आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन भाग्य से निकल कर चंद्रमा की स्थिति कर्म भाव में होने जा रही है तो आप के लिए मेहनत का दिन है। घर पर बड़ों की ओर से कुछ निर्देश मिलेंगे जिन्हें पूरा करने में आप की अच्छी खासी भागमभाग बनी रहने वाली है।नेगेटिव - काम के लिहाज से ये समय आप को कुछ न कुछ चीजों में उलझाए रखने वाला है। इस दौरान जो भी निर्देश आप को मिल रहे हैं उन्हें ध्यान से करें।करियर - काम की स्थिति अभी आप के लिए मिले जुले असर वाली होगी। आप को कुछ कारोबार की तेजी भी देखने को मिलेगी, इस दौरान जो लोग नए काम को करना चाहते हैं उनके लिए दिन की शुरुआत काफी मामलों में कुछ नवीन विचारधाराओं को देने वाली भी होगी।फाइनेंस - धन की स्थिति आज के दिन परेशान कर सकती है इसलिए आप इस दौरान बचत का ख्याल रखें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर शंका न करें और समय अवश्य निकालें जिससे प्रेम मजबूत बना रहे।हेल्थ - सेहत आप के लिए सामान्य ही रहने वाली है,आज के दिन आप अपने से अधिक घर के सदस्यों को लेकर चिंता में रह सकते हैं।लकी नंबर - 6लकी कलर - नीलाउपाय - भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन शुक्ल योग एवं तिथि का प्रभाव घरेलू मामलों में लोगों के साथ संपर्क को देने वाला हो सकता है। आज आप घर की व्यवस्था, साज सज्जा को लेकर आप अपनी ओर से कुछ न कुछ करने में व्यस्त रहने वाले हैं।नेगेटिव - आप इस दौरान चंद्रमा के राशि बदलाव के साथ ही अनुकूलता को देख सकते हैं बस खुद पर भरोसा रखें और मजबूती के साथ खड़े रहें।करियर - नौकरी के मामले में दिन की शुरुआत कुछ न कुछ आप को रोकने वाली हो सकती है पर आप इस दौरान किसी की मदद से अपने लिए बेहतर परिणाम भी देख सकते हैं। कुछ अधिकारियों से प्रशंसा या सहयोग मिलने की संभावना भी बनी रहेगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है, इस दौरान जिन भी चीजों की खरीदारी करनी है उनकी सूची पर ध्यान देना जरूरी होगा।लव लाइफ - आज के दिन कुछ रुठने वाली बात साथी की ओर से किसी गंभीर विषय पर बेहतर चर्चा आप के लिए जरूरी होने वाली है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान नाभि से नीचे के हिस्से की स्थिति परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - सफेदउपाय - मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।अभी जानें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हुए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह दिलाने वाला होगा जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।नेगेटिव - किसी काम में कुछ परिणाम मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, जिससे मन में बेचैनी बनी रह सकती है। दूसरों की बातों पर अधिक भरोसा करने से बचें।करियर - नौकरी में लगे लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा पर इस सहयोग के लिए आप को भी बहुत सी मेहनत करनी होगी। व्यापारियों के लिए नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन संतोषजनक रहे इसके लिए आप को प्रयास अपनी ओर से ही बढ़ाने की जरूरत होगी।लव लाइफ -आज के दिन आप के लिए प्रेम के मामले में मिलाजुला प्रभाव रह सकता है। हेल्थ - जिनका विवाह नहीं हुआ है उन लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने या बातचीत बढ़ाने का अवसर मिल सकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - सिल्वरउपाय - शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका राशि स्वामी चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। बच्चों पर ध्यान देने की भी जरूरत है, माता पिता या परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। नेगेटिव - किसी काम को लेकर मन में दुविधा बनी रह सकती है। दूसरों की इच्छा को पूरा करने के प्रयास में अपने आराम और समय की अनदेखी न करें।करियर - अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखने की जरूरत होगी। आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कारोबार में आज के दिन लोग आप से अच्छे से जुड़ भी सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन बचत भी खर्च हो सकती है अनावश्यक खर्चों पर ध्यान रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - इच्छाएं आज मन पर अपना असर दिखा सकती हैं।हेल्थ - सेहत को लेकर ध्यान रखें इस दौरान कोई चोट या कट लगने की संभावना अधिक बनती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - नारंगी।उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।अभी जानें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हुए आप को घर पर अधिक व्यस्त कर देगा। इस दौरान परिवार के लोगों को आप की अधिक आवश्यकता भी पड़ने वाली है।नेगेटिव - आज घरेलू बातें कुछ अधिक रह सकती हैं, जिससे समय का दबाव महसूस होगा।करियर - आपका आत्मविश्वास और काम करने की इच्छा शक्ति दूसरों पर भी अपना असर डालेगी। कोई नया काम या सौदा मिलने की संभावना है। आज के दिन इंटरव्यू, मीटिंग या काम के लिए की गई यात्रा में ध्यान से आगे बढ़ना बेहतर होगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर स्थिति में सुधार हो सकता है इस दौरान आप की कोई रुकी हुई पेमेंट क्लियर होने से चीजेम आसान होंगी।लव लाइफ - आज के दिन ग्रह गोचर कह रहा है की जीवन साथी के साथ एडवेंचर या छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। हेल्थ - फिटनेस पर आपका ध्यान बढ़ेगा और आप स्वास्थ्य से जुड़े किसी नए प्रयास की शुरुआत कर सकते हैं।लकी नंबर - 8लकी कलर - स्लेटीउपाय - पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।अभी जानें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव आप को भीतर से कुछ न कुछ करने का जोश दे सकता है। आप अपनी ओर से कुछ न कुछ बदलाव करने की इच्छा भी रख सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन बातों को लेकर अधिक जोड़ तोड़ करने की आदत थका सकती है। दूसरों की गलतियों पर अधिक ध्यान देने के बजाय अपने कार्यों पर फोकस रखना बेहतर रहेगा।करियर - काम को लेकर बाहरी चीजों से कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। आपकी सूझबूझ और मेहनत से कई रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। किसी विशेष प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका बढ़ सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में संतुलन बना कर रखने से ही आप की इनकम को मजबूती मिल सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में स्पष्टता और समझदारी का आज अच्छा मेल भी दिखाई देगा। आने वाले कल को सुरक्षित भी बना पाएंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है और काम का अधिक दबाव मानसिक थकान दे सकता है। लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - मां भवानी को मीठा पान अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - शुक्ल योग का सुबह के समय शुभ असर और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव आप को प्रियजनों के साथ बांधे रखेगा। आज के दिन परिवार और व्यक्तिगत कामों पर आपकी पकड़ भी अच्छी रह सकती है। नेगेटिव - दूसरों को खुश रखने के प्रयास में अपनी बातों अथवा कामों को नजरअंदाज न करें। करियर - काम के स्थान में आपकी कूटनीतिक क्षमता और समझदारी से लाभ मिल सकता है। अपनों के साथ कारोबार में काम करते हुए कुछ बेहतरीन फैसलों को भी ले सकते हैं। आज के दिन यात्रा के योग भी है जो नए टेंडर इत्यादि की प्राप्ति करवा सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में आप का नियंत्रण अभी तो रहेगा बस बच्चों की फरमाइशों के आगे कुछ झुक सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है इस दौरान दूसरों की बातों से कुछ तनाव रहेगा इसलिए अपने आप पर ध्यान दें न की किसी ओर पर।लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।अभी जानें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव आप को एक साथ कई कामों के लिए तैयार करने वाला है। आप इस समय अपने विश्वास और सक्रियता से कामों को करने में आगे होंगे। छोटे भाई बहनों के साथ कुछ मस्ती भरे पलों का आनंद भी ले सकते हैं।नेगेटिव - इस समय तेजी में लिए गए निर्णय परेशानी का कारण बन सकते हैं। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। करियर - आज के दिन आप के तीसरे भाव पर चंद्रमा का चले जाना मेहनत को बढ़ा सकता है। इस दौरान आप दृढ़ निश्चय के साथ चीजों को करने में आगे होंगे। अपनों की ओर से आपको आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन खर्च को देगा आप को दोस्तों के साथ घूमने फिरने या भाई बहनों के साथ मस्ती में पैसे लगाने पड़ सकते हैं।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है इस दौरान अविवाहित लोगों के जीवन में किसी आकर्षक व्यक्ति का आगमन भी हो सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है इस समय माइग्रेन से प्रभावित लोगों को अपना कुछ ध्यान अधिक रखने की जरूरत होगी।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने वाला है। कुछ दिनों से जिन बातों को लेकर आप विचार कर रहे थे अब उन बातों से कुछ राहत मिलने वाली है। नेगेटिव - भावनाओं में बहकर कोई आर्थिक या व्यक्तिगत फैसला लेने से बचें। कुछ मामलों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा।करियर - आपकी मेहनत इस दौरान मिले जुले प्रभाव लाएगी कुछ लोग आप के लिए मुश्किलें भी पैदा करना चाहेंगे पर समझदारी से आप उन्हें दूर कर सकते हैं। काम की तलाश में लगे लोगों को अवसर प्राप्त हो सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, इस दौरान को घर का बड़ा आप की मदद के लिए भी आगे आ सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ आपसी समझ बेहतर होती दिखाई देती है, प्रेम में स्थिरता तो आएगी और कुछ नई कल्पनाओं पर काम शुरु करना चाहेंगे।हेल्थ - कामकाज की व्यस्तता के बीच आराम के लिए भी समय निकालें। खानपान में अच्छा संतुलित आहार आप के लिए जरूरी होगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहा है तो आप के भीतर उत्साह भी बहुत अधिक रहेगा। इस समय घर पर कुछ न कुछ काम करने की आप की इच्छा भी बनी रहने वाली है।नेगेटिव - अपनी बात मनवाने की जिद से बचें कुछ मामलों में अधिक जिम्मेदारियां मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं। करियर - आज के दिन काम में आप उत्सुकता से तो भरे रहने वाले हैं लेकिन ध्यान रखें की आप का कोई भी मौका दूसरों के पाले में न चला जाए। इस समय पर अच्छी लीडरशिप वाली क्षमता सामने आने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला सा रह सकता है, इनकम में अचानक से कुछ लाभ हो सकता है वहीं दूसरी ओर किसी बात पर धन व्यय भी होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन ज्यादा चीजों को लेकर दबाव न बनाएं, कुछ मामलों में अपनी कल्पनाशीलता को भी नियंत्रित रखने की जरूरत होगी।हेल्थ - आज के दिन आप भोजन में स्वाद के चक्कर के चलते लापरवाही कर सकते हैं इसलिए इन बातों का ध्यान रखें।लकी नंबर - 8लकी कलर - गहरा भूराउपाय - काले तिल का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुम्भ राशिफल: पॉजिटिव - शुक्ल योग का असर और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव देने वाला है बदलाव। सुबह काम की अधिकता तो रहने वाली है पर किसी का सहयोग आप को काम में काफी सहयोगी भी रह सकता है। नेगेटिव - कुछ मामलों में मन आज अपेक्षा से अधिक कमजोर अनुभव कर सकता है छोटी सी बात भी दिल पर गहरा असर डाल सकती है।करियर - काम को लेकर पर्दे के पीछे चल रही गतिविधियां आपके पक्ष में जा सकती हैं। कुछ समय से रुके हुए प्लानिंग भी आज आगे बढ़ सकती है। इस दौरान दोस्तों के सहयोग से आप काम की उलझनों से राहत देख पाएंगे।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में संतुलन बनाने की जरूरत होगी। इस दौरान अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में लगाव तो होगा पर मन की बातों के लिए समय न मिल पाए। आप अपने साथी की कुछ कमी के कारण खुद को अकेलेपन मेंम भी देख सकते हैं। हेल्थ - आज बातें मन पर गहरा असर डाल सकती हैं जिसके कारण नींद और आराम की जरूरत होगी। मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें।लकी नंबर - 11लकी कलर - आसमानीउपाय - तुलसी जी के समक्ष दीपक जलाएं।अभी जानें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन ग्रहों की चाल आप के लिए घरेलू जीवन में कुछ मांगलिक कामों की शुभता दे सकती है। छात्रों के लिए भी दिन काफी अनुकूल रह सकता है। नेगेटिव - दूसरों की समस्याओं में अधिक उलझने से आप के काम प्रभावित हो सकते हैं। किसी व्यक्ति से अपेक्षा अधिक रखने पर निराशा हो सकती है इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण बनाए रखें। करियर - आज कारोबार में एक साथ कई लोगों का होना व्यस्तता को बढ़ा सकता है, इसी के साथ आप को इस दौरान कुछ अच्छा सौदा भी मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर काम में आप की प्रतिष्ठा भी अच्छी रहने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है, लगातार किए जाने वाले प्रयास से कुछ न कुछ लाभ मिलने की संभावना भी अच्छी है। खर्चों में संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में खुशी और उत्साह बना रहने वाला है, साथी आज आप के लिए कुछ तोहफा भी ला सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है बस इस दौरान ज्यादा भागदौड़ से बचें जिससे परेशानी न हो। लकी नंबर - 7 लकी कलर - समुद्री हरा उपाय - भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं । अभी जानें अपना वार्षिक मीन राशिफल 2027