आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज वैशाख पूर्णिमा का शुभ प्रभाव आपके व्यक्तित्व को निखारने वाला रहेगा। आपकी उपस्थिति और फैसलों का असर साफ दिखेगा। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा काल के प्रभाव से घर में थोड़ी हलचल या अस्थिरता बनी रह सकती है। किसी सदस्य सेहत से चिंता हो सकती है।करियर - आज आपको मतभेदों को किनारे रखकर नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। भद्रा काल के दौरान कोई नया प्रस्ताव रखने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सावधानी रखें। कारोबार या नौकरी में बॉस से ज़रूरी बातचीत हो सकती है, जो आगे के रास्ते खोल सकती है।फाइनेंस - वैशाख पूर्णिमा के कारण दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप किसी शुभ काम के लिए धन खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - बातचीत के योग हैं पर अहं टकराने से बचें। पूर्णिमा का सकारात्मक प्रभाव रिश्तों में सुकून ला सकता है।हेल्थ - भद्रा के कारण आंखों में तनाव महसूस हो सकता है इस समय खुद के साथ दूसरों का भी ध्यान रखना जरूरी है।लकी नंबर - 7लकी कलर - क्रीमउपाय - मीठा जल वितरित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - वैशाख पूर्णिमा का प्रभाव आपको नए कामों की ओर ले जाने वाला होगा। कुछ नए काम शुरू करने का मन बनेगा पुरानी चीज़ें अधूरी रह सकती हैं। आज समय का सही इस्तेमाल आपको आगे बढ़ाएगा।नेगेटिव - भद्रा काल के कारण काम के लिए निर्भरता परेशानी का कारण बन सकती है। किसी की देरी या लापरवाही आपको प्रभावित कर सकती है।करियर - कारोबार में इस समय सामान को लेकर थोड़ा असुविधा बढ़ सकती है आपकी राय को शायद दूसरे लोग अधिक महत्व न देना चाहें। लापरवाही से बचें नौकरी में लोग आप की कमियों पर ही अधिक ध्यान देना चाहेंगे। छोटी गलती भी पकड़ में आ सकती है।फाइनेंस - पूर्णिमा के चलते कोई जरूरी खर्च या धार्मिक कार्य में धन लग सकता है और आप उसे अच्छे से मैनेज कर लेंगे।लव लाइफ - साथी से बातचीत में नम्रता रखें पूर्णिमा का प्रभाव रिश्तों में सुधार ला सकता है। पुराने रिश्ते को फिर से जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं।हेल्थ - भद्रा काल के प्रभाव से मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। भागदौड़ के कारण हाथ-पैरों में दर्द बढ़ सकता है, इसलिए आराम और संतुलन बनाए रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - चावल दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - वैशाख पूर्णिमा के दिन घर के माहौल में बाहरी रूप से शांति बनी रह सकती है। आप काम पर ध्यान देंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बच्चों से जुड़ी बातों को समझदारी से निभाने का समय भी मिलेगा।नेगेटिव - मन की बातों को अभी खुद तक ही सीमित रखें आज के दिन भद्रा का भी असर है तो ये आप के लिए शांति को अपनाने का समय है। भद्रा काल के कारण तेजी के कामों से बचें।करियर - फील्ड वर्क से जुड़े लोगों को कोई अच्छा काम मिल सकता है। भद्रा काल के दौरान सीनियर से बात करते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें ताकि गलतफहमी न हो।फाइनेंस - धन के मामलों में सतर्कता जरूरी है। वैशाख पूर्णिमा के दिन अनावश्यक खर्च या किसी लालच में आने से बचना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - भावनाओं में बहने से पहले सामने वाले के इरादों को समझना जरूरी है। वैशाख पूर्णिमा का सकारात्मक प्रभाव पुराने मतभेद सुलझाने में मदद कर सकता है, बशर्ते आप पहल करें।हेल्थ - नींद पूरी न होने से थकावट महसूस हो सकती है मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है इसलिए हल्का वर्कआउट बेहतर रहेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - पक्षियों को दाना डालें।विस्तार से पढ़ें – आज का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - आज ग्रहों की स्थिति आपको नवीन सीख देगी। वैशाख पूर्णिमा का प्रभाव आपको शांति से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। आप समझदारी से चीजों को अच्छे से कर सकते हैं। निजी विषयों को गहराई से समझने का अवसर मिलेगा।नेगेटिव - मन में कई विचार एक साथ चलने से अस्थिरता बढ़ सकती है। भद्रा काल के कारण निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है जल्दबाजी से बचना जरूरी है।करियर - भद्रा काल के दौरान सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखें। कुछ लोग आपकी प्रगति से असहज हो सकते हैं अच्छा व्यवहार रखें। काम को लेकर मन में उथल पुथल बनी रह सकती है और किसी एक काम से संतुष्टि कम महसूस होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, आज कोई बड़ा साझेदारी से जुड़ा काम किया जा सकता है शेयर बाज़ार से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा।लव लाइफ - प्रेम में थोड़ी दूरी या ठंडापन महसूस हो सकता है। चंद्रमा की कलाओं का असर आपको इच्छाओं को समझने में मदद करेगा।हेल्थ - भद्रा काल के कारण शुगर या हार्मोन से जुड़ी समस्या वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।लकी नंबर - 1लकी कलर - गोल्डनउपाय - तिलों का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा का प्रभाव आपके कामों को बाहरी जीवन से जोड़ने वाला है। पूर्णिमा के असर से मन में चिंतन बढ़ेगा और आप रिश्तों को बेहतर समझ पाएंगे। आसपास के लोगों के साथ शांति और संतुलन बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।नेगेटिव - भद्रा काल के चलते मन में पुरानी बातों या किसी व्यक्ति को लेकर भावनात्मक हलचल हो सकती है परिस्थितियां थोड़ी धीमी और उलझी हुई लग सकती हैं।करियर - काम के स्थल पर काम की गति धीमी रह सकती है यह समय योजना बनाने के लिए बेहतर है। भद्रा काल के दौरान काम में अपने वरिष्ठों से बातचीत का ध्यान रखें। कोई पुरानी योजना फिर से शुरू हो सकती है।फाइनेंस - धन के मामलों में आज कुछ न कुछ बातों पर पैसा लगने वाला है, पूजा पाठ धर्म कर्म के कामों के लिए पैसा लगा सकते हैं।लव लाइफ - अविवाहित लोगों के लिए नया संबंध बनने का समय है किसी के साथ तालमेल अच्छा रहने वाला है। वैशाख पूर्णिमा का प्रभाव रिश्तों में लगाव भी पैदा करेगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है काम की थकान हावी हो सकती है। इस समय शरीर में पानी की कमी न होने दें।लकी नंबर - 3लकी कलर - ऑरेंजउपाय - वैशाख पूर्णिमा के दिन फल दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज काम के प्रति आपकी बातचीत अधिक रहने वाली है, वैशाख पूर्णिमा का प्रभाव आपको अधूरे काम पूरे करने की प्रेरणा देगा। घरेलू माहौल में हल्का बदलाव आपको नई ऊर्जा दे सकता है।नेगेटिव - व्यस्तता अधिक रहने से थकान और तनाव महसूस हो सकता है। भद्रा काल के कारण कुछ काम पेंडिंग रह सकते हैं, जिससे मन में बेचैनी बढ़ सकती है।करियर - काम का प्रेशर बढ़ सकता है और समय पर टास्क पूरा करना जरूरी होगा। भद्रा काल के दौरान पार्टनरशिप में सख्ती दिखाने से बचें। व्यवसाय में संयम से ही स्थिति संभल पाएगी।फाइनेंस - ऑनलाइन शॉपिंग से दूरी बनाएं वैशाख पूर्णिमा के प्रभाव से कोई पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है जल्दी ही सुलझ जाएगी इसके अलावा नए संबंध बनने के योग भी हैं।हेल्थ - पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भद्रा काल के दौरान बाहर का खाना न खाएं फलाहार करें।\लकी नंबर - 5लकी कलर - ग्रीनउपाय - गाय को हरा चारा खिलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - वैशाख पूर्णिमा के दिन घर पर कोई मांगलिक काम शुरू होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का अवसर मिलेगा साथ ही घर में और बाहर सामाजिक क्षेत्र में घुलने मिलने का दौर अच्छा रहेगा।नेगेटिव - कोई सदस्य आप के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है इस समय दूसरों पर बहुत अधिक भरोसे से बचना चाहिए।करियर - व्यवसायियों को आज के दिन बहुत अधिक भागमभाग करने की जरूरत होगी। काम में किसी बदलाव की स्थिति बन सकती है सोच समझकर अपनाना सही रहेगा।फाइनेंस - आय के नए स्रोत बन सकते हैं पर दिखावे में पैसा खर्च करने से बचना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - किसी बात को लेकर मन में उलझन बनी रह सकती है और आप उसी में खोए रह सकते हैं। इस समय अपने साथी की ओर से दूरीहेल्थ - भद्रा और पूर्णिमा का असर कमर या घुटनों में हल्के दर्द को उभार सकते हैं, आज के दिन मालिश इत्यादि से लाभ मिलेगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - तांबाईउपाय - वृक्ष लगाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - वैशाख पूर्णिमा परिवार में तालमेल बनाए रखने के लिए अच्छे समय की स्थिति कोदेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह विशेष रूप से लाभकारी रहने वाली है। घर में कुछ मेहमान आ सकते हैं जिससे व्यस्तता बनी रहने वाली है।नेगेटिव - अगर कहीं बाहर जाने का प्लान है तो अपने सामान को लेकर लापरवाही न करें क्योंकि भद्रा का असर आप को परेशानी दे सकता है।करियर - काम को लेकर इस समय ज्यादा तनाव लेने से बचें, आप का जोश ही कई चीजों को सुलझा लेने वाला है। व्यवसाय के लिए आज के दिन आप उधारी से बचें इस समय आप पर घाटा बढ़ सकता है।फाइनेंस - आज मन तो होगा खरीदारी कर ली जाए पर इस दौरान बड़े खर्च को टालें और उधारी लेने देने से दूरी रखें।लव लाइफ - पूर्णिमा के प्रभाव से आज प्रेम का लगाव बढ़ने वाला जिनका विवाह नहीं हुआ है वह लोग आज किसी पुराने संबंध से दोबारा जुड़ सकते हैं।हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाला है आज के दिन शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताना लाभदायक होगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - सिंदूरीउपाय - दूध चावल का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - वैशाख पूर्णिमा के प्रभाव से दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है। शाम के समय बाहरी गतिविधियों के चलते नए लोगों से मुलाकात या किसी पुराने मित्र से बातचीत होने के योग हैं, जो मन को प्रसन्न करेंगे।नेगटिव - भद्रा काल के कारण भावनाओं के ज्वार बने रहने वाले हैं। मन थोड़ा विचलित रह सकता है ऐसे में घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना अच्छा होगा।करियर - ऑफिस में नए विचार पर काम करने का मौका मिल सकता है और आपकी बातों को महत्व मिलेगा। काम की तलाश के लिए दिन अच्छा है भद्रा काल के चलते अपेक्षित परिणाम थोड़े धीमे मिल सकते हैं पर फिर भी प्रयास जारी रखें।फाइनेंस - दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है वैशाख पूर्णिमा के कारण धार्मिक या जरूरी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में समय देना जरूरी है, इससे भावनात्मक दूरी कम होगी। वैशाख पूर्णिमा के प्रभाव से नए रिश्ते की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल है।हेल्थ - एलर्जी जैसी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं भारी धूप से खुद को बचा के रखें।लकी नंबर - 4लकी कलर - सुरमईउपाय - चंद्रमा का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें – आज का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन थोड़ा धीमा रह सकता है, लेकिन वैशाख पूर्णिमा का प्रभाव आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की प्रेरणा देगा। घर के किसी सदस्य की मदद से आपको मानसिक राहत और सुकून मिलेगा।नेगेटिव - भद्रा काल के कारण कुछ योजनाएं आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं चल पाएंगी इससे कुछ चिंता हो सकती है।करियर - काम में ध्यान भटक सकता है और अधिकारी आपकी लापरवाही पकड़ सकते हैं। भद्रा काल के दौरान पुराने अटके कामों को पूरा करना बेहतर रहेगा। जरूरी मीटिंग या कॉल मिस करने से बचें।फाइनेंस - वैशाख पूर्णिमा के चलते परिवार या बच्चों की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है धन को संभाल कर रखें।लव लाइफ - प्रेम में पुरानी बातों को दोहराने से बचें और नए नजरिए से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।हेल्थ - भद्रा काल के प्रभाव से ऊर्जा में कमी आ सकती है संतुलित पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन करना अच्छा है।लकी नंबर - 8लकी कलर - सिंदूरीउपाय - दूध और चावल का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - वैशाख पूर्णिमा का दिन आपके लिए नए लोग और खुशियां लेकर आ सकता है। दिन आपके व्यवहार को आकर्षक बनाने वाला होगा। शाम के समय किसी खास व्यक्ति से बातचीत मन को सुकून दे सकती है।नेगेटिव - दिन में भागदौड़ रहेगी एक साथ काम बढ़ने से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। भद्रा काल के दौरान घर के माहौल में भी हल्की बहस या असहमति की स्थिति बन सकती है।करियर - भद्रा काल में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा, नहीं तो छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। काम के क्षेत्र में कुछ नया करने की सोच बन सकती है। पुराने रुके हुए कामों को निपटाने के लिए समय अनुकूल है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में कोई पुराना निवेश आज फायदा दे सकता है। वैशाख पूर्णिमा के चलते धन को सही दिशा में लगाने की सोच विकसित होगी।लव लाइफ - प्रेम को हल्का और खुशहाल बनाए रखेगा हर बात को मजाक में लेना सही नहीं होगा। दिल की बातें खुलकर साझा करने से रिश्ता मजबूत होगा।हेल्थ - भद्रा काल के समय छोटी परेशानियां उभर सकती हैं। बस खानपान और मौसम के बदलाव को नजरअंदाज न करें।लकी नंबर - 2लकी कलर - आसमानीउपाय - दूध चीनी मिलाकर चंद्रमा को अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज पूर्णिमा के कारण आप को घर में कुछ धार्मिक माहौल मिल सकता है। सामाजिक संपर्कों को मजबूत कर सकता है और कुछ नए लोगों से मुलाकात भी संभव है। नई शुरुआत या अवसर की ओर संकेत कर सकता है।नेगेटिव - आज कुछ लोग आपके आसपास दिखावे या स्वार्थ से जुड़े काम कर सकते हैं किसी पर तुरंत भरोसा करने से बचें।करियर - काम में आपकी मेहनत और समर्पण का अच्छा असर दिखा सकती है। कारोबार में आपके काम और फैसलों को लेने की स्थिति पर कुछ बहस होगी पर नियंत्रण बना रहता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और पूर्णिमा योग के कारण आय के नए स्रोत बनेंगे सुख बनेंगे।लव लाइफ - प्रेम जीवन में बातें बिगड़ें नहीं इसके लिए एक दूसरे पर भरोसे को कायम रखें। किसी बाहरी व्यक्ति या स्थिति के कारण हल्की परेशानी पैदा हो सकती है।हेल्थ - चंद्रमा का गोचर मानसिक संतुलन की ओर इशारा करता है तनाव से बचना जरूरी है। दिनचर्या नियमित रखें समय पर भोजन करें।लकी नंबर - 5लकी कलर - सिल्वरउपाय - गरीबों को चावल दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मीन राशिफल