आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जो आप को कुछ शांति अनुकूलता देने वाला है। सिद्ध योग का प्रभाव भी आप को कुछ धार्मिक कामों या बातों में शामिल होने का अवसर भी देगा।नेगेटिव - आज दोपहर तक गंडमूल का असर कुछ बातों में विलंब देगा पर जैसे ही स्थिति बदलेगी आप की ये परेशानी भी खुद ब खुद हल हो जाएगी और काम बनने लगेंगे।करियर - कामकाज के मामले में दिन अनुकूल होगा साथ में लोगों की ओर से मदद भी मिलेगी। काम को आगे बढ़ाने या करने के लिए अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने साथ काम कर रहे लोगों के साथ कुछ नया सीखने का मौका भी होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन अनुकूल रहेगा घर से जुड़े सुधार या किसी धार्मिक कार्य में पैसा लग सकता है पर ये बोझ नहीं होगा।लव लाइफ - आज का दिन अपने जीवन साथी के साथ अच्छे से बिता पाएंगे उनकी ओर से प्रेम सहयोग आप के दिन को बनाने का काम करेगा।हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। कमर या नसों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आराम करें, हल्का व्यायाम अपनाएं और खानपान संतुलित रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - आसमानीउपाय - तुलसी की पूजा करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज घर पर लोगों का आना हो सकता है या फिर आप को अचानक से कहीं जाने को मिल सकता है। चीजें कुछ हलचल से प्रभावित भी होंगी। आप की गुढ़ जानकारी या काम की शुरुआत के लिए नवीन जानकारी मिल सकती है।नेगेटिव - आज आपके लिए अष्टम चंद्रमा की स्थिति बन रही है तो जरूरी है कि हर काम को ध्यान पूर्वक करना जरूरी है क्योंकि ये बातें लंबा असर डालने वाली हैं।करियर - कामकाज में आज कई लोगों की मदद से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे पर ध्यान रखें की हर काम को हामी न भरें समय लें फिर चाहे देर हो पर समय जरूर लें। नौकरी की तलाश में हैं तो प्रयास तेज रखें।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन घाटे या कुछ हेरफेर की स्थिति बन रही है अगर कोई लेन-देन कर रहे हैं तो सावधानी जरूरी है।लव लाइफ - बातचीत में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। आपकी किसी बात को गलत समझा जा सकता है, मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। हेल्थ - सेहत सामान्य ही रहने वाली है बाहरी मौसम के चलते शरीर पर निशान होना या शरीर में घबराहट बढ़ने की स्थिति पैदा हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - तुलसी में जल अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - सिद्ध योग का प्रभाव दिन को संभालने की क्षमता देगा, घर पर कामों में सहजता महसूस होगी और किसी न किसी की मदद भी मिलेगी। घर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं सजावट को लेकर किसी की योजना के साथ जुड़ सकते हैं।नेगेटिव - कुछ मूल का असर भी रहेगा आज भी जो आपको घर से बाहर रहने और अलग-अलग कामों में व्यस्त रख सकता है। थकान बढ़ने से मन भी परेशान हो सकता है।करियर - कार्य स्थल पर साझेदारी से जुड़े काम अच्छे तो हैं पर इसमें भी कुछ मतभेद रह सकते हैं। हल्के-फुल्के अंदाज और दिलचस्प बातचीत से कारोबार में इन बातों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।फाइनेंस - किसी भी जोखिम भरे विकल्प जैसे लॉटरी या सट्टा से दूरी बनाए रखें वरना नुकसान हो सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में सोशल लाइफ में सक्रियता बढ़ेगी और कुछ नए संपर्क बन सकते हैं।हेल्थ - सेहत पर रहेगा बाहरी चीजों का असर इसलिए दौड़ धूप करते हुए मौसम का रखें ख्याल शरीर पर पड़ सकता गर्मी का प्रभाव।लकी नंबर - 8लकी कलर - तांबाईउपाय - दुर्गा जी की पूजा करें।अभी जानें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन ग्रह गोचर आपको लोगों के साथ व्यवहार को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता देगा। सिद्ध योग का प्रभाव आपके कामों में आगे रखेगा। घर पर बच्चों की बातें समझना उन्हें समझाना लंबी बातचीत को दिखाता है।नेगेटिव - दोपहर तक गंडमूल का असर जल्दबाजी या उलझन की स्थिति बना सकता है इसलिए घर के कामों को आराम से करें और हड़बड़ी से बचें।करियर - कामकाज में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। हर काम को ध्यान से करे और कानूनी बातों का ध्यान रखें। अगर किसी रिपोर्ट या जरूरी काम पर काम कर रहे हैं तो बारीकी से जांच करना जरूरी रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को देखते हुए बचत को बना के रखना जरूरी होगा। इस समय बेकार की चीजों पर पैसा लगाने से खुद को रोकें।लव लाइफ - आज अविवाहित लोगों के लिए कोई नया रिश्ता या बातचीत की शुरुआत का संकेत मिल सकता है। प्यार के मामले में चीजें कुछ अनबन रहने वाली हैं जिस पर अधिक ध्यान देना होगा।हेल्थ - मानसिक रूप से थोड़ी थकान या दबाव महसूस हो सकता है आप न चाहते हुए भी बेकार के कामों में खुद को थका सकते हैं।लकी नंबर - 7लकी कलर - हराउपाय - कार्तिकेय भगवान का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन सिद्ध योग के साथ ही गोचर का प्रभाव आप को कुछ करने की इच्छा देगा जिसमें आप रचनात्मक भी होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।नेगेटिव - गंडमूल का असर कुछ कामों में ज्यादा मेहनत करवाने वाला है। आप की बातों को अगर कोई नहीं सुने तो उस पर जल्द से प्रतिक्रिया देने से बचें।करियर - कामकाज में आज आपको नए मौके मिल सकते हैं अगर किसी नए काम से जुड़ना है या शुरुआत करनी है तो आज अच्छे मौके होंगे सामने। जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं उनके लिए दिन काफी मौके लाने वाला है।फाइनेंस - आज माता पिता की ओर से बच्चों को अच्छी पॉकेट मनी भी मिल सकती है। घूमने फिरने पर भी आज कुछ पैसे लगने वाले हैं।लव लाइफ - प्यार के लिए सिद्ध योग देने वाला है शुभता तो किसी को अपने मन की बात कहने के लिए भी आप के पास अच्छा समय रहने वाला है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य होगी बच्चों की सेहत की चिंता या उनके खानपान की आदतों के कारण चिंता रह सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - लालउपाय - शिवलिंग पर जल अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा का गोचर और सिद्ध योग से आप परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए काम की साबित हो सकती है।नेगेटिव - गंडमूल का असर मन को थोड़ा अस्थिर रख सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में पुरानी बातों को लेकर हल्की उदासी महसूस हो सकती है इसलिए अपने विचारों को ज्यादा भटकने न दें।करियर - सिद्ध योग के प्रभाव से जो लोग घर पर रह कर काम करते हैं उनके लिए काफी अच्छे मौके हौंगे। दूसरी ओर अपना कारोबार कर रहे लोग भी आज के दिन काम में तेजी से कुछ मुनाफा भी देख पाएंगे।फाइनेंस - अपनी बचत पर ध्यान देना बेहतर रहेगा पढ़ाई या घर से जुड़ी जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में रिश्तों में अपनापन आपके मन को मजबूत बनाएगा और आपकी स्थिति में सुधार ला सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण रहने वाली है बस जिनको एलर्जी की समस्या रहती है उन्हें अपना थोड़ा अधिक ख्याल रखना होगा।लकी नंबर - 11लकी कलर - नीलाउपाय - पीपल पर जल अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - सिद्ध योग का प्रभाव कई कामों को आगे बढ़ाने में सहायक रहेगा। घर पर माता-पिता की अगर डांट भी सुनेंगे तो वो भी आपके लिए फायदे का सौदा ही रहने वाली है।नेगेटिव - इस समय आप काम की अधिकता के चलते काफी घबरा भी सकते हैं जिससे चीजें शायद गलत हो जाएं ऐसे में खुद को शांत रखें आपको अपने प्रयासों का परिणाम देखने का मौका देगा।करियर - काम के मामले में दोस्त आज कुछ सहायक होंगे आप के विरोधी भी आप की प्रशंसा में आगे आ सकते हैं। इस समय नए लोग जुड़ने वाले हैं पर ध्यान रखें कि कार्य की गुणवत्ता में बदलाव न होने पाए।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में कहीं न कहीं से लाभ की प्राप्ति बनी रहेगी, अपने और दूसरों के खर्चों का वहन करने में सक्षम होंगे।लव लाइफ - आज के दिन आप को दिल की बात कहने का मौका मिलेगा और दोस्तों के साथ मस्ती भरा समय भी बीत सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी बस वाहन चलाते समय स्पीड को कंट्रोल में रखें ताकि कोई मुश्किल न होने पाए।लकी नंबर - 9लकी कलर - काई रंगउपाय - मीठे जल का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप के कुटुंब भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है ऐसे में घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं या आप घर पर बदलाव के मूड में रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ मस्ती का अवसर मिलेगा।नेगेटिव - आज के दिन दूसरों की बातें मन पर असर डाल सकती हैं और इस कारण किसी एक स्थान पर ध्यान न दे पाएं। इसका प्रभाव आप को कमजोर बना सकता है दूसरों की नजरों में।करियर - कारोबार की स्थिति सामान्य ही रहेगी इस दौरान कुछ नए काम भी मिलेंगे जिससे अचानक से काम की अधिकता भी देखने को मिल सकती है। सावधानी से ध्यान बना कर चीजों को करें। कुछ लोग आप को चुनौती देने वाले हैं तो तैयार रहें।फाइनेंस - आज घर के बड़ों से पैसों की मांग तो करने वाले हैं पर शायद बातें भी साथ में सुनने को मिलें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी है।लव लाइफ - आप का भरोसा आज कुछ कमजोर होगा पर इस दौरान साथी की ओर से मिलने वाला सहयोग मन को बदल कर रख देगा और एक बार फिर प्रेम गहराई लाएगा।हेल्थ - सेहत के मामले में गला और चेहरा प्रभावित हो सकता है इसलिए इस बात का ध्यान रखें।लकी नंबर - 5लकी कलर - सफेदउपाय - शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आप की राशि पर ही चंद्रमा का गोचर हो रहा है, अब मन उत्साहित होने के साथ साथ किसी न किसी काम में लगा रहेगा। माता के स्नेह और लगाव का रिश्ता मजबूत होगा।नेगेटिव -आज के दिन मन बेकार की बातों में भी लगा रह सकता है, किसी एक काम पर ध्यान लग पाना मुश्किल हो सकता है।करियर - सिद्ध योग का असर काम को स्थिरता देगा और आप को कुछ नया करने का जोश भी देगा। अचानक कोई सौदा भी कारोबार में मिल सकता है। नए काम करते समय हर चीज को ध्यान से पूरा करना जरूरी होगा ताकि कोई कमी न रह जाए।फाइनेंस - पैसों के मामले में किसी भी कागजी प्रक्रिया या लिखित समझौते को ध्यान से पढ़ें ताकि आगे चलकर परेशानी न हो।लव लाइफ - आज मन में हल्की झिझक या घबराहट रह सकती है इसलिए अपनी बात साफ तरीके से रखना बेहतर रहेगा। साथ में समय बिताने से स्थिति सहज हो सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन थोड़ा थकान भरा रह सकता है, बीच में आपको ऊर्जा भी महसूस होगी। लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - दुर्गा कवच का पाठ करें।अभी जानें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा का धनु राशि में गोचर आपको अपनी स्थिति को समझकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। सिद्ध योग का प्रभाव नई योजनाओं पर सोचने और उन्हें सही दिशा देने में मदद करेगा। घर के कामों में संतुलन बनाए रखते हुए आप कई चीजों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।नेगेटिव - गंडमूल का असर मानसिक बेचैनी या हल्की उलझन दे सकता है ऐसे में खुद को शांत रखना जरूरी होगा और तब किसी भी स्थिति में सही फैसले ले सकें।करियर - कामकाज में आपके प्रयास असर दिखाएंगे। आज कुछ नई बातें सीखने को मिल सकती हैं जो आगे चलकर आपके लिए काम आएंगी। आप व्यापार से जुड़े हैं तो यात्रा होगी लाभ भी बनेंगे बाहरी लोगों की मदद से।फाइनेंस - द्वादश भाव में बैठा चंद्रमा पैसों के व्यय को बढ़ा सकता है। धन अधिकतर जरूरी कामों पर ही लगने वाला है सेहत या फिर खान-पान के मामले में।लव लाइफ - आज का दिन साथ में समय बिताने और हल्के फुल्के पलों का आनंद लेने का रहेगा। किसी खास के साथ अच्छा समय बीत सकता है।हेल्थ - सेहत परेशानी दे सकती है भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है दिनभर में थोड़ा आराम जरूर करें।लकी नंबर - 9लकी कलर - आसमानीउपाय - गणेश स्त्रोत का पाठ करें।अभी जानें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - सिद्ध योग आप को लोगों के साथ जुड़ने और अपनी पहचान को बनाने का मौका देगा। अपने कामों को अलग नजरिए से देखने की समझ भी मिलेगी। पढ़ाई से जुड़े मामलों में बच्चे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मेहनत करते नजर आएंगे।नेगेटिव - दोपहर तक गंडमूल का असर कुछ कामों में देरी या मन में हल्की अस्थिरता ला सकता है ऐसे में जरूरी है कि जल्दबाजी से बचें और अपनी योजना पर टिके रहें।करियर - कामकाज में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी। किसी नए काम का मौका मिल सकता है और उसमें कुछ दोस्त भी आप की मदद कर सकते हैं। व्यापार में पुराने संपर्क से कोई अच्छा काम मिलने की संभावना है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है आज के दिन कोई लॉटरी या कहीं से अचानक से कुछ लाभ की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।लव लाइफ - आज साथ में समय बिताने और एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। बातचीत और व्यवहार में सहजता बनाए रखना रिश्ते को बेहतर बनाएगा।हेल्थ - सिद्ध योग का असर सेहत को अनुकूलता देगा पर खुद को भी बाहरी चीजों के झुकाव से बचाने की जरूरत होगी।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - गणेश जी को मोदक अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - सिद्ध योग का प्रभाव कुछ कामों में उम्मीद के अनुसार परिणाम दिला सकता है। परिवार और मित्रों का साथ आपको संभाले रखेगा और जरूरत के समय सहारा भी मिलेगा।नेगेटिव - कुछ कामों में लोगों की राय आप को उलझा सकती है, ज्यादा मेहनत की स्थिति के बावजूद आप को संतुष्टि कम मिल पाएगी।करियर - कामकाज में दिन सामान्य रहने वाला है, आप किसी बड़े काम पर ध्यान दे रहे हैं तो उसमें दूसरों का हस्तक्षेप भी परेशान कर सकता है। साथ काम करने वाले लोगों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है अपनी क्षमता के अनुसार ही खर्च करें। किसी मित्र के साथ पैसों को लेकर बातचीत भी हो सकती है।लव लाइफ - आज कुछ बातों को लेकर मन में असमंजस रह सकता है। बातचीत करते समय अपनी बात साफ और सरल तरीके से रखें।हेल्थ - सेहत को लेकर लापरवाही न करें इस समय आंखों में थकान या शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027