आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - दशमी तिथि और सौभाग्य योग के प्रभाव से कई काम आपकी अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने या कहीं घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।नेगेटिव - भद्रा और गण्ड मूल के प्रभाव से कुछ मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है।करियर - आज सौभाग्य योग की शुभता के असर से व्यापार से जुड़े लोगों को सोशल सर्कल और पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में दिन बेहतर रह सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामलों में दिन मिलाजुला होगा कुछ लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - आयुष्मान की स्थिति आप के रिश्ते को अनुकूलता देने वाली है बस किसी छोटी बात को विवाद का कारण न बनने दें तो ही अनुकूल है।हेल्थ - आज गण्डमूल का असर कह रहा है कि आज के दिन मेडिटेशन पर जोर दें इससे दिनभर ताजगी बनी रह सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - केसरियाउपाय - गणेश स्त्रोत का पाठ करें।आपका वार्षिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आयुष्मान योग के कारण बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आप अपने मनपसंद कामों में समय बिता सकते हैं।नेगेटिव - गण्डमूल का असर कामकाज की अधिकता देने वाला है, इसके चलते आप अपनी इच्छा और आराम को नजरअंदाज कर सकते हैं।करियर - काम के मामले में आज विरोधियों पर बढ़त बनाने में सफलता मिल सकती है। अपने काम करने की कुशलता से आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं।फाइनेंस - धन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करना आपके लिए बेहतर रह सकता है।लव लाइफ - प्रेम में आपसी समझ और सहयोग बना रह सकता है, साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से संबंध और मजबूत होंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में स्थिति मानसिक थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - हल्का भूराउपाय - चौराहे पर दीपक जलाएं।आपका वार्षिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - दशमी तिथि के साथ ही सौभाग्य योग के प्रभाव से कई काम सहज रूप से पूरे हो सकते हैं। आज परिवार में कोई पूजा या शुभ कामों में शामिल हो सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा का असर आप को घर के कामों या मामलों में कुछ रुकावटें भी दे सकता है। इस दौरान बड़ों के साथ बहस इत्यादि में न पड़ें।करियर - काम के स्थान में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके बैठने की जगह या दस्तावेजों को कहीं और जगह रखा जा सकता है। कारोबार में छोटे उद्योग आज लाभ कआएंगे।फाइनेंस - कामकाज और जरूरी योजनाओं पर धन खर्च होने की संभावना है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कोई काम आप के जिम्मे आने वाला है और साथी इसका दबाव भी बना सकता है तो थोड़ा आराम से चीजों को समझें।हेल्थ - आज के दिन हाथ पैरों में तेल इत्यादि से मसाज करना अच्छा रहेगा इससे थकान और दर्द दूर होगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - नारंगीउपाय - बताशे का दान करें।आपका वार्षिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - घर का माहौल सुखद रहेगा और शाम के समय परिवार के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। आयुष्मान योग के कारण मन में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी।नेगेटिव - गण्ड मूल के प्रभाव से अचानक रुकावटें भी सामने आ सकती हैं अपनी सावधानी को न भूलें।करियर - आज के दिन आप के लिए कुछ शुभ योग हैं जो काम को आगे ले जाने में सहायक होंगे। कारोबार को लेकर इस समय कुछ मॉल की आपूर्ति धीमी रह सकती है लेकिन चीजें बनी रहेंगी।फाइनेंस - आज किसी से भाई या बहन से कुछ पैसों की मांग कर सकते हैं।लव लाइफ - आप अपने प्यार को लेकर ज्यादा भावुक रहने वाले हैं, पर शाम होते ही स्थिति आप के स्वभाव और प्रेम के एहसास को बदल सकती है।हेल्थ - आज के दिन संभव हो तो कुछ ताजे फल या फिर कम तेल वाला भोजन ही ग्रहण करें।लकी नंबर - 1लकी कलर - हल्का नीलाउपाय - पक्षियों को दाना डालें।आपका वार्षिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - परिवार में आप पर कुछ अधिक काम आने वाले हैं। आप इस समय किसी दोस्त की मदद से कुछ बाहरी चीजों को निपटा पाएंगे।नेगेटिव - आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। अपने साथियों से पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, इसलिए कुछ काम आपको अकेले ही निपटाने पड़ सकते हैं।करियर - कामकाज में आज आप नए तरीके अपनाने की कोशिश करेंगे। दशमी तिथि और सौभाग्य योग के कारण व्यापार में कुछ अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं और बाजार में अपने नाम को थोड़ा और पहचान मिलेगी।फाइनेंस - आर्थिक हालात शायद आपके हिस्से अधिक रहेंगे, इस समय किसी का स्वास्थ्य या कोई अचानक से व्यय सामने आ सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में दांपत्य जीवन की स्थिति आज आप के लिए संभालनी कुछ मुश्किल लग सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन नार्मल ही रहने वाला है, एनर्जी बनी रहेगी और आप अपने काम आसानी से कर पाएंगे।लकी नंबर -11लकी कलर - लाइट पिंकउपाय - शहद का सेवन करें।आपका वार्षिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आप के लिए आज के दिन चंद्रमा की स्थिति और नक्षत्र का असर सामाजिक क्षेत्र में ले जाने वाला होगा। दिन घरवालों और दोस्तों के बीच तालमेल की मांग कर रहा है।नेगेटिव - भद्रा अपना असर दिखाएगी किसी व्यक्ति की ओर से आपके किसी जरूरी काम में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है।करियर - आपके लिए किसी का सहयोग शायद काम में अच्छे सौदे दिलाने वाला बन सकता है। इस दौरान अपनी छवि को सामने लाने या अवसर आपके हाथ लग सकता है।फाइनेंस - आज के दिन आप अपनी जमा पूंजी का कुछ भाग घर एवं सामाजिक कामों में लगा सकते हैं।लव लाइफ - किसी खास व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं, दिल के मामले में दिखावों से बचना ही बेहतर होगा।हेल्थ - कामकाज की व्यस्तता के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।लकी नंबर -2लकी कलर - भगवाउपाय - गरीबों को खाने की वस्तु दान करें।आपका वार्षिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - दशमी तिथि का असर थोड़ी भागदौड़ लेकर आने वाला है, आज के दिन दूर बैठे लोगों के साथ बातें या फिर किसी आश्रम इत्यादि में जाने का अवसर मिल सकता है।नेगेटिव - गण्ड मूल के प्रभाव से पुरानी बातों को लेकर मानसिक दबाव बन सकता है। इस समय खुद को सोच से परे रखते हुए काम करें।करियर - आज कामकाज में परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल रह सकती हैं। किसी के साथ बहस या मतभेद से बचें और अपने काम पर ध्यान बनाए रखें। काम की राजनीति आप को उलझाए रखेगी।फाइनेंस - धन संबंधी मामले आज सावधानी बना के रखें। दवा या आवश्यक सामान पर कुछ खर्च हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में साथी की ओर से कुछ असहमति हो सकती है पर बातचीत और समय के साथ स्थिति सुधर जाएगी।हेल्थ - विचार की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है। इस समय नेचर के साथ खुद को जोड़ें।लकी नंबर - 4लकी कलर - गहरा भूराउपाय - शिव चालीसा का पाठ करें।आपका वार्षिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आयुष्मान योग के कारण घर का समय सुखद रहेगा और छोटी छोटी बातों से कुछ मन को छूने वाली होंगी। माता का स्नेह बना रहने वाला है। नेगेटिव - काम में मन न लगने पर ध्यान दूसरी चीजों की ओर जा सकता है पर जल्द ही स्थिति सुधारने के अवसर भी सामने आएंगे।करियर - काम के सिलसिले में आज यात्रा पर जाना मिल सकता है। जो काम कर रहे हैं उस पर पूरा ध्यान रखें। आज के दिन आप उन बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें जो महत्वहीन हैं।फाइनेंस - आज बैंक से जुड़े कामों को कर सकते हैं, इस समय ट्रैवलिंग पर भी धन खर्च हो सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में जल्दी न करें अगर कोई आप को ध्यान नहीं दे रहा है तो जानें दें स्थिति जल्द ही सुधार पाएगी।हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति साधारण रहेगी पेट या कमर में दर्द की शिकायत बनी रह सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - देवी भगवती का पूजन करें। आपका वार्षिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - सौभाग्य योग के प्रभाव से मन में हल्की खुशी और बाहर घूमने-फिरने का मन ज्यादा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर लेकर आएगा।नेगेटिव - भद्रा और गण्ड मूल के प्रभाव से मन थोड़ा भटक सकता है और काम से ज्यादा बाहर की ओर ध्यान जाने की संभावना है।करियर - ग्रहों की स्थिति आपके लिए मौके तो लाने वाली है पर कामकाज में मेहनत बनी रहेगी और आप अपने प्रयासों से आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं तो उसका अच्छा परिणाम देख पाएंगे।फाइनेंस - धन के मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी किसी ओर से आर्थिक सहयोग या सहायता मिलने की संभावना भी बन सकती है।लव लाइफ - संबंधों में हल्की खटास या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, बातचीत और सहयोग से दिलों में लगाव बना रहेगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन लापरवाही करने से बचें। दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी रहेगा, नहीं तो थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - बैंगनीउपाय - मंदिर में खीर का दान करें।आपका वार्षिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - दशमी तिथि के प्रभाव से घर पर बड़े बुजुर्गों के साथ बातें आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।नेगेटिव - गण्ड मूल के प्रभाव से कुछ बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है।करियर - कामकाज की रफ्तार आज थोड़ी धीमी रह सकती है इसलिए अपनी कोशिशों में कमी न आने दें। आपकी लगन और परिश्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है।फाइनेंस - पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं जोश में कोई फैसला लेने से बचें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आपसी अपनापन और तालमेल बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छी चर्चा आगे बढ़ सकती है।हेल्थ - सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है पर यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी।लकी नंबर -3लकी कलर - पीलाउपाय - केसर का तिलक करें।आपका वार्षिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - दशमी तिथि और अचानक किसी के साथ यात्रा का मौका भी बन सकता है। दोस्तों और जान-पहचान के लोगों से मिलना-जुलना बढ़ सकता है।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के चलते समय का सही उपयोग न करने पर कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।करियर - अधिकारियों के साथ काम की अधिकता के कारण समय पर काम पूरा करने का दबाव महसूस हो सकता है पर अपनी मेहनत बना के रखें चीजें और स्थिति संभल जाएगी।फाइनेंस - आज के दिन आप पैसों को खुले दिल से खर्च कर सकते हैं और इस दौरान किसी पार्टी इत्यादि में भी खर्चा होगा।लव लाइफ - अपने साथी के साथ कहीं घूमने या लंबी ड्राइव पर जाने का प्लान शाम तक पूरा हो सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति मौसम के चलते कुछ परेशानी दे सकती है।लकी नंबर -5लकी कलर - हराउपाय - देवी लक्ष्मी का पूजन करें।आपका वार्षिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आयुष्मान का असर आप की राशि के लिए अनुकूलता लाने वाला है। आज के दिन किसी की ओर से कुछ भेंट मिल सकती है। कोई बात दिल को खुशी देने वाली होगी।नेगेटिव - भद्रा का असर न पड़े इसके लिए चाहिए की बेकार की बातों में उलझने के बजाय आगे बढ़ने का प्रयास करें।करियर - आज के दिन कोई काम अगर रुक गया है या नहीं हो पा रहा है तो किसी पुराने मामले को बार बार सोचने से बचें नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खुद को आगे के लिए तैयार रखें और मेहनत करते रहें।फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में धीरे धीरे स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। आप को कोई लाभ अचानक से मिल सकता है।लव लाइफ - किसी अनजान व्यक्ति की ओर से कोई संदेश या प्यार की बातें सुनने को मिल सकती हैं।हेल्थ - आज के दिन खुद के लिए समय निकालें आराम करें और डेली रूटीन को अच्छे से अपने जीवन में शामिल करें।लकी नंबर -9लकी कलर - श्वेतउपाय - केसर की खीर भगवान को भोग लगाएं।आपका वार्षिक मीन राशिफल