट के निचले हिस्से पर असर पड़ सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - लालउपाय - रुद्राष्टक का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन छठे भाव में चंद्रमा का गोचर और साथ ही भद्रा का असर घरेलू मामलों में व्यस्त बना के रख सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत से कुछ कामों में सहयोग मिलेगा।नेगेटिव -छठे चंद्रमा के प्रभाव से बचना है तो जरूरी है कि आप अपनी बात रखते समय दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें।करियर - भद्रा की स्थिति काम में एकाग्रता की कमी को दिखा रही है। इस समय जरूरत है हर बात पर फोकस बनाए रखने की जिससे समय अनुसार काम हो पाएंगे। कारोबार में सफलता भी मिलने लगेगी।फाइनेंस - इस समय खर्च अधिक बढ़ सकता है बचत के लिए दिन कमजोर ही दिखाई देता है।लव लाइफ - आज के दिन पंचक के प्रभाव से रुठने मनाने का दौर लंबा न खिंचे इस बात पर ध्यान दें और साथी की हां में हां मिला लेना ही अनुकूल होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है चंद्रमा का गोचर आप को इस दौरान ध्यान पूर्वक काम करने को कह रहा है क्योंकि चोट लगने या दुर्घटना का खतरा है।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - चौराहे पर दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन चंद्रमा का मकर राशि में गोचर और भद्रा का प्रभाव आपको चुस्त बना सकता है। श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा होने से सिद्ध योग का असर भी है मांगलिक काम होने की स्थिति बनती है।नेगेटिव - भद्रा के असर के कारण गुस्से में कही गई बात रिश्तों में दूरी ला सकती है अपने पर थोड़ा संयम रखना जरूरी है।करियर - काम के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भद्रा के कारण ध्यान भटक सकता है, लेकिन अगर फोकस बनाए रखेंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।फाइनेंस - खर्च थोड़ा बढ़ सकता है घर या बच्चों की जरूरतों शिक्षा पर पैसे लगने का दिन है।लव लाइफ - साथी के साथ छोटी-मोटी बात पर तकरार हो सकती है बेहतर होगा बात को ज्यादा न बढ़ाएं और समझदारी से काम लेना ही बेहतर होगा।हेल्थ - आज के दिन सोच विचार की अधिकता के कारण थकान और हल्का तनाव महसूस हो सकता है। लकी नंबर - 9लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान विष्णु को फूल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - तुला राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का मकर राशि में गोचर सुख का साथ दे सकता है। श्रवण नक्षत्र और सिद्ध योग के कारण कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।नेगेटिव - आज आलस या काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है। जरूरी कामों को समय पर पूरा करना जरूरी है।करियर - कामकाज में धीरे-धीरे सुधार होगा फिर चाहे भद्रा ही क्यों न हो पर पाताल लोक की ये भद्रा आप को परेशान नहीं करने वाली है। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए संपर्क से फायदा मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो इस दौरान कपड़ों या किसी वस्तु की खरीदारी के चलते जेब खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो ससुराल पक्ष की ओर से जीवन साथी को अनुकूलता तो मिलेगी लेकिन कुछ बातें चिंता भी देंगी अगर अपने साथी का सहयोग करते हैं तो प्रेम बना रहेगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस दौरान माता की सेहत का रखें ध्यान और बाहर का खाना कम लें।लकी नंबर - 7लकी कलर - सफेदउपाय - विष्णु जी को तिल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन चंद्रमा का राशि गोचर और सिद्ध योग का प्रभाव आपको कामकाज को लेकर सजग बनाए रख सकता है। दोस्तों के साथ लंबी बातें या चैट पर गपशप लगी रहने वाली है।नेगेटिव - भद्रा के असर के चलते जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना ही बेहतर होगा। साथ ही अपनी बात कहते समय कठोरता से बचें।करियर - काम के मामले में दिन साधारण होगा इस दौरान कोई मीटिंग या यात्रा में आप व्यस्त रहने वाले हैं। कुछ गुप्त शत्रुओं की ओर से ध्यान भटक सकता है। इस दौरान सिर्फ खुद पर फोकस करें जिससे काम बिगड़े नहीं।फाइनेंस - धनार्जन की स्थिति को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा दोस्तों या फिर यात्रा में पैसे लग सकते हैं।लव लाइफ - लव लाइफ में गलत बातों को ज्यादा बढ़ाने से बचना होगा, बहस रिश्ते में खटास ला सकती है। दांपत्य जीवन की स्थिति अनुकूल रहेगी।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन आप के लिए अधिक आराम करने और ज्यादा रफ्तार से बचने को कह रहा है।लकी नंबर - 4लकी कलर - नारंगीउपाय - मंदिर में दूध का दान करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का धन भाव पर होना और साथ ही सिद्ध योग का असर कुछ नई शुरुआत और मस्ती का मौका दे सकता है। घर पर अपनों के साथ कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आपके कामों में अनुकूल परिणाम दिखाई देने लगेंगे।नेगेटिव - भद्रा का प्रभाव आपको थोड़ी आलस या काम टालने की स्थिति में डाल सकता है। अगर समय रहते कामों को पूरा नहीं किया तो बाद में दबाव बढ़ सकता है, करियर - नौकरी के लिहाज से दिन आप के लिए अनुकूल है। कारोबार में मुनाफा बेहतर है। श्रवण नक्षत्र की स्थिति के चलते नए संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी करने वालों को अपने सीनियर्स से काफी अच्छी सलाह मिल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से मार्किट के रिस्क पर ध्यान दे देना जरूरी है।लव लाइफ - प्रेम में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे और आपसी समझ भी मजबूत होगी।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन ठीक रह सकता है इस दौरान कसरत इत्यादि के कारण आप खुद को फिट महसूस करेंगे।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - सूर्य को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर आपके मन पर हो रहा है ऐसे में आपके सोचने और समझने की क्षमता को मजबूत बना सकता है। सिद्ध योग का प्रभाव आपको बड़ों से कोई अच्छा मार्गदर्शन दिला सकता है।नेगेटिव - भद्रा का असर आपके मन को अस्थिर कर सकता है जिसके चलते आप किसी एक काम पर टिककर ध्यान नहीं दे पाएं।करियर - कामकाज के मामले में सिद्ध योग योजनाएं बनाने और उन पर काम शुरू करने के लिए जोश देगा। इस दौरान आपकी मेहनत ही काम आएंगी पर इस समय एक साथ कई काम उठाने से बचें और जो पहले करना है उस पर ध्यान दें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी पर इस समय खुद को संवारने या मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है चंद्रमा के असर के कारण आप अपने दिल की बात आसानी से कह पाएंगे और साथी भी आपको समझने की कोशिश करने वाला है।हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा चेहरे या गले जुड़ी छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है इस बात का ख्याल रखना है।लकी नंबर - 8लकी कलर - डार्क ब्राउनउपाय - शनि देव की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - बारहवें भाव में चंद्रमा आप को उकसाने वाला है, घर से अधिक बाहरी मामलों पर आपका ध्यान ज्यादा बनाए रखेगा। सिद्ध योग का प्रभाव कुछ में सफलता दिला सकता है और परिवार का प्रेम भी मिलता रहेगा।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के कारण बेचैनी तो रहेगी साथ में भ्रम भी बढ़ सकता है। बेवजह की सोच से खुद को दूर रखना जरूरी होगा।करियर - काम के मामले में आज थोड़ा शांति बनाकर रखनी होगी। इस समय अपने काम के अलावा दूसरों के काम की जिम्मेदारियां एक साथ आ सकती हैं। अगर आप समय का सही मैनेजमेंट कर लेते हैं तो स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में सेहत या फिर लेनदेन से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं।लव लाइफ - लव लाइफ में आप अपने साथी के साथ घूमने के लिए निकल सकते हैं या कोई अचानक से आप के दिल पर दस्तक भी दे सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें इस दौरान चोट लगने या रक्त संबंधी समस्या भी अपना असर दिखा सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - हराउपाय - गणेश जी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आपके राशि स्वामी का असर और चंद्रमा का प्रभाव विश्वास की परीक्षा ले सकता है। ग्रहों की स्थिति इस बात की ओर संकेत कर रही है कि आप अपनी मेहनत के दम पर रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं और किसी करीबी से सहयोग भी मिल सकता है।नेगेटिव - आज के दिन आप निर्णय लेने में थोड़ा समय ले सकते हैं इसलिए जरूरी होगा कि बिना वजह उलझने के बजाय साफ सोच के साथ आगे बढ़ें।करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी और आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। कारोबारियों को आज के दिन बाजार में होने वाले बदलावों के चलते कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति लाभ दिला सकती है कोई अटके हुए पैसे मिलने की संभावना भी बन सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में समझदारी दिखाने का समय है, छोटी बातों को नजरअंदाज करने से संबंध बेहतर बने रहेंगे और आपसी तालमेल भी मजबूत होगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगा भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है इसलिए खुद के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकाल लीजिए।लकी नंबर - 12लकी कलर - सिल्वरउपाय - चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल