आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - है। आज बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग आपके अधूरे कामों को गति दे पाए। दिल और दिमाग के बीच एक दिलचस्प खींचतान रह सकती है, इच्छाशक्ति ही आपको आगे रखने वाली है।नेगेटिव - सुबह का समय थोड़ा सुस्त या उलझन भरा लग सकता है। भद्रा काल के चलते जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। वहीं, यदि आपका संबंध गण्ड मूल नक्षत्र से है तो मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है बेहतर होगा कि खुद को शांत रखें और प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें।करियर - गंडमूल के चलते आज काफी सजग तो होंगे पर फिर भी कुछ कमियां रह सकती हैं। मुश्किल हालात में जरुरी है कि संतुलन बनाए रखें। ये समय आपको दूसरों से अलग बना सकता है।फाइनेंस - भद्रा का असर पैसों की कमी से तनाव दे सकता है घर-परिवार से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। अच्छी बात ये है कि आर्थिक संतुलन ज्यादा देर तक नहीं बिगड़ेगा।लव लाइफ - सिद्धि योग प्रेम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है, दिल की बात कहने में हिचकिचाएं नहीं। दांपत्य जीवन में कोई दिलचस्प शुरुआत हो सकती है।हेल्थ - आज मानसिक शांति सबसे ज़्यादा ज़रूरी है, बहुत अधिक सोचने से बचें। थोड़ा समय खुद के लिए निकालें ताकि चीजें बेहतर हो सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - बादामीउपाय - देवी के समक्ष दीपक जलाएं।आपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के चलते आज कई काम आसानी से बनते नजर आएंगे। अपनों के साथ आत्मविश्वास साफ झलकेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जहां भी जाएंगे, एक अलग छाप छोड़ने में सफलनेगेटिव - भद्रा काल के दौरान कोई बड़ा काम शुरू करने से बचें। अगर आप गण्ड मूल नक्षत्र से जुड़े हैं, तो भावनाओं में बहकर कोई कदम न उठाएं थोड़ा ठहर कर सोचना बेहतर रहेगा।करियर - ऑफिस में आज आपकी काम करने की क्षमता उभरकर सामने आएगी। आपके सुझावों को महत्व देगी बातें भी आगे चलकर बेहतर होंगी। साझेदारी के नए संकेत मिल रहे हैं जो आगे चलकर अनुकूल रह सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन संतुलित रहने वाला है किसी की सलाह आपके लिए काम आ सकती है भद्रा काल में लेन-देन से बचें।लव लाइफ - प्रेम में इच्छाएं गहरी रहेंगी ऎसे में खुद को लेकर अकेलापन बढ़ सकता है। कोशिश करें कि थोड़ी देर ही सही पर अपनों के लिए समय निकालें।हेल्थ - शरीर को आराम देना जरूरी है, नींद पूरी करें और पानी की मात्रा बढ़ाएं। कुछ कसरत और प्रकृति में समय बिताएं अच्छा अनुभव ओगा।लकी नंबर - 8लकी कलर - क्रीमउपाय - चौखट पर दीपक जलाएं।आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन थोड़ा व्यस्त जरूर रहेगा पर इसी व्यस्तता में कई अच्छे मौके भी छिपे होंगे। दोस्तों के साथ मस्ती का मन करेगा पर घर या निजी जिम्मेदारियां पहले पूरी करनी पड़ेंगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने को मिल सकता है।नेगेटिव - भद्रा काल में कोई जरूरी काम या निर्णय टालना बेहतर रहेगा। इस समय जितना संभव हो सके चीजों को समझदारी से संभालने की कोशिश करें।करियर - व्यापार और फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साहजनक रहेगा। नए लोग व्यापार में आप के संपर्क में आ सकते या पुराने ग्राहकों से फायदा होने के संकेत हैं। साझेदारी में काम कर रहे हैं तो तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा।फाइनेंस - पैसों के व्यय को लेकर कुछ नियंत्रण में रहने की जरूरत होगी इस दौरान महंगी वस्तुओं की खरीदारी को लेकर मन ललचाने वाला है।लव लाइफ - जीवन में किसी पुराने दोस्त के जरिए नई शुरुआत हो सकती है। प्रेम में हल्की फुल्की बातचीत भी आज खास मायने रखेगी।हेल्थ - आज वाहन चलाते समय सावधानी जरूर रखें, कुछ ज्यादा तेजी के काम या लापरवाही परेशानी दे सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - हराउपाय - आज गणेश जी को तिल अर्पित करें।आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के चलते कई काम बिना ज्यादा मेहनत के बनते नजर आएंगे। आपको अंदर से सुकून देने वाला रहेगा। घर का माहौल कुछ खुशियों से भरा रह सकता है, मन भी शांत रहेगा।नेगेटिव - भद्रा काल में किसी भी काम को लेकर उत्साही होने से बचें गण्डमूल नक्षत्र से जुड़े हैं तो छोटी छोटी बातों को लेकर मन में चिंता आ सकती है इसे खुद पर हावी न होने दें।करियर - काम के मामले में आज लोगों के साथ मिलकर काम करना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और इससे रुकावट भी कम होंगी काम में सहयोग भी मिलेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत होती नज़र आएगी। किसी अतिरिक्त इनकम या पुराने स्रोत से धन लाभ हो सकता है। घर के किसी खर्च को लेकर चर्चा जरूर होगी। लव लाइफ - आज आपका आकर्षण बढ़ा हुआ रह सकता है, कोई दिलचस्प प्रस्ताव मिल सकता है। जीवन साथी के साथ बिताया गया समय प्रेम में जोश देगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस मौसम के बदलाव को हल्के में न लें। सांस से बचाव करें और ताजा हल्का भोजन लेना उचित होगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - जल अर्पित करें।आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - दिन की शुरुआत सामान्य रहने वाली है कुछ जोश से भरे मन के साथ कामों में शामिल रह सकते हैं। घर में कुछ उपलब्धियां भी आपको मस्ती देने वाली होगी। परिवार के साथ बिताया गया समय खास रहेगा।नेगेटिव - गण्ड मूल नक्षत्र काल में होने के कारण आप को कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समय घर पर रूठे हुए लोगों को मनाना आसान नहीं होगा।करियर - आज काम की जिम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा रह सकती हैं। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का दबाव भी महसूस होगा। ऐसे में आपका अनुशासन और समय प्रबंधन ही आपको आगे बढ़ाएगा। जो लोग संगठित तरीके से काम करेंगे वे लोग बेहतर स्थिति देख पाएंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने वाली है, घर के किसी सदस्य की मांग या जरूरत के कारण खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ - प्यार में समझदारी और परिपक्वता दिखाने की जरूरत है। अगर आप बदलाव के लिए तैयार रहेंगे तो संबंध और मजबूत होंगे।हेल्थ - काम की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है समय पर खाना और पौष्टिक आहार लेना जरूरी होगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - गायत्री मंत्र जाप करें। आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण आपके कुछ काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। किसी व्यक्ति के साथ लंबी बातचीत आपको अंदर से प्रभावित कर सकती है। आएंगे। रसोई में कुछ नया करने का मन बना सकता है।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से बच्चों के लिए दिन उधम मचाने के चक्कर में चोट लगने की संभावना बनती है। कुछ बातों के कारण मन में हल्की बेचैनी या असमंजस बना रह सकता है।करियर - कामकाज में आज प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रह सकता है। आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत और फोकस बनाए रखना होगा। इनोवेटिव काम के लिए आज आप काफी जोश में तो होंगे पर अभी बहुत मौके कम ही मिल पाएं।फाइनेंस - खर्चों का सिलसिला बना रह सकता है, लेकिन साथ ही कुछ मामलों में आर्थिक स्थिति ठीक भी रहेगी। धार्मिक या दान पुण्य के कार्यों में पैसा खर्च करने का मन बन सकता है।लव लाइफ -अपने साथी के साथ बातों पर नाराजगी बढ़ सकती है बेवजह की बहस से बचें। थोड़ी समझदारी और पहल से माहौल सुधर सकता है।हेल्थ - शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है, विटामिन की कमी या हड्डियों से जुड़ी परेशानी संकेत दे सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - हराउपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें।आपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपको अपनी सोच के अनुसार काम करने का मौका देगा। थोड़ी सी कोशिश से आप दिन को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने या बाहर जाने का प्लान आपके मूड को बेहतर बना सकता है।नेगेटिव - भद्रा काल का असर गुस्सा या चिड़चिड़ापन बढ़ाने वाला हो सकता है। भावनाओं में बहकर रिएक्ट करने से बचना जरूरी होगा।करियर - काम के लिहाज से दिन उत्साहजनक है, किसी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। नई नौकरी के लिए खुद को मजबूत रखें। बाहरी फील्ड से जुड़े लोग नए लोगों के साथ जुड़ सकते हैं।फाइनेंस - धन लाभ के संकेत हैं और दिल प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग पर खर्च हो सकता है खर्चों पर कंट्रोल बनाए रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - आज भावनाओं में बहकर कोई ऐसा वादा न करें जिसे निभाना मुश्किल हो जाए। किसी दोस्त के जरिए नया रिश्ता शुरू होने के संकेत भी मिल सकते हैं।हेल्थ - हेल्दी फूड की ओर झुकाव रहेगा और कुछ अच्छी चीजों की खरीदारी भी इसी दिशा में हो सकती है। लकी नंबर - 6लकी कलर - नारंगीउपाय - सिक्का जल में डालें।आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आपके कई जरूरी काम भी शुरू हो सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपको कुछ जरूरी बातों को समझने और अपने फैसलों पर टिके रहने की सीख देगी। बच्चों के साथ बड़ों की मस्ती भी बनी रहने वाली है।नेगेटिव - भद्रा काल में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना बेहतर रह सकता है। आज दूसरों का दखल थोड़ा परेशान कर सकता है।करियर - कामकाज के लिहाज से दिन व्यस्त रहने वाला है। ऑफिस में बातें या बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं, जो लोग घर से काम कर रहे हैं उन्हें मौके मिल सकते हैं। नियमों और अनुशासन का ध्यान रखना जरूरी होगा।फाइनेंस - कारोबार में किसी डील से फायदा मिलने के संकेत हैं। इनकम का प्रवाह अनुकूल बना रह सकता है इससे आर्थिक स्थिति स्थिर महसूस होगी।लव लाइफ - आज रिश्तों में परिवार का हस्तक्षेप थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे दबाव महसूस होगा। हालांकि ससुराल पक्ष या पार्टनर के परिवार के साथ तालमेल बैठाने का मौका भी मिलेगा समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ते मजबूत होंगे।हेल्थ - मौसम के बदलाव के कारण नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानियों से बचाव जरूरी है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का हराउपाय - दूर्वा अर्पित करें।आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज आप मेहनत करने में पीछे नहीं हटेंगे और इसका असर भी धीरे नजर आने लगेगा। घर में किसी महिला सदस्य से प्यार और सहयोग मिलने के लिए विशेष अवसर होगा शाम के समय घर में कुछ धार्मिक काम भी होने का समय होगा।नेगेटिव - दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रह सकता है इससे थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। भद्रा काल में किसी भी नए काम की शुरुआत या बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।करियर - कामकाज में आज व्यस्तता बढ़ने वाली है कुछ मामलों में कानूनी या औपचारिक प्रक्रिया से जुड़ी हल्की परेशानी सामने आ सकती है। घबराने की जरूरत नहीं स्थिति जल्द ही संभल जाएगी। कारोबारियों को मेहनत अधिक करने की जरूरत होगी।फाइनेंस - आज खर्चों का रुख थोड़ा यात्रा या दोस्तों के साथ रचनात्मक की ओर रहेगा खेलकूद या मनोरंजन पर भी पैसा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - दिल की बातें आज दोस्तों के साथ शेयर करने का मन करेगा, जिससे आपको सही सलाह भी मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।हेल्थ - कंधे या गर्दन में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। देर एक ही पोजीशन में काम करने से बचें।लकी नंबर - 9लकी कलर - पीलाउपाय - केले का दान करें।आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ गंभीर और उपयोगी चर्चा होने से आपके विचारों में स्पष्टता मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई या उनकी संगती पर नजर रखें। करियर को लेकर आप अधिक सजग रहेंगे।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है वहीं घर के कामों में दूसरों की सहायता करने की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है जो क्रोध और चिड़चिड़ाहट पैदा कर सकती है।करियर - काम के मामले में अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत होगी और व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए कॉन्ट्रैक्ट या समझौते के माध्यम से अपने काम को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है।लव लाइफ - आज साथी को लेकर बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन की स्थिति साधारण ही रहने वाली है।फाइनेंस - आज के दिन प्रॉपर्टी या किसी वस्तु में पैसा लगाने का मन होगा। इस समय किसी से कुछ लाभ मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है इस समय मौसम के चलते शरीर में गर्मी बढ़ सकती है तो ध्यान रखें।लकी नंबर - 5लकी कलर - बादामीउपाय - देवी के समक्ष दीपक जलाएं।आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की प्रबल संभावना है घर का माहौल कामकाज के चलते कुछ अस्त व्यस्त लगने वाला है। आज के दिन दोस्तों को अपने पास बुलाने की इच्छा भी होगी पर शायद बड़ों की ओर से जल्दी से स्वीकृति न मिल पाए।नेगेटिव - डिजिटल उपकरणों का उपयोग सीमित रखें और मानसिक रुप से कोई न कोई बात आप पर असर डाल सकती है इसलिए पसंद के संगीत का सहारा लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।करियर - किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की समयसीमा नजदीक होने के कारण आपको अधिक एकाग्रता और योजना के साथ काम करना होगा, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नई डील या समझौते के माध्यम से अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।फाइनेंस - आप संपत्ति से जुड़े किसी काम में प्रयास कर रहे हैं तो उसमें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बन रही है।लव लाइफ - दिल को कोई बेचैन कर सकता है, आप की इच्छा आज पूरी हो सकती है। विवाह जीवन में आज का दिन यात्रा के लिए अनुकूल है।हेल्थ - सेहत के लिए स्थिति मिले जुले प्रभाव वाली रहती है, इस समय अगर किसी भी तरह के नशे की लत है तो ध्यान रखें तबीयत खरा न हो।लकी नंबर - 9लकी कलर - हराउपाय - बताशे मंदिर में बांटे।आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - सिद्धि योग का असर घर पर मेहमानों के आगमन के संकेत देता है। आज लोगों के साथ व्यवहार करते समय संयम और समझदारी बनाए रखना ही आप की छवि को अनुकूल बनाएगा।नेगेटिव - गण्डमूल के असर से थोड़ा समय आप को प्रभावित कर सकता है अपने पर नियंत्रण बना के रखें अन्यथा छोटी छोटी बातें भी मन को विचलित कर सकती हैं।करियर - पब्लिक के साथ काम करना या अपनी बातों से चीजों को बनाना इन कामों से जुड़े लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। काम के साथ साथ सहकर्मियों से जुड़े फैसले भी आज अहम रह सकते हैं। वहीं व्यापार करने वाले लोगों के लिए नए संपर्क बनने के संकेत हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले दिन मिलाजुला रह सकता है इस समय खरीदारी भी बनी रहने वाली है।लव लाइफ - किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल और अवसरों से भरपूर रहेगा।हेल्थ - डिजिटल उपकरणों का उपयोग सीमित रखें वरना सिर दर्द की शिकायत बढ़ सकती है, कुछ हर्बल चीजों का सहारा लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। लकी नंबर - 7लकी कलर - नीलाउपाय - लक्ष्मी जी का पूजन।आपका मासिक मीन राशिफल