आज का राशिफल मेष: आज के दिन आपके लिए समय थोड़ा अलग और स्पेशल रह सकता है, बस इस समय आप अपने काम का टाइम टेबल अच्छे से बना कर चलें जिससे मुश्किलें नहीं बढ़ पाएं। आप खुद को रिलैक्स महसूस करें जिससे व्यर्थ के तनाव अपना असर न डाल सकें।करियर - काम काज को लेकर इस दौरान दूसरों की ओर से कुछ न कुछ फीडबैक मिल सकता है इसलिए अपना फोकस बना कर रखें साथ में जिससे मेहनत और डेडिकेशन को लोग नोटिस करेंगे।फाइनेंस - पैसे के मामले में आज का दिन मस्त रह सकता है अगर आपने किसी जगह निवेश किया है तो आज उसका अच्छा रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा रोमांस और थोड़ी बहस हो सकती है लेकिन सब कुछ मस्त रहेगा। दोस्तों के साथ लव रिलेशनशिप की बातें होंगी मस्ती भरा टॉपिक।हेल्थ - हेल्थ के मामले में दिन शानदार रह सकता है, खुद को ताजगी और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस कर पाएंगे और सुधार का समय भी होगा। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रह सकती है कुछ खास और अचानक से बदल सकते हैं आपके काम। आज के दिन ज्यादा चीजों के बारे में गहराई से सोचें जिससे किसी गड़बड़ी से बचा जा सके। बड़ों का रखें ख्याल और उनके साथ समय बिताएं।करियर - आप किसी काम में शुरुआत के चलते कुछ मुश्किल या अटकाव को झेल सकते हैं पर फिर भी कई बातें अपने आप को जवाब के रूप में मिल सकती हैं। कुछ नया काम कर सकते हैं, या कोई नया काम शुरू करने का भी सोच सकते हैं।फाइनेंस - खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के लिए थोड़ा और प्लान करें।लव लाइफ - आज के दिन कुछ बातें परेशान कर सकती हैं, वो आज खुलकर सामने भी आ सकती हैं इसलिए लड़ाई के चक्कर में न उलझें।हेल्थ - अगर आपने वर्कआउट शुरू किया है, तो आज भी उसकी दिनचर्या बनाए रखें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले इस समय घर के कुछ कामों को अपने हिसाब से करने की कोशिशों में होंगे। दोस्तों से मिलने का प्लान बनेगा जो शाम तक पूरा भी हो सकता है। किसी बात का हल परिवार के बड़े के मार्गदर्शन से मिल सकता है।करियर - बॉस की नजर में आपकी इमेज बढ़ने के पूरे चांसेस हैं तो अब वो फीलिंग आएगी जैसे आप पूरी दुनिया पर काबू पा चुके हों। बस ध्यान रखें कि किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, थोड़ा आराम और प्लानिंग ज़रूरी है।फाइनेंस - किसी के साथ पैसे उधार लेने-देने से बचें इस समय किसी की ओर से आप के लिए खरीदारी की लिस्ट भी सामने आ सकती है।लव लाइफ - घूमने फिरने का प्लान होगा वहीं किसी खास से मुलाकात हो सकती है और ये मुलाकात दिलचस्प हो सकती है।हेल्थ - शरीर में हल्की सी थकान तो बनी ही रहने वाली है बस आराम जरूरी है। पानी खूब पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि के लिए आज का दिन थोड़ा चैलेंजिंग सा हो सकता है पर भाई बहनों के सहयोग से आप इस मुश्किल स्थिति को भी पार कर लेने में सक्षम रहेंगे। बड़ों की ओर से कुछ नई बातें सुनने को मिल सकती हैं। शाम होते होते कोई धार्मिक काम या किसी पार्टी में शामिल होने के मौके बनेंगे।करियर - कामकाज के लिहाज से आज के दिन बाहरी लोगों की ओर से मदद या संपर्क की स्थिति नार्मल रहेगी। काम को पूरा करने में मेहनत के साथ सफल होंगे। आपके पास कुछ पुराने प्लान्स को फिर से अंजाम देने का मौका मिल सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें खासकर दोस्तों या परिवार वालों से उधारी का लेन देन करने से बचें।लव लाइफ - कोई छोटी सी स्कीम आज के दिन फायदे का मौका देने वाली होगी। किसी गैजेट्स की खरीदारी में आज पैसा लगेगा।हेल्थ - हल्के-फुल्के वर्कआउट से शरीर में ताजगी महसूस हो सकती है। नींद पूरी लें और हेल्दी डाइट पर ध्यान देने की कोशिश करें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी खास पर दोपहर तक कामकाज के चलते रफ्तार होने लगेगी कुछ धीमी। बच्चों के लिए कुछ जरुरी कामों को निपटाने के लिए पेरेंट्स की भाग दौड़ बनी ही रहने वाली है। रात्रि के समय कुछ आउटिंग के लिए बाहर निकल सकते हैं।करियर - काम के मामले में एक खास बात यह रहेगी की अगर इस समय आपका पूरा फोकस और एनर्जी सही जगह पर हो तो आगे बढ़ने में कोई रोक नहीं पाएगा। आज के दिन बिजनेस में कुछ सामान की आपूर्ति को लेकर देरी हो सकती है जिस पर ध्यान देना होगा।फाइनेंस - आज के दिन कोई छोटी सिप या फाइनेंशियल प्लानिंग मजेदार हो सकती है। आज के दिन किसी बड़े की मदद से मिल सकता है कुछ लाभ।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है पर आप के लिए ज्यादा बातें बिगड़ेंगी नहीं।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रह सकता है, इस समय मुंह में छाले की स्थिति या पेट में गर्मी की दिक्कत परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले इस समय मज़ेदार वक्त बिता सकते हैं बस ज्यादा बोलने या बहस में शामिल होने से बचें। कुछ सीरियस बातें भी कर सकते हैं और जो बातें मन पर बोझ डाल रही थीं वह भी अब कम होती नजर आएंगी। आज के दिन कोई धार्मिक कार्य में भागीदारी भी रहेगी।करियर - करियर के मोर्चे पर कुछ नयी बातें बदलाव का मन देने वाली हो सकती हैं पर इस समय जितना संभव हो सके वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को ध्यान में रखें। आप जिस भी प्रोजेक्ट या काम में हाथ डालेंगे, उस पर आपको रिवॉर्ड मिल सकता है।फाइनेंस - आज के दिन लेन देन के मामलों को लेकर रहें सजग क्योंकि कुछ हेर फेर होने की संभावना बनती है।लव लाइफ - आज के दिन अचानक से किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण होने वाला है पर कुल मिलाकर बातचीत रिश्ते को आगे ले जाने वाली हो सकती है।हेल्थ - सेहत की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन शरीर में थोड़ी सुस्ती हो सकती है। शाम के दौरान चहलकदमी करना अच्छा रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले इस समय अपने कामों की अधिकता के चलते कुछ चिड़चिड़ा सकते हैं। घर हो या बाहर का कोई काम इतने सारे काम के कारण कौन सा काम पहले किया जाए ये भी मुश्किल भरा रह सकता है फैसला करियर - ऑफिस में सब कुछ सही तरीके से चलता रहेगा, बस समय का सही उपयोग करें। अगर आप किसी नए बिजनेस या काम के बारे में सोच रहे हैं, तो इस दिशा में आज कदम बढ़ाने का समय है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा बस कुछ खरीदारी जो घरेलू जरूरतों के कारणों से होगी उसी पर लगेगा पैसा।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। अकेले हैं तो किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जो दिलचस्प साबित हो सकती है।हेल्थ - इस समय मौसम का असर आपकी सेहत को खराब कर सकता है इसके अलावा ड्राइविंग को ध्यान से करें रश ड्राइविंग परेशानी देगी। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज के दिन आप अपने पुराने कामों को लेकर कुछ सुलझाने की कोशिश में रहेंगे बस जरूरी है कि इस समय पर आत्मविश्वास को कम नहीं होने दें। परिवार का सहयोग कम मिले पर एक दूसरे के लिए चिंता तो बनी ही रहने वाली है।करियर - बिजनेस या सेल्स से जुड़े लोग नए क्लाइंट या मौके पा सकते हैं। आज किसी मीटिंग या नेटवर्किंग इवेंट में आपकी पहचान बढ़ सकती है। दोपहर के बाद से काम की स्थितियां कुछ अनुकूल रहते हुए सहयोग वाली होंगी।फाइनेंस - आज किसी की ओर से घर पर पैसों की मदद होगी या किसी एक्स्ट्रा इनकम देगी लाभ।लव लाइफ- रिश्तो के लिए आज के दिन कुछ अनबन बनी रह सकती है ज्यादा क्रोध या जिद को न करें। इस समय मैरिज लाइफ में पार्टनर हेल्पफुल होगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी कुछ काम थकान को बढ़ा सकते हैं पर कुछ कामों के समय पर पूरा न होने के चलते भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बड़े भाई बहनों के साथ कुछ मदद मिलने से खुशी मिल सकती है।करियर - कारोबार से जुड़े लोगों को किसी नए ऑफर या डील पर विचार करना पड़ सकता है। इस समय कुछ पुराने काम फिर से करने पड़ सकते हैं जो वर्तमान में चल रहे कामों को भी कर सकते हैं प्रभावित।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिए दिन सामान्य ही है पर कुछ न कुछ मामलों में पैसों की स्थिति कहीं से मिल सकती है।लव लाइफ - लव में आज थोड़ा रोमांच और मस्ती दोनों रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम और मजेदार बातचीत आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।हेल्थ - हेल्थ में दिन सामान्य रहेगा, खान पान को लेकर लापरवाही के चलते हैं ही समस्या होगी अन्यथा मुश्किलें परेशान नहीं करेंगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काम के चलते व्यस्तता वाला रहेगा कुछ न कुछ छोटे काम भी आज बड़े लगने वाले हैं। अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करेंगे और दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रह पाएंगे।करियर - आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की परीक्षा ली जा सकती है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। ऑफिस में सीनियर से मार्गदर्शन मिल सकता है पर किसी से बहस करने से बचें।फाइनेंस - पैसों के मामले ये दिन आपको कुछ न कुछ मुनाफा दिला सकता है कोई ऑनलाइन पेमेंट आपके लिए लाभ का सौदा देने वाली होगी।लव लाइफ - शादीशुदा लोगों को रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन कुछ न कुछ बातें मुश्किलें देने वाली हो सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: आज के दिन कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज कुछ इमोशनल बातों में बहकर कोई फैसला लेने वाला हो सकता है। घर परिवार का माहौल सामान्य रह सकता है और किसी करीबी से अच्छी बातचीत हो सकती है, जिससे मन हल्का महसूस कर पाएंगे।करियर - काम के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ तेजी वाली होगी और कुछ काम के चलते यात्रा का समय भी होने वाला है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें किसी नए अवसर पर सोच समझकर कदम बढ़ाना चाहिए।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक ठाक बनी रह सकती है आय के नए स्रोत को लेकर विचार आ सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज उत्साह और रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस ज्यादा भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है, हल्की एक्सरसाइज आपको कुछ एक्टिव रखने में मदद कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि के लिए आज का दिन थोड़ा घरेलू मामलों में चैलेंजिंग जैसा लग सकता है, बच्चों को संभालना आसान नहीं होगा उनकी जिद परेशानी देने वाली रह सकती है। कुछ मामलों में इंट्यूशन और समझ का मेल भी देखने को मिल सकता है।करियर - काम में आज के दिन का मैनेजमेंट अगर सही से कर लेते हैं तो समय आपको बेहतरीन नतीजे दे सकता है। बॉस की ओर से कुछ बातें कठोर लगेंगी पर वो आपको दिशा देने में सहयोग करने वाली रह सकती हैं।फाइनेंस - आज के दिन छोटे बच्चों की जरूरतों के लिए पेरेंट्स कुछ एक्स्ट्रा मनी को लगाने वाले हैं। इस दौरान खरीदारी के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में आप खुद को थोड़ा इंट्रोवर्ट फील कर सकते हैं पर ये आपको अपनी सोच और प्लानिंग पर फोकस करने का मौका भी देगा जिससे कई बातों को संभाल पाएंगे रिश्तों को मजबूत कर पाएंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य पर असर तो होगा पर ये ज्यादा परेशानी नहीं देगा किसी न किसी मामले में आप कुछ एक्टिव रहेंगे और खुद का ख्याल भी रख पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल