आज का राशिफल मेष राशि: मेष राशि वाले आज मंगलवार के दिन खुद के मनोभावों में तो बदलाव को देखेंगे ही साथ ही कुछ न कुछ बातों के कारण तीव्रता आप को काम करने के लिए काफी प्रेरित कर सकती है। इस समय अपनों को लेकर भी आप काफी चिंता को देने वाली है।करियर - नौकरी में लगे लोगों के लिए आज का दिन कुछ न कुछ मामलों में परेशानी दे सकता है। काम के स्थान पर मुश्किल परिस्थितियां बनी रह सकती हैं इस समय के दौरान कारोबार को लेकर काफी बदलाव बना रहेगा। कुछ नए लोग आपके काम में शामिल होने को लेकर उत्साहित दिखाई देंगे।फाइनेंस - आज का दिन घर परिवार पर होने वाले खर्चों के कारण मुश्किलें तो दे सकता है पर साथ ही किसी वरिष्ठ की ओर से मिलने वाली हेल्प काफी सहयोगी रहने वाली है।लव लाइफ - रिश्तों के लिए आज के दिन आप अगर कुछ करते हैं तो भी आपका पार्टनर इन बातों के लिए ज्यादा खुश न हो वह अभी भी आपकी ही कमियों को निकालेगा ऎसे में खुद को शांत रखें।हेल्थ - सेहत की स्थिति इस समय कमजोर रहने वाली है किसी न किसी कारण से आप का स्वभाव और शरीर दोनों ही रहेंगे प्रभावित।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज मंगलवार के दिन की स्थिति आपको देने वाली है किसी न किसी कामों में अटकाव बिना किसी कारण के घर के काम देरी से होंगे प्रभावित। इस समय माता-पिता के साथ कुछ न कुछ बातें बहस के रुप में बदल सकती हैं। आज के दिन अपने कामों को लेकर जिद न करना ही बेहतर होगा।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देने की अधिक जरूरत होगी क्योंकि आप इस दौरान कहीं किसी काम में लापरवाही के शिकार हो सकते हैं। आज के दिन की स्थिति व्यापारियों को कुछ लाभ देने वाली होगी।फाइनेंस - पैसों के मामले दिन आज आपको कुछ धोखा दे सकता है क्योंकि आज के दिन किसी न कारण से आप परेशानी के चलते अपने पैसों का घाटा झेल सकते हैं।लव लाइफ - साथी की ओर से कोई झूठ या धोखा मिल सकता है इस समय के दौरान क्रोध या जल्दी से लिए गए फैसलों को करना मुश्किल देने वाला होगा।हेल्थ - आज के दिन थकान या किसी कारण से चोट लगने की स्थिति परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन कुछ कामकाज को बढ़ाने वाला तो होगा लेकिन इस समय बाहरी जाने लोगों से मिलने और अपनी रचनात्मकता को दूसरों के सामने रखने के लिए खास रह सकता है। कुछ काम दोस्तों की मदद से अच्छे से हो सकते हैं।करियर - नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काम के दबाव को बढ़ाने वाला रह सकता है, उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना आसान नहीं होगा पर आपके प्रयासों को दूसरे देखेंगे जरूर। बिजनेस में कोई डील करने के लिए मेहनत अधिक होने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में इस समय अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है जिससे बजट थोड़ा बिगड़ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में आज गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल न दें और बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें।हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज सिरदर्द या मानसिक तनाव की समस्या परेशान कर सकती है। पर्याप्त आराम जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज मंगलवार के दिन की स्थिति भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर बना सकती है क्योंकि आपके राशि स्वामी की स्थिति रहेगी निर्बल जिसके कारण कुछ न कुछ बातें मन पर डालने वाली है गहरा असर। आज आप पुरानी बातों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी अपने की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी।करियर - कामकाज में जो लोग अपने घरेलू कारोबार में हैं उन्हें सामान में होने वाली है दिक्कत ऎसे में हर चीज को थोड़ा अधिक ध्यान दें। काम को लेकर आपको देरी या रुकावट आ सकती हैं, आज ज्यादा जोखिम लेना सही नहीं रहेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है अगर कुछ बड़ा खर्च है तो उधार देने या लेने से बचें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज भावनाओं की अधिकता रहने वाली है इस समय आपका जीवन साथी कुछ ज्यादा ही चीजों की मांग को करने वाला है जिससे चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है।हेल्थ - पेट से जुड़ी समस्याएं या कमजोरी महसूस हो सकती है कोई भी बाहरी भोजन आज समस्या देने वाला हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन घर के कामों से बाहर न निकले देगा। कोई न कोई आपसे कुछ न कुछ चीज की मांग कर सकता है ऎसे में मन में क्रोध या उदासी भी बढ़ सकती है। आप अपने फैसलों को लेकर दृढ़ रहेंगे बस अहंकार से बचना जरूरी होगा नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है।करियर - नौकरी में आज आपके काम में दूसरों का दखल भी बना रहेगा। इस दौरान आप अपनी ओर से कोई खास फैसले नहीं ले पाएंगे। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन इसमें भी बहुत सी परेशानियां बनी रह सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन मिलाजुला सा रह सकता है अपनों पर अधिक धन खर्च होगा कुछ पैसा सेहत इत्यादि पर भी लग सकता है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज रोमांस कमी ही रहेगा अपनों की ओर से आप को समय की कमी भी मिल सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में घर के कामों के चलते थकान बढ़ने वाली है कोई न कोई काम आपके शरीर को दर्द दे सकता है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन सोच-विचार और खुद पर ध्यान देने की बात कहता है। घर पर काम को सलीके से करने की कोशिश करेंगे लेकिन अधिक सोचने के कारण कुछ कामों में देरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपको जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है। सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है लेकिन समझदारी से काम लेने पर हालात आपके पक्ष में आ सकते हैं। नौकरी में लगे लोगों के लिए समय समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना कम ही दिखाई देती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज मिली-जुली रहने वाली है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर घर या स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज शक या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। पार्टनर की किसी बात को गलत तरीके से समझ सकते हैं। खुलकर बात करना रिश्तों को संभालने में मदद करेगा।हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज पेट, गैस या थकान से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन संतुलन बनाने की परीक्षा लेने वाला रहेगा। आज आप दूसरों को खुश करने के चक्कर में खुद की भावनाओं को नजरअंदाज कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत मन को सुकून दे सकती है।करियर - कामकाज के क्षेत्र में आज आप पर काम अधिक बढ़ने वाला है। नौकरी में बदलाव की सोच बना रहे हैं तो आज किसी से इस पर दोस्तों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज स्थिति सामान्य रहेगी खर्चों से बचना जरूरी होगा। किसी बड़े खर्च को फिलहाल टालना भी काफी मुश्किल लग सकता है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज मिठास बनी रहे ये मुश्किल है साथी के साथ लगाव तो होगा लेकिन उनकी इच्छाएं भारी पड़ सकती हैं।हेल्थ - मानसिक तनाव या घर की चिंताओं का असर आप के शरीर पर पड़ सकता है इस दौरान पानी का सेवन खूब करना अनुकूल होगा।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। आज आपके मन में कई तरह के विचार एक साथ चलेंगे। किसी करीबी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है, लेकिन संयम रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।करियर - नौकरी में आज गोपनीयता बनाए रखना जरूरी होगा इस समय किसी भी तरह की राजनीति या बहस से दूरी रखें। लोगों को आज मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा लेकिन धैर्य बनाए रखें। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनेगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज थोड़ी कमजोर रह सकती है साथ ही अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।लव लाइफ - वैवाहिक संबंधों में आज भावनाओं की अधिकता रहने वाली है, जीवन साथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। गुस्से में लिए गए फैसले रिश्ते बिगाड़ सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में आज ब्लड प्रेशर का असर थकावट की शिकायत दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिले जुले प्रभाव वाला होगा इस दौरान अनुकूल स्थिति के साथ साथ विपरीत बातें भी सामने होने वाली हैं। लोगों से मेल-जोल बढ़ाने की आपकी इच्छा रहेगी, लेकिन कुछ लोग आपसे दूरी बनाए रख सकते हैं।करियर - काम को लेकर कुछ बातें आज असमंजस की स्थिति दे सकती हैं। कौन सा काम पहले किया जाए, इसको लेकर मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। आज आपकी वाणी का प्रभाव अधिक रहेगा इसलिए सोच-समझकर बोलना जरूरी होगा। इंटरव्यू को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से आज खर्च अधिक और लाभ कम रहने की संभावना है। किसी करीबी को छोटा निवेश या उधार देना पड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में हल्की नोकझोंक बड़ी न बन जाए इसका रखें ख्याल। किसी के साथ बाहर घूमने या फोन पर लंबी बातचीत का योग बन सकता है।हेल्थ - मानसिक रूप से आज तनाव बना रह सकता है, छोटी-छोटी बातों को ज्यादा सोचने से मन पर दबाव महसूस होगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थकावट भरा रह सकता है। घर-परिवार से जुड़े कामों में अधिक ऊर्जा खर्च होगी साथ ही घर पर सुकून कम ही मिलने वाला है। पुरानी बातों को लेकर भावनाएं उभर सकती हैं। शाम के समय घर से बाहर निकलने या माहौल बदलने का अवसर मिल सकता है।करियर - कामकाज में आज धीमापन बना रह सकता है और आप खुद को ज्यादा सक्रिय महसूस नहीं करेंगे। यदि छुट्टी पर हैं तो काम से दूरी बनाकर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार से जुड़े लोग आज किसी नए सौदे में जल्दबाजी न करें, सोच-विचार जरूरी है।फाइनेंस - आज का दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने का है। घर की किसी जरूरत या मरम्मत से जुड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में आज यह महसूस हो सकता है कि आप जितना प्रयास कर रहे हैं, उतनी सराहना नहीं मिल रही। पार्टनर से जुड़ी कोई बात मन को थोड़ा परेशान कर सकती है।हेल्थ - आज मन और शरीर दोनों को आराम की जरूरत होगी। पुरानी थकान या नींद की कमी का असर दिनभर महसूस हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन न अच्छा और न बुरा होने जैसी स्थिति वाला रह सकता है। कुछ कार्यों में आप पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे, वहीं कुछ स्थितियां परेशानी भी पैदा कर सकती हैं। अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने की कोशिश में क्रोध से बचें। सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।करियर - नए विचार सामने रखने का आज अच्छा समय है पर इस समय प्रतिस्पर्धा भी बहुत ज्यादा ही रहने वाली है। इस दौरान किसी की मदद से आप कुछ मुश्किल टास्क पूरे करने की ओर बढ़ सकते हैं। पूरी एकाग्रता के साथ काम करना जरूरी होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहने वाली है, घर से जुड़ी चीजों पर खर्च होगा और सामाजिक या बाहरी गतिविधियों में भी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम जीवन के लिए आज का दिन खुशियों भरा रह सकता है जीवन की ट्रैवलिंग आपके लिए चिंता देने वाली हो सकती है।हेल्थ - शारीरिक रूप से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। डांस या किसी आउटडोर एक्टिविटी करने से लाभ होगा।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ संवेदनशील रह सकता है। आज आप छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा सकते हैं। किसी करीबी की बात आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। आध्यात्मिक या रचनात्मक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है।करियर - काम के मामले में आज मन पूरी तरह से काम में नहीं लगने वाला है ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है, जिससे काम की गति धीमी रहेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी की बात आपको असहज कर सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए।फाइनेंस - आज के दिन बेकार के खर्च मन को उलझाने वाले हो सकते हैं। भावनाओं में आकर खरीदारी करने से बचें।लव लाइफ - आज भावनाओं की गहराई महसूस होने वाली है जीवन साथी के साथ दिल की बातें साझा करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का भी अच्छा समय है। हेल्थ - सेहत के मामले में आज थकान या मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। नींद पूरी न होने से सिर दर्द या भारीपन रह सकता है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल