आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए दिन के समय कुछ कामों में आने वाली है तेजी घर परिवार में अपनों के साथ होगा किसी मांगलिक कामों में शामिल होने का शुभ समय। करियर - काम के लिहाज से दिन रहेगा आप के लिए अनुकूल कारोबार में आज के दिन कुछ अच्छे न कुछ बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। इस समय नौकरी में नए लोगों के साथ मिलकर काम करने का मिल सकता है म्मौका। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो इस समय कुछ अच्छे लाभ के मौके या किसी से मदद की उम्मीद का रंग भी रहेगा अनुकूल। लव लाइफ - दिल के रिश्ते का रंग आज के दिन रहेगा काफी खास, कुछ आयोजन आज दिलों को जोड़ने वाले हो सकते हैं। हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज के दिन की स्थिति होने वाली है काफी स्पेशल इस समय आप खुद को काफी स्फूर्ति दायक महसूस कर पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : आज के दिन वृषभ राशि वालों के लिए अपने कामों को करने के साथ-साथ दूसरों के कामों को निपटाने की जिम्मेदारी भी पड़ सकती है जिसे काफी अच्छे से निभाएंगे। इस समय घर परिवार की भाग दौड़ के लिए आपको थोड़ा अधिक समय चाहिए होगा।करियर - नौकरी में आज के दिन की स्थिति आपको देगी कुछ अच्छे और बड़े मुनाफे का संकेत इस दौरान अपने साथ में काम कर रहे लोगों की ओर से आपको मिल सकती है अतिरिक्त मदद कारोबार के क्षेत्र में आज का दिन होने वाला है तेजी और बदलाव से भरा। फाइनेंस - पैसों की अगर बात की जाए तो आज स्त्री पक्ष की ओर सबसे मिल सकता है कुछ लाभ। इसके अलावा कुछ लग्जरी चीजों की खरीदारी पर होगी धन की खपत। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज आपके लिए दिन है बेहतर, आज दोस्तों के साथ अपने दिल की बातें तो शेयर होंगी ही होगी साथ ही कोई अजनबी आपके करीब आ सकता है।हेल्थ - सेहत रहेगी कंट्रोल में बस इस समय भागमभाग ही थकान को बढ़ा सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा की स्थिति फैमिली और खुद के बारे में अधिक सोच विचार की ओर बढ़ावा देने वाली है इस दौरान घर पर किसी मेहमान के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपकी बातें बनी रहेगी।करियर - नौकरी के सिलसिले में कुछ यात्रा का संयोग तो बनता है ही है साथ ही इस समय जिन्हें काम की तलाश थी उन्हें काम भी मिल सकता है। कारोबारी के लिए आज का दिन काम को अच्छे परिणाम देने की ओर ले जाने वाला है। जो लोग हेल्थ और ट्रैवल से जुड़े हैं उन्हें आज बेहतर मौके मिलेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात करें तो आज के दिन मिला-जुला रह सकता है कुछ प्राप्ति के साथ कुछ खर्च भी बनेंगे।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में दिन आपके लिए रहेगा काफी अच्छा इस समय आप दांपत्य जीवन में अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पलों को बिताएंगे।हेल्थ - स्थिति आज रहने वाली है अच्छी खानपान में लापरवाही ही दिक्कत देगी अन्यथा स्थिति आपको मजबूती देने वाली है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा कुछ मस्ती वाला तो कुछ इमोशनल बातों से प्रभावित होने वाला क्योंकि आज के दिन आपकी राशि स्वामी की स्थिति आप पर ही अपना सबसे गहरा असर डालेगी इसलिए घर में होने वाले किसी भी फैसले में सोच विचार से आगे बढ़े।करियर - नौकरी में लगे हुए लोगों के लिए आज अपने पुराने कामों को अच्छे से पूरा करने की परिस्थितियों अनुकूल रहेगी, इस समय कारोबार में आप कुछ नई चीजों को जोड़ने का काम कर सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग पार्टनरशिप में है उनके लिए समय बेहतर है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज आप कुछ खर्चीले तो रह सकते हैं लेकिन इस समय किसी तरह के लाभ का अच्छा संकेत भी बनता है। लव लाइफ - आज आप ज्यादा ही इमोशनल रहने वाले हैं और इस बात को लेकर आपका पार्टनर थोड़ा सा नाराजगी भी जाता सकता है। इसलिए अपने इमोशंस को कंट्रोल में रखते हुए ही बात करें।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है लेकिन इन सब के बावजूद इस समय सिर दर्द या फिर आंखों से संबंधित परेशानी उभर सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर कुछ विशेष फल देने वाला है ऐसे में आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं कुछ अचानक से होने वाली यात्राओं का सहयोग भी बनता है। घर पर अपने बड़ों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की आवश्यकता होगी। करियर - कामकाज की अगर बात करें तो आज के दिन जितना हो सके अपने हर काम को खुद से करने की कोशिश करें दूसरों पर काम सपने से आपके काम में ही देरी होगी, जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में वर्क करते हैं या फिर किसी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में लगे हैं उनके लिए दिन अच्छा है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज का दिन खर्च को बढ़ाने वाला है, इस समय सेहत या फिर किसी महंगी वस्तु की खरीदारी में पैसे लगा सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में आज पुरानी यादें आपके दिल के तारों को छेड़ने वाली हैं किसी दूरस्थ व्यक्ति से प्यार भरी बातें भी होने के संकेत हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर दिखाई देता है चोट लगने या दुर्घटना का प्रभाव बन सकता हैविस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भावनाओं और कल्पनाशील सोच के साथ जीने के मौके दे सकता है। दिन का प्रभाव आपको दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझने में मदद करेगा। आज आप अपने भीतर की आवाज़ को सुनने की कोशिश करेंगे और यही आपको सही दिशा दिखा सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज रचनात्मकता आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगी। जो लोग कला, लेखन, डिजाइन, मीडिया या काउंसलिंग से जुड़े हैं, उनके लिए दिन खास रह सकता है। ऑफिस में कोई नया आइडिया या अलग सोच आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। व्यापार में आज भावनाओं के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना जरूरी होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। अचानक धन लाभ की संभावना बन सकती है, लेकिन साथ ही खर्च भी सामने आ सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मन बनेगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक गहराई रहेगी। पार्टनर के साथ दिल की बात साझा करने का अच्छा समय है। अविवाहित लोगों को कोई खास व्यक्ति आकर्षित कर सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज आराम और मानसिक शांति जरूरी होगी। नींद पूरी न होने या तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। ध्यान, संगीत या प्रकृति के बीच समय बिताना लाभ देगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए आज फैमली को लेकर चिंता रहेगी तो साथ ही कुछ इमोशनल बातें भी आप को प्रभावित कर सकती हैं। भाई बहनों या घर के बड़ों से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाते नजर आएंगे। किसी करीबी से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है।करियर - कामकाज में मेहनत का दिन है इसलिए आज धैर्य रखना जरूरी है। किसी सहकर्मी के कारण काम की गति धीमी हो सकती है पर ऐसे में परेशान न हों और स्थिति को संभालते हुए काम करें। फाइनेंस - धन के मामले में आज संतुलन बनाए रखें और इस समय आपको किसी किए हुए काम का भुगतान जल्द से जल्द मिल सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज आपको अपने पार्टनर के काम के चलते मिलने का समय कम ही मिल ही पाए लेकिन भावनाओं की गहराई बढ़ेगी। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस इस दौरान काम के तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम कर लेना बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के सहयोग से आगे बढ़ता दिखाई देगा। कुछ बातों में आपको वरिष्ठ लोगों का सहयोग बहुत काम आ सकता है। निजी मामलों पर ध्यान दें क्योंकि कुछ छुपी हुई बातें सामने आ सकती हैं जिससे मन थोड़ा असमंजस में रहेगा।करियर - कामकाज में आज गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है, ऑफिस में किसी से भी अपनी योजनाएं साझा करने से बचें। रिसर्च या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है इस समय पर आप अपने लिए कुछ धन को व्यय करने के साथ खरीदारी में भी पैसे लगा सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है इस समय किसी के साथ मुलाकात मन को खुशी देने वाली होगी।हेल्थ - सेहत के लिहाज से ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है अधिक क्रोध या जिद से बचें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक और संपर्कों को बढ़ाने वाला रहेगा। घरेलू जीवन में भी आप अपनी पसंद या ना पसंद को लेकर कुछ ज्यादा ही उग्र रवैया अपना सकते हैं। नए लोगों से जुड़ने का अवसर तो मिलेगा ही साथ ही कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं।करियर - आज के दिन कामकाज के मामले में लोगों के साथ मिलकर किए गए कामों में सफलता मिल सकती है। ट्रैवल, सेल्स या मार्केटिंग के कामों में नए स्कोप दिखाई दे सकते हैं और नए लोगों को इसमें काम जल्द ही मिल भी सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा, किसी मित्र की सलाह से आर्थिक लाभ हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज उत्साह और रोमांस बना रह सकता है इस दौरान अचानक से कुछ लोगों का जीवन में आना बदल सकता है विचारों का स्तर, रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं।हेल्थ - सेहत पर आज के दिन लगातार ध्यान बनाए रखने की जरूरत होगी इस समय हाथ पैरों में दर्द के चलते परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला रह सकता है। अपनों के साथ सोच विचार और भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिए कुछ उत्साहित भी दिखाई देंगे। मुश्किलों का समाधान निकलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।करियर - कामकाज के क्षेत्र में आज आपको अपनी समझदारी और अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा वैसे कुछ कारणों से कार्यभार अधिक रह सकता है पर फिर भी टाइम का प्रबंधन बहुत जरूरी रहेगा। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें नहीं तो छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप ले सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है, रुका हुआ पैसा वापस आने के संकेत हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज स्थिरता रह सकती है, पार्टनर के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा हो सकती है जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। हेल्थ - सेहत के मामले में थकान और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल करने से बचें और पर्याप्त आराम करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए घरेलू जीवन में काम करने की क्षमता को मजबूत करने वाला समय रह सकता है। आज आप अपनी बात खुलकर रख पाएंगे और लोग आपकी बातों से प्रभावित भी होंगे। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उनके लिए दिन खास साबित हो सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने या प्रमोशन से जुड़ी चर्चा भी हो सकती है। बिजनेस करने वालों को सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज का दिन संतुलित रहेगा वैसे किसी बड़े खर्च की योजना बन सकती है इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने परिचित से दोबारा संपर्क बनने के संकेत हैं।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस इस समय कमर, घुटनों या जोड़ों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन काम काज और घर पर अपनों की जिम्मेदारियों पर अधिक लगा रह सकता है। काम का दबाव अधिक रहने से खुद को भी ध्यान कम ही दे पाएंगे। इस समय भाई बहनों की मदद राहत देने वाली है।करियर - नौकरीपेशा लोगों के लिए आज मेहनत रंग लाएगी। उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। बिजनेस में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है पर छोटी दूरी की यात्रा या किसी जरूरी काम के चलते पैसों का खर्च हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। विवाहित लोगों के लिए दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में कमर या घुटनों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, लापरवाही न करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल