आज का राशिफल मेष: मेष के लिए आज रविवार का दिन दे सकता है कुछ न कुछ मामलों में किसी की मदद साथ में इस समय के दौरान घूमने फिरने के मौके भी होंगे आपके पास। इस टाइम पर हो सकता है कि आप कुछ तनाव को महसूस करें पर दिन भर की बातों के चलते कहीं अटके नहीं रहने वाले हैं।करियर - कामकाज के मामले में आप के लिए पार्टनरशिप से जुड़े काम दे सकते हैं कुछ अच्छे अवसर जिसके चलते आप खुद के साथ साथ दूसरों के लिए अच्छे सहयोगी दिखा दे सकते हैं। कारोबार की स्थिति होने वाली है विस्तारवादी।फाइनेंस - खर्चे तो हो सकते हैं ओर आप किसी न किसी चीज को लेकर खरीदारी का भी मन बना सकते हैं पर फाइनेंशियल प्लानिंग से आप खुद को काबू में रख पाएंगे।लव लाइफ - जीवन साथी की ओर से प्रेम सहयोग मिलेगा पर कुछ मामलों में उनका क्रोध आप को कुछ परेशान या बेचैन कर सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो इस टाइम पर अपने साथ साथ अपने साथी को लेकर भी आप कुछ चिंता महसूस कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: रविवार के दिन वृषभ राशि वाले अपने घर पर रहेंगे अपनों से ही कुछ परेशान। चंद्रमा का गोचर छठे भाव को एक्टिव कर सकता है जिसके चलते व्यर्थ की बातें बहस के रुप में सामने खड़ी दिखाई दे सकती हैं। किसी भी तरह की जल्दबाजी समस्या ही देगी इसका ख्याल रखें।करियर - बिजनेस के मोर्चे पर आज आपको कुछ मुश्किलें आ सकती हैं पर ये आपको अपनी मेहनत और स्मार्ट काम करने की क्षमता को दिखाने का मौका भी देगी। इस दौरान अपने विरोधियों के साथ कुछ नम्र बनें जिससे बात न बिगड़े।फाइनेंस - पैसों को लेकर किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें इस समय लोन या कर्ज से बचें क्योंकि ये थोड़ा तनाव पैदा कर सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी दुविधा हो सकती है, लेकिन ये सब अस्थायी होगा। पार्टनर से किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वो जल्दी सुलझा भी लिया जाएगा।हेल्थ - सेहत के मामले में आपको थोड़ा अलर्ट रहना होगा। अगर आप शारीरिक या मानसिक थकावट महसूस कर रहे हैं, तो आराम करना जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले आज ग्रहों के गोचर के चलते अपने मूड में बदलाव महसूस कर पाएंगे। इस समय के दौरान घर से बाहर ज्यादा टाइम लगने वाला है। बच्चों की एजुकेशन को लेकर पेरेंट्स आज उनके साथ होंगे पर उन्हें कुछ रिलैक्स देने में भी आगे होंगे।करियर - काम को लेकर अगर आपको किसी बात में थोड़ी मुश्किल आ रही है तो उसे टीम के साथ मिलकर सुलझाना बेहतर रहेगा। बिजनेस के मोर्चे पर आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है बस थोड़ी धैर्य की जरूरत होगी।फाइनेंस - पैसे के मामले में आज दिन सामान्य रह सकता है पर इस समय बेकार की चीजों पर ज्यादा खर्चों से बचें।लव लाइफ - किसी पुराने मामले को आज छोड़ कर आगे बढ़ना बेहतर होगा पर अभी नोक झोंक भी रिश्तों को तनाव में डाल सकती है।हेल्थ - आज के दिन बच्चों की सेहत को लेकर ध्यान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। बाहरी मौसम का असर भी काफी ज्यादा पड़ सकता है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत घर के कामों में ज्यादा लगी रह सकती है। घर पर हर किसी पर ध्यान न दे पाएं जिसके चलते कुछ लोग नाराजगी भी दिखा सकते हैं पर ये कुछ देर की ही बात होगी बाकी जो जल्द ही लगाव में बदल जाएगी।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप रह सकते हैं कुछ मामलों में तेज वहीं जो लोग घर से काम कर रहे हैं उनके लिए आज काम ज्यादा ही रह।सकता है। इस दौरान जो लोग काम की तलाश में हैं उनके लिए आज के दिन डाटा एकत्रित कर लेना जरूरी है जो आने वाले दिनों में काम आएगा।फाइनेंस - आज के दिन आप जेब खर्च की मांग को बढ़ाने के लिए माता-पिता को मनाने में लगे रह सकते हैं। शाम के दौरान कुछ खाने पीने के चलते खर्च बने रहेंगे।लव लाइफ - आपसी रिश्तों को लेकर कुछ बातें रुठने मनाने जैसी ही रहेगी पर इस तनाव को आप अपने प्रेम से दूर भी कर पाएंगे।हेल्थ - थोड़ा स्ट्रेचिंग, हल्का वर्कआउट या ध्यान करने से आप खुद को रिफ्रेश महसूस करेंगे। जलन या दर्द जैसी समस्या हो सकती है तो थोड़ा ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि के लिए आज का दिन मेहनत को बढ़ा सकता है, दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए उत्साहित रह सकते हैं। किसी न किसी काम के चलते आज कहीं जाने या ट्रैवल करने का दिन रह सकता है। भाई बहनों के साथ मस्ती भी बनी रह सकती है।करियर - काम को लेकर आप एक्टिव तो होंगे पर इस दौरान आप कुछ दूसरी चीजों में ज्यादा ध्यान देते हुए अपने काम को इग्नोर भी कर सकते हैं। कारोबारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है।फाइनेंस - खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है अपनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए आप जेब खर्च को बढ़ा सकते हैं।लव लाइफ - अगर आप खुले दिल से बात करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा, अचानक से किसी नए इंसान से मिलने का मौका मिल सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में कंधे या हाथ में खिंचाव के चलते कुछ दर्द महसूस हो करता है, मसाज करने से राहत पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले इस दौरान घर पर कुछ बातों के चलते किसी से लड़ सकते हैं पर ये लड़ाई माता-पिता के चलते जल्द ही मस्ती में भी बदल जाएगी। घर पर बड़ों की ओर से आप को कुछ एक्स्ट्रा काम करने को मिल सकता है।करियर - काम के सिलसिले में आज कुछ धीमी प्रोग्रेस भी रहेगी फिर भी आप इसमें खुद को परेशान नहीं होने देंगे और आत्मविश्वास से काम को भरा पाएंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का प्रभाव भी होगा जिससे दूसरे भी होंगे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे।फाइनेंस - धन के मामले में तो आप रहने वाले हैं लकी और किसी बड़े की ओर से कुछ लाभ भी मिल सकता है। आज कुछ चीजें सरप्राइज के रूप में मिल सकती है।लव लाइफ - लव लाइफ में आज कुछ नया होने वाला है। पार्टनर के साथ रोमांटिक और सशक्त रिश्ते का अनुभव करेंगे।हेल्थ - सेहत के मामले में आप खुद को फिट और ताजगी से भरा हुआ महसूस कर पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज के दिन चंद्रमा का गोचर होगा आपकी ही राशि पर तो ध्यान रखें आज अपने मूड का जो जल्द ही दूसरों की बातों से हो सकता है प्रभावित। अपनों के साथ दिल की बातें शायद ज्यादा न कर पाएं और बाहरी लोगों के साथ शेयरिंग के चलते मुश्किल ही फेस कर सकते हैं इसलिए इन बातों से बचें।करियर - अपने काम में आज आप कुछ बदलाव करना चाहेंगे इसलिए कुछ लुक को बदल सकते हैं या फिर न्यू थिंग्स को एड कर सकते हैं। अगर आप लीडरशिप का रोल निभा रहे हैं तो ख्याल रखें की आपके फैसले टीम को भी पसंद आए तभी काम को आगे ले जा सकते हैं।फाइनेंस - इस समय आप अपने पैसों को सुरक्षित रखने के बारे में सोच सकते है जिससे आने वाला कल कुछ बेहतर रह पाए तंगी न रहे।लव लाइफ - अगर आप किसी को लेकर सीरियस हैं, तो आज उसे अपने दिल की बात कहने का सही वक्त है।हेल्थ - आपके पास भरपूर ऊर्जा होगी और शरीर में हल्का-फुल्का वर्कआउट करने का मन भी करेगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए मून का ट्रांजिट रहेगा बारहवें भाव से प्रभावित जिसके चलते आज के दिन बाहरी काम और अपनों का दबाव कर दे सकता है कु़छ मुश्किलें। इस टाइम पर अगर हो सके तो बेकार की बातों में उलझें नहीं आस पड़ोस या सोशल वर्क में खुद को नार्मल ही जोड़ें।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाले हैं। वैसे तो आप चुनौतियों का सामना डट कर करने वाले हैं लेकिन इमोशन के चलते परेशानी भी बहुत अधिक रह सकती है इन बातों का ख्याल रखें जिससे सफलता का रास्ता बेहतर रह पाए।फाइनेंस - फाइनेंशियल मोर्चे पर आज आपको खर्चों से दो चार होना ही होगा इस टाइम पर पैसों का खर्च हेल्थ, ट्रैवल जैसी चीजों पर लगा रह सकता है।लव लाइफ - आज किसी ऐसे इंसान से मिल सकते हैं जो आपकी लाइफ में रोमांस और दिलचस्पी का तड़का डाल सकता है।हेल्थ - कुछ के लिए ये समय माइग्रेन या फिर नसों के दर्द के असर से प्रभावित करने वाला हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल मकर: आज रविवार के दिन रखें अपना ध्यान क्योंकि काम की अधिकता इस दौरान समय की कमी को देने वाली होगी। आज के दिन स्त्री पक्ष की ओर से आपको कुछ मदद मिल सकती है जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कर भी पाएंगे।करियर - काम के मामले में ये समय खुद को साबित करने और अपनी ताकत दिखाने का हो सकता है पर दूसरे इस टाइम पर आपको ज्यादा देखने वाले नहीं हैं इसलिए अपने आप को ओवर वर्क से बचा कर रखें। अपने टार्गेट्स को क्लियर करने का और खुद को हर मामले में बेहतर बनाने का।फाइनेंस - कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी बनी रह सकती है शाम के समय घर के खर्च बढ़ने वाले हैं।लव लाइफ - रिश्तों में किसी भी तरह के मानसिक तनाव से बचें क्योंकि यह आपके मूड को डाउन कर सकता है जिसके चलते दिलों के बीच बढ़ सकती है दूरियां।हेल्थ - पूरी नींद लेने के साथ साथ और सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत होगी। आज के दिन रश ड्राइविंग से खुद को बचा के रखें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन रहेगा मस्ती भरा। कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका भी बनेगा और साथ ही घर के बड़ों की ओर से आशीर्वाद भी आपको खुशी देने वाला होगा।करियर - काम के मामले में आज के दिन आप थोड़े परफेक्शनिस्ट हो सकते हैं और यही परफेक्शन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। कोई बड़ी चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन आपकी सूझबूझ और मेहनत से उसे आसानी से पार कर लेंगे।फाइनेंस - आज के दिन आपके पैसों का व्यय इस समय धर्म स्थल पर लग सकता है या फिर बड़ों के लिए आप कुछ पैसों से खरीदारी कर सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों के मामले में थोड़ा क्लैरिटी की जरूरत महसूस होगी। आप पार्टनर से थोड़ी गहरी बातें कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी।हेल्थ - सेहत को लेकर आज के दिन फिटनेस की छोटी छोटी चीजें आप को कर सकती हैं प्रभावित। घुटनों या पैसों में कुछ दर्द हो सकता है जो हल्की फुल्की मसाज से ठीक भी हो जाएगा।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज के दिन हो सकते हैं कुछ तनाव में क्योंकि चंद्रमा का असर आपके मन के साथ साथ काम को लेकर भटकाव में डाल सकता है। वैसे आज के दिन अगर हो सके तो अपने काम में दूसरों के हस्तक्षेप को भी देखेंगे ऐसे में परेशान नहीं हों बस टाइम को निकल जाने दें।करियर - आज आपके फैसले टीम को प्रभावित करेंगे और बॉस आपके काम को बढ़ा भी सकते हैं। ऑफिस में थोड़ी सख्ती देखने को मिल सकती है इस टाइम पर ऐसा होना मुश्किल होगा कि सब कुछ आपके हिसाब से चले इसलिए खुद को इन चीजों के लिए तैयार रखें।फाइनेंस - पैसों की स्थिति में थोड़ा बदलाव हो सकता है जहां एक ओर कुछ नया कमा सकते हैं, वहीं खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।लव लाइफ - थोड़ा समय निकालकर पार्टनर के साथ बिताना आपके रिश्ते को और भी मजबूत कर सकता है पर ध्यान रखें की किसी पुरानी बात को आज न छेड़ना ही बेहतर होगा।हेल्थ - तनाव या थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को समय दें और आराम करने की कोशिश करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल