आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - मेष राशि वाले इस दौरान पुरानी बातों को लेकर कुछ प्रभावित रह सकते हैं। इस दौरान घर के कामों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी दूरस्थ मित्र से बातचीत हो सकती है।नेगेटिव - आज के दिन की स्थिति आप को कुछ कामों में अटकाव दे सकती है इसलिए शांति से बने रहें।करियर - नौकरी की अगर बात की जाए तो इस समय आपको अपने काम पर लगातार निगाह बनाए रखने की जरूरत होगी। इस दौरान कुछ लोगों का पक्ष विरोधी हो सकता है पर फिर भी स्थिति नियंत्रित रहेगी।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले दिन की स्थिति घाटे को दे सकती है खर्च बढ़ सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज के दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है इस दौरान रिश्ते में कोई धोखा या झूठ भी सुनने को मिल सकता है।हेल्थ - मोबाइल और स्क्रीन पर लगातार नजर न गड़ाए रखें और खुद के लिए समय निकालें।लकी नंबर - 1लकी कलर - तांबाईउपाय - बजरंग बाण का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपको धार्मिक रूप से किसी से जोड़ सकता है। घर के बड़ों के साथ बातें तो होने वाली हैं लेकिन इस समय खुद को नम्र बनाएं। आज कहीं अचानक से बाहर जाना पड़ सकता है।नेगेटिव - निराश न हों क्योंकि लगातार मेहनत करते रहेंगे तो धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में आने लगेंगी।करियर - कारोबार में आज के दिन नवीन सूचनाओं या फिर चीजों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान काम के मामले में लगे लोगों को कुछ काम के बारे में बदलाव की बातें भी सुनने को मिल सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि आपको कहीं से लाभ मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज रोमांस बना रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने का मौका प्राप्त कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण रहेगी बस इस दौरान ज्यादा चीजों पर ध्यान देने से बचें। लकी नंबर - 7लकी कलर - भूराउपाय - शिव चालीसा का पाठ करें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन मेलजोल की स्थिति बनी रहने वाली है। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। परिवार के साथ कामकाज में मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ यात्रा होगी।नेगेटिव - आज आप के लिए ध्यान पूर्वक काम करने नियमों पर चलने की जरूरत है। करियर - काम के मामले में इस दौरान अपनी एनर्जी को सही दिशा में इस्तेमाल करने की जरूरत है। आज के दिन बहुत अधिक ओवरवर्क के चलते खुद पर दबाव न बनने दें। इस दौरान ध्यान से काम करें ये जरूरी है। फाइनेंस - अगर आपने पहले कोई बचत या पैसा लगाया हुआ होगा तो उसका फायदा भी मिल सकता है।लव लाइफ - किसी बात को लेकर जीवन साथी के साथ बातें कुछ कठोर हो सकती हैं इसलिए इस ओर नम्र रहें जिससे रिश्ता कमजोर न हो पाए।हेल्थ - दिन की शुरुआत कसरत अच्छी डाइट से करें ताकि आप पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव महसूस कर सकें।लकी नंबर - 2लकी कलर - गहरा नीलाउपाय - धर्म स्थल के दर्शन करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - परिवार के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और उनकी सलाह आपके काम आ सकती है, वहीं छात्रों के लिए दिन फोकस के साथ पढ़ाई करने का है।नेगेटिव - छोटी सी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है, इसलिए लापरवाही से न चलें।करियर - काम को लेकर आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त होगा पर इस दौरान रचनात्मकता का अच्छा स्तर भी देखने को मिल सकता है। अपने अधूरे कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे और धीरे-धीरे आपको संतोष भी मिलेगा कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी, लेकिन बेवजह खर्च करने से बचना बेहतर होगा। लव लाइफ - आज आपको थोड़ा समय और ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि पार्टनर आपकी केयर और समझ की उम्मीद करेगा जिसे आप पूरा कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन बच्चों की हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लकी नंबर - 6लकी कलर - जामुनीउपाय - राम दरबार का दर्शन करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - आज के समय पर आप अपने काम को लेकर काफी सजग रहेंगे लेकिन इस दौरान घर के लोगों के साथ कम ज्यादा बढ़ सकते हैं। दोस्तों के साथ बातों य कहीं जाने की योजना होगी।नेगेटिव - अपने आप को लेकर बहुत ज्यादा दबाव में जाने से बचें।करियर - काम के मामले में आज आपको हर बात की जांच या कहें डिटेल्स पर खास ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अगर आप ध्यान से काम करेंगे तो आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और अधिकारी भी खुश होंगे।फाइनेंस - पैसों को लेकर इस समय अगर आप सोच समझकर प्लानिंग करेंगे तो आगे फायदा मिलेगा।लव लाइफ - रिश्तों में और आपकी छोटी-सी कोशिश भी रिश्ते को बेहतर बना सकती है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस समय घर पर माता जी या किसी करीबी की सेहत के बारे में चिंता हो सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का गुलाबीउपाय - सूर्य पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए थोड़ा रोमांचक रहने वाले हैं इस दौरान भाई बहनों के साथ यात्रा कर सकते हैं। कुछ नए लोग जानकारी में जुड़ने वाले हैं।नेगेटिव - किसी काम को लेकर बहुत तेजी न बनाएं क्योंकि इससे मुश्किल बनी रहने वाली हैं। करियर - काम के क्षेत्र में एनर्जेटिक रह सकते हैं जहां आप कुछ नया करने की कोशिश करने में भी आगे रहना चाहेंगे। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाने की योजना भी अधिक बनने वाली है।फाइनेंस - आज के दिन खर्चे तो रह सकते हैं साथ में इस दौरान अचानक से कोई छोटा मोटा फायदा भी मिल सकता है।लव लाइफ - अपने पार्टनर से आपका रिश्ता कुछ अधिक इमोशनल रहने वाला है। इस दौरान कोई नया कनेक्शन बनने की संभावना है।हेल्थ - आज के दिन दिनचर्या को सही रखना जरूरी है जैसे समय पर खाना और नींद लेना ताकि आप दिनभर चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं। लकी नंबर - 9लकी कलर - कालाउपाय - माता को लाल पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - घर में आज कुछ न कुछ चहल पहल की स्थिति बनी रहने वाली है। किचन में कुछ बना सकते हैं, जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। नेगेटिव - आज के दिन घर के बड़ों की ओर से कुछ नियम तेज होंगे। करियर - काम के क्षेत्र में आज आपको नए विचार मिल सकते हैं, इस दौरान अपने किसी सहयोगी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपके काम की तारीफ भी हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, घर की जरूरतों के चलते हैं व्यय भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बैलेंस बनाकर चलना जरूरी होगा।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताकर संबंधों को और मजबूत बना सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है बस गले या चेहरे की स्थिति पर अधिक ध्यान देना होगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - हराउपाय - चौखट पर दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन थोड़ा मिलाजुला सा रहने वाला है घर में अपनों के साथ बातें भी बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा और छात्रों के लिए भी दिन सीखने के लिहाज से अच्छा रहेगा। नेगेटिव - परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस बढ़ सकती है। करियर - काम के क्षेत्र में नई चीजों को जुड़ते देख सकते हैं, इस दौरान दूसरों के काम भी आप करने में आगे होंगे, जिससे थोड़ा दबाव रहेगा। कारोबार में सोच समझकर बोलें और काम को शांत तरीके से संभालें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिए आज के दिन की स्थिति मिले जुले असर वाली है। लव लाइफ - आज के दिन आप अपने पार्टनर की कमी के कारण परेशान हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर करना सुकून देगा। हेल्थ - सेहत के मामले में आज चिंताएं आप को सुस्त कर सकती हैं, मन की चंचलता ही अधिक परेशानी देने वाली है। लकी नंबर - 2 लकी कलर - फिरोजी उपाय - कपूर का दान करें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन थोड़ा धीमा और सुस्त महसूस हो सकता है। बड़े भाई बहनों के साथ घूमने जा सकते हैं। दोस्तों का साथ आपको कुछ पुराने दिनों की याद देगा। नेगेटिव - छात्रों का ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए उन्हें ज्यादा फोकस करने की जरूरत होगी।करियर - काम के मामले में इस दौरान काफी कुछ लोगों से मेलजोल का असर होगा। इस समय काम के लिहाज से यात्रा भी बनी रहने वाली है। कारोबार को लेकर आज के दिन व्यस्तता बहुत अधिक बनी रहने वाली है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी बस बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा। लव लाइफ - रिश्तों में समझदारी बनाए रखें क्योंकि छोटी-छोटी बातें भी असर डाल सकती हैं।हेल्थ - नेगेटिव सोच से दूर रहें और पर्याप्त आराम लें, साथ ही हल्की एक्सरसाइज भी फायदेमंद रहेगी।लकी नंबर - 1लकी कलर - स्काई ब्लू उपाय - काले तिल जल में बहाएं। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आप अपने अंदर की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा।नेगेटिव - इस समय काम के लिहाज से स्थिति आप पर तनाव देने वाली है जिस पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए।करियर - काम के मामले में आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है, क्योंकि चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी, लेकिन अंत में आपको संतोष मिलेगा। कारोबार में सरकारी नीतियों से कुछ असर देखने को मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी इस समय घर हो या बाहर के खर्च इस दौरान अधिक रहने वाले हैं।लव लाइफ -रिश्तों में आज प्यार और केयर बनी रहेगी, जिससे आपका बॉन्ड और मजबूत होगा।हेल्थ - आज के दिन खुद को मानसिक रूप से रिलैक्सेशन देने की जरूरत होगी।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - बर्फी का दान शिव मंदिर में करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए संतुलित तभी रह सकता है जब आप खुद को अधिक भावुक होने से रोकें। परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। नेगेटिव - अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को संभाल कर चलना होगाकरियर - काम के क्षेत्र में आज आपको लोगों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि दूसरों के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम देख सकते हैं। आज कारोबार में इस दौरान आपकी इमेज भी मजबूत हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा इस समय आप दोस्तों के साथ कुछ खाने पीने इत्यादि में खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - दिल के मामले में शांति और समझ बनी रह सकती है, जिससे आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिता पाएंगे और रिश्ते में स्थिरता आएगी।हेल्थ - आज के दिन म्यूजिक, मेडिटेशन या कोई हल्की एक्टिविटी आपके लिए अच्छी रह सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - श्वेतउपाय - मंदिर में चीनी का दान करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशि: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए थोड़ा विशेष रह सकता है। हर चीज को गहराई से सोचेंगे और उसी हिसाब से फैसले लेने की कोशिश कर सकते हैं।नेगेटिव - इस समय जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना भी जरूरी है।करियर -काम के मामले में आज आपको अपने टारगेट्स पर फोकस रखना होगा क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपके काम को प्रभावित कर सकती है। मेहनत करेंगे तो अच्छे नतीजे जरूर मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के पक्ष में उधार देने या जोखिम भरे निवेश से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।लव लाइफ -रिश्तों में आज गहराई और इमोशन्स ज्यादा रहेंगे इसलिए अपने पार्टनर के साथ समय बिताना अनुकूल होगा।हेल्थ - आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है जिसमें तनाव और थकान से बचने की कोशिश करें।लकी नंबर - 4लकी कलर - पिंक उपाय - वृक्ष को जल दें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल