आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - मेष राशि वालों के लिए शिव योग की स्थिति होने वाली है शुभ जिससे बन सकते हैं अधूरे काम। मन रहेगा कुछ अलग ही कल्पनाओं में भरा हुआ। अपने घर के बड़ों के साथ आप की बातें होंगी खुशियों को आमंत्रण देने वाली है। नेगेटिव - इस समय किसी के साथ अधिक भावनाओं में बह जाना भी अच्छा नहीं है। अपने आप को मजबूत रखें जिससे दूसरों के लिए भी फैसले ले पाओगे।करियर - आफिस में आप की बातें ही सुनी जाने वाली हैं और इस समय आप रहेंगे कुछ अलग ही अंदाज में तो शिव योग से आप रहेंगे सफल। अगर कोई नया काम शुरू करने का मन है तो इस समय भाग्य रह सकता है आपके लिए बहुत सुखद।फाइनेंस - कुछ लाभ या कोई संपत्ति से मिलने वाला है पैसा। बचत के लिए आज के दिन कुछ काम करने होंगे अनुकूल।लव लाइफ - प्रेम में आज के दिन की स्थिति अच्छे सहयोग को दिखाती है, दांपत्य जीवन में एक साथ कुछ मांगलिक कामों में शामिल होने से खुशी भी प्राप्त होगी।हेल्थ - घुटनों या जोड़ों में कुछ दर्द की शिकायत रह सकती है। इस समय अधिक भागदौड़ से बचें।लकी नंबर - 2लकी कलर - पीलाउपाय - विष्णु भगवान का स्मरण करें।आपका मासिक - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा के गोचर के साथ ही शिव योग की उपस्थिति अधिक विचारशील बना सकती है। घर हो या बाहर आपके लिए मन कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझ सकता है। नेगेटिव - इस समय कुछ बातों के चलते या काम के कारण बंधन जैसी स्थितियां उभर सकती हैं। खुद को रखें स्थिरता से भरपूर जिससे दिक्कतें न बढ़ पाएं।करियर - ऑफिस या काम में आज आप अपने काम में ध्यान बनाए रखेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना सोच रहे हैं तो पहला कदम अधिक विचारशील होकर ही उठाएं। काम में अचानक बदलाव हो सकते हैं पर सही दिशा में काम करेंगे तो संभालना आसान रहेगा।फाइनेंस - कोई छोटी-सी खरीदारी या जरूरी काम में खर्च करना पड़ सकता है। बड़े फैसले आज टालना ही बेहतर रहेगा।लव लाइफ - प्रेम जीवन में चीजें परेशानी देने वाली है दांपत्य जीवन में ससुराल पक्ष की ओर से रिश्ता मुश्किल में पड़ सकता है।हेल्थ - सेहत पर असर पड़ सकता है बुखार या कोई संक्रमण परेशानी दे सकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - आसमानीउपाय - अन्न का दान करेंआपका मासिक - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - मिथुन राशि वालों के लिए शिव योग की स्थिति और नक्षत्र गोचर का असर मिलजुल कर काम करने की बात कहेगा। छोटी मोटी बातें साझा करने से आपसी समझ बढ़ेगी। दोस्त आज के दिन आप की मदद के लिए आगे रह सकते हैं।नेगेटिव - जोश में आकर दूसरों के काम में दखल देने से बचें क्योंकि इस दौरान लोग आप को गलत भी समझ सकते हैं।करियर - कामकाज को लेकर अचानक नई बातें सुनने को मिल सकती हैं इस कारण से शुरुआत में दबाव महसूस होगा पर समय बीतने के साथ ही बदलाव भी देख पाएंगे। अपने फैसलों पर भरोसा रखें यही आपको आगे सफलता की ओर ले जाएगा।फाइनेंस - आज के दिन घर पर कुछ के लिए खरीदारी या पार्टनर की फाइनेंस की मदद मिल सकती है।लव लाइफ - आज किसी के साथ प्यार भरी बातें आप को कुछ फ्लर्टी जैसा साबित कर सकती हैं जो आपकी छवि पर असर डालेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अपने रोज के रूटीन में अचानक से बदलाव न करें।लकी नंबर - 6लकी कलर - लालउपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।आपका मासिक - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - कर्क राशि वालों के लिए इस समय राशि स्वामी चंद्रमा की स्थिति दिन की शुरुआत में कुछ परेशानी दे सकती है। अपनों के साथ या आस पड़ोस के साथ बातें अधिक होने वाली हैं। नेगेटिव - कुछ पुराने अधूरे काम अचानक सामने आ सकते हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी होगा।करियर - काम को लेकर कुछ ज्यादा ही बातें सुनने को मिल सकती हैं साथ ही इस समय आप के काम में गलतियां भी हो सकती हैं इसलिए ध्यान से काम करना जरुरी है। कारोबार में दिन कानूनी मामलों को समझने में ही लगने वाला है। फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में इस दौरान खर्च अधिक बढ़ सकता है, कोई किस्त इत्यादि पर पैसा लग सकता है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते कड़वी बातों के कारण दूरी बढ़ने का समय है कोई हर्ट कर सकता है।सेहत - थकान, कोई चोट लगना, मसल्स खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। ज़्यादा भाग-दौड़ और मेहनत से बचें। लकी नंबर - 4लकी कलर - पीलाउपाय - गुरुजनों का आशीर्वाद लें।आपका मासिक - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आपका मन हल्का-सा बेचैन रह सकता है दोस्तों से बात करने से मन हल्का होगा और दिन का माहौल सामान्य रहेगा। कोई यात्रा पर निकल सकते हैं। नेगेटिव - आज कुछ बातें आपके मन में बार-बार आ सकती हैं खुद को भटकाव से बचाना होगा। करियर - ऑफिस या कामकाज में आज आपके लिए पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र गोचर के प्रभाव से कुछ क्रिएटिव करने का समय होगा, जिसे अच्छे से कर भी पाएंगे। अधूरे काम को पूरा करने का समय अनुकूल है। नए काम की शुरुआत लोगों की सलाह से हो सकती है। फाइनेंस - आज बच्चों की पढ़ाई के चलते खर्च होगा या फिर किसी रचनात्मक चीजों पर भी कुछ पैसा लगने वाला है। लव लाइफ - आज किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत करने का अच्छा समय है। दांपत्य जीवन में बच्चों के कारण आपसी स्नेह और विस्तार पाएगा। हेल्थ - इस समय फूड प्वाजिंग की शिकायत रह सकती है इसलिए ध्यान से चीजों का सेवन करें। लकी नंबर - 10 लकी कलर - नीला उपाय - मंदिर में घी का दीपक जलाएं आपका मासिक - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - राशि स्वामी बुध का असर आपको देगा नए फेरबदल। दोस्त इस दौरान बाहर कहीं घूमने या मिलकर बातों का प्लान करने वाले हैं।नेगेटिव - घर पर किसी के कहने से आपके मन पर असर पड़ेगा इस दौरान बाहर रहना ही बेहतर होगा।करियर - ऑफिस या कामकाज में दिन सामान्य ही रहने वाला है। पर इस दौरान खुद की मेहनत को कम न होने दिया जाए, घरेलू कामों से पैसा कमा रहे हैं उन्हें मेहनत ज्यादा करनी होगी। कुछ नए काम चिंता भी दे सकते हैं पर मैनेज हो ही जाएगा।फाइनेंस - आज पैसों के मामलों में सतर्क रहें उधारी टालें। पुरानी बचत या छोटे लाभ के मौके आज आपके लिए सही रहेंगे।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में प्यार और अपनापन बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे काम भी असरदार रहेंगे।हेल्थ - आंखों और पेट की थोड़ी परेशानी हो सकती है, हल्की सैर और समय पर भोजन आपके लिए जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 8लकी कलर - गुलाबीउपाय - माता लक्ष्मी का ध्यान करें।आपका मासिक - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - घर के कामों में अचानक तेजी हो सकती क्योंकि चंद्रमा दे रहा है दिनचर्या में उथल-पुथल का संदेश। इस दौरान घर पर कुछ नया बनाने या कुछ स्पेशल करने में आगे रहेंगे।नेगेटिव - कई काम एक साथ करने की कोशिश में आप थोड़ा उलझन महसूस कर सकते हैं।करियर - ग्रह गोचर के साथ शिव योग की स्थिति काम के मामले में आपको अपने अनुभव के अलावा किसी वरिष्ठ का सहयोग दिला सकती है। इस दौरान काम के लिए आना-जाना भी लगा रहेगा एक फाइल से दूसरी फाइल व्यस्त रखने वाली है आपको।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में आज स्थिति ठीक रह सकती है घर के लोग भी आपकी मदद कर सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों में आज बातचीत का माहौल अच्छा रह सकता है और अगर आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे तो आपसी समझ और भी बेहतर होगी।हेल्थ - भागदौड़ ज्यादा रहने से थकान या शरीर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है इसलिए आराम और काम दोनों का ध्यान रखें।लकी नंबर - 3लकी कलर - नेवी ब्लूउपाय - भगवान महादेव को नीले फूल अर्पित करें।आपका मासिक - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - आप इस समय कुछ ऐसी चीजों को करने के लिए भागदौड़ कर सकते हैं जो आप की न हों बल्कि किसी ओर की हों। मेहमानों के साथ बातचीत या मेल-मुलाकात हो सकती है।नेगेटिव - आवश्यक कामों को पहले पूरा करें और छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव न लें।करियर - कारोबार के लिए जिस काम को आप पिछले कुछ समय से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे उसमें धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। आफिस में आज के दिन कुछ बाहरी लोगों के कारण समस्या आ सकती है शांति से हर काम पर नजर बना के रखें।फाइनेंस - किसी जरूरी काम या छोटी यात्रा की वजह से खर्च भी बढ़ सकता है। इस समय शिव योग आप के लिए ट्रैवलिंग में कुछ नए अवसर दिला सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में किसी के साथ चैट पर बात हो सकती है या कोई मैसेज मिल सकता है।हेल्थ - आज के दिन सिर दर्द आंखों में जलन की शिकायत बनी रह सकती है।लकी नंबर - 9लकी रंग - डार्क ब्राउनउपाय - काल भैरव पूजा करें।आपका मासिक - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर इस दौरान मन रहेगा प्रभावित। घर पर अपनों की ओर से कुछ ज्यादा ही बातें आज सुनने को मिल सकती हैं। नक्षत्र का प्रभाव भी इस समय आप को विस्तार देता है। नेगेटिव - हर बात पूरी हो जाए ये जरूरी नहीं उम्मीदों से अधिक तर्क को महत्व देने की जरूरत है।करियर - इस समय के दौरान साझेदारी से जुड़े कामों को लेकर आप काफी उत्साहित रह सकते हैं। कारोबार में नए लोगों के साथ पूरी मेहनत भी करेंगे, कुछ बातें मन के मुताबिक न चलें लेकिन धैर्य बनाए रखें।फाइनेंस - कोई पसंदीदा चीज को खरीदने का मन होगा ऐसे में खर्च करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर कुछ लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू करने का आज कुछ समय मिल सकता है।हेल्थ - कमर दर्द ही इस समय अधिक रह सकता है जिसे नजरअंदाज न करें।लकी नंबर - 2लकी कलर - स्लेटीउपाय - माता काली को शहद अर्पित करें।आपका मासिक - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - आपके लिए नए विचारों के साथ जुड़ने का दिन रह सकता है। आज के दिन चंद्रमा का असर आप को भी देगा बदलाव क्योंकि शाम के दौरान होंगे इससे प्रभावित। कुछ लोग आप को काफी मोटीवेट भी कर सकते हैं। नेगेटिव - बेकार के कामों में ज्यादा न उलझें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। करियर - काम के मामले में आज आपको अपने प्लान को थोड़ा व्यवस्थित करने की जरूरत होगी अगर आप धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है किसी दोस्त के साथ कुछ खाने पीने में पैसे खर्च हो सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम में दोस्ती का पहला पड़ाव आज के दिन पूरा कर सकते हैं। हेल्थ - नींद पूरी न होने की वजह से थकान या सिर भारी लग सकता है। लकी नंबर - 5 लकी कलर - केसरिया उपाय - बड़ के वृक्ष का पूजन करें। आपका मासिक - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - कालाष्टमी का पर्व घर में मांगलिक उत्सव को देने वाला हे। घर पर माता पिता आपकी मेहनत को ध्यान देंगे। बाहरी मामलों में भी आप किसी तरह लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच सकते हैं। आज के दिन यात्रा का योग भी बनता है। नेगेटिव - काम में ज्यादा व्यस्त रहने की वजह से आप अपने आराम को नजरअंदाज कर सकते हैं।करियर - शिव योग की शुभता काम को लेकर थोड़ी अलग सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। इस समय कारोबार में कानूनी दांवपेच भी अपना असर डाल सकते हैं इसलिए आप किसी पुराने काम को नए तरीके से करने की कोशिश कर सकते हैं।फाइनेंस - किसी सेहत की समस्या या फिर शौक से जुड़ी चीज़ पर खर्च बन सकता है। लव लाइफ - मैरिज लाइफ में समझ का माहौल बना रह सकता है और प्रेमी के साथ बातचीत से मन भी हल्का महसूस होगा।हेल्थ - खाने पीने के मामले में इस समय आप अपनी मर्जी ज्यादा कर सकते हैं अपनी दिनचर्या को थोड़ा संतुलित रखें। लकी नंबर - 1लकी कलर - नारंगीउपाय - जल में जौ बहाएं।आपका मासिक - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन शिव योग के साथ ग्रहों का गोचर दिनभर रखने वाला है कुछ व्यस्त। घर पर अपनों के साथ बैठकर किसी योजना या आने वाले दिन से जुड़ी बात पर चर्चा करने का मौका भी मिल सकता है जिससे मन में उत्साह बना रहेगा।नेगेटिव - बाहर के कामों को भूल न जाना इस समय कोई चीज छूट सकती है। खुद को लेकर लापरवाह न होना ही बेहतर होगा।करियर - काम को लेकर समझ का सही इस्तेमाल करना होगा गुप्त विरोधियों की नजर आप पर होगी। आपके द्वारा लिया गया कोई फैसला आगे चलकर फायदा दे सकता है, वहीं कुछ नए मौके भी मिल सकते हैं जिनमें मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी।फाइनेंस - आज के बड़ों से कुछ पैसों की मांग कर सकते हैं, घर के बाहरी कामों में जेब खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - आज अपने साथी को लेकर कहीं बाहर जाने या कोई डिनर का प्लान बनाना प्रेम को मजबूती देगा।हेल्थ - आज डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ सकती है बुखार या शरीर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। लकी नंबर - 7लकी कलर - मेहंदी कलरउपाय - घर की चौखट पर हल्दी छिड़केंआपका मासिक - मीन राशिफल