आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से आपके आसपास लोगों का सहयोग कुछ न कुछ राहत दिला सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आप दूसरों की मदद के लिए आगे रहने वाले हैं।नेगेटिव - पंचक और धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से मन में थोड़ी बेचैनी या तनाव रह सकता है। घरेलू जीवन में किसी की ओर से बातें बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं।करियर - कामकाज में अष्टमी तिथि का असर जोश भरने वाला है। कारोबारियों को इस समय अपने सहकर्मियों से मदद मिलेगी और यात्रा भी बनी रहने वाली है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रह सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति बन रही है कोई छुट पुट फायदा मिल सकता है। पंचक के प्रभाव से सोशल कामों में खर्च बढ़ सकते हैं।लव लाइफ - प्यार में नए संबंध पनपने का समय है आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए निकल सकते हैं। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है इस समय पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 3लकी कलर - समुद्री हराउपाय - भगवान श्री हरि को तुलसी भेंट करें।आपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज घर में कोई सदस्य आपसे सलाह या सहायता मांग सकता है और आप अपनी समझदारी से उनका सही मार्गदर्शन करेंगे। बच्चों के साथ आज आप कुछ कामों को करने के लिए यात्रा भी कर सकता है।नेगेटिव - पंचक के प्रभाव के कारण घर और कार्यस्थल दोनों जगह थोड़ी अव्यवस्था महसूस हो सकती है। अब इस दौरान थकान और बेचैनी भी बढ़ सकती है।करियर - ऑफिस में आपके काम पर लोगों की नजर बनी रहने वाली है। इस समय आपकी मेहनत अधिकारी देखेंगे पर कई चीजें अभी आप की पहुंच से बाहर भी रह सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में घर की मरम्मत या जरूरी सामान पर खर्च बढ़ सकता है इसलिए बचत का भी ध्यान रखें। लव लाइफ - प्रेमियों को आज के दिन अपने साथी से कुछ विवाद रहे पर ये सिर्फ समय की कमी के चलते ही ज्यादा रहने वाला है। संयम से बात करें तो प्यार मजबूत रहेगा। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है बस बाहरी चीजों का असर शरीर या त्वचा पर जल्द से असर डाल सकता है।लकी नंबर - 1लकी कलर - केसरियाउपाय - दुर्गा चालीसा का पाठ करें।आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज की शुरुआत सामान्य रहने वाली है, अष्टमी का असर दोस्तों के साथ बातचीत और सोशल सर्कल में एक्टिव बनाने वाला है। घर के लोगों को अपनी बातों से प्रभावित कर सकते हैं। नेगेटिव - आज कुछ मामलों में मन थोड़ा भटक सकता है और किसी भी चीज पर लंबे समय तक ध्यान बनाए रखना कठिन लग सकता है। दूसरों की बातों में जल्दी आकर निर्णय लेने से बचें।करियर - ऑफिस में आपके काम पर बदलाव या दूसरों का असर पड़ने वाला है। कुछ लोगों की मदद से आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। कारोबार में नए अपडेट सामने होंगे सरकारी पॉलिसी इत्यादि भी आज आप पर असर डालने वाली है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति साधारण रहने वाली है इस समय कोई बाहरी इन्वेस्टमेंट को लेकर जल्दबाजी से बचें, बजट को गड़बड़ न होने दें।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में बातचीत अच्छी रहेगी और समझदारी बढ़ेगी। पुराने मतभेद खत्म होने की संभावना है। किसी के साथ रोमांटिक शुरुआत हो सकती है।हेल्थ - आज के दिन भोजन में अधिक मीठा और तला भुना खाने से बचें। पेट के लिए सादा भोजन लें जिससे अपच जैसी या शुगर की स्थिति न बन पाए।लकी नंबर - 6लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - कार्तिकेय भगवान का पूजन करें।आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - धनिष्ठा नक्षत्र का असर आपको शांत और धीमी गति से आगे बढ़ने की सलाह देता है। भाईयों के साथ कोई जरूरी काम की यात्रा कर सकते हैं। घर के वरिष्ठ प्रेम और स्नेह देते रहेंगे।नेगेटिव - काम के कारण थकान तो होगी पर किसी का असहयोग आपको परेशान कर देने वाला है। अपनी बातों को क्रोध से न कहकर शांति से कहें जिससे चीजें संभली रहें।करियर - पंचक का असर होने से ऑफिस में दोस्तों के साथ लंबी बातचीत काम को विलंब की ओर ले जा सकती है इसलिए इन बातों से रहें सावधान। इस समय जो काम मिले उसे टाइम अनुसार को पूरा करना जरूरी रहेगा। कुछ बाहरी सौदे आपके ऊपर आ सकते हैं और इनमें आपकी भूमिका अहम होगी। फाइनेंस - आज के दिन खरीदारी या फिर कपड़ों पर पैसों का खर्च होने वाला है। लेन देन या बकाया काम निपटाने के लिए समय अनुकूल है।लव लाइफ - रिश्तों में हल्कापन और समझदारी बनी रहेगी। छोटे-मोटे मतभेद आसानी से सुलझ सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति से मिलने या बातचीत शुरू होने का अवसर मिल सकता है।हेल्थ - मानसिक स्थिति पर थोड़ा असर पड़ सकता है और मन उदास या थका हुआ महसूस कर सकता है। ऐसे में अपने शौक और पसंदीदा गतिविधियों के लिए समय निकालें अच्छा लगेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चंद्रमा को दूध अर्पित करें।आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - पंचक का असर और दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति का बदलाव आप को मन से भी परेशान कर सकता है। आज का दिन आपको यह समझाने वाला है कि हर काम समय पर और सही तरीके से करना कितना जरूरी होता है।नेगेटिव - अष्टमी का प्रभाव काम को लेकर लापरवाही या टालमटोल की आदत से दूर रहें। इस दौरान वरिष्ठों की ओर से सख्त प्रतिक्रिया सुनने को मिल सकती है। परिवार में संपत्ति या पुराने मुद्दों को लेकर तनाव जैसी स्थिति बन सकती है।करियर - काम के मामले में पंचक बता रहा है कि आपको अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। कोई काम करना चाह रहे हैं तो ध्यान रखें की हर बात पर ध्यान से आगे बढ़ना होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अस्थिर रह सकती है पैसों के मामले में आज देरी या अड़चन जैसी स्थिति बन सकती है। किसी भुगतान में रुकावट महसूस हो सकती है।लव लाइफ - संबंधों में आज कई बेहतर स्थिति दिखाता है, आपसी समझ बढ़ सकती है और कोई पुरानी बात सुलझने से रिश्ते में हल्की राहत महसूस होगी। हेल्थ - मानसिक दबाव और काम का तनाव आज शरीर पर असर डाल सकता है इससे थकान और बेचैनी जैसी स्थिति बनी रह सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - डार्क ब्लूउपाय - जल में इत्र प्रवाहित करें।आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - अष्टमी तिथि के दौरान अपने आसपास की स्थितियों को थोड़ा अलग तरीके से संभालनी पड़ सकती है इसलिए खुद को इन सभी के लिए तैयार रखें। घर पर बड़ों की देख रेख को लेकर भी सजग रहें।नेगेटिव - पंचक के असर के कारण कुछ बातें मन को भटका सकती हैं पर घर के शांत माहौल में थोड़ी देर समय बिताने से चीजें आप की समझ में आने लगेंगी और शुभता बनी रहेगी। करियर - कामकाज के सिलसिले में आज कहीं बाहर जाना होगा और कुछ मामलों में भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। इस समय अपने काम की लिस्ट बना के रखें ताकि कुछ भी छूटे नहीं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में आज थोड़ा कमजोर लग सकती है क्योंकि किसी न किसी की फरमाइश के चलते बचत में कमी का असर दिखाई देने वाला है।लव लाइफ - प्रेम में तनाव को लेने से बचें एक दूसरे पर भरोसा बना के रखें। घरेलू मामलों के कारण आपसी बातचीत प्रभावित हो सकती है शांत रहकर बात को संभालें।हेल्थ - सेहत के मामले में आज शरीर थोड़ा कमजोर महसूस कर सकता है, हल्के एवं तरल पदार्थ का सेवन करें।लकी नंबर - 3लकी कलर - फिरोजीउपाय - केले के पेड़ की पूजा करें।आपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - तुला राशि वालों के लिए आज के दिन धनिष्ठा के प्रभाव से घर पर कुछ मेहमानों के आगमन की स्थिति बनती दिखाई देती है। बच्चे अपनी पढ़ाई में लापरवाह होंगे ऐसे में माता-पिता की ओर से कुछ डांट तो सुनेंगे पर प्रेम भी पाएंगे।नेगेटिव - आज के दिन घर पर कुछ मामले आप को परेशान कर सकते हैं समय पर काम न हो पाना या फिर सामान इत्यादि का अस्त व्यस्त स्थिति में होना ये सभी चीजें आप को चैन नहीं लेने दें।करियर - व्यापार के लिए आज के दिन की स्थिति अचानक से बिक्री में तेजी को दिखाने वाली है, इस दौरान नए लोगों के आने से चीजें संभाल पाना मुश्किल हो सकता है लेकिन कुल मिलाकर आप अपने और दूसरों के सहयोग से परिस्थितियों के अनुसार खुद को डाल ही लेंगे। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के लिए दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है आप इस दौरान अपनी बचत को लेकर काफी उत्साहित होंगे और कोशिश करेंगे की कुछ नया कर पाएं।लव लाइफ - दिलों की बातें रहने वाली हैं विशेष पर इनमें किसी तीसरे का हस्तक्षेप आप को दे सकता है समस्या और संदेह की स्थिति।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर इस समय थोड़ा ध्यान रखें अन्यथा आप की आदतें ही सेहत को कमजोर कर सकती हैं।लकी नंबर - 1लकी कलर - बैंगनीउपाय - चंदन का तिल करें।आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन पंचक का असर घर में किसी काम के होने की स्थिति को दिखाता है। आसपास के लोगों के साथ लंबी बातचीत भी बनी रहने वाली है। इस दौरान छोटे बच्चों की टेंशन को आप अपने तरीके से संभाल सकते हैं।नेगेटिव - चंद्रमा का प्रभाव आपको दूसरों की ओर निर्भर बना सकता है हर बात को दिल से जोड़ने की आदत आज थोड़ा कम रखें। करियर - काम के लिए तेजी का दौर रहने वाला है इस समय कम बोलो और काम ज्यादा करने की जरूरत होगी। व्यवसाय में आज के दिन आप को कोई भी लिखत पढ़त करने में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।फाइनेंस - पुराने उधार या बिल निपटाने के लिए अच्छा समय है। बच्चों की शिक्षा या जरूरी कामों पर खर्च संभव है। लव लाइफ - प्रेम के लिहाज से आज के दिन की स्थिति आप को कुछ सुकून देने वाली है।हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें इस दौरान कुछ न कुछ बातें मानसिक चिंताओं को देने वाली होती है। मसालेदार या खट्टी चीजों से बचना बेहतर रहेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - जामुनीउपाय - फलों का दान करें।आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आज पंचक की शुरुआत के साथ दोस्तों के साथ बातचीत बनी रहने वाली है और इस दौरान अचानक कहीं निकल सकते हैं। माता की ओर से आप को सहयोग ओर स्नेह प्राप्त होगा।नेगेटिव - आपकी बातों को दूसरे लोग गलत तरीके से समझ सकते हैं ऐसे में आप खुद को परेशान कर सकते हैं। आज के दिन बड़ों की बातों को दिल पर न लगाएं।करियर - बिजनेस में साझेदारी या नए सौदे के लिए समय अनुकूल है बस जरूरी कामों में सावधानी रखें। आज के दिन नए काम की शुरुआत दिखाई दे सकती है। इस समय यात्रा में लोग आप के लिए लाभदायक हो सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन कोई अचानक से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ -प्रेम के मामले में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद से बचें। घरेलू मामलों में समझदारी से प्रेम को मजबूत बनाएं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज एक दिन त्वचा या रक्त से संबंधी परेशानी दिक्कत दे सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - जामुनीउपाय - फलों का दान करें।आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज पंचक के प्रभाव के साथ दिन आप के लिए कुछ अवसर लाएगा। इस दौरान अपने दोस्तों को लेकर आप घरेलू कामों को भी करने के लिए बाहर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। नेगेटिव - आज के दिन आप खुद की बातों में उलझ कर कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी भी बात को बढ़ाने से बचें।करियर - काम के लिए आज कोई कानूनी मामला आपके सामने आ सकता है। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं पर किसी भी डील या निर्णय को थोड.अ अभी ताल देना बेहतर होगा। नौकरी में लोगों की ओर से बातें भी बढ़ सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन अहंकार से बचें। पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी है।हेल्थ - सिरदर्द या थकान की समस्या हो सकती है, पर्याप्त आराम लें।लकी नंबर - 8लकी कलर - मटमैलाउपाय - देवी जी को सिंदूर अर्पित करें।आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - अष्टमी तिथि के प्रभाव से आज का दिन आप को यात्रा या कुछ धार्मिक कामों की अधिकता भी दे सकता है। घर पर अपनों के साथ जरूरी चीजों को करने में लगे रहेंगे। किसी करीबी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव - आप के लापरवाह या कहें इस समय ग्रहों के असर से जिद्दी स्वभाव के कारण लोगों के साथ तनाव बढ़ सकता है। दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें।करियर - व्यापार में आज आप को अपने माल की गुणवत्ता के चलते कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं। नौकरी में लगे लोगों को अपने काम में बातों से अधिक मेहनत करनी होगी तभी काम बनेंगे।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज किसी से कुछ पैसा मिल सकता है। माता जी की ओर से आप को कुछ मदद मिलेगी। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में ज्यादा की मांग से बचें और इस समय अपने प्रेम को दिखावे से बचा के रखें। हेल्थ - पेट में गर्मी के चलते मुंह में छाले होना या फिर आंखों में जलन बढ़ सकती है। लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - देवी को अनार का भोग अर्पित करें।आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए पंचक के प्रभाव से अपनों के साथ कहीं जाने या काम करने के लिए यात्रा दे सकता है। किसी परिचित से कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं। नेगेटिव - इस समय अपने मन को कंट्रोल में रखें क्योंकि कुछ बातें व्यर्थ के तनाव का कारण बन सकती हैं। गिले शिकवे तो रहेंगे पर इन्हें लेकर मन के दरवाजे बंद न करें।करियर - नौकरी में आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। काम में मिले टास्क को पूरा करने के लिए आपको फोकस बनाए रखना होगा। व्यापार करने वालों के लिए नए संपर्क से कुछ काम मिल सकते हैं। यात्रा या मीटिंग के जरिए काम में प्रगति संभव है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन ठीक रहेगा, अचानक कोई छोटा लाभ मिल सकता है खर्च भी साथ साथ बढ़ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अच्छे से ध्यान दें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज बातचीत बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। कुछ बातों के कारण विवाद का कारण बन सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में नींद की कमी महसूस हो सकती है। सोचने से बचें और थोड़ा समय टहलने के लिए निकालें।लकी नंबर - 7लकी कलर - नारंगीउपाय - गाय को हरा चारा खिलाएं।आपका मासिक मीन राशिफल