आज का राशिफल मेष : पॉजिटिव - आज एक दिन आप के मन में भीतरी बातें ज्यादा असर डाल सकती हैं जिसके द्वारा आप अपने लिए नए मार्ग देख सकते हैं। लोगों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है। आपकी ऊर्जा और साफ सोच दूसरों को प्रभावित करेगी।नेगेटिव - जल्दबाजी और गुस्सा आपके बने काम बिगाड़ सकते हैं, हर बात का जवाब तुरंत देना जरूरी नहीं होता।करियर - ऑफिस में सभी के साथ मिलकर काम करना आसान नहीं होगा लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि अकेले सब संभालने की कोशिश करने लगें। व्यापारियों को नए लोगों के साथ मुनाफे के मौके मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रह सकती है , बहुत बड़ा लाभ तो नहीं, लेकिन संतुलन बना रहेगा। लव लाइफ - रिश्तों में जोश की कमी अखरने वाली है या इस दौरान आपका साथी बातों में कई चीजों में नहीं जैसे शब्द अधिक ही शामिल करने वाला है। हेल्थ - सिरदर्द तो रहेगा लेकिन इस समय हाथ पैर में कोई कट लगने की स्थिति भी बनी हुई है। लकी नंबर - 7लकी कलर - हराउपाय - भगवान शिव का ध्यान करें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : पॉजिटिव - आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा घर पर सुबह से ही मन में कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। अगर किसी काम को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोच रहे थे, तो आज उस पर कदम बढ़ा सकते हैं। नेगेटिव - खासकर परिवार या करीबी लोगों से बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें। करियर - काम के मामले में नए संपर्क मिल सकते हैं वैसे सामाजिक क्षेत्र में आज के दिन आप की प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ सकता है। किसी मीटिंग या बातचीत से आगे का रास्ता साफ हो सकता है।फाइनेंस - घर के मामलों में य अफिर पार्टनर की ओर से अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ - आज के दिन आप के पार्टनर की ओर से मांग बढ़ने वाली है जो आपसी तनाव को बढ़ा सकती है इसलिए आराम से ही चीजों को निपटाएं।हेल्थ - दूसरों के कारण तनाव हो सकता है इसलिए थोड़ी देर शांत बैठना और गहरी सांस लेना फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - नीलाउपाय - काले तिल पीपल की जड़ में डालें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : पॉजिटिव - आज के दिन आप काफी लोगों के साथ संपर्क में आ सकता है। आपकी सोच साफ रहेगी तभी आप अपनी बात मजबूती से रख पाएंगे। नेगेटिव - पारिवारिक मामलों में लापरवाही न करें,उत्साह में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। करियर - काम के सिलसिले में कुछ यात्रा हो सकती है, वैसे इस समय बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिल सकती है।प्रोजेक्ट मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति संभव है, सरकारी क्षेत्र या उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन कोई न कोई खर्च बना रहने वाला है, नियमों का उल्लंघन करने से भी कोई फाइनल सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो इस समय लोगों के लिए कोई पुराना परिचित फिर से संपर्क कर सकता है।हेल्थ - सर्दी-जुकाम की हल्की समस्या हो सकती है। नियमित दिनचर्या बनाए रखें। लकी नंबर - 6लकी कलर - जामुनी उपाय - पीला वस्त्र बाल गोपाल को अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : पॉजिटिव - आज के दिन आप के राशि स्वामी का प्रभाव रिश्तों में स्थिरता देने की कोशिश करेगा। घर में कुछ नए रख रखाव से जुड़े कामों को करना चाहें।नेगेटिव - किसी करीबी की बात को गलत समझने से विवाद हो सकता है। भावनात्मक तीव्रता को नियंत्रित रखें।करियर - काम के क्षेत्र में समझदारी आपकी सबसे बड़ी ताकत रहने वाली है। साझेदारी में किए गए कार्यों में सफलता मिलने का अच्छा समय है। एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष अनुकूल है।फाइनेंस - आज के दिन शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है या किसी तरह की किस्त को चुकाने में आप सक्षम होंगे। लव लाइफ - पार्टनर के साथ खुलकर बातें करना अनुकूल होगा क्योंकि इस समय भावनाओं को व्यक्त न करने से रिश्तों में दूरी आ सकती है। हेल्थ - सेहत के मामले में जो लोग मधुमेह से प्रभावित हैं उन्हें थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा। लकी नंबर - 2लकी कलर - फिरोजीउपाय - मंदिर में पीले फूल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : पॉजिटिव - सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वैसे इस समय मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा इसके अलावा टेक्नोलॉजी और रिसर्च से जुड़े लोगों के साथ जुड़ने में आप नई सूचनाएं पाएंगे। नेगेटिव - आज घर पर कुछ लोगों के साथ विवाद बढ़ सकता है इसलिए खुद को शांत रखें। करियर - ऑफिस में कूटनीति और शांति बनाए रखना आपके पक्ष में रह सकता है, इस समय पर घर से काम कर रहे लोग कुछ राहत देखेंगे। कला, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी भागदौड़ लाने वाला है इसलिए मेहनत के लिए रहें तैयार। फाइनेंस - आज के दिन घर में कोई काम करवाने के लिए धन खर्च होगा और साथ ही नए लोगों के साथ मुलाकात कुछ अच्छे फाइनेंशियल प्लान दिलाने में मदद कर सकती है। लव लाइफ - पार्टनर से दिल की बात कहने का अच्छा दिन है। सिंगल लोगों के लिए कोई नई शुरुआत का संकेत मिल सकता है। हेल्थ - थकान बनी रहने वाली है इसलिए आराम करें और कुछ अच्छी दिनचर्या से जुड़ें। लकी नंबर - 5 लकी कलर - श्वेत उपाय - भगवान विष्णु का ध्यान करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: पॉजिटिव - आपके धैर्य का फायदा मिल सकता है इस दौरान कुछ ऐसे घर पर लोग आएंगे जो आप के लिए खुशी का मौका लाएंगे। जो लोग आपकी मेहनत को नजरअंदाज कर रहे थे उन्हें अब दिखाई देगा, आज आपकी कद्र करेंगे। नेगेटिव - आज के दिन दूसरों पर ज्यादा भरोसे से बचें और अपने काम खुद से करने की कोशिश करें। करियर - काम में धीमी लेकिन प्रगति होने का दौर रहेगा इस समय पर कुछ सहकर्मियों के साथ यात्राएं भी हो सकती हैं। कारोबार में पुराने ग्राहकों से लाभ मिल सकता है। ऑफिस में किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन मिलेगा। फाइनेंस - आज खर्च पर ध्यान देना जरूरी है वैसे छोटे भाई बंधुओं की ओर से कुछ मांग रहेगी जिसे पूरा करने में आप पैसा लगा सकते हैं। लव लाइफ - किसी दोस्त या कोई पुराने साथी के साथ दिल की बातें साझा होने वाली हैं, घर पर साथी आप के इंतजार में रहने वाला है। हेल्थ - इस समय कंधों या हाथों में हल्की समस्या हो सकती है। अधिक काम के चलते ज्यादा परेशानी रहेगी। लकी नंबर - 6 लकी कलर - काला उपाय - राधा जी के नामों का स्मरण करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : पॉजिटिव - इस समय आप अपने साथ साथ दूसरों का ध्यान रख पाएंगे, आपका दिमाग तेज चलेगा। बातचीत के जरिए कई काम बन सकते हैं। छोटे बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी।नेगेटिव - एक साथ कई काम हाथ में लेने से उलझन बढ़ सकती है इसलिए पहले जरूरी काम निपटाएं फिर बाकी चीजों पर ध्यान दें। करियर - ऑफिस में काम बढ़ने वाला है पर इस दौरान चीजें आपके नियंत्रण में रह सकती हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है नए संपर्क बनेंगे। अगर कोई इंटरव्यू, मीटिंग या चर्चा है तो सफलता के योग हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, घर पर माता के सहयोग से आप के कुछ खर्च पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में इस दौरान कुछ हल्कापन रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत होगी, सोशल सर्कल में कोई दिलचस्प मुलाकात संभव है।हेल्थ - नींद की कमी या थकान महसूस हो सकती है। थोड़ा आराम करें और पानी ज्यादा पिएं।लकी नंबर - 9लकी कलर - चमकीला लालउपाय - पक्षियों को खाना खिलाएं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : पॉजिटिव -आज आप शांत और स्थिर रह सकते हैं, घर या परिवार से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। इस समय आप को घर पर रसोई के कामों या कोई धार्मिक कामों में शामिल होने का मिलेगा मौका।नेगेटिव - खुद को बहुत अधिक नकारात्मक होने से रोकें और जो बात हो उसे अपने किसी करीबी के साथ शेयर करना होगा बेहतर।करियर - काम के मामले में इस समय पर जिद्दी रवैया नुकसान दे सकता है। हर बात अपनी मर्जी से करने की कोशिश मत कीजिए। जो भी बातें हों उसमें कुछ लचीलापन दिखाएंगे तो काम बेहतर तरीके से हो पाएंगे। फाइनेंस- अचानक कोई छोटा खर्च सामने आ सकता है, सेहत हो या खुद के लिए कोई खरीदारी बनी रहने वाली है। लव लाइफ - आपके रिश्तों पर पुरानी बातों की छाप अपना असर डाल सकती है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी बस बहुत अधिक काम आप की सेहत पर असर डाल सकता है। लकी नंबर - 8लकी कलर - बैंगनीउपाय - हनुमान जी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : पॉजिटिव - आज आपका मूड थोड़ा इमोशनल लेकिन दिल से खुश रहने वाला रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर से जुड़ा कोई काम पूरा होने से सुकून मिलेगा। नेगेटिव - छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने की आदत आज परेशानी दे सकती है। हर किसी से उम्मीद रखना भी ठीक नहीं। करियर - काम के मामले में आज आपको अपनी जिम्मेदारी खुद उठानी होगी। ऑफिस में कोई नई ड्यूटी मिल सकती है इस दौरान खुद को सकारात्मक बना के रखें और जो भी कम मिले उसे दिल से निभाएं। फाइनेंस - खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, खासकर घर या परिवार पर फिर भी पैसों की स्थिति कंट्रोल में रहेगी। लव लाइफ - पार्टनर आज आपकी भावनाओं को समझेगा, किसी पुराने दोस्त के लिए अलग फील कर सकते हैं। हेल्थ - पेट और कमर से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें एक लंबे समय तक एक ही जैसी स्थिति में रहने से तकलीफ बढ़ सकती है। लकी नंबर - 1 लकी कलर - हल्का आसमानी उपाय - तुलसी पर जल अर्पित करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : पॉजिटिव - आज आप अपने ही अलग अंदाज़ में रहने की इच्छा रखते हुए आगे बढ़ना पसंद कर सकते हैं। आज अपने दोस्तों से मुलाकात या घूमने का प्लान पूरा होने का समय होगा।नेगेटिव - इस समय आप शायद दूसरों पर अधिक ध्यान न देना चाहें। हर बात में खुद को सही साबित करने की ज़रूरत नहीं है।करियर - करियर में चमकने का दिन है इसलिए जितना हो सके मेहनत पर जोर दें। बॉस या सीनियर आपकी मेहनत नोटिस कर सकते हैं। बिजनेस में नया ऑर्डर या डील मिल सकती है, बस जल्दबाजी में फैसला न लें।फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति मजबूत रह सकती है, कोई पुराना पैसा वापस मिल सकता है।लव लाइफ - रोमांस के लिए अच्छा दिन है, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। किसी इंटरेस्टिंग व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।हेल्थ - दिल और पीठ से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। लकी नंबर - 7लकी कलर - सुनहराउपाय - वृक्ष को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : पॉजिटिव - अगर आप किसी से मन की बात करना चाह रहे थे, तो आज सही समय है। आपकी समझदारी से बिगड़ती बात भी संभल सकती है।नेगेटिव - अहंकार या ज्यादा गुस्सा रिश्तों में दूरी ला सकता है। इस दौरान ओवरथिंकिंग से बचें वरना खुद ही तनाव बढ़ा लेंगे। करियर - काम को लेकर आप जहां जाएंगे, ध्यान आपकी तरफ ही रहेगा। इस समय अपनी पॉलिसी को लेकर आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। कोई बड़ी योजना दिमाग में चल रही है तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं।फाइनेंस - छोटा लाभ हो सकता है खर्च और आय में तालमेल बनाए रखें। लव लाइफ - आज के दिन अपने जीवन साथी के साथ काम के चलते कहीं आना जाना कर पड़ सकता है। हेल्थ - सेहत के लिए दिन आप के लिए साधारण रहेगा बस काम की अधिकता ही शरीर को परेशानी दे सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - हराउपाय - गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: पॉजिटिव - आज आपका दिमाग बहुत क्लियर रहेगा जो काम बाकी थे, उन्हें निपटाने का मन करेगा और आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे। नेगेटिव - हर चीज़ में परफेक्शन ढूंढना आपको ही परेशान कर सकता है, थोड़ा रिलैक्स रहें सब कुछ आपके कंट्रोल में होना जरूरी नहीं। करियर - कारोबार के लिए दिन आप को अच्छे मुनाफे दे सकता है, छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी पर इस समय हर काम में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। फाइनेंस - खर्च कंट्रोल में रहेगा सेविंग बढ़ाने का अच्छा समय है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है लेकिन प्यार बना रहेगा। सिंगल लोग अभी अपने काम पर ज्यादा फोकस करेंगे। हेल्थ - पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए बाहर का खाना कम खाएं। लकी नंबर - 2 लकी कलर - गुलाबी उपाय - पशुओं को चारा खिलाएं। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल