आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन घर-परिवार के कामों में ज्यादा व्यस्तता वाला रह सकता है, जहां आप ज्यादातर समय घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में लगाएंगे। नेगेटिव - आप पर काम की अधिकता बढ़ने वाली है जिसमें किसी की ओर से मदद भी कम ही रहेगी।करियर - काम के क्षेत्र में आज नए मौके सामने आ सकते हैं जो लोग घर से काम कर रहे हैं या ऑनलाइन काम से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन कुछ मौके भी देने वाला हो सकता है। फाइनेंस - धन के मामले में दिन थोड़ा धीमा रह सकता है अब आय सामान्य रहेगी लेकिन अचानक कोई छोटा लाभ भी मिल सकता है। लव लाइफ - रिश्ते में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन दिन खत्म होते-होते सब सामान्य हो जाएगा।हेल्थ - आज के दिन सेहत को लेकर आपको धूल या पसीने से एलर्जी है, तो थोड़ा सतर्क रहें। लकी नंबर - 1लकी रंग - केसरीउपाय - लाल मिठाई का भगवान को भोग लगाएं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - किसी अपने के साथ दिल से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। आस-पास के लोगों या दोस्तों की मदद से कोई अटका हुआ काम भी पूरा होने के संकेत हैं।नेगेटिव - किसी के साथ बातचीत के दौरान छोटी-मोटी बहस भी हो सकती है इसलिए शब्दों का चुनाव ध्यान से करें। करियर - काम के मामले में आज के दिन की स्थिति किसी से सहयोग या लाभ दिला सकने में भी सहयोगी है। जिस काम को आप लंबे समय से टालते आ रहे थे वो पूरा कर सकते हैं। साझेदारी के काम अनुकूल रहेंगे।फाइनेंस - आज के दिन बचत पर ध्यान देने की जरूरत महसूस होगी। लव लाइफ - पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है इसके अलावा घूमने फिरने भी जा सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन माइग्रेन या नाक से संबंधित कुछ सेहत की समस्या परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 3लकी रंग - हल्का आसमानीउपाय - मां दुर्गा का पूजन करें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - घर में आज के दिन कोई छोटा मोटा कार्यक्रम होने का प्लान रह सकता है। इस दौरान दोस्तों के साथ बैठकर समय बिताने का मौका मिल सकता है।नेगेटिव - कुछ काम भूल सकते हैं जिसके कारण बड़ों की डांट सुनने को मिल सकती है। करियर - व्यापार करने वालों को थोड़ी सावधानी रखनी होगी क्योंकि काम की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। सरकारी क्षेत्र में लगे लोगों के लिए कुछ नई जानकारियां आप के लिए मुश्किल देने वाली हो सकती हैं।फाइनेंस - आज बिना ध्यान दिए ऑनलाइन खरीदारी करने से बचें वरना नुकसान होने की संभावना है।लव लाइफ - अगर आप अपने साथी के लिए कोई छोटा सा प्यारा सा कदम उठाते हैं तो इससे रिश्ते में और खुशी आएगी।हेल्थ - हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है इस दौरान पानी ज्यादा पिएं और साफ सफाई का ध्यान रखें।लकी नंबर - 6लकी रंग - पीलाउपाय - घर के पूर्व में चावल छिड़कें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - परिवार के किसी सदस्य के साथ दिल से की गई बातचीत रिश्तों को और मजबूत बनाएगी और मन को राहत देगी।नेगेटिव - आज घर का माहौल थोड़ा तनाव भरा लग सकता है, जहां बिना वजह भी लोग आपको परेशान कर सकते हैं। करियर - काम के क्षेत्र में आज कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य रखेंगे तो धीरे-धीरे चीजें संभल जाएंगी। कोशिश करें कि गुस्से में आकर कुछ ऐसा न कहें।फाइनेंस - कहीं से छोटा-मोटा धन लाभ हो सकता है। खर्च करते समय योजना बनाकर चलना जरूरी होगा तभी संतुलन बना रहेगा।लव लाइफ - अगर पुराने मनमुटाव हैं, तो उन्हें दूर करने का सही समय है बस सच्चाई और शांति से बात करें।हेल्थ - पेट या हाथ पैर से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है इसलिए नजरअंदाज न करें। लकी नंबर - 5लकी रंग - नीलाउपाय - घी का दीपक मंदिर में प्रज्वलित करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - घर के किसी वरिष्ठ की ओर से कुछ जरूरी कामकाज करने पड़ सकते हैं। किसी की याद आ सकती है या फिर उनकी अचानक मुलाकात आपका मन खुश कर सकती है।नेगेटिव - मन में बेचैनी का भाव न आने दें बेहतर होगा कि आप शांत रहकर स्थिति को संभालें। करियर - नौकरी के मामले में आज के दिन आप के पास काम काज बना रहेगा। कुछ लोगों के साथ बातचीत लंबी होने वाली है। कारोबार करने वालों को खास ध्यान देना होगा क्योंकि कोई जरूरी प्रोजेक्ट आप से ले लिए जा सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी न ज्यादा फायदा न ज्यादा नुकसान।लव लाइफ - आज दिल से बातचीत करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके संबंध की स्थिति भावनात्मक जुड़ाव को तो देगी विश्वास भी मजबूत होगा। हेल्थ - थोड़ा समय खुद के लिए निकालें और जरूरत लगे तो डॉक्टर से सलाह भी लें।लकी नंबर - 1लकी रंग - तांबाई उपाय - विष्णु पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह से पूरा करने की कोशिश भी करें। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखने की जरूरत है। नेगेटिव - इस समय आपकी छवि खराब हो, क्योंकि लोग छोटी बात को भी बड़ा बना सकते हैं। करियर - काम के लिहाज से आज आप कहीं ट्रैवल पर निकल सकते हैं। इस समय छोटे कर्मचारियों की बातों और जरूरतों पर ध्यान दें क्योंकि आने वाले दिनों में इन की भूमिका आप के काम पर असर डाल सकती है।फाइनेंस - खर्च करने से पहले प्लानिंग करना जरूरी रहेगा नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम की स्थिति सामान्य रहने वाली है बहुत अधिक समय न भी मिल पाए पर आप अपने कर्तव्यों को पूरा कर पाएंगे। हेल्थ - आंखों या स्किन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है। लकी नंबर - 2लकी रंग - भूरा उपाय - जल में सिक्का प्रवाहित करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज घर का माहौल काफी अच्छा और चहल-पहल भरा रहेगा, जहां सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी और परिवार के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त नजर आएंगे। नेगेटिव - किसी छोटी बात को लेकर हल्की तनातनी हो सकती है मन पर ज्यादा तनाव न डालें।करियर - काम के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं अगर बात पैसों के निवेश से जुड़ी हो। किसी काम या अवसर को पाने के लिए आपको आर्थिक रूप से कदम उठाना पड़ सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है क्योंकि खर्च या लोगों की मांगें बढ़ सकती हैं।लव लाइफ - आज आपका आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच सकता है, लेकिन यही चीज थोड़ी उलझन भी पैदा कर सकती है।हेल्थ - आज मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है धूप, धूल या प्रदूषण से परेशानी हो सकती है। लकी नंबर - 6लकी रंग - नारंगीउपाय - सुबह के समय पेड़ पौधों को जल से सींचें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आपका मन कुछ समय के लिए घर से बाहर जाने का कर सकता है। किसी दोस्त से मुलाकात या बातचीत हो सकती है जिससे कुछ बातों पर नई जानकारी भी मिल सकती है। नेगेटिव - अपने सामान्य इत्यादि का ध्यान रखें कोई वस्तु इधर उधर न हो जाए। करियर - कामकाज में आपकी बात करने की शैली लोगों को प्रभावित करेगी जिससे नए मौके मिल सकते हैं। अगर आप मैनेजमेंट या जिम्मेदारी वाले पद पर हैं, तो आज कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है।फाइनेंस - बिना सोचे-समझे किसी को पैसा देना आपके लिए बोझ बढ़ा सकता है इसलिए समझदारी से फैसले लें।लव लाइफ - प्रेम में कोई आपसे ज्यादा ध्यान की उम्मीद कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालें और संतुलन बनाए रखें।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति काम में थकान को बढ़ा सकती है जिससे नसों में तनाव बढ़ सकता है।लकी नंबर - 9लकी रंग - सिंदूरी उपाय - श्रीफल का दान करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - बच्चे खेलकूद या अपनी मस्ती में लगे रहेंगे और घर में बन रहे खाने की खुशबू आपका मन भी खुश कर सकती है। आज के दिन बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें।नेगेटिव -बाहर जाते समय सावधानी रखें और अपने व्यवहार में भी थोड़ा संयम रखें।करियर - काम के मामले में आपके भविष्य की संभावनाओं और आपकी रणनीति काफी बेहतर रहने वाली है। आज जरूरी है कि दूसरों को ठीक-ठीक पता न चले कि आप किस चीज पर काम कर रहे हैं। फाइनेंस - आर्थिक रूप से, आज का दिन औसत रहेगा; इस दौरान कोई भी जोखिम उठाने से पहले सावधानी बरतें। लव लाइफ - अपने साथी के साथ शरारती नोक-झोंक और दिल से दिल की बातचीत का अनुभव करने की उम्मीद रखें, जो काफी लंबे समय तक चल सकती है।हेल्थ - अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंने की जरूरत है, संवेदनशीलता के कारण मानसिक थकान हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी रंग - स्काई ब्लूउपाय - गुड़ का दान करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - दिन मिला-जुला रहने का वादा करता है इसमें आप खुद को कहीं भावनात्मक रूप से अधिक जुड़ा पा सकते हैं। बाहरी बातें आप के दिल दिमाग पर छाने वाली हैं।नेगेटिव - पारिवारिक उलझनों को लेकर आपको कुछ मानसिक बेचैनी हो सकती है पर चीजें जल्द ही सुधरेंगी।करियर - काम के मामले में अपनी लगन को कम न होने दें जब भी संभव हो, दूसरों के साथ समझदारी भरा तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। कस्टमर केयर, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सेवा या रचनात्मक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए दबाव अधिक रहने वाला है। फाइनेंस - लॉटरी या शेयर बाज़ार से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों में शामिल होते समय सावधानी बरतें।लव लाइफ - आपके वैवाहिक जीवन में इस दौरान अपने साथी की ओर से गहरा भावनात्मक या आध्यात्मिक जुड़ाव विकसित हो सकता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण रहेगी बस जरूरत होगी की बाहरी चमक-दमक के चक्कर में खुद पर सख्ती न कर बैठें।लकी नंबर - 4लकी रंग - हल्का हरा उपाय - पशुओं को चारा खिलाएं।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज घर पर बच्चों की जिज्ञासा बनी रहने वाली है, उनके सवाल जवाबों को पूरा करने में आप भी कुछ चिड़चिड़ा सकते हैं। छोटे भाई बहनों की ओर से कहीं जाने की प्लानिंग बन सकती है।नेगेटिव - आज के दिन कुछ काम अटकाव वाले होने से चीजें परेशान कर सकती हैं।करियर - काम का भारी बोझ उठाना पड़ सकता है परंतु इसके बेहतरीन नतीजों की उम्मीद भी की जा सकती है। कारोबारियों के लिए दिन कस्टमर की अधिकता दे सकता है। कुछ मामलों में सामान इत्यादि की कमी भी हो सकती है।फाइनेंस - खर्चों के मामले में, आप भावनात्मक आवेगों से प्रभावित हो सकते हैं या अपनी मेहनत से जुड़ी चीज़ों पर खर्च करने की ओर झुक सकते हैं।लव लाइफ - दिलों के मामले में रोमांटिक हाव भाव या साथ में की गई छोटी यात्रा आपके रिश्ते को और भी खास बना सकती हैं।हेल्थ - अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें इस समय चीजों के प्रति संवेदनशीलता के कारण मानसिक थकान हो सकती है। लकी नंबर - 4लकी रंग - गहरा लाल उपाय - हनुमान जी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - परिवार के बड़ों का सहयोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। आप अपनी मेहनत के माध्यम से कुछ समस्याओं का समाधान खोज सकते हैं। नेगेटिव - काम को लेकर तनाव से बचें क्योंकि आप इस समय अपना गुस्सा दूसरों पर भी उतार सकते हैं। करियर - काम को लेकर इस समय पर किसी डील को पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है। किसी प्रोजेक्ट या व्यावसायिक सौदे के आगे बढ़ने की संभावना है बस इस समय अपनी चीजों के बारे में सुनिश्चित रहें।फाइनेंस - आज के दिन कोई संपत्ति या किसी वाहन इत्यादि पर धन लग सकता है।लव लाइफ - आज के दिन किसी के लिए दिल में कोई खास जगह बन सकती है और उसे पाने की इच्छा भी बढ़ सकती है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है। बस इस समय किसी भी तरह की लत से खुद को दूर रखें।लकी नंबर - 3लकी रंग - कत्थईउपाय - लक्ष्मी जी को पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल