आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - संकष्टी का शुभ अवसर आप के लिए लाएगा प्रतिष्ठा में विस्तार और घर में खुशियों की बौछार। अपने किसी पुराने मित्र से हो सकती है बातचीत।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से आप खुद की बातों में ही ज्यादा उलझ कर काम में लापरवाह भी बन सकते हैं जिससे किसी की बात भी सुनने को मिल सकती है।करियर - काम में आज के दिन अच्छे योग तो हैं गणपति बप्पा का आशीर्वाद काम दिलवा सकता है। आपकी मेहनत और लगन से ही कारोबार की शुरुआत और उसमें अच्छे मुनाफे को देख पाएंगे। फाइनेंस - खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है पर साथ में किसी वरिष्ठ से कुछ प्राप्ति भी होने का योग बन रहा है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में समझ और अपनापन काफी काम आएगा इस दौरान कुछ के जीवन में किसी का आना भी प्रेम के रंगों को भर देने वाला है। हेल्थ - थकान और नींद की कमी महसूस हो सकती है पर इस दौरान स्वास्थ्य के मामले में एक्टिव ही रहेंगे।लकी नंबर - 1लकी कलर - लाल उपाय - हनुमान जी को सिंदूर दान करें।आपका वार्षिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - गणेश पूजन का शुभ प्रभाव घर में कुछ सकारात्मकता देने वाला है, मांगलिक कामों में बड़े बुजुर्गों की ओर से मिलेगा आशीर्वाद। किसी दोस्त के साथ लंबी बातचीत होगी।नेगेटिव - आज के दिन बहुत अधिक ही चीजों को लेकर बहस या विचार करने से निर्णय लेने में देरी हो सकती है।करियर - चतुर्थी का पूजन नए कामों की शुरुआत करने वालों को कुछ चुनौतियों से मुक्ति दिलाने में सहयोगी होगा। आज के दिन काम में अपने फैसलों के साथ दूसरों की बातों पर भी ध्यान रखें।फाइनेंस - किसी की मांग को लेकर आज के दिन घर में खरीदारी पैसों का व्यय बनेगा, इस दौरान बचत पर असर पड़ सकता है। लव लाइफ - आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो साथी के साथ कुछ खास और यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा।हेल्थ - आज के दिन किसी के साथ ज्यादा चीजों में रेस न लगाएं आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। लकी नंबर - 8लकी कलर - सुनहराउपाय - मंदिर में खीर दान करें।आपका वार्षिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज गणपति जी का पूजन देगा घर में आप को कुछ बड़ों के साथ बेहतर समय, और आने वाले दिनों के कामों के लिए लिस्ट बनाने का मौका। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने में दिन व्यस्त रह सकता है।नेगेटिव - आज के दिन की स्थिति आप को व्यस्त तो रखेगी पर ध्यान रखें की किसी के सामने अपनी जिद न रखें वरना आप गलत ही साबित कर दिए जाएंगे।करियर - आज के दिन काम में आप के लिए कंपटीशन बढ़ सकता है। कुछ लोग आप पर अपना प्रभाव डालना चाहेंगे पर परेशान नहीं हों आप चीजें जल्द ही अनुकूल होंगी और आस पास के लोग भी आप की मदद में खड़े होंगे।फाइनेंस - अपनी जेब का ध्यान रखना जरूरी होगा नहीं तो जेब कट भी सकती है और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।लव लाइफ - अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया रिश्ता शुरुआत ले सकता है, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकता है।हेल्थ - आज के दिन जितना संभव हो सके अपनी पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताना लाभकारी रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - डार्क ब्राउनउपाय - शहद का भोग देवी को अर्पित करें। आपका वार्षिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज विभुवन संकष्टी के प्रभाव से दिन भर काम में आप आगे रहेंगे जिससे माता की ओर शाबाशी भी मिलेगी। ऊर्जा और उत्साह के चलते बस दिखावे में न फंस जाना।नेगेटिव - शाम तक परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी और अधूरे कामों में सफलता मिलेगी।करियर - नौकरी में आज लोगों को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कारोबार करने वालों के लिए नए लोगों के साथ कुछ डील हासिल करने का समय है बस प्रतिस्पर्धा काफी तेज रहने वाली है। फाइनेंस - पैसों के मामले में किसी लोन से जुड़े काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।लव लाइफ - अपने साथी को इग्नोर न करें क्योंकि वो काफी भावुक रहने वाले हैं तो उनका साथ दीजिए न की शिकायत करें।हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली है सुबह कुछ आलस्य बढ़ सकता है, पर शाम होते होते आप खुद को बेहतर भी देख पाएंगे। लकी नंबर - 4लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - पक्षियों को दाना डालें।आपका वार्षिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव -संकष्टी के प्रभाव में आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें कुछ लाभ भी होगा और आप की मेहनत भी अच्छी बनी रहने वाली है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग दोपहर तक पूरी कर ही लेंगे। नेगेटिव - दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्तता और भागदौड़ के साथ हो सकती है इस कारण से मानसिक दबाव महसूस होगा। करियर - काम के मामले में आपकी परफॉर्मेंस पर सभी की नजर रह सकती है। आज के दिन आप कारोबार में अपने साथ काम कर रहे लोगों के साथ गुस्से और अहंकार में आकर कोई भी बात कहने से बचें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहने वाला है और गैर जरूरी चीजों पर खर्च कम ही( होगा। लव लाइफ - प्यार के मामले में नए संबंध शुरु हो सकते हैं किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिल में नई हलचल पैदा कर सकती है। हेल्थ - आज के दिन कुछ हेल्दी डाइट आप को लाभ देगी आयुर्वेद से जुड़ी चीजों में शामिल रहें।लकी नंबर - 1लकी कलर - तांबाईउपाय - सूर्य उपासना करें।आपका वार्षिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - विभुवन संकष्टी आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। कार्यों में मन लगा रहेगा और आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से सुबह के समय काम को लेकर अपनों से कुछ बातें सुनने को मिल सकती है और ऐसे में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। करियर - काम के मामले में अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में टाइम पर पहुंचे इस समय कुछ लोगों को अतिरिक्त काम की प्राप्ति भी हो सकती हैं। व्यापार में नए अवसर सामने होंगे। फाइनेंस - भद्रा का असर कह रहा है कि खर्च आज बढ़ने वाला है। किसी पुराने स्रोत से धन लाभ होने की संभावना बन रही है।लव लाइफ - दिलों के मामले में ज्यादा बातों को सोचने से बचें, जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी होगा।हेल्थ - थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है ऐसे में खानपान और पानी की मात्रा पर ध्यान दें।लकी नंबर - 9लकी कलर - धानीउपाय - शिव भगवान के सामने दीपक जलाएं। आपका वार्षिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन गणेश पूजन का प्रभाव लोगों के बीच आपकी बातों के असर को बढ़ाने में मदद करेगा। आप के कामों से सामाजिक सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नेगेटिव - किसी न किसी कारण से आज भद्रा का असर पड़ने वाला है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी या गुस्से से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।करियर - काम की अगर बात की जाए तो इस दौरान अपने आस पास की स्थिति आप की मेहनत को बढ़ाने वाली है। जो लोग कला के कामों से जुड़े हैं उनके लिए आज के दिन की स्थिति दे रही है सफलता का योग।फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में स्थिति संतुलित बनी रहेगी। जरूरी खर्चों के साथ-साथ लाभ के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। किसी खास व्यक्ति के साथ मुलाकात या बातचीत रिश्तों में नई ताजगी ला सकती है। हेल्थ - सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित योग और मेडिटेशन करें। मौसम के प्रभाव सेलकी नंबर - 4लकी कलर - स्लेटीउपाय - दुर्गा जी को बताशे भेंट करें।आपका वार्षिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - संकष्टी का प्रभाव परिवार और करीबियों के साथ काम के साथ साथ मेलजोल को देने वाला है। आप अपने लोगों के साथ किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा पर भी निकल सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा का असर भी मिलेगा और जो बता रहा है कि काम चाहे अधिक रहें पर किसी भी बात को नजरअंदाज करने से बचना जरूरी होगा।करियर - काम के मामले में आज के दिन साझेदारी से संबंधित काम अच्छे हो सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों को हर बात में स्पष्टता को बनाए रखना जरूरी होगा क्योंकि इस दौरान ग्रह गोचर कुछ संदेह भी दे सकता है।फाइनेंस - व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। नई आर्थिक योजनाओं पर भी काम शुरू हो सकता है।लव लाइफ - अपने दिल की बात को किसी मित्र से कह सकते हैं, दोस्त प्रेम को और आपके मन को बेहतर बना सकता है। हेल्थ - खानपान में लापरवाही न करें और साफ पानी के सेवन पर विशेष ध्यान दें।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - शरबत का दान करें।आपका वार्षिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज संकष्टी का असर आपके मन को रखने वाला है कुछ चंचल। किसी काम को लेकर जोश के साथ आगे बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में किसी की मदद के लिए भी आप आगे रहेंगे।नेगेटिव - आज गोचर में ग्रह की स्थिति कहती है कि बातों को लेकर तनाव ज्यादा ही रह सकता है ऎसे में इन परिस्थितियों को सहजता से संभालने की कोशिश करना ज्यादा अच्छा होगा। करियर - काम के मामले में आज व्यापारियों के लिए आसपास के लोग कुछ नवीन चीजों की डिमांड कर सकते हैं। कार्य स्थल पर आपके व्यवहार और सहयोगी स्वभाव की सराहना करने वाले भी मिलेंगे।फाइनेंस - आज के दिन आप को माता-पिता की ओर से कुछ लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - प्रेमी से जुड़ी कोई बात आपके मन को प्रभावित करेगी आप चाहेंगे कि उनके साथ कुछ नए मौके या नए जीवन की शुरुआत की जाए।हेल्थ - आज के दिन अपना ध्यान रखें वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें सावधानी बरतें और खुद को ज्यादा थकाएं नहीं।लकी नंबर - 2लकी कलर - हराउपाय - तुलसी जी का पूजन करें।आपका वार्षिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा। किसी सदस्य को मिलने वाली छोटी सफलता पर खुशी मनाई जा सकती है। शाम के समय कोई डिनर या घूमने की योजना काम कर सकती है।नेगेटिव - भद्रा का प्रभाव कह रहा है कि भावनाओं को भीतर दबाकर रखने से मन बेचैन हो सकता है।करियर - संकष्टी के असर से आज समय प्रबंधन बेहद जरूरी रहेगा जिसका प्रभाव दूसरों पर भी आप की दक्षता का प्रभाव डालेगा। किसी मीटिंग, यात्रा या नई बातचीत के जरिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। फाइनेंस - बचत या किसी अधूरे कार्य से धन लाभ होने के संकेत हैं, खर्चों को नियंत्रित रखने से फायदा बना रहेगा।लव लाइफ - आज भद्रा के कारण किसी बात को लेकर हल्का मतभेद हो सकता है पर समझदारी इसी में है की शांति से चीजों को संभाल लिया जाए।हेल्थ - आज के दिन डायबिटीज या जिन्हें रक्त से जुड़ी समस्या अगर है तो उन्हें अपनी दवाइयों को समय पर लेना चाहिए।लकी नंबर - 5लकी कलर - फिरोजीउपाय - मंदिर में माथा टेकें।आपका वार्षिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - संकष्टी का प्रभाव घर में धार्मिक कामों के होने का संदेश देता है। परिवार के लोग आपकी बातचीत से संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। मन की बातों को खुलकर व्यक्त करने से रिश्ते और मजबूत होंगे।नेगेटिव - दिनभर कई काम एक साथ आने से थोड़ी भागदौड़ बनी रह सकती है। करियर -कारोबार में नए लोग शामिल हो सकते हैं। इस दौरान काम करने के तरीके पर सवाल उठाए जा सकते हैं पर कुल मिलाकर चीजें संभली ही रहेंगी। ऑफिस में काम के साथ साथ दोस्त भी बनेंगे।फाइनेंस - पैसों के मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। इस दौरान ऑनलाइन खरीदारी भी अधिक कर सकते हैं। लव लाइफ - आज आप अपने मन की बात तो कहेंगे पर ध्यान रखें कि कोई ओर आप को परेशानी न दे पाए। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें अनियमित खानपान से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। लकी नंबर - 8लकी कलर - धानीउपाय - पौधों को जल दें।आपका वार्षिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - गणेश भगवान का दिन है और इसके कारण परिवार में शांति और सुकून का माहौल बना रहेगा। धार्मिक कामों जैसे पूजा पाठ में अपनों के साथ शामिल भी होना चाहेंगे।नेगेटिव - भद्रा के असर से रहें सावधान क्योंकि किसी जरूरी काम में लापरवाही करने से बाद में परेशानी बढ़ सकती है।करियर - नौकरी की तलाश में लगे लोगों को आज कुछ इंतजार करना पड़ेगा। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है साथ ही कुछ नए सुझाव भी कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।फाइनेंस - आज मार्केट में निवेश करना कुछ जोखिम वाला हो सकता है।लव लाइफ - किसी के साथ मेलजोल या बातचीत से स्थिति सामान्य बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति में रुचि भी ले सकते हैं।हेल्थ - इस समय कमर और सिर की स्थिति दर्द से हो सकती है प्रभावित।लकी नंबर - 1लकी कलर - तांबाईउपाय - विष्णु भगवान का पूजन करें।आपका वार्षिक मीन राशिफल