आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए दिन रह सकता है कुछ न कुछ बातों में उथल-पुथल वाला क्योंकि इस समय चाहे मन के स्वामी केतु से मुक्त हो रहे हैं लेकिन छठे भाव का असर तो जीवन पर पड़ने ही वाला है।करियर - काम के लिए आज का दिन काफी मुश्किल वाला हो सकता है, इस दौरान कुछ न कुछ मामले आप को काम से ध्यान हटाने की बात कह सकते हैं। आज कारोबार में संध्या के बात कुछ बेहतर मौके होंगे।फाइनेंस - बचत होने वाली है प्रभावित बच्चों के लिए खरीदारी होगी खाफी विशेष। लव लाइफ - आज के दिन अपने साथी के साथ मेल मुलाकात कुछ कम हो पाए या बातचीत में दूरी बनी रहे। हेल्थ - सेहत आज के दिन कुछ कमजोर ही रहने वाली है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वाले अपने काम के चलते रह सकते हैं काफी व्यस्त और साथ ही कुछ मामलों में आज आप की भागीदारी भी बढ़ सकती है। घर पर बच्चों की मांगे भी ज्यादा ही रहेंगी। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप कुछ कंपटीशन को बेहतर तरीके से देख सकते हैं और इसमें अपनी रचनात्मकता को भी जोड़ सकते हैं। जो लोग इस समय फूड या डिलीवरी से जुड़े कामों में हैं उनका काम बढ़ सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन आप को अपने घर के बड़ों से मिल सकता है लाभ।लव लाइफ - घर के मामलों में आज आपको अपने जीवन साथी की मदद तो मिलेगी ही साथ ही कुछ बाहर जाने का मौका भी बनेगा।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य ही है, माता-पिता को बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वाले आज कुछ आराम को देख पाएंगे इस समय घर पर कुछ कामों में आप को किसी से मदद तो मिल ही सकती है। आज का दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजनाओं को बनाने और मस्ती भरा भी रह सकता है।करियर - काम के मामले में आज आप कुछ जरूरी बातों को शायद ध्यान न दे पाएं इसके कारण बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए हर छोटी बात हो या बड़ी ध्यान जरुर दें जिससे कुछ काम बाद के लिए न रहे।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर इस समय आप के पास कुछ खर्च है तो कुछ मामलों में लाभ भी बन रहा है।लव लाइफ - रिश्तों का रखना होगा ध्यान क्योंकि आप से दूर होते ही वह दूसरों पर ज्यादा निर्भर होकर खुद के साथ साथ अपने रिश्ते को भी कमजोर बना सकते हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति आपको ध्यान रखने के साथ साथ अपनी फूड हैबिट्स पर भी ध्यान देने की बात कहती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वाले आज के दिन अपने काम की थकान से रहेंगे कुछ उखड़े हुए से। इस समय आप को दूसरों के काम के लिए भी काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर पर पिता या बड़े भाई बंधुओं की ओर से आपको बाहर के कामों का जिम्मा भी मिल सकता है। करियर - काम के मामले में आप कुछ अपनी मर्जी से करने की कोशिश करेंगे लेकिन ध्यान रखें की इस समय अपने हर काम पर कड़ी निगाह भी बना के रखें। कारोबारियों के लिए दिन की शुरुआत साधारण ही रहने वाली है।फाइनेंस - पैसों की अगर बात की जाए तो आज का दिन आप की यात्रा या फिर किसी के साथ मेलजोल में खर्च हो सकता है।लव लाइफ - दिल के मामले में जितना हो सके खुद को बेकार की बातों से रखें दूर जिससे आप का रिश्ता न हो प्रभावित।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति आप को अपनी दिनचर्या पर एकाग्र रहने को कहती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज के दिन अपनी बातों को कहने में रहेंगे आगे। मन के साथ साथ मुंह भी आज थोड़ा खुला-खुला सा रहेगा। कुछ नया सोचने, कहीं बाहर जाने या किसी से दिल की बात करने का मन कर सकता है। करियर - काम के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें कुछ आराम का मौका तो मिलेगा ही साथ में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है या पुराना अटका काम आगे बढ़ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से कमजोर रह सकती है कहीं न कहीं आज के दिन पैसे लगने वाले हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज कुछ को किसी नए व्यक्ति से मिलने और बातचीत का मौका मिल सकता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण है, गर्दन, चेहरे या माथे पर कोई चोट लगने का भय रहेगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि के लिए दिन रहेगा कुछ जोश भरा और मन रहेगा नए नए कामों को करने के लिए उत्साहित। इस समय घर पर कुछ जरूरी कामों को करने के लिए अन्य कामों से ब्रेक भी लेना पड़ सकता है। शाम के समय किसी आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। करियर - कामकाज के लिए व्यापार से जुड़े लोग नए मौके तलाश सकते हैं। इस समय आप के मन में काम को लेकर रोज की भागदौड़ से हटकर कुछ अलग करने की इच्छा जागेगी। फाइनेंस - आमदनी या फायदा मिल सकता है लेकिन फिर भी खर्च करते समय अपने आने वाले दिनों का भी ध्यान रखें। लव लाइफ - प्यार में आज के दिन बस ध्यान रहे कि उत्साह में कोई वादा ऐसा न कर दें जिसे निभाना मुश्किल हो जाए।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी बस आज जोश में आकर बाहर का खान-पान थोड़ा संभलकर करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला के लिए इस समय दूसरों के काम एवं अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर एहसास थोड़ा ज्यादा रहने वाला है। इस दौरान कुछ यात्रा अचानक से आपके लिए बनने वाली है तो खुद को इस समय कुछ खाली भी रखें।करियर - काम को लेकर आप हर चीज़ को गंभीरता से लेने वाले हैं। मन में यह रहेगा कि जो भी करें उस काम को अच्छे से बेहतरीन तरीके से कर पाएं। आज के दिन आप को कारोबार में कुछ ज्यादा सौदे भी मिलने का समय होगा। फाइनेंस -आर्थिक स्थिति को लेकर खुद को बेकार की चीजों की खरीदारी से दूर रखें जिससे पैसा बर्बाद न हो।लव लाइफ - आज के दिन बस खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें आप जो कर सकते हैं अपने प्यार के लिए उसे निभाएं।हेल्थ - सेहत की स्थिति कुछ साधारण ही रहेगी आंखों या फिर कंधों में कोई समस्या उभरने से दिक्कत हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय काम को लेकर काफी बेचैनी होगी अपने घरेलू कामों को जल्दी से पूरा कर लेने का जोश भी अधिक रहेगा। आज के दिन छात्र अपनी पढ़ाई में कम ही एकाग्र रह पाएंगे। दोस्तों के साथ बातें होने का दिन है।करियर - काम में स्थिरता बनी रहेगी। जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, उन्हें उसका असर दिखने लगेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत सकारात्मक रह सकती है। कारोबार में धैर्य रखना फायदेमंद रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएंगे। घर पर कोई वस्तु ठीक करवाने या बदलने पर पैसा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में गंभीरता और जिम्मेदारी का भाव आज गायब रहेगा ऎसे में साथी आप से दूरी भी बना सकता है।हेल्थ - काम का बोझ कमर या घुटनों में हल्की परेशानी दे सकता है, थोड़ा आराम जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति व्यस्तता और विचारों में उलझाने वाली हो सकती है। कुछ काम ऐसे होने वाले जिसमें मेहनत तो होगी पर इसकी प्रशंसा भी मिल सकती है। घर के लोगों की देखभाल में आगे होंगे। करियर - कामकाज के मामले में आप कुछ अच्छे से रचनात्मक होकर अपने काम को अंजाम देने वाले रह सकते हैं। अगर किसी प्रोजेक्ट में लगे हुए हैं तो उसमें कोई वरिष्ठ अधिकारी मदद कर सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति संतुलित रह सकती है कोई तकनीकी या सुविधा से जुड़ी चीज पर खर्च हो सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में दोस्ती का भाव मजबूत रह सकता है, इस समय किसी के करीब आने और उसके साथ जुड़ने का मौका भी मिलेगा।हेल्थ - इस समय अनियमित दिनचर्या से बचना जरूरी है समय पर सोना और टाइम अनुसार उठना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए दिन कुछ स्थिर या फिर किसी नए काम में शामिल होने के लिए भी विशेष रह सकता है। दिमाग में नए विचार आ सकते हैं साथ में कोई घर का बड़ा आपको मदद दे सकता है। करियर - ऑफिस में किसी नए काम की जिम्मेदारी आप से लेकर किसी ओर को भी दी जा सकती है लेकिन इससे परेशान न हों। व्यापार करने वालों के लिए नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन बाहरी जानकारी के बल पर कुछ लाभ कमाने का समय होगा।लव लाइफ - बचत करने से पहले दोबारा सोच लेना बेहतर रहेगा। जीवन साथी के साथ हल्की-फुल्की बातें माहौल को अच्छा बना सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से आज के दिन आप कुछ न कुछ मामले में पाचन से संबंधित समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : आप सामान्य तरीके से हटकर सोचेंगे और कुछ अलग करने का मन बना सकते हैं। दोस्तों या परिचितों से बातचीत में समय बीत सकता है। दिन थोड़ा अनोखा और सोच में बदलाव लाने वाला हो सकता है।करियर - काम में आज के दिन आप काफी चीजों में लोगों के सुझावों को सुनेंगे लेकिन काम तो मन से ही करना चाहेंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में कहीं से या किसी बड़े बुजुर्ग के पास से कुछ पैसा मिल सकता है या लाभ की स्थिति बन सकती है।लव लाइफ - जीवनसाथी या पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा और उन्हें लेकर कहीं घूमाने के लिए ले जाने वाले हैं। हेल्थ - सेहत का रखें ख्याल, इस समय सांस लेने की दिक्कत या गले पर असर अधिक पड़ सकता है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज का दिन थोड़ा भावुकता भरा रह सकता है। छोटी-छोटी बात भी दिल को छू सकती है और पुरानी यादें अचानक सामने आ सकती हैं। मन कभी काम में लगेगा तो कभी अपने ही ख्यालों में खो जाएगा। करियर - काम के मामले में ध्यान भटक सकता है इसलिए जरूरी काम पहले निपटा लेने पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार करने वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन नए फैसले सोच-समझकर लें।फाइनेंस - किसी जरूरतमंद पर खर्च करने का मन हो सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि भावनाओं में आकर बजट न बिगाड़ें।लव लाइफ - प्यार के मामले में साथी के साथ दिल की बात साझा करने का अच्छा समय है। अगर कोई गलतफहमी चल रही थी तो उसे प्यार से सुलझाया जा सकता है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मानसिक थकान या नींद पूरी न होने की समस्या हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल