आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - घर पर अपनों के साथ चाय पार्टी करने में रहेंगे आगे, पर ध्यान रखें कि बड़ों के साथ व्यर्थ की बातों में न उलझें। घर पर दोस्तों के आने से आप को मस्ती के अलावा घूमने का मौका भी मिल सकता है।नेगेटिव - आज के दिन घर पर अपने काम के प्रति आप लापरवाह न हों इस समय भाई बहनों के साथ बहस से भी बचें आप का मन उनकी बातों से काफी प्रभावित रह सकता है।करियर - काम के मामले में आज के दिन अधिकारी लंबी लिस्ट पकड़ा सकते हैं, इस दौरान आपकी प्राथमिकता स्पष्ट रहेगी तो आप अपने लक्ष्यों को आगे रखकर बेहतर तरीके से परिणामों को देख सकते हैं।फाइनेंस - राहु के साथ चंद्रमा का गोचर आपके लाभ को किसी ऎसे तरीके से दिलवाने वाला है जहां आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ - दिलों को नई सोच और अलग दृष्टिकोण मिलने वाला है पर ध्यान रखें की शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से आप किसी बेकार की स्थिति के चलते परेशान भी हो सकते हैं।हेल्थ - सेहत पर आज आप को ध्यान देना होगा कोई नशा या फिर विषाक्त पदार्थ आप को बीमार कर सकता है।लकी नंबर - 4लकी कलर - डार्क ब्राउनउपाय - शमी का पूजन करें।आपका वार्षिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज राहु के चंद्रमा पर प्रभाव से कुछ समस्याओं का अनोखा समाधान निकाल सकते हैं। परिवार में आपकी मेहनत को शुरू में न देखा जाए पर जल्द ही आप की बातें होने वाली हैं। नेगेटिव - दिन की शुरुआत में कुछ लोग आपकी व्यस्तता को लेकर नाराज दिखें अगर आप व्यवहार में नम्र बने रहेंगे तो परिस्थितियों को अपने अनुसार ढाल सकते हैं।करियर - काम के मामले में आप काफी जोश में रहेंगे पर ख्याल रखें की विरोधियों का स्वर भी तेज रह सकता है। ऊर्जा बनी रहेगी पर ध्यान रखें की जोखिम को लेकर कुछ सजग रहें क्योंकि चीजें अचानक से ही आप को परेशान करेंगी।फाइनेंस - ग्रहों की स्थिति आप को काम के मामले में पैसों का व्यय दे सकती है पर इस खर्च से आप आने वाले दिनों का लाभ देख पाएंगे।लव लाइफ - राहु का असर प्रेम को लेकर शक पैदा कर सकता है जिससे मन में बेचैनी और हल्का तनाव उभरेगा पर खुद को इन बातों से बचाएं अपने प्यार पर भरोसा रखें।हेल्थ - सेहत पर किसी भी तरह की लापरवाही चोट लगने या वाहन इत्यादि से समस्या का कारण बन सकती है इसलिए ध्यान से काम करें।लकी नंबर - 8लकी कलर - गहरा पीलाउपाय - मंदिर में कपूर जलाएं। आपका वार्षिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव -घर पर अपनों के साथ कुछ न कुछ मामलों में मस्ती मजा तो रहेगा पर इस दौरान बच्चों की ओर भी ध्यान रखें। आप की अनदेखी से उन्हें परेशानी हो सकती है।नेगेटिव -आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही विश्वास के चलते नुकसान करवा बैठ सकते हैं। भद्रा योग के कारण कुछ कार्यों में रुकावट या देरी संभव है।करियर - काम कोई भी हो व्यस्तता बनी रहेगी और आप अपने काम को लेकर पूरी तरह मेहनती भी रह सकते हैं। सहकर्मियों के साथ हल्का फुल्का माहौल भी बना रहेगा जिससे काम में दिल भी लगा रहने वाला है।फाइनेंस - आप अपनी मेहनत से धन अर्जित कर सकते हैं। किसी को पैसों को देने के मामलों में सतर्कता रखें।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में एक दूसरे के कामों को समझते हुए प्रेम भी बढ़ेगा और लगाव गहरा होगा। अपने प्रेम को लेकर लवर कुछ ज्यादा इमोशनल रहने वाले हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति काफी मिले जुले असर वाली है इस दौरान त्वचा पर निशान पड़ सकते हैं। लकी नंबर - 5लकी कलर - गुलाबीउपाय -हल्दी कुमकुम घर के बाहर छिड़कें। आपका वार्षिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव -आज के दिन आप के कामों में अधिकता रहेगी साथ ही कुछ पुरानी बातों को पुन: सुन सकते हैं। किसी सोशल काम में आगे रहने वाले हैं या अपनी किसी पैतृक स्थिति से जुड़ सकते हैं।नेगेटिव - कुछ लोग आपकी बातों को गलत समझ सकते हैं, इसलिए बोलते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। करियर - व्यापार में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है पर इस दौरान अपने सामान का ख्याल रखें चोरी होने का भय या कोई नुकसान भी हो सकता है। आप नई योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें अटकाव रहने वाला है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में कोई पुरानी वस्तु से लाभ के मौके होंगे। अतिरिक्त आय के स्रोत बनने के योग हैं पर पैसा कहीं भी रिस्क फैक्टर में न लगाएं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके पक्ष में कम ही रहने वाला है किसी के लिए मन ही मन लगाव आप को बेचैन कर देने वाला है। हेल्थ - ड्राइविंग करते समय विशेष सावधानी रखें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी होगा। लकी नंबर - 2लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - बड़ के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें।आपका वार्षिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - दिन कुछ मिला जुला सा रहने वाला है बस इस दौरान आप पर दूसरों का अधिक असर पड़ सकता है। कुम्भ राशि में चंद्रमा का गोचर आपको व्यावहारिक सोच की ओर ले जाने वाला है।नेगेटिव - शतभिषा नक्षत्र और भद्रा योग के प्रभाव से कुछ कामों में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से परेशानी देखने को मिल सकती है। करियर - साझेदारी से जुड़े कामों में संभलकर चलने की आवश्यकता है क्योंकि इस दौरान किसी न किसी कारण व्यवधान या दबाव झेलना पड़ सकता है। आप काम में इस दौरान एकाग्र बने रहें ताकि दूसरे लोग आपका लाभ न उठा पाएं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इस दौरान घर पर अपनों के लिए कुछ चीजों की खरीदारी हो सकती है। पैसों की मांग भी इस दौरान किसी की मदद से पूरी हो सकती है।लव लाइफ - दिल के मामले में आप कुछ ज्यादा भावुक भी रह सकते हैं, दांपत्य जीवन में आज आप अपने साथी के लिए काफी समर्पित रहेंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन आपको खुद से अधिक दूसरों की देखभाल करने की जरूरत होगी।लकी नंबर - 9लकी कलर - पीलाउपाय - तिल पीपल की जड़ में डालें। आपका वार्षिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - घर के मामलों में बरी लोगों का दखल रहेगा इस दौरान किसी के घर में कोई आएगा जो बदलाव को दिखाएगा। बच्चों को पढ़ाई ओर उनकी देखभाल में बड़ों की व्यस्तता अधिक रहने वाली है।नेगेटिव - काम के क्षेत्र में इस दौरान अपनी ओर से कुछ लापरवाह भी बने रह सकते हैं। किसी के साथ बहस या व्यर्थ के मतभेदों को बढ़ने से रोकें ताकि मुश्किलें नहीं बढ़ पाएं।करियर - शतभिषा के असर से कारोबारियों को बाजार में प्रतिस्पर्धा का माहौल दिखाई तो देगा, इस दौरान देखा देखी से बचें। किसी के कहने पर कुछ शुरु कर देना आप के लिए बहुत अधिक अनुकूल न हो पाए।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में स्मार्ट प्लानिंग जरूरी होगी आप इस दौरान कुछ लालच में अपना धन लगा सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम का रंग होने वाला है काफी बेहतर आज आप अपने प्यार की पुरानी यादों में भी कुछ ज्यादा ही प्रभावित रहेंगे। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज मिले जुले प्रभाव में होगी इस दौरान अपने आप को मानसिक रूप से प्रबल बना के रखने की जरूरत होगी।लकी नंबर - 9लकी कलर - कत्थईउपाय - माता को पान अर्पित करें।आपका वार्षिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - घर के कामों को लेकर थोड़ी व्यस्तता रह सकती है, लेकिन यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो सब कुछ व्यवस्थित हो जाएगा। बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग आज आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।नेगेटिव - आज के दिन भागमभाग के चलते थकान होगी और यात्रा या बाहर जाने की योजना है तो तैयारी पहले से करना जरूरी होगा अन्यथा मुश्किल होगी।करियर - नौकरी में आज का दिन आप के लिए काफी मिलाजुला रह सकता है। आज के दिन अपने कारोबार में जितना संभव हो सके उन बातों पर काम करें जो लंबे समय से हो नहीं पा रहीं थी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन आप को बच्चों से कुछ लाभ मिल सकता है इसके अलावा दोस्तों के साथ पैसों को खर्च भी करने वाले हैं।लव लाइफ - प्यार में तकरार रहेगी पर इस समय आप उन चीजों में शामिल होंगे जो परिवार के कारण ही आपको साथ में जोड़ने वाली हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य ही रहेगी इस समय घर के बड़ों पर ध्यान रखें और अपनी देह का भी रखें ख्याल।लकी नंबर - 6लकी कलर - नारंगी उपाय - जौ जल में प्रवाहित करें। आपका वार्षिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - घरेलू कामों में लापरवाही या जल्दबाजी से चीजें बिगड़ सकती हैं, इसलिए हर काम को ध्यान से करें। मन में हल्की बेचैनी या असंतोष रह सकता है, जिससे निर्णय लेने में देरी हो सकती है।नेगेटिव - काम के साथ इस समय आप बाहरी चीजों के मामले में परेशान होंगे कोई खबर आप के मन को बेचैन कर सकती है। करियर - नौकरी में लगे लोगों के लिए आज का दिन अस्त व्यस्त तो रहेगा पर देर सबेर काम बनेंगे। व्यवसाय में आज के दिन की स्थिति आप को नए लोगों के साथ जोड़ने वाली है। सामान का ध्यान रखें कर्मचारियों पर विश्वास बना के रखे। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा। खर्चों के बीच भी आपको कुछ मुनाफा मिल सकता हैलव लाइफ - प्यार में आज आप किसी के प्रति अधिक लगाव का अनुभव कर सकते हैं। नए लोगों के साथ मुलाकात तो संभव है पर ये बातचीत लम्बी शायद न चल पाए।हेल्थ - सेहत की स्थिति इस दौरान मिले-जुले असर वाली होगी, आप धूल इत्यादि के कारण सांस की समस्या से भी परेशान हो सकते हैं।लकी नंबर - 9लकी कलर - श्वेत उपाय - शिव चालीसा करें।आपका वार्षिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर आप के मन और आप के व्यवहार को बदलने वाला हो सकता है। छोटे भाई बहनों के साथ बातें तो होगी साथ ही उनकी समस्याओं को भी अच्छे से सुन पाएंगे। आप की देखभाल उन्हें पास लाएगा। नेगेटिव - आप के लिए हर बात को समझना जरूरी है इस दौरान कुछ छोटी सी लापरवाही भी मुश्किलें दे सकती हैं। इस समय हो सके तो खुद को नियंत्रण में रखें ताकि झुंझलाहट न बढे़।करियर - काम को लेकर आज एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागदौड़ लगी रह सकती है। काम को लेकर आप पर भी दूसरों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अब इस दौरान खुद के साथ साथ आपको दूसरों के लिए भी सहयोगी बनना होगा।फाइनेंस - अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए आप को मेहनत बहुत अधिक करनी होगी और अच्छी बात है कि आप मेहनत करने के मूड में रहेंगे। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में हल्की चिंता बनी रह सकती है पर समय निकाल कर इन पर बातचीत करने और समझदारी से स्थिति को संभाल लेना बेहतर होगा।हेल्थ - मसालेदार भोजन से बचें और सादा भोजन की अभी करें जिससे आप को पाचन से संबंधित कोई मुश्किल न हो।लकी नंबर - 2लकी कलर - स्लेटी उपाय - दुर्गा कवच करें।आपका वार्षिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - शतभिषा का असर आज के दिन कोई धार्मिक गतिविधि में शामिल होने का मौका दे सकता है। शाम के समय परिवार के लिए कुछ खाने पीने की तैयारियों में खुद भी शामिल होने की इच्छा रहेगी।नेगेटिव - ग्रहों के असर के चलते आज कुछ मामलों को लेकर दुविधा बढ़ सकती है। इस समय पर किसी भी अफवाह या अधूरी जानकारी पर विश्वास करने या उस पर कुछ भी कहने से बचना चाहिए।करियर - काम के मामले में आपको समय पर चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारियों को अपने सामान और स्टॉक का विशेष ध्यान रखना होगा।फाइनेंस - आज बच्चों के लिए खर्च बना रहने वाला है, इस समय कपड़ों की खरीदारी हो या फिर लेन देन आप इस दौरान ध्यान से काम करें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में सुधार के संकेत हैं कोई बात परेशानी दे रही है तो उसे अभी जाने दें मनमुटाव खत्म हो सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पित्त से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी या जलन परेशान कर सकती हैं। लकी नंबर - 3लकी कलर - हराउपाय - मोदक गणेश भगवान को अर्पित करें।आपका वार्षिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन कुछ खास चीजों को देने वाला है कुम्भ राशि में चंद्रमा का गोचर आपकी सोच को सक्रिय और व्यावहारिक बनाएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं निकल सकते हैं।नेगेटिव - शतभिषा नक्षत्र की हलचल संकेत दे रही है कि आपको हर कदम ध्यान पूर्वक उठाना होगा। इस समय कुछ बातों को नजरअंदाज करना जरूरी रहेगा जिससे परेशानी न बढ़ पाए।करियर - ऑफिस में काम सामान्य रूप से अच्छा चलने वाला है पर कुछ फाइल्स या फिर तकनीकी डाक्यूमेंट के लिए आप काफी माथापच्ची से भी प्रभावित रह सकते हैं। काम के चलते ट्रैवलिंग भी बहुत अधिक रहने वाली है।फाइनेंस - आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। पैसा आने के साथ साथ खर्च भी हो सकता है।लव लाइफ - वैवाहिक जीवन की स्थिति आज मिले जुले असर वाली है, आप अपने साथी के साथ खड़े रहें पर अपनों के साथ विरोध से बचें तभी रिश्ता बेहतर बना रह सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आप एक्टिव रहने वाले हैं इस दौरान मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ सकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - नीलाउपाय - कपूर का दान करें।आपका वार्षिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - आज घर के माहौल में बच्चों की धमाचौकड़ी अलग ही रंग में बनी रहने वाली है। इस समय घर पर कुछ जरूरी कामों को करने में अपनों की मदद आप को काफी राहत दिला सकती है।नेगेटिव - काम की स्थिति आप के लिए मिले जुले असर वाली होगी पर इस समय दूसरों पर ज्यादा निर्भरता समस्या भी दे सकती है इसलिए खुद को मजबूत बना के रखें।करियर - एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना या अचानक मीटिंग्स का समय बन सकता है। साथ में काम कर रहे लोगों के साथ कुछ नयी योजनाएं भी चर्चा का विषय बनी रह सकती हैं। फाइनेंस - बचत की स्थिति आज आप के लिए कुछ कमजोर तो रह सकती है पर परेशानी ज्यादा नहीं होगी आप खुद को संभाल सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज हल्का फुल्का रोमांटिक और फ्लर्टी माहौल रहने वाला है। अपने रिश्ते में आप आज बहुत प्रयासशील बने रहने वाले हैं। हेल्थ - शतभिषा के प्रभाव के कारण शरीर में थकावट और समस्या देने वाला है अपने आप को सकारात्मक बना के रखें।लकी नंबर - 1लकी कलर - सी ग्रीनउपाय - पौधों को जल से सींचें।आपका वार्षिक मीन राशिफल