आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन रवि योग आप को कुछ कामों में सफलता दिला सकता है और बड़ों का सहयोग दिलवा सकता है। आपके काम करने के तरीके में तेजी और गुणवत्ता भी अच्छी दिखाई देगी। नेगेटिव - आज के दिन शनि का असर कुछ मामलों में उतार-चढ़ाव या मानसिक दबाव दे सकता है इसलिए बिना सोचे कोई बड़ा कदम उठाने से बचें।करियर - कामकाज में आपकी मेहनत का अनुकूल असर देखने को मिल सकता है। काम की बातों को अपने अधिकारियों के साथ साझा करेंगे और उनसे सहमति भी प्राप्त कर पाएंगे। व्यापार में सुबह के बाद गति बढ़ने के संकेत हैं और काम आगे बढ़ता नजर आएगा।फाइनेंस - बैंक या कुछ पैसों से जुड़े कामों में भागदौड़ रह सकती है। बड़े लोगों या वरिष्ठ संपर्क से कुछ लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ - आज किसी नए संपर्क के साथ समझ बढ़ने की संभावना है। किसी मित्र से मुलाकात या बातचीत के दौरान दिल की बातें साझा हो सकती हैं, जिससे संबंध सहज महसूस होगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस समय हाथ पैरों में कुछ दर्द की स्थिति महसूस हो सकता है। खुद को आराम देने के लिए समय निकालें।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - भगवान शिव को लाल फूल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग के असर से आपकी राशि में आज के दिन ग्रह की स्थिति कुछ तेजी देने वाली है। अपनों के साथ समय बिताने की इच्छा बढ़ेगी और घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ बातों का मौका मिलेगा। नेगेटिव - शनि का चंद्रमा पर दृष्टि प्रभाव आपको कुछ कामों में उलझन या दोबारा सोचने की स्थिति बना सकता है। ऐसे में बिना योजना के आगे बढ़ने से बचें।करियर - काम को लेकर आज कोई नई चुनौती सामने आ सकती है। मेहनत और धैर्य से स्थिति को संभालना होगा। अगर किसी नए सौदे पर काम कर रहे हैं तो उसकी योजना को दोबारा जांचना जरूरी रहेगा, किसी गलती की संभावना न रहे। फाइनेंस -लॉटरी या सट्टे जैसी गतिविधियों में नुकसान भी हो सकता है। समझदारी से खर्च और बचत पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और अगर कोई बात नहीं सुलझ रही है तो शांति से उसे गुजर जाने दीजिए।हेल्थ - सेहत सामान्य से बेहतर रह सकती है, परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा ध्यान रख सकते हैं इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान विष्णु को फूल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - साध्य योग के प्रभाव से आप अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे और बिना जल्दबाजी के काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त या परिचित की मदद से कोई जरूरी काम आसानी से पूरा हो सकता है।नेगेटिव - शनि का प्रभाव कुछ बातों को भूलने की स्थिति पैदा कर सकता है। जरूरी चीजें इधर-उधर रखने या किसी बात को मिस करने की संभावना है।करियर - रवि योग की शुभता से कामकाज में आज आपकी सोच स्थिर और गंभीर रहेगी। अपने टारगेट पर ध्यान देने से काम आगे बढ़ेगा। दिन के बीच में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति आ सकती है, लेकिन आप समझदारी से उसे संभाल लेंगे। फाइनेंस - बचत से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है इस दौरान आने वाले दिनों को ध्यान में रखकर व्यय की योजना बने तो अच्छा होगा। लव लाइफ - प्यार में आज थोड़ा दूरी या गलतफहमी जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। बातचीत में कोमलता बनाए रखें और सामने वाले की बात को समझने की कोशिश करें प्रेम बना रहेगा। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है मौसम के असर के कारण हल्का सिरदर्द या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - भगवान शिव को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज आपके राशि स्वामी चंद्रमा का धनु राशि में गोचर आपको घर और प्यार में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। साध्य योग के प्रभाव से घर के लोगों के साथ घूमने फिरने की योजनाएं बनाएंगे।नेगेटिव - आप के लिए राशि स्वामी का छठे घर में होना थोड़ी व्यस्तता या असंतुलन दे सकता है। इस दौरान किसी भी योजना में देरी या रुकावट की स्थिति बन सकती है।करियर - नौकरी या कामकाज में आज व्यस्तता अधिक रह सकती है और इस कारण से अपने लिए समय निकालना कठिन होगा। आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान न दे पाएं या किसी दूसरे के कारण मुश्किल में भी फंस सकते हैं थोड़ा अधिक सजगता को बनाए रखें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में थोड़ी अड़चन महसूस हो सकती है। किसी योजना को आगे बढ़ाने में धन की कमी बाधा बन सकती है और जरूरत पड़ने पर अस्थायी रूप से उधार लेने की स्थिति भी बन सकती है।लव लाइफ - प्यार में आज समझ बढ़ाने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात दिलचस्प अनुभव दे सकती है और बातचीत से स्थिति सहज बनेगी।हेल्थ - सेहत को लेकर जागरूक रहें क्योंकि आज के दिन कोई व्यर्थ की लड़ाई या चोट लगने की संभना बनी हुई है।लकी नंबर - 7लकी कलर - बैंगनीउपाय - भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन रवि योग की शुभता के कारण घर के कामों में अपनों का साथ मिलेगा। बच्चे आज आप को कुछ खुशी दे पाएंगे। आप इस दौरान कुछ ऐसे काम कर सकते हैं जिनकी वजह से आप के लिए अवसर खुद न खुद सामने होंगे। नेगेटिव - शनि का असर कुछ फैसलों में असमंजस ज्यादा ही दे सकता है अपनों को कुछ बातें न बताना चाहें ऐसे में वो आपसे दूरी भी बना सकते हैं। संयम के साथ परिस्थितियों के साफ होने का इंतजार करें।करियर - कामकाज या व्यवसाय में आज किसी कानूनी या तकनीकी मामले में सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। कारोबार में आगे चलकर चीजें बेहतर परिणाम भी दिला सकती हैं। किसी और पर पूरी तरह निर्भर रहने से बचें और अपने काम खुद संभालने की कोशिश करें।फाइनेंस - रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है। किसी के माध्यम से लाभ मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा।लव लाइफ - प्यार में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना जरूरी होगा दांपत्य जीवन में आप को लेकर ही कोई फैसला करना आप के लिए बेहतर होगा। हेल्थ - सेहत को लेकर सतर्क रहें। खासकर जिन्हें हाई बीपी या शुगर की समस्या है, दवाइयों का ध्यान रखना जरूरी होगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - सी ग्रीनउपाय - भगवान को खीर अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग के प्रभाव से घर में कुछ नया करने की इच्छा जाग सकती है। रोजमर्रा के कामों से हटकर अलग करने के चलते खरीदारी या फिर घूमने के लिए कहीं लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। नेगेटिव - कुछ बातों के चलते मन बदल सकता है इसलिए किसी भी बात को अंतिम रूप देने से पहले थोड़ा ठहर कर देखना आपके लिए बेहतर रहेगा नहीं तो मुश्किल बढ़ सकती है।करियर - नौकरी में आज के दिन टेक्नोलॉजी या ऑनलाइन काम की अधिकता बनी रहने वाली है। बाहर के कामों में लगे लोग जैसे क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं उनके लिए आज लाभ का मौका है मान सम्मान भी मिल सकता है। बस काम को अधूरा छोड़ने से बचना जरूरी होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज कोई नया रास्ता नजर आ सकता है, पर फिर भी कोई वस्तु की खरीदारी या बड़ी बचत करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा।लव लाइफ - अपनों से बातचीत या मुलाकात आपको अंदर से खुश कर सकती है। किसी की बात को ज्यादा खींचने से बचना जरूरी रहेगा तभी प्रेम आगे बढ़ पाएगा।हेल्थ - आज काम में स्क्रीन टाइम कम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और इसके अलावा शाम के समय की सैर भी जरूर करें फायदा होगा।लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - तुलसी पर दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग का असर आपके लिए सुकून भरे पलों के साथ आगे बढ़ सकता है। अपने पसंदीदा कामों में समय बिताना चाहेंगे और घर का माहौल भी आपको अच्छा महसूस कराएगा।नेगेटिव - चंद्रमा पर शनि का असर किसी के साथ विवाद दे सकता है, कानूनी मामलों में समझदारी से फैसला लें क्योंकि इस दौरान भूल बड़ी मुश्किल दे सकती है।करियर - कामकाज में आज थोड़ा ध्यान लगाने की जरूरत होगी। अधिकारी आप के काम को बीच बीच में देखने भी आ सकते हैं इसलिए कोई भी गलती आप को परेशानी दे सकती है। इस समय व्यवसाय में शुरुआत कुछ कमजोर लग सकती है पर जल्दी ही तेजी भी आएगी।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज सामान्य स्थिति बनी रहने वाली है भाई बंधुओं की ओर से आर्थिक मदद भी मिल सकती है।लव लाइफ - आज रिश्तों में किसी का अचानक से आ जाना परेशानी की स्थिति देगा पर ये बातें आप के प्रेम को कम नहीं कर पाएंगी।हेल्थ - सेहत के मामले में आज ज्यादा चिंता की बात नहीं है बस अच्छे खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - इलायची का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - साध्य योग से आप के काम भी सधेंगे, इससे घर हो या बाहर की बातें आपको अपने कामों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का मौका भी मिलेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगानेगेटिव - आज कुछ बातों को लेकर अपनों से भी झगड़ सकते हैं या उनकी बातों से सहमति न बन पाए। ऐसे में समय भी खराब हो सकता है।करियर - नौकरी में आज मेहनत का पूरा असर दिखेगा, दिन की शुरुआत में कुछ काम अटक सकते हैं पर दोपहर के बाद से चीजें आपकी कोशिशों से लाइन पर आने लगेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं उन्हें थोड़ा अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।फाइनेंस - साध्य योग के कारण पैसों के मामले में आज संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा पर शायद बच्चों या अपने किसी के लिए कोई अचानक खर्च सामने आ सकता है। लव लाइफ - आज रिश्तों में थोड़ी नोकझोंक के बाद भी अपनापन बना रहेगा, अगर आप बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेंगे तो दिन अच्छा निकल सकता है और सामने वाले के साथ समय भी अच्छा बीतेगा।हेल्थ - आज पैरों में थकान या दर्द जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। खुद को आराम देना जरूरी रहेगा और ज्यादा कामों से बचना बेहतर होगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - सूरमयीउपाय - काले तिल का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग आप को आज यात्रा के अलावा कुछ कामों के पूरे होने का मौका देगा। सामाजिक स्थिति में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने का मौका लेकर आएगा और आप जहां भी जाएंगे वहां अपने व्यवहार से माहौल को हल्का और सहज बना पाएंगे।नेगेटिव - आज कुछ मामलों में निर्णय लेने में देरी हो सकती है और आप किसी बात को लेकर ज्यादा सोच में पड़ सकते हैं, जिससे अवसर हाथ से निकलने जैसा महसूस हो सकता है।करियर - कामकाज में आज आपकी बातचीत और समझदारी काम कर सकती है। आप नेतृत्व में काम कर पाएंगे और ऐसे में आप की प्रतिभा भी दूसरों के सामने होंगी। मीटिंग या चर्चा आपके पक्ष में जा सकती है और नए अवसर की शुरुआत भी हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज मिलाजुला दिन है धन लाभ हो पर वो आपके बहुत काम न भी आ पाए। लव लाइफ - आप अपने साथी के साथ किसी धार्मिक स्थल या कहीं घूमने फिरने की जगह पर जा कर समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे, छोटी बातों में खुशी ढूंढने से दिन और भी अच्छा बन सकता है।हेल्थ - आज सेहत सामान्य रहेगी लेकिन दिनभर की भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - गुलाबीउपाय - मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए मजबूत फैसलों और अपनों के साथ काम करने का रहेगा। साध्य योग के कारण छात्र अपनी परीक्षा में कुछ अच्छी स्थिति को भी देख सकते हैं।नेगेटिव - आज शनि के प्रभाव से आप दूसरों की बातों को जल्दी दिल पर ले सकते हैं इससे मन भारी महसूस हो सकता है। बेहतर होगा कि चीजों को समय पर छोड़ देना चाहिए।करियर - कामकाज के क्षेत्र में आज आपको अपने तरीके से आगे बढ़ना चाहेंगे। किसी और पर निर्भर रहने से काम में देरी हो सकती है, वहीं ऑफिस में आपकी मेहनत लोगों के सामने आएगी और आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज कोई पुराना रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है और किसी माध्यम से लाभ मिलने के संकेत भी बन रहे हैं।लव लाइफ - आज प्रेम में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है अगर आप अपने मन की बात खुलकर कहेंगे तो सामने वाला भी आपको बेहतर तरीके से समझ पाएगा।हेल्थ - आज काम की अधिकता हो या अपनों की बातें ये सभी कुछ आप को उदास कर सकता है मन को मजबूत रखें तभी सेहत आपके पक्ष में रहेगी।लकी नंबर - 9लकी कलर - मरूनउपाय - शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग का असर आपके लिए नवीन स्थानों या नए अनुभवों से जुड़ा हो सकता है। किसी यात्रा या बाहर के काम में व्यस्त रह सकते हैं और वहां से आपको कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं जो दोस्तों को बनाएंगे।नेगेटिव - आज किसी भी काम में बिना पूरी जानकारी के आगे बढ़ना ठीक नहीं रहेगा। साथ ही किसी की बातों पर तुरंत भरोसा करने से बचना बेहतर होगा।करियर - काम के मामले में काफी व्यस्तता रह सकते हैं साध्य योग की शुभता आप को एक साथ कई कामों को संभालने के अवसर दे सकती है। नया अवसर भी सामने आ सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज यात्रा या बाहर के कामों में खर्च बढ़ सकता है, योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।लव लाइफ - आज रिश्तों में हल्की दूरी के बाद भी बातचीत का सिलसिला बना रह सकता है और अगर आप समय निकालकर बात करेंगे तो रिश्ते में फिर से अपनापन महसूस हो सकता है।हेल्थ - काम की अधिकता के चलते कमर और पैरों में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - जामुनीउपाय - बड़ के पेड़ को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग और ग्रहों का प्रभाव घर पर काम को अधिक देने वाला किसी के साथ आप कुछ बाहरी कामों को तो करने निकल पड़ेंगे पर ध्यान रहे की आप की व्यस्तता का असर बच्चों या घर के लोगों पर न पड़े। नेगेटिव - किसी जरूरी काम में आप ज्यादा ही फंसे हुए रह सकते हैं साथ ही बच्चों से जुड़ी पढ़ाई या जिम्मेदारियों में थोड़ी भागदौड़ रह सकती हैकरियर - साध्य योग का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा इस समय कारोबार में अच्छी स्थिति देख सकते हैं। आप योजना बनाते हुए बेहतर तरीके से काम करने की कोशिश करना चाहेंगे। फाइनेंस - अनावश्यक खरीदारी या ऑनलाइन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात करें तो जीवन साथी आप से कुछ समय की मांग करने वाला है ऐसे में उनकी बातों पर ध्यान दें।हेल्थ पेट से जुड़ी समस्या जैसे गैस या अपच परेशान कर सकती है भारी भोजन से बचें और हल्का आहार लें।लकी नंबर - 3लकी कलर - केसरियाउपाय - ललिता स्त्रोत करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मीन राशिफल