आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका ध्यान बाहर के कामों और लोगों से मिलने-जुलने में ज्यादा रहेगा। घर में किसी अपने से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। नेगेटिव - भाई बहनों से ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद न रखें क्योंकि अधिकतर काम आपको खुद ही संभालने पड़ेंगे।करियर - काम में आपकी बारीकी से देखने की आदत आज आपको आगे बढ़ाएगी। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी और लोग आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। एनालिसिस से जुड़े लोगों के लिए दिन मेहनत वाला है लेकिन अच्छा मिलेगा।फाइनेंस - आप खर्च को कंट्रोल में रखने में सफल रहेंगे वैसे इस समय जीवन साथी पर भी कुछ पैसा लग सकता है।लव लाइफ - आज के दिन जीवन साथी की ओर से समय की कुछ अधिक मांग बनी रहने वाली है, पार्टनर से बात करते समय सिर्फ दिमाग नहीं दिल की भी सुनें।हेल्थ - खानपान में बदलाव करने का मन कर सकता है, कुछ हेल्थ टिप्स अपनाना आपके लिए अनुकूल रहेगा।लकी नंबर - 6लकी रंग - आसमानीउपाय - चंद्रमा को मीठे जल से अर्घ्य दें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - दिन भर कोई न कोई काम बना रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम के चलते अचानक से जाना पड़ सकता है। इस समय सभी काम समय पर पूरे न भी हो पाएं।नेगेटिव - अपने काम में तनाव या रुकावट जैसी बातें आप को चिंता दे सकती हैं।करियर - काम को लेकर साथियों के साथ लंबी चर्चा हो सकती है, बीच-बीच में हल्की बहस भी हो सकती है। लेकिन आपकी समझदारी और अच्छे व्यवहार से काम आसान हो जाएगा। कारोबार करने वालों के लिए नए ग्राहक मिलने के संकेत हैं।फाइनेंस - कहीं से छोटा फायदा, डिस्काउंट या गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ - प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन इस दौरान कुछ बातें इस समय का पूरा लाभ न देने दे।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी बस एलर्जी जैसी छोटी परेशानी हो सकती है पर घरेलू या आयुर्वेदिक उपाय से राहत मिलेगी।लकी नंबर - 11लकी रंग - क्रीमउपाय - सफेद फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आसपास का माहौल इमोशनल भी रहेगा लेकिन अपनापन भी महसूस होगा। दोस्तों के साथ पढ़ाई या करियर से जुड़े मामलों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है।नेगेटिव - आज काम की भागदौड़ आपको थोड़ा थका सकती है। करियर - काम के सिलसिले में कहीं आना जाना पड़ सकता है, समय का ध्यान रखना जरूरी है। आपकी गहराई से सोचने की आदत आज किसी मुश्किल काम को आसान बना सकती है। स्टार्टअप जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।फाइनेंस - पैसों की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन अचानक छोटा फायदा मिल सकता है। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलने के संकेत भी हैं।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ दिल से जुड़ाव महसूस होगा इस दौरान पुराने झगड़े या मतभेद दूर करने के लिए मौका होगा। हेल्थ - सेहत का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि ज्यादा काम के कारण तनाव हो सकता है। लकी नंबर - 2लकी रंग - सिल्वरउपाय - किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना अनुकूल होगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज घर का माहौल काफी खुशनुमा और चहल पहल भरा रहेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। नेगेटिव - अपने जरूरी कामों को पूरा कर पाना आज कुछ मुश्किल लग सकता है।करियर - कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी और आप अपने काम से संतुष्ट महसूस करेंगे। कारोबार में रचनात्मकता की जरूरत होगी। इस दौरान तकनीक के क्षेत्र में शामिल होने कुछ नया सीखने या काम करने का मौका मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रह सकता है। छोटी मोटी बचत या इनकम से मन खुश हो सकता है।लव लाइफ - अपने प्रेमी के साथ मीठी बातचीत होगी और आपसी समझ मजबूत होगी। ध्यान रखें कि उन्हें आपका समय और ध्यान चाहिए इसलिए थोड़ा वक्त उनके लिए जरूर निकालें।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी पर कुछ मामलों में स्किन या बालों से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी रंग - मैरूनउपाय - गुड़ और रोटी गाय को खिलाएं।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - घर में छोटी बातों पर स्वभाव बदल सकता है इसलिए खुद को संभालकर रखें। कोई कानूनी बात परेशान कर सकती है दिन के अंत तक सब ठीक हो जाएगा।नेगेटिव - आज मन थोड़ा इधर-उधर हो सकता है खुद पर और शब्दों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।करियर - काम में ध्यान लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कोई छुपा हुआ मामला या पुराना मुद्दा सामने आ सकता है। रिसर्च या गुप्त काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में किसी से बहस करने से बचें।फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, आज उधार के लेने या देने से बचना ही बेहतर होगा।लव लाइफ - कुछ बातों से प्रेम में थोड़ी गंभीरता आ सकती है। पार्टनर का मूड बदलता हुआ महसूस हो सकता है इसलिए उन्हें समझने और समय देने की जरूरत है।हेल्थ - पाचन या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बच्चे कुछ गलत खानपान के कारण बीमार हो सकते हैं।लकी नंबर - 1लकी रंग - फिरोजीउपाय - पानी में थोड़ा दूध मिलाकर पौधों में डालें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज घर का माहौल अच्छा और मिलनसार वाला रह सकता है। इस समय आस पड़ोस के साथ काम करने या सोशल सर्कल में आप की भूमिका बढ़ सकती है। नेगेटिव - आज के दिन खुद को दिखाने के चक्कर में दूसरों से दूर न हो जाएं इस बात का रखें ख्याल।करियर - काम में इस दौरान कुछ स्थान बदलाव यात्रा जैसी बातें हो सकती हैं। साझेदारी में काम करने वालों को ज्यादा मेहनत और समय की जरुरत आज महसूस हो सकती है। आज के दिन बाजार में कुछ बदलाव व्यवसाय पर भी असर डालेगा।फाइनेंस - आज खर्च ज्यादा हो सकता है इस दौरान एजुकेशन या घर से जुड़े कामों में धन लगने वाला है।लव लाइफ - रिश्ते में थोड़ा ड्रामा तो रह सकता है पर रोमांस भी बना रहेगा। साथी आपकी तारीफ सुनना चाहते हैं इसलिए एक छोटा सा कॉम्प्लिमेंट माहौल अच्छा कर सकता है।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी पर इस दौरान यात्रा या वाहन चलाते हुए ध्यान रखें चोट इत्यादि का भय बना हुआ है।लकी नंबर - 7लकी रंग - गोल्डनउपाय - सुबह उठकर धरती को स्पर्श करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज घर का माहौल थोड़ा किसी के आने जाने से हलचल वाला रह सकता है। दिन के कुछ पल ऐसे भी आएंगे जब हल्के मूड से माहौल फिर से ठीक हो सकता है।नेगेटिव - पुरानी बातों को लेकर बहस या मनमुटाव बढ़ने की संभावना है इसलिए बेहतर होगा कि आप शांत रहकर हालात को संभालें।करियर - काम के मामले में स्थिति सामान्य रह सकती है आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखना जानते हैं। बड़े अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत हो सकती इस समय बस छोटी-छोटी गलतियों से बचना जरूरी होगा। फाइनेंस - आज के दिन पैसों का फ्लो सामान्य बना रहने वाला है धीरे-धीरे आय होगी।लव लाइफ - आज के दिन साथी आपसे समय और ध्यान की उम्मीद कर सकता है। घरेलू मामलों में जीवन साथी की ओर से मदद मिलेगी।हेल्थ - आज के दिन कुछ मामलों में घरेलू उपाय नारियल तेल, आंवला या एलोवेरा हेल्थ के लिए अच्छे रहेंगे।लकी नंबर - 5लकी रंग - पीलाउपाय - अनाज का दान करेंविस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - किसी पुराने रिश्तेदार या पारिवारिक मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आज के दिन घर के कामों में लापरवाही न करें। धार्मिक कामों में शामिल रह सकते हैं।नेगेटिव - आज घर का माहौल कभी अच्छा तो कभी थोड़ा उलझा हुआ महसूस हो सकता है। करियर - काम के मामले में आज आपको छोटी-छोटी बातों पर खास ध्यान देना होगा क्योंकि लापरवाही नुकसान दे सकती है। जरूरी काम समय पर पूरे करने में आप सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा भी बनी रह सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी और रुकी हुई रकम या धन राशि मिलने की संभावना है। लव लाइफ - रिश्ते में समझदारी और स्थिरता बनी रहेगी। साथी के साथ कोई जरूरी बातचीत हो सकती है, जिससे आप दोनों के बीच भरोसा और बढ़ेगा।हेल्थ - त्वचा से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है आज हल्का भोजन करना आपके लिए बेहतर रहेगा।लकी नंबर - 9लकी रंग - हराउपाय - गणेश जी का पूजन करेंविस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - घर में कुछ काम बढ़ सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक बात या मुलाकात होने का दिन है। बच्चों के साथ पुरानी यादों को ताजा कर देगी।नेगेटिव - कुछ कारणों के चलते मन थोड़ा भावुक भी हो सकता है।करियर - व्यापार करने वालों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, इस समय अपने मुनाफे के लिए सामान की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय नौकरी में मेहनत का फायदा धीरे-धीरे मिलेगा।फाइनेंस - इस समय घर की जरूरतों के लिए खर्च साथ-साथ चलते रहेंगे। लव लाइफ - आज के दिन थोड़ी देर अपने जीवन साथी, प्रेमी के साथ बैठकर दिल की बात करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य ही रहेगा कुछ अपच या फिर सिरदर्द की शिकायत भी रह सकती है। लकी नंबर - 5लकी रंग - बैंगनीउपाय - वस्त्र का दान करेंविस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझा हुआ स अलग सकता है। आस पास की खबरों के चलते सही फैसलों को ले पाने में समय भी लग सकता है। नेगेटिव - रहस्यमय और भावनात्मक होने से बचें क्योंकि आप अंदर ही अंदर बहुत कुछ सोचने और महसूस करने वाले हैं।करियर - कार्यक्षेत्र में अचानक कोई नई सूचना या बदलाव सामने आ सकता है, जो शुरुआत में आपको उलझन में डाल सकता है, लेकिन आगे चलकर यह आपके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज सावधानी रखने की जरूरत है क्योंकि कोई पुराना खर्च या छुपा हुआ बिल सामने आ सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में भावनात्मक गहराई महसूस होगी और साथी के साथ कोई अनकही बात या राज सामने आ सकता है। हेल्थ - सेहत को नजरअंदाज न करें इस समय तनाव, थकान या किसी छुपी हुई परेशानी के चलते शरीर शिथिल हो सकता है।लकी नंबर - 1लकी रंग - गुलाबीउपाय - मंदिर के दर्शन करें माथा टेकें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - परिवार के साथ कोई प्लान बन सकता है जैसे धार्मिक जगह जाना या किसी खास मौके की खरीदारी करना। इस समय हलचल ज्यादा बढ़ सकती है।नेगेटिव -आपको बच्चों या परिवार के छोटे सदस्यों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है जिससे खुद को भूल सकते हैं।करियर - काम काज को लेकर इस दौरान शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक रह सकता है। आज के दिन काम में प्रतिस्पर्धा काफी तेज रहने वाली है इसलिए मेहनत बढ़ानी होगी। किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें।फाइनेंस - खर्च नियंत्रण में रहेगा और कुछ लोग अपने बजट को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा भावुक या उत्साही होने से बचें, खुद को शांत रखें जिससे चीजें परेशान न कर पाएं।हेल्थ - सेहत के मामले में घर के बड़ों की स्थिति चिंता दे सकती है उस पर अधिक समय देना पड़ सकता है।लकी नंबर - 8लकी रंग - नीलाउपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - घर में किसी करीबी सदस्य के साथ गहरी बातचीत हो सकती है। इस समय रख-रखाव को लेकर या किसी की वस्तु को वापस करने के चक्कर में काफी मेहनत होने वाली है। नेगेटिव - किसी की याद अचानक सामने आ सकती है जिससे मन संवेदना से भरा रह सकता है। करियर - आज के दिन काम के मामले में जो लोग बैकएंड काम या गुप्त योजनाओं में जुड़े हैं उनके लिए समय बेहतर है। नौकरी बदलने या ट्रांसफर से जुड़े फैसले जल्दी से न ही लें तो ही अनुकूल होगा। फाइनेंस - उधार या कानूनी मामले के कारण खर्च बढ़ सकता है इसलिए बजट संभालकर चलना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों की स्थिति मिले जुले प्रभाव वाली होगी। व्यर्थ की बातों पर बातचीत हो सकती है धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। हेल्थ - बहुत अधिक भागदौड़ या कसरत को लेकर सतर्क रहें और जरूरत पड़े तो आराम जरूर करें। लकी नंबर - 2 लकी रंग - ग्रे कलर उपाय - मिठाई का दान करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल