आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - पंचक समाप्त होने के साथ ही दिन भर आप के पास रहने वाला है गजब का जोश। चंद्रमा का आप की राशि में होने आदे सकता है धार्मिक कामों का शुभ आरंभ।नेगेटिव - घर के मामलों में अतिरिक्त काम बढ़ सकता हैं इस समय क्रोध भी अधिक होने वाला है, तो शांति बना के रखना ही समझदारी है।करियर - व्यवसाय या कामकाज के मामले में दिन लाभकारी रहेगा। उत्पादों की बिक्री अच्छी रहेगी। फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स में थोड़ी फुर्सत मिल सकती है और आप अपने पुराने टास्क निपटा सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रह सकता है माता से लाभ या बचत के नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ - जीवन साथी के साथ बाहर जाने या किसी आध्यात्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली है क्योंकि जोश है तो काम करते हुए होश न खोएं जिससे चोट इत्यादि न लग पाए।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चंद्रमा की पूजा करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - एकादशी व्रत आपकी आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहयोगी होने वाला है। इस समय चंद्र मंगल युति के प्रभाव से मानसिक ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। नेगेटिव - द्वादश भाव में चंद्रमा के होने के कारण कुछ तनाव या चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। करियर - काम के मामले में आज आप को बाहरी स्तर पर कुछ अवसर मिल सकते हैं। ई कॉमर्स, मीडिया या क्रिएटिव इंडस्ट्रीज में काम करने वालों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। फाइनेंस- आज के दिन खर्च तो बने रह सकते हैं इस समय आप सेहत पर या फिर अपने लाइफ पार्टनर पर धन लगा सकते हैं। लव लाइफ - आप से केमिस्ट्री काफी विशेष रहने वाली है किसी को प्यार की पेशकश करने में संकोच नहीं करेंगे।हेल्थ - सेहत को लेकर ध्यान दें इस समय सिर दर्द हाथ पैरों में चोट इत्यादि की आशंका बनी हुई है। लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - शिव पूजा करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - पंचक समाप्त होने और एकादशी व्रत के प्रभाव से घर में कुछ चहल-पहल बनी रह सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव - दिनभर के कामों या सोशल सर्कल में व्यस्तता बनी रहने से अपने कामों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। करियर - कामकाज के स्थान में नई चीजों से जुड़ने या प्लानिंग को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। चंद्र मंगल युति के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में तेजी आएगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है, घर के वरिष्ठ कुछ मदद भी कर सकते हैं। लव लाइफ - अपने साथी के साथ कुछ कामों में शामिल रहेंगे, शाम को घूमने-फिरने या किसी खास योजना का आनंद ले सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन ग्रह चाल के कारण प्राकृतिक या हर्बल उपायों की ओर आपका मन अधिक जाने वाला है।लकी नंबर - 4लकी कलर - स्लेटीउपाय - भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाएं। अभी जानें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन काम बढ़ने वाले हैं, घर हो या बाहर चंद्र मंगल युति आप को शामिल होने या अपनी क्षमताओं को दिखाने का अवसर भी देगी। नेगेटिव - किसी करीबी की बात मन को थोड़ी देर के लिए परेशान कर सकती है पर स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।करियर - काम को लेकर आज के दिन चंद्र मंगल की दशम भाव में स्थिति सामाजिक दायरे को बढ़ाने वाली है। लोगों से मेलजोल का समय है और कारोबार में विस्तार हो सकता है। फाइनेंस - अचानक मिलने वाले मौके आपकी छोटी कमाई को बढ़ा सकते हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा पर नोंकझोंक भी साथी के साथ बनी रह सकती है।हेल्थ - मानसिक तनाव या सोच की वजह से शारीरिक काम तो बढ़ जाएंगे लेकिन फिर बाद में गति थोड़ी धीमी रह सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - हल्का लाल उपाय - दुर्गा चालीसा पढ़ें।अभी जानें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी की शुभता घर में धार्मिक अनुष्ठानों या सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर देने वाली होगी। गुरुजनों या घर के बड़ों की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव - कुछ कारणों से मानसिक उतार चढ़ाव के कारण आपकी एनर्जी थोड़ी अस्थिर रह सकती है इस ओर आपको ध्यान देना होगा।करियर - आज के दिन ग्रह स्थिति मीडिया, मनोरंजन या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष देने वाली है। आज के दिन प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी बन सकता है। फाइनेंस - आज के दिन आप को किसी पुरानी बचत से लाभ मिल सकता है, कुछ धन शुभ कामों दान इत्यादि में लग सकता है।लव लाइफ - दिल के मामले में आज दिन अनुकूल रह सकता है आपसी संबंधों में लगाव एवं सुख बढ़ेगा।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, घर के बड़ों की ओर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। लकी नंबर - 9लकी कलर - फिरोजीउपाय - मंदिर में माथा टेकें।अभी जानें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - पंचक समाप्त हो रहे हैं जिसका असर आप को कामकाज में कुछ स्थिरता देने वाला होगा। बच्चों की गतिविधियों से घर का माहौल बना रहेगा। नेगेटिव आज चंद्रमा का अष्टम प्रभाव आप को व्यर्थ की चिंताओं में या फिर गहरी सोच में डालने वाला होगा। करियर - आज काम में आप को कुछ अटकाव भी दिखाई दे सकते हैं। चंद्र मंगल युति का असर क्रोध भी बढ़ा सकता है और किसी टास्क के पूरे होने में विलंब की स्थिति दे सकता है। फाइनेंस - धन के मामलों में आप के लिए व्यर्थ के अपव्यय रह सकते हें।लव लाइफ - प्यार आज आप से कुछ ज्यादा ही पूछताछ करने वाला है और इसके कारण आप प्रिय से रूठ भी सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ कमजोर रह सकता है आप की एनर्जी में उतार चढ़ाव संभव है। लकी नंबर - 6लकी कलर - श्वेत उपाय - देवी को श्वेत पुष्प अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। एकादशी व्रत और चंद्र मंगल युति के प्रभाव से आप दूसरों के साथ कामों में शामिल रहेंगे।नेगेटिव - आस पास की या फिर घरेलू जिम्मेदारी बढ़ने के कारण आराम में कमी महसूस होगी। करियर - काम के मामले में वो लोग काफी तेजी में रह सकते हैं जो साझेदारी में जुड़े हुए हैं। इसके अलावा स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस और फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों को काम में मेहनत करनी होगी।फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में स्थिति साधारण ही बनी हुई है, शाम के समय कुछ घरेलू या स्वयं पर धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ - जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। हेल्थ - आज के दिन आप को खुद से अधिक दूसरों की चिंता सता सकती है। लकी नंबर - 4लकी कलर - डार्क ब्लूउपाय - गाय को रोटी खिलाएं। अभी जानें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज छठे भाव में राशि स्वामी और चंद्रमा का होना घरेलू मामलों में व्यस्तता तो देगा पर इसके बावजूद दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका भी देने वाला है।नेगेटिव - कई काम एक साथ होने से समय प्रबंधन की चुनौती रह सकती है।करियर - काम को लेकर आज का दिन विवाद एवं संघर्ष को बढ़ा सकता है पर आप अपने शत्रु को धूल चटा सकते हैं। सेल्स और कम्युनिकेशन क्षेत्र में काम अच्छा रह सकता है।फाइनेंस - आज के दिन कोई लोन की किस्त या रुकी हुई पेमेंट पूरी हो सकती है। सेहत इत्यादि पर भी पैसे लग सकते हैं। लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन साधारण ही है इसलिए साथ के साथ जिद न करें शांति से समय गुजारें। हेल्थ - सेहत का रखना होगा ख्याल चंद्र मंगल का युति योग पेय पदार्थों को संभल कर उपयोग करने की हिदायत दे रहा है। लकी नंबर - 9लकी कलर - धानीउपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें। अभी जानें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - चंद्र मंगल और एकादशी की शुभता से आज का दिन उत्साह और बच्चों के साथ गतिविधियों से भरा रहेगा। कोई मेहमान भी आ सकता हैं। नेगेटिव - किसी योजना को लेकर मन में असमंजस की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचना बेहतर रहेगा।करियर - आज कारोबार में अच्छा दिन रहेगा नए क्लाइंट्स मिल सकते हैं या फिर आप के काम को सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति संतोषजनक रह सकती है। लव लाइफ - प्यार में रहेंगे जोश से भरे हुए और घूमने फिरने के लिए भी कहीं अचानक से योजना बन सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाली है बस अपने पाचन तंत्र पर ज्यादा जोर न डालें और दिनचर्या को संभालें।लकी नंबर - 1लकी कलर - जामुनी उपाय - पक्षियों को दाना डालें।अभी जानें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव आज के दिन घर पर माता जी के साथ काम में हाथ बंटा सकते हैं। कुछ माहौल में बदलाव की कोशिश भी करना चाहेंगे। दोस्त घर आ सकते हैं।नेगेटिव - चंद्र मंगल युति उत्साह देगी पर ध्यान रखें किसी काम को घर के नियमों से हट कर न करें वरना परेशानी हो सकती है।करियर - काम के मामले में आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मौके मिलेंगे। सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। शिक्षा, करियर और आने वाले दिनों को लेकर नए विचार मन में आएंगे।फाइनेंस -परिवार या किसी करीबी व्यक्ति की ओर से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती हां कुछ दांपत्य जीवन में हलचल होगी पर संभली ही रहेगी।हेल्थ - सेहत को लेकर मिलाजुला असर दिखाई देता है, अपनी साफ सफाई को लेकर लापरवाह न हों।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।अभी जानें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - एकादशी की शुभता आप को कामकाज में शामिल रखेगी। माहौल खुशनुमा बना रहेगा और घरेलू कामों में अपनों का सहयोग मिलेगा।नेगेटिव - तीसरे भाव में चंद्र के साथ मंगल का होना कई कामों में बांधे रखेगा पर इस कारण समय का दबाव महसूस होगा तो धैर्य और संयम बनाए रखें।करियर - कामों को समय पर पूरा करने का दबाव रहने वाला है।आपकी मेहनत अच्छे परिणाम दिला सकती है। ऑफिस में बेहतर समय प्रबंधन सफलता की कुंजी साबित होगा। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन संतुलित रहेगा। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मिलाजुला असर होगा। कोई अचानक से आप के दिल को लुभाने वाला भी हो सकता है।हेल्थ - कमर और गर्दन में दर्द रह सकता है, तनाव को खुद पर हावी न होने दें आराम का भी ख्याल रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - लाल उपाय - मंदिर में लाल रंग की मिठाई बांटे।अभी जानें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - दोस्तों का सहयोग आपके कई काम आसान कर सकता है। दिनभर की व्यस्तता के बावजूद शाम को मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का आनंद लेने का मौका मिलेगा।नेगेटिव - अतिगण्ड योग के असर के चलते छोटे भाई बंधुओं के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकते हैं।करियर - काम के लिहाज आज का दिन आप को बिजनेस में ज्यादा ही शामिल रखने वाला है, इस समय सौदे या नए लोग मिलने की संभावना है। इस समय सरकार का पक्ष भी मिल सकता है।फाइनेंस - आय सामान्य बनी रह सकती है घर के और व्यक्तिगत आवश्यकता पर खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम और वैवाहिक जीवन में बातचीत की भूमिका खास होने वाली है। हेल्थ - अधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 8लकी कलर - हराउपाय - भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक मीन राशिफल 2027