आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज शनि का उदय देगा काम में तेजी वैसे तो आप को समय कम मिलेगा। किसी अपने से दिल की बात शेयर करते हुए ध्यान रखें की कोई आप की कमजोरी का फायदा न उठाए।नेगेटिव - शनि के प्रभाव से दिन थोड़ा भावुक होकर रिश्तों को लेकर मन थोड़ा बेचैनी से भर सकता है या कोई पुरानी बात दिमाग में घूमती रह सकती है।करियर - काम के सिलसिले में आज कहीं आना-जाना पड़ सकता है। ऑफिस में लोगों के साथ काम को लेकर व्यस्तता बढ़ने वाली है और चीजें चेंज की मांग भी करने वाली हैं। कारोबार को लेकर दोपहर के बाद की स्थिति अनुकूल होगी।फाइनेंस - अपनों के साथ खर्च को लेकर समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। इन्वेस्टमेंट को लेकर आज के दिन की स्थिति अनुकूल है।लव लाइफ - स्वभाव थोड़ा अप डाउन रह सकता है अब इस दौरान आपके रिश्ते पर भी आप की स्थिति का असर पड़ने वाला है।हेल्थ - इस समय पर खाने में लंबा गैप कर देने से अपच या कब्ज परेशान कर सकती हैं।लकी नंबर - 1लकी कलर - सिंदूरीउपाय - लाल रंग की मिठाई का दान करें।आपका वार्षिक - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभता के चलते दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। घर में कोई छोटा-मोटा काम या मरम्मत अचानक सामने आ सकती है।नेगेटिव - कोई आपकी बात को गलत समझ सकता है इसलिए सोच समझकर बोलें।करियर - शनि उदय बना रहा है योगकारक समय। कामकाज के लिहाज से दिन कुछ मस्ती वाला रह सकता है इस दौरान ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी इत्यादि में शामिल हो सकते हैं। आप काम में लगे तो रहेंगे परंतु मन थोड़ा भटक सकता है बस इस ओर ध्यान रखें।फाइनेंस - घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदना पड़ सकता है और इस समय पर सेविंग खर्च हो सकती है।लव लाइफ - वैवाहिक जीवन की अगर बात की जाए तो एक दूसरे को समझेंगे और साथ देंगे। कुछ धार्मिक अथवा सामाजिक कामों में साथी के साथ शामिल हो सकते हैं।हेल्थ - घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें उन्हें आप के समय की जरूरत होगी।लकी नंबर - 9लकी कलर - सिल्वरउपाय - मंदिर में कपूर जलाएं।आपका वार्षिक - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के असर के कारण आप का मन पुरानी चीजों की देखरेख में लग सकता है। दोस्त या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात भी हो सकती है। कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है।नेगेटिव - परिवार की किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव आ सकता है कोशिश करें की बातें न बढ़ पाएं।करियर - काम को लेकर आज के दिन चीजें मुश्किल हो सकती हैं, समस्याओं को निपटाने में देर लग सकती है या किसी कारण से अटकाव भी रहेंगे। कारोबार करने वालों को आज थोड़ा संभलकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है।फाइनेंस - शनि आपके लिए उदय होकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में नए मौके दे सकते हैं। बैंक या टैक्स से जुड़ा कोई काम इस समय आप के लिए विशेष रह सकता है।लव लाइफ - साथी से हल्का-फुल्का मनमुटाव हो सकता है इस दौरान अपनी बातों में थोड़ा कोमल रहें जिससे चीजें बिगड़ें नहीं।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य ही है इस दौरान चोट लगने या कोई त्वचा संबंधी मुश्किल बढ़ सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - नीलाउपाय - हरा चारा गाय को खिलाएं।आपका वार्षिक - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - शनि का उदय आप के लिए रह सकता है काम की अधिकता वाला। किसी करीबी से अच्छी खबर भी मिल सकती है।दिन के अंत में आपको अपने कामों का अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।नेगेटिव - काम के साथ साथ दूसरों की ओर से जिम्मेदारी भी निभानी पड़ेगी जिससे थोड़ा थकान महसूस हो सकती है।करियर - ऑफिस में अपने टाइम का मैनेजमेंट अच्छे से करें जिससे चीजें अनुकूल रह पाएं। आप जो भी काम करते हैं उसमें आपका फोकस तो होगा पर दूसरों के सहयोग की कमी भी कुछ असंतोष दे सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिए दिन साधारण है जीवन साथी को आप से कुछ धन की मांग भी रह सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए दिन रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए कोई नया कनेक्शन बन सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में ध्यान दें इस समय पानी से जुड़ी बीमारियां और धूल इत्यादि से संक्रमण की दिक्कत परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - लालउपाय - बताशे का प्रसाद बांटें।आपका वार्षिक - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के चलते घर के बड़े या अनुभवी लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है जो आगे काम आएगी। छात्रों का मन पढ़ाई से ज्यादा अन्य बातों में लग सकता है।नेगेटिव - इस समय किसी एक काम पर पूरा फोकस करना मुश्किल हो सकता है।करियर - आज के दिन काम के मामले में कुछ सुस्त से रह सकते हैं। इस दौरान आप कामों को टालने के मूड से बचें अन्यथा एक साथ काम का बढ़ जाना दे सकता है समया। इस समय व्यापार के क्षेत्र में बाजार में आ रहे बदलावों पर नजर बना के रखें।फाइनेंस - सिद्धि योग धन को स्थिरता देता है, वैसे तो इनकम और खर्च समान ही रहने वाले हैं पर आप को इस समय राहत मिल सकती है।लव लाइफ - प्रेम को लेकर आज के दिन आपका साथी कुछ प्लानिंग के मूड में होगा और साथ ही कहीं यात्रा पर जाने का मौका बन सकता है।हेल्थ - आज शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। छोटे बच्चों को लेकर माता पिता को अधिक ध्यान देना होगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - सुरमईउपाय - तिल का दान करें।आपका वार्षिक - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आप के लिए उदय शनि पंचमेश है जिसके कारण आज आपका मन कुछ नया करने का करेगा। आप अपने रोज़ के रूटीन से हटकर कुछ अलग करने की सोच सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने से मूड अच्छा रहेगा।नेगेटिव - आप का समय इस दौरान कुछ ऐसी चीजों में अधिक लग सकता है जिसके कारण कुछ बातें इग्नोर हो सकती हैं।करियर - काम को लेकर कोई नई जानकारी मिल सकती है जो आपको आगे बढ़ने में भी सहायक बनेगी। ऑफिस में कर्मचारियों का सपोर्ट मिल सकता है। कारोबार में नए प्लान बन सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में दिन ठीक ही रहेगा इस समय पर कहीं से अचानक छोटा-मोटा फायदा भी हो सकता है। लव लाइफ - जीवन साथी की ओर से कुछ सहयोग मिल सकता है जो खुशी को देने वाला होगा।हेल्थ - सेहत को लेकर इस दौरान बहुत अधिक तनाव न पालें इस समय खुद को रिलैक्स करें और अपने लिए भी समय निकालें।लकी नंबर - 3लकी कलर - नेवी ब्लूउपाय - पक्षियों को दाना डालें।आपका वार्षिक - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - योगकारक शनि आप को देने वाले हैं विश्वास की मजबूती जिसके कारण इस समय अपनों के लिए आप काफी सक्रिय भी रहेंगे। घर पर कुछ मेहमान या दोस्त आ सकते हैं और बातों का लंबा दौर बनेगा।नेगेटिव - अपने आप को लेकर कुछ शांत रहें इस समय आप खुद के कुछ कामों में गड़बड़ी कर सकते हैं।करियर - काम काफी समय से रुका हुआ था, उसमें अब आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अपनी सोच को दूसरों के सामने रखने का यह सही मौका है काम में आज रफ्तार बनी रहेगी। किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आपकी बातों का अच्छा प्रभाव पड़ेगा।फाइनेंस - सिद्धि योग के कारण आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं इस दौरान लोन या इन्वेस्टमेंट से जुड़ी बातें आगे बढ़ सकती हैं।लव लाइफ - प्यार और भरोसा आज के दिन आप के लिए विशेष है साथी के साथ अच्छा और खुशनुमा समय बितेगा।हेल्थ - सेहत के मामले इस दौरान रसोई में काम करते रहें सावधानी कोई चोट या चलने का खतरा रह सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - जामुनीउपाय - दूध का दान करें।आपका वार्षिक - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - घर-परिवार में आपकी बात को महत्व मिल सकता है इसलिए खुद को थोड़ा शांत रखें। छात्रों को किसी अच्छी खबर या उपलब्धि की खुशी मिल सकती है।नेगेटिव - शनि उदय गोचर के कारण अगर बाहर कहीं जा रहे हैं तो अपने सामान का ख्याल रखें वो खो सकता है।करियर - कारोबार करने वालों को आज के दिन कुछ नए क्लाइंट मिल सकते हैं पर इस दौरान कुछ बातों पर आप को भी अपने नियम कम करने पड़ सकते हैं। विदेशी कामों के लिए दिन काफी बेहतर रह सकता है।फाइनेंस - आज के दिन कुछ लोग सोना या प्रॉपर्टी में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं।लव लाइफ - शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई अहम पारिवारिक फैसला ले सकते हैं।हेल्थ - आज उत्साह में ओवरईटिंग से बचें और फिट रहने की कोशिश करें।लकी नंबर - 8लकी कलर - पीलाउपाय - पक्षियों को दाना डालें।आपका वार्षिक - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण घर में प्रेम सुख बना रहने वाला है। आपके लिए काम में ध्यान रखने और बड़ों की बातों को शांति से सुनने की जरूरत है। दोस्तों के साथ समय बिताने से आपका मन हल्का और खुश महसूस कर सकते हैं।नेगेटिव - इस समय संदेह या गुस्सा बढ़ सकता है जिससे रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है।करियर - आप जिस काम में मेहनत और लगन दिखा रहे हैं उसमें परिणाम नज़र आने लग सकते हैं। आज कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है इस समय कुछ लोगों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रह सकती है परंतु किसी अचानक जरूरी खर्च का ध्यान रखें।लव लाइफ - प्रेम को लेकर आप काफी भावनाओं में भरे रह सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय बिताने से समझ और अपनापन बढ़ेगा।हेल्थ - कमर से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है इसलिए आराम और हल्की व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - भगवान को खीर अर्पित करें।आपका वार्षिक - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आपके राशि स्वामी अब उदय होने जा रहे हैं तो समय आपके लिए नई योजनाओं और उत्साह से भरा रह सकता है। आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे जिन्हें आप काम में लागू करके अच्छे परिणाम देख सकते हैं।नेगेटिव - आज आप जल्दी में फैसले लेने की आदत से बचें, क्योंकि जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है।करियर - कामकाज में आज आपको अपनी मेहनत भी अधिक करनी होगी। इस समय आप का क्रेडिट दूसरे भी ले जा सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर लापरवाह नहीं हो और अगर ध्यान से काम करेंगे तो काम बनेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है लेकिन किसी यात्रा या जरूरी काम के कारण खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ घर के कामों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।हेल्थ - ज्यादा काम करने से थकान और हल्का सिरदर्द हो सकता है इस दौरान खुद को शोर और दमघोटू वातावरण से दूर रखें। लकी नंबर - 3लकी कलर - नीलाउपाय - लक्ष्मी जी को फूल अर्पित करें।आपका वार्षिक - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - शनि महाराज का गोचर अप को जोश से भर सकता है। काम बढ़ने वाला है, घरेलू काम में साफ सफाई के चलते व्यस्त रह सकते हैं। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई के लिए मौके बेहतर मिलेंगे। नेगेटिव - आज आप काम में इतना व्यस्त रह सकते हैं कि खुद को आराम देने का समय नहीं मिलेगा। करियर - इस समय साझेदारी, टीमवर्क के कामों में कुछ तनाव भी बढ़ सकता है। व्यापार में कामों को लेकर आप उत्साहित रहेंगे और अपनी मेहनत पूरी तरह लगाकर काम कर सकते हैं। कुछ चीजें मन मुताबिक हो सकती हैं। फाइनेंस - सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण किसी पसंदीदा चीज पर खर्च करने का मन बन सकता है। लव लाइफ - कुछ लोगों की किसी आकर्षक व्यक्ति से बातचीत शुरू होने के संकेत भी मिल सकते हैं। हेल्थ - पानी ज्यादा पीना फायदेमंद रह सकता है, इस समय फलों का सेवन अच्छा रहेगा। लकी नंबर - 7 लकी कलर - काजल उपाय - देवी को सिंदूर अर्पित करें। आपका वार्षिक - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - लाभेश और व्ययेश शनि का असर देने वाला है मिले-जुले प्रभाव आज का दिन आपके लिए यात्रा के मौके दे सकता है। नई सोच और थोड़ी अलग दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।नेगेटिव - किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने लगेंगे, इसलिए जरूरी है कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें।करियर - आप पुराने कामों में नए तरीके आजमा सकते हैं और दोस्तों या परिवार के साथ हल्की बातचीत से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं जिससे मन हल्का और उत्साहित महसूस होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज अपने बड़ों से कुछ जेब खर्च की मांग कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ घूमने का मौका मिलेगा कोई ट्रिप पर जाते हुए हल्की-फुल्की बातचीत से संबंध और मजबूत होंगे।हेल्थ - नींद पूरी न होने या मानसिक थकान की वजह से सिर भारी लग सकता है।लकी नंबर - 1लकी कलर - पितांबरीउपाय - देवी को सिंदूर अर्पित करें। आपका वार्षिक - मीन राशिफल