आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज आप चाहते हैं कि लोग आपकी बात समझें और आपकी मेहनत को सराहें। सामाजिक स्तर पर कहीं कुछ लोगों के साथ मेल जोल का सिलसिला बना रह सकता है। नेगेटिव - बात कहने का तरीका थोड़ा नरम रहे, वरना अनावश्यक तकरार हो सकती है। करियर - कार्यस्थल के माहौल में आप नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं बस ख्याल रखें कि सभी को साथ में लेकर चला जाए। काम के लिए दिन के दूसरे हिस्से में कोई सकारात्मक खबर या संदेश मिल सकता है।फाइनेंस - दिखावे या शौक में अधिक खर्च करने से बचें क्योंकि आज पैसे जेब में रुकने नहीं वाले हैं।लव लाइफ - आपसी संबंधों के लिए आज के दिन आप कुछ न कुछ उलझे रह सकते हैं। हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें अचानक ही परेशानी बढ़ सकती है।लकी नंबर - 3लकी रंग - श्वेत उपाय - धर्म स्थल पर दूध का दान करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - घर में लोगों का दखल आप को कुछ परेशान कर सकता है। परिवार में प्रेम एवं सहयोग की मांग आज ज्यादा बनी रह सकती है। नेगेटिव - अपने हक को लेकर ज्यादा दबाव में नहीं आएं चीजों को लेकर खुद को थोड़ा रिलैक्स में रखें।करियर- कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता और आत्मविश्वास साफ नजर आएगा। इस दौरान कोई प्रोजेक्ट चल रहा है तो उसमें आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। साथ में काम कर रहे लोग आज कुछ अलग मत भी रख सकते हैं। फाइनेंस- आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, दीर्घकालिक योजना बेहतर परिणाम दे सकती है।लव लाइफ - किसी प्रभावशाली या आत्मविश्वासी व्यक्ति से मुलाकात संभव है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रह सकती है बस इस समय अपने लोगों के लिए चिंता रह सकती है।लकी नंबर - 5लकी रंग - मेहंदी रंग उपाय - हल्दी का तिलक माथे पर करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन की स्थिति आप को एक साथ कई कामों में उलझा रख सकती है। भाई बहनों से कुछ मदद मांग सकते हैं। नेगेटिव - व्यर्थ की बातें परेशान कर सकती हैं इस समय मुश्किलें ज्यादा रह सकती हैं।करियर - कामकाज की स्थिति के के मामले में सहकर्मियों के साथ काम की अधिकता को मिलजुल कर काम करना होगा। व्यापार से जुड़े लोग यदि नई योजना शुरू करना चाहते हैं तो पहले पूरी जानकारी लें फिर कदम बढ़ाएं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है बस इस समय बचत का दिन नहीं है ये दिन खर्च को अधिक दिखाता है।लव लाइफ- आज जीवन साथी आपका ध्यान रख सकता है लेकिन इस समय व्यस्तता के कारण दूरी होना आपसी रिश्ते पर असर डालेगा।हेल्थ - शरीर में ऊर्जा अच्छी रहेगी अधिक भागदौड़ से थकावट महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 9लकी रंग - पीलाउपाय - पेठे का दान करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - घर में किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय महत्वपूर्ण मानी जाएगी।नेगेटिव - किसी की कही बातों पर अधिक सोचने से बचें, क्योंकि इससे तनाव बढ़ सकता है।करियर - आज का दिन काम के मामले में योजना बना कर सही तरीके से आगे बढ़ने का बेहतर समय रह सकता है। आपके मन में कई विचार होंगे और आप हर काम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करना चाहेंगे। फाइनेंस - बच्चों की ओर से पैसों की की मांग आज बढ़ सकती है, छोटी सी जरूरत पर भी अधिक धन व्यय हो सकता है।लव लाइफ - अपने रिश्तों को संभालने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। आप कुछ ज्यादा बोलने से अच्छा है चुप रह कर की अपनी अभिव्यक्ति को मजबूत बनाएं।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, घूमने फिरने काम के चलते पैरों के तलवों में दर्द की शिकायत हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी रंग - हल्का जामुनीउपाय - घर के बाहर रंगोली बनाएं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज घर पर काम रहेंगे साथ में कोई पूजा या धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका भी बनेगा। छोटे बच्चों की ओर अधिक ध्यान देना होगा कहीं खेल खेल में समस्या न हो।नेगेटिव - काम के मामले में आज के दिन आप के लिए भागदौड़ मन में उथल-पुथल बढ़ा सकती है।करियर- नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है विशेषकर अगर आप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण कार्य में लगे हुए थे। रुके हुए या अटके काम निपटाने के लिए दिन अनुकूल है।फाइनेंस- आय सामान्य रहेगी पर फिर भी इस दौरान घर की वस्तुओं के लिए खरीदारी का समय होगा। लव लाइफ- आज आप भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने में थोड़ी झिझक महसूस कर सकते हैं, जिससे पार्टनर को लगे कि आप दूरी बना रहे हैं।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज सामान्य रहेगी बस कोई नजर दोष जैसी समस्या परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 8लकी रंग - गुलाबीउपाय - काजल का दान काली मंदिर में करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन संतुलन बनाए रखने को कह सकता है। इस समय एक ओर घर के कामों ओर जिम्मेदारी को लेकर मेहनत करनी होगी वहीं दूसरी ओर निजी इच्छाएं भी तीव्र रहेंगी। नेगेटिव - आप स्वभाव से शांति पसंद करते हैं लेकिन किसी छोटी बात पर मन खिन्न हो सकता है। करियर - काम को लेकर किसी मीटिंग या प्रस्तुति में शामिल होने का समय होगा। इस अवसर पर अपनी बात स्पष्ट और संयमित तरीके से रखें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।फाइनेंस - खरीदारी की सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। बचत या निवेश की नई योजना बना रहे हैं तो काम कर सकते हैं।लव लाइफ - आपस में घर की बात हो या आपकी खुद की खुलकर बातचीत करने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ- आज के दिन ज्यादा गर्म चीजों के सेवन को करते हुए सावधानी बरतें।लकी नंबर - 9लकी रंग - नेवी ब्लूउपाय - चने की दाल पक्षियों को डालें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - परिवार में किसी निर्णय को लेकर आज के दिन काफी हो हल्ला भी हो सकता है। अपनी बातों को शांति से ही रखें, बड़ों की राय भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। नेगेटिव - किसी भी तेजी या जल्दी से बचें। आज के दिन कोशिश करें कि प्रतिक्रिया देने से पहले परिस्थिति को समझें। करियर- नौकरी में आज सहयोगात्मक रवैया अपनाना आपके लिए बेहतर होगा, इस दौरान शत्रु भी आपके रुख से प्रभावित होंगे। लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा तो काम आसानी से पूरा होगा। फाइनेंस- अनावश्यक चीजों पर खर्च करने का मन हो सकता है, लेकिन बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। लव लाइफ - किसी सामाजिक कार्यक्रम या मित्र मंडली में आकर्षण की स्थिति बन सकती है।हेल्थ - चोट लगने या मसल्स में दर्द की शिकायत आज अधिक रह सकती है। लकी नंबर - 7लकी रंग - सिल्वर उपाय - काले तीन अपने ऊपर से वार कर जल में बहा दें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - घर पर आज बच्चों से जुड़े मामलों पर भावनात्मक बातचीत हो सकती है। इस समय घूमने फिरने की योजनाएं बनेंगे दिन के अंत तक आपको कुछ अनुभव होगा।नेगेटिव - अपने आस पास की चीजों के साथ लगाव के चलते कुछ मामलों में भावनाएं अनियंत्रित भी हो सकती हैं।करियर - नौकरी हो या फिर कारोबार है आपको अपने बॉस या किसी वरिष्ठ सहकर्मी से कोई विशेष काम मिल सकता है। इस दौरान अपने सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है जिससे कुछ राहत भी मिल सकती है।फाइनेंस - कोई पुराना लेन-देन अटका है तो आज उसकी याद दिलाना लाभकारी रहेगा।लव लाइफ- रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा इस समय आपको पहल करनी होगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से मन की दूरी कम होगी। हेल्थ- मानसिक तनाव से बचें और पित्त की अधिकता शरीर में गर्मी को बढ़ा सकती है।लकी नंबर - 6लकी रंग - पीतांबरीउपाय - घर में लौंग और धूप जलाएं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन घरेलू और पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहने की संभावना है। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से हो सकती है जिससे कुछ प्यारी यादें ताज़ा हो जाएंगी। नेगेटिव - आपका मन थोड़ा भ्रमित महसूस कर सकता है इसलिए इस दौरान बहुत जल्द किसी नतीजे पर न पहुंचे।करियर - काम के मामले में आप आज निजी मामलों पर ध्यान देने के लिए थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं। इस दौरान आपके अधीन काम करने वालों से मिलने वाला सहयोग सामान्य रहने की संभावना फाइनेंस - कर्ज या लोन से जुड़े मामलों में आज का दिन औसत रह सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिल की बातें अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।हेल्थ - आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कम हो सकती है इसलिए बाहरी चीजों के सेवन को कम ही रखें।लकी नंबर - 2लकी रंग - गहरा लाल उपाय - सुपारी माता लक्ष्मी को अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - घर में किसी पुराने विषय पर चर्चा दोबारा उठ सकती है। आज आप भीतर ही भीतर कई बातें सोच सकते हैं परंतु उन्हें व्यक्त करने में संकोच कर सकते हैं। नेगेटिव - खुद को लेकर बहुत जल्द से किसी निर्णय पर न पहुंचे। करियर- नौकरी में गोपनीयता से जुड़े मामले आज ध्यान से करें। इस समय आप की जानकारी किसी दूसरे के लिए काफी फायदे का सौदा सिद्ध हो सकती है। कारोबार में इस दौरान सरकारी नीतियों का असर पड़ेगा। फाइनेंस - अचानक खर्च की संभावना भी बन सकती है इसलिए अतिरिक्त राशि अलग रखें।लव लाइफ - किसी के साथ अचानक से बातें शुरु हो सकती हैं उनकी रहस्यमयी या कम बोलने की स्थिति आप को आकर्षित कर सकती है।हेल्थ - आराम के साथ साथ इस समय अपने खाने पीने में ज्यादा गैप देने से बचें अन्यथा परेशान हो सकते हैं। लकी नंबर - 1लकी रंग - धानीउपाय - भगवान शिव का पूजन करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच लेकर आ सकता है। आप अपने विचार खुलकर व्यक्त करना चाहेंगे और किसी योजना को आगे बढ़ाने का मन बनाएंगे। नेगेटिव - किसी बड़े सदस्य की सलाह को नजरअंदाज न करें वरना आप के लिए कठिनाई बढ़ सकती है।करियर - नौकरी में आज समय प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी होगा। व्यापारियों के लिए आज मार्केटिंग और नेटवर्किंग पर ध्यान देना अनुकूल रहेगा। काम के चलते अचानक से यात्रा से भी लाभ मिल सकता है।फाइनेंस - आय में स्थिरता रहेगी, शेयर मार्किट में जोखिम का आकलन कर लें। लव लाइफ - आज आप रिश्ते में खुलापन और ईमानदारी की जरूरत होगी, इस समय पुरानी बातें संबंधों को कमजोर कर सकती हैं।हेल्थ - दिनचर्या में आज के दिन बदलाव से बचें अच्छा और संतुलित भोजन ही आपको सक्रिय बनाए रखेगा।लकी नंबर - 2लकी रंग - केसरियाउपाय - चंदन का दान करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - घर में हल्का-फुल्का माहौल रह सकता है वैसे तो दिन की शुरुआत थोड़ी गंभीर रह सकती है पर जब समय आगे बढ़ेगा स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। नेगेटिव - आज के दिन बाहरी चीजों के चलते खुद के जरूरी कामों से चूक न जाएं। करियर - इस समय कुछ नवीन चीजों को समझने के लिए सहकर्मियों पर पूरी तरह निर्भर न रहें बल्कि खुद ही चीजों को अच्छे से समझने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए आज जोखिम भरे निर्णय टालना ही बेहतर रहेगा।फाइनेंस - छोटे स्तर पर लाभ की संभावना बन सकती है। लव लाइफ - किसी यात्रा या ऑनलाइन माध्यम से दिलचस्प मुलाकात संभव है।हेल्थ - सेहत के मामले में पेट और पैरों से जुड़ी दिक्कतें कुछ असर दिखा सकती हैं।लकी नंबर - 6लकी रंग - डार्क ब्राउनउपाय - तुलसी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल