आज का राशिफल मेष : आज के दिन मन कुछ आराम के मूड में होने वाला है दुनियादारि को छोड़ कर बस आप खुद में ही रहने की इच्छा रख सकते हैं। वैसे किसी बात को लेकर जबान थोड़ी कड़वी हो सकती है पर इन्हीं बातों का रखें ख्याल और किसी भी तरह के विवाद से बनाए रखें दूरी।करियर - काम में आज मन कम ही रहेगा, इधर उधर की बातें चलने से और भी आप अपने काम से दूर रह सकते हैं। कारोबार के लिए स्थिति अनुकूल रहने वाली है इसी के साथ कुछ न कुछ काम थोड़ा बना रहने वाला है।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात कि जाए तो इस समय अपनी पसंद पर कुछ खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - आज का दिन रिश्तों को समय देने वाला और हर बात पर थोड़ा सब्र कर लेने की बात कहता है। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन मिलाजुला सा रहेगा पेट या पेट के निचले हिस्से पर असर पड़ सकता है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत घर परिवार के कामों में लगी रहने वाली है। इस समय कुछ बाहरी सूचनाएं भी अपना असर डालने वाली हैं। आज के दिन किसी धर्म कर्म के कामों में शामिल भी रह सकते हैं। करियर - आज के दिन काम में कुछ चीजें आप से छूट सकती हैं या भूल-चूक भी हो सकती है। इस समय हर छोटी छोटी बात का रखना होगा ध्यान। अगर लग रहा है कोई काम कहीं भूल न जाऊं तो इसके लिए अभी लिस्ट बना लेना ही अनुकूल होगा। फाइनेंस - आर्थिक मामले में आप के लिए खर्च बने रहने वाले हैं कोई न कोई पैसों का खर्च आज के दिन बना रह सकता है। लव लाइफ - धन की स्थिति आज आपको खर्चों को करने से बचा नहीं पाएगी। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन आप के काम को बढ़ाते हुए थकान को देने वाली हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज का दिन थोड़ा काम को बढ़ा देने वाला हो सकता है इस दौरान घर पर अपनों के साथ कई बातें होने वाली हैं इस समय आप हर काम को जल्दी निपटाने के कोशिश करेंगे लेकिन अपनों के साथ कुछ विवाद चीजों के अटकाव को बढ़ा भी सकती है। करियर - काम के मामले में दिन ठीक ठाक रह सकता है पर इस समय एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा क्योंकि केतु का असर आपकी मेहनत को किसी बेकार जगह पर लगाने वाला है। कारोबार में बड़े मुनाफे का संकेत कम है। फाइनेंस - पैसों को लेकर स्थिति अपने भाई बहनों के कारण खर्च को दिखा सकती है उनकी मांग को आप भी पूरा करने के लिए अपना धन दे सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में बातचीत का बहुत महत्व रह सकता है लेकिन अगर किसी बात को लेकर दुख हो रहा है या भ्रम है तो अभी शांत रहें आने वाले समय में बात करना ही बेहतर होगा। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी बस इस समय पर शरीर पर इसका असर पड़ने वाला है। शरीर पर कोई चोट लगने या कोई निशान पड़ने की स्थिति बनती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों को परिवार या किसी करीबी की बात दिल को छू सकती है। गृहस्थी के कामों में मन कम लगने वाला लेकिन अपनों के साथ सहयोग तो करने वाले हैं। दिल से सोचने के साथ साथ थोड़ा दिमाग से भी फैसला ले लेना ही उचित होता है। करियर - कामकाज के मामले में दिन मिलाजुला होगा आपके जो काम पहले से चल रहे हैं उनमें निरंतरता बनी रह सकती है। काम को लेकर धीरे-धीरे प्रगति दिखेगी।कारोबार में पुराने ग्राहकों से लाभ हो सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति संतुलित रह सकती है, घर से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में अपनापन किसी तीसरे व्यक्ति की बातों के चलते परेशानी को बढ़ा सकता है।हेल्थ - सेहत में मौसम के असर से हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज के दिन अपनी बातों से दूसरों के साथ अनबन की स्थिति से परेशान हो सकते है। वैसे तो आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रह सकता है लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस के चलते आप परेशानी में भी फंस सकते हैं इसलिए इन बातों का रखें ध्यान।करियर - काम के मामले में कारोबार की बात करें तो अपनी बात मजबूती से रखेंगे और लोग आपकी बात सुनेंगे भी। हालांकि थोड़ा संयम रखना जरूरी है क्योंकि अधिक उत्साह में कही गई बात किसी को चुभ सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले इस समय किसी न किसी कारण से धन का व्यय तो होगा इसमें सेहत हो सकती है, खानपान पर या फिर कोई मनपसंद खरीदारी हो सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी गंभीरता दिखेगी। आप अपने संबंध को लेकर साफ सोच रखेंगे। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा काम के कारण थकावट हो सकती है। समय पर भोजन और आराम जरूर करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज के दिन की स्थिति में पुरानी बातों से रह सकते हैं प्रभावित। सोच विचार तो बना रहने वाला, घर पर मन न लगे और बाहर की छोटी-छोटी बातों पर भी आपका ध्यान जाएगा। इस समय खुद को कमजोर न बनाएं मजबूती के साथ बने रहें।करियर - काम को लेकर इस दौरान हर काम को परफेक्ट करने की कोशिश करते हुए थक सकते हैं। काम के मामले में आज के दिन आफिस में दूसरों के काम या जिम्मेदारियां निभाने का दबाव भी आप पर रहने वाला है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज के दिन आप बचत के मामले में असफल हो सकते हैं कुछ न कुछ मामले में आप को अपना धन लगाना ही होगा। लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन जो लोग अपने प्रेम से दूर हैं उनके साथ बातचीत या वीडियो कॉलिंग से बात होने का दिन भी बन सकता है।हेल्थ - आज के दिन हड़ियों, पैरों की मसल्स से जुड़ी हल्की दिक्कत हो सकती है। समय पर खाना और हल्का भोजन करना बेहतर रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले इस समय घर और बाहर के मामलों में स्थिरता बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी भी स्थिति को दोनों पक्ष से समझने की आदत आज आपके काम आएगी। सामाजिक रूप से भी सक्रिय रह सकते हैं और किसी से अच्छी बातचीत मन हल्का कर सकती है।करियर - काम में तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा क्योंकि आप की स्थिति इस समय काफी बढ़ने वाली है। साझेदारी में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है साथ ही कुछ मुनाफा होने का समय है।फाइनेंस - पैसों के मामले में किसी शौक या सजावट से जुड़ी चीज़ पर खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में अगर किसी बात को लेकर दूरी बनी थी तो आज उसे कम करने का मौका मिल सकता है।हेल्थ - सेहत ठीक रहने वाली है मानसिक तनाव से बचें आज के दिन थोड़ा समय अपने लिए निकालना जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले आज के दिन अपने सुख से कम बाहरी कामों के चलते ही परेशानी में रहेंगे। इस समय अपनी बातों और भावनाओं के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं कोई मदद नहीं कर पाएगा इसलिए खुद को आज मजबूत बना के रखें।करियर - आज के दिन कारोबार के सिलसिले में लोगों से बातचीत ज्यादा होगी लेकिन ध्यान रहे कि किसी की बात को बिना समझे तुरंत जवाब न दें। आज का दिन समझदारी से अपने कामों को पूरा करने का होगा। फाइनेंस - अचानक किसी छोटी जरूरत पर खर्च हो सकता है, काम के स्थान पर अपने साथियों पर भी धन व्यय हो सकता हैलव लाइफ - जहां काम करते हैं वहां किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है, खुलकर बात करें और छोटी बात को बड़ा न बनने दें।हेल्थ - मानसिक थकान महसूस हो सकती है इस समय शाम के समय अपने लिए समय निकालें जिससे राहत मिल पाएगी। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वाले आज के दिन अपने बड़ों की ओर से कुछ मामलों में रोकटोक जैसी स्थिति को देख सकते हैं। ध्यान रखें की अगर कोई बात नहीं सुनी जा रही है तो कुछ समय के लिए चुप हो जाएं अपने आप चीजें पटरी पर लौटने लगेंगी। करियर - काम के मामले में दिन व्यस्त रहेगा कोई अधूरा काम पूरा करने का दबाव बन सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस की जाएगी, इस समय आप को कुछ मामलों में दूसरों के कारण परेशानी तो होगी लेकिन संभल ही जाएगी। फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति के मामले में रोज़मर्रा के खर्च बने रहेंगे, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती। लव लाइफ - मन की बात मन में न रखें इस समय आप खुलकर न बोलते हुए जीवनसाथी के हर काम में सहयोग करें। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन कुछ खराब रह सकती है और साथ में किसी बड़े की सेहत को लेकर भी थोड़ी चिंता रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वाले आज काम घर पर अपनी चलाने के चलते मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस समय घर पर किसी बच्चे या बड़े की स्थिति आप को परेशानी ही दे सकती है। आज के दिन घर पर कुछ काम बहुत अधिक होने वाले हैं करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत आज व्यर्थ न चली जाए इसका रखें ध्यान और दूसरे आप के काम का फल न उठा लें ऎसी बातों का रखें ख्याल। व्यापार में नई योजना पर काम शुरू करने के लिए अभी जल्दबाजी से बचें। फाइनेंस - आज के दिन खर्च का दिन बढ़ने वाला है, इस समय के दौरान लगातार परेशानी बनी रहने वाली है। लव लाइफ - आज के दिन रिश्तों को लेकर संदेह बढ़ सकता है, जितना हो सके खुद को कंट्रोल बना के रखें। हेल्थ - स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है इस समय चोट लगने या खरोंच लगने के कारण दर्द रह सकता है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए आज की स्थिति कुछ मिलेजुले असर वाली है, आज घर में कुछ काम शुरु हो सकते हैं। इस समय घर पर लोगों का आना जाना रहने वाला है साथ में कुछ बातें लम्बी चलने वाली हैं कुल मिलाकर दिन व्यस्तता वाला है। करियर - व्यापारियों के लिए दिन सामान्य लाभ देने वाला है इस समय पर कोई नई योजना दिमाग में आ सकती है, जिस पर आप अपनों के साथ बातचीत भी करेंगे। करियर के मामले में दिन मिलाजुला सा रहने वाला है। फाइनेंस - आज पैसों के मामले में स्थिति संतुलित रहने वाली है, बचत पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ - प्यार के मामले में जीवनसाथी के साथ बातचीत बनी रहने वाली है घर के कामों में एक दूसरे के साथ खड़े रहने वाले हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण ही है बस इस समय घर पर काम की अधिकता ही थकान देने वाली है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन : मीन राशि वाले इस समय अंदरूनी तौर पर थोड़ा गहरा महसूस करने वाले हैं। हर बात को गहराई से सोचेंगे और किसी पर भी जल्दी भरोसा नहीं करेंगे। आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और आप हालात को अपने हिसाब से संभालने की कोशिश करेंगे। करियर - काम में फोकस मजबूत रह सकता है कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। कारोबार में सावधानी से कदम बढ़ाएं। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। उधार देने या लेने से बचें। पुराना अटका पैसा मिलने की उम्मीद बन सकती है। लव लाइफ - आज के दिन दिल के मामले काफी उथल-पुथल वाले रह सकते हैं इसलिए पार्टनर से ईमानदारी और भरोसा दोनों की जरूरत होगी। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन सिरदर्द या तनाव की समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल