आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज के दिन कुछ मामलों या बातों में तेज ही बने रहने वाले हैं। इस समय बच्चों के साथ मस्ती भरा दिन रह सकता है। आज के दिन घूमने फिरने के लिए मौके शाम के समय पर मिलने वाले हैं। करियर - अगर आपका कोई इंटरव्यू है या क्लाइंट मीटिंग में शामिल होने वाले हैं, तो ध्यान रखें कि ज्यादा बातों से अच्छा है की मुख्य बातें सामने रखें और फिर काम प्रस्तुत करें जिससे काफी फायदा रह सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले पर आज के दिन आप के कुछ खर्चे तो हैं लेकिन साथ ही कुछ मस्ती भरी चीजें भी प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ - आज आपको किसी पर क्रश होने वाला है या किसी से कोई मैसेज मिल सकता है, जिसके साथ ही रिश्ता काफी विशेष बनने वाला है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ घर वालों के साथ तनातनी की स्थिति तो दे सकता है, पर साथ ही आप अपनी जिद में अधिक रह सकते हैं। आज आप घर पर कुछ धार्मिक गतिविधियों में शामिल भी हो सकते हैं। करियर - काम के सिलसिले में आज का दिन आपको काफी मामलों में उठा-पटक देखने को मिल सकती है। इस समय के दौरान आप अपने काम में कुछ बदलाव आज देख पाएंगे जिसके चलते कुछ तनाव भी बढ़ सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में इस दौरान बच्चों पर होने वाले खर्चों से रहने वाले हैं प्रभावित। लव लाइफ - प्यार में बेकार के शक और मुश्किलें आज परेशानी दे सकती हैं। घर पर भी रिश्तों को लेकर दबाव का असर दिखाई देगा। हेल्थ - सेहत का रखें ख्याल घर के बड़े बुजुर्गों एवं स्त्री पक्ष को लेकर आज रहना होगा बहुत अधिक सजग। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन व्यर्थ की चीजों को लेकर घर में कुछ न कुछ तनातनी जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। भाई या बहन के साथ लड़ाई भी रहेगी और उनकी शिकायत लगाने में भी आगे होंगे। कोई यात्रा हो तो सावधानी से करें।करियर - काम के लिहाज से दिन मिलाजुला सा होने वाला है, कुछ ऎसे काम भी आपके हिस्से आ सकते हैं जिन्हें लेकर कोई खास परिणाम भी न मिल पाए। कारोबार में सामान की जांच अच्छे से करनी चाहिए सामान के खोने की स्थिति भी बन रही है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज छोटे छोटे खर्च ही आपके लिए मुश्किल भरे फैसलों का असर भी बन सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों में आकर्षण तो होगा लेकिन एक दूसरे के साथ बातचीत में काफी दूरी भी दिखाई देने वाली है यानी प्यार इस समय उलझन और भ्रम के जाल में भी रहेगा।हेल्थ - सेहत के मामले में आज गर्दन आंख और कान का हिस्सा अधिक प्रभावित हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज कुछ कठोर भाषा बोल सकते हैं अथवा घर पर अपनों के साथ बहस भी बढ़ सकती है। आज के दिन जरूरत होगी अपने आप को कंट्रोल में रखा जाए क्योंकि राशि स्वामी राहु केतु के प्रभाव में है तो आप के हर एक्शन पर रिएक्शन भी होने वाला है।करियर - काम में थोड़ा समझदारी अधिक दिखाएं, किसी काम को लेकर भूल चूक अधिक रह सकती है। अपने और आस पास के लोगों के साथ सही से बातें साझा न हो पाएं। अधिकारियों की ओर से आपको व्यर्थ की बातों के चलते भी सुनने को मिल सकता है। फाइनेंस - आज के दिन आप का पैसा, खानपान या किसी तरह के नशे पर व्यय हो सकता है इसलिए जो गलत है उस से दूर रहना ही अनुकूल होगा।लव लाइफ - विवाह जीवन में कोई न कोई बात प्यार को कमजोर बना सकती है, जिसके कारण झगड़े कि स्थिति बनेगी इसलिए अपने आप को इन बातों से दूर रखें। हेल्थ - आज के दिन मानसिक तनाव से संबंधित परेशानी रह सकती है, बासी या ज़्यादा तला हुआ खाना खाने से बचें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति में मन और बुद्धि कई चीज़ों में उलझने वाली है, इसलिए समझदारी से आगे बढ़ें। घर हो या बाहर आप क्या और कैसे कहते हैं इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है तभी सही से फैसले लिए जा सकते हैं।करियर - आपके पास काम के लिए कुछ नई बातें योजनाएं तो हो सकती हैं परंतु आप बदलाव को कर नहीं पाएंगे। किसी न किसी कारण से उसमें व्यवधान भी बने रह सकते हैं। अभी आपके बिजनेस में बहुत सी चीज़ें जुड़ने वाली हैं इसलिए हर बात को अच्छे से परखें। फाइनेंस - कोई इंश्योरेंस का पैसा अटक सकता है या आप अपने ऊपर व्यर्थ की चीजों की खरीदारी में पैसा खराब भी कर सकते हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में अगर हो सके दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भता से बचना चाहिए और खुद को नम्र बनाएं। हेल्थ - आज सेहत के मामलों में गिरावट रह सकती है, मन बेचैन रह सकता है या काम को लेकर तनाव शरीर पर भी असर डाल सकता है विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वालों के लिए इस समय चीजें परेशानी या बाहरी बातों के कारण तनाव को अधिक दे सकती हैं। घर पर पिता की ओर से कुछ ज्यादा ही बातें सुनने को मिलने वाली हैं तो खुद को इन से बचाने के लिए अपने व्यवहार में लाना होगा बदलाव। करियर - आज काम के मामले में कुछ बातों में गलत सूचना के कारण समस्या रह सकती है। कारोबार में कुछ ऎसे लोगों के साथ बहस भी ज्यादा ही रहने वाली है जिसके कारण माल के आने में या उसके भेजने में बेकार की देरी नुकसान दे सकती है।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष कमजोर ही रहने वाला है आज सेहत या कोई जरूरी वस्तु इत्यादि में पैसा लगाना पड़ सकता है।लव लाइफ - आज के दिन रिश्तों में गलत बातों से बचें क्योंकि रिश्ता टूटने में देर नहीं लगेगी।हेल्थ - सेहत के मामले किसी वाहन से परेशानी या कोई ऊंचाई वाले स्थान से गिरने का भय बना रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए इस समय की स्थिति कुछ न कुछ बातों में आप को जोड़ने वाली है, किसी के साथ बातचीत करते हुए आप खुद को इमोशनल तरीके से उनसे जोड़ लेंगे ऎसे में ये बातें आपको कष्ट ज्यादा दे सकती हैं। किसी दोस्त के साथ बहस भी रहेगी पर जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।करियर - काम के मामले में नए आकर्षण आप को दूसरी बातों में उलझा कर खुद के कार्यक्षेत्र से दूर ले जाने वाले हो सकते हैं। अगर कारोबार मेहनत करते हैं तो इस समय पर बेहतर नतीजे मिलेंगे। कुछ पुरानी चीज़ों को निपटाना आसान नहीं होगा लेकिन लगातार की मेहनत कुछ सुधार देने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक मामले किसी के कारण कमजोर रह सकते हैं, व्यर्थ की खरीदारी होने का दिन है इस पर ध्यान रखें।लव लाइफ - रिश्तों के मामले में आप को कई तरह की बातें आकर्षित करने वाली हैं साथ ही इस समय रिश्ता भौतिक सुखों की मांग से प्रभावित भी होने वाला है।सेहत - सेहत के मामले में आप का भावनात्मक पक्ष ही तनाव दे सकता है, दूसरी ओर कंधे में दर्द भी सकता है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए घर के काम के साथ ही किसी बड़े के साथ बाहर जाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप एक साथ कई इमोशंस महसूस कर सकते हैं ऎसे में खुद को लेकर विश्वास भी कमजोर होने वाला है। करियर - नौकरी के क्षेत्र में इस समय पर बेकार की बातों से दूर रखें वरना आपके विरोधी इस स्थिति का लाभ उठा सकते हैं। काम को लेने वाले फैसलों को अधिकारियों द्वारा रोका जा सकता है, तो आप के लिए इस समय स्थिति दुविधाओं वाली है।फाइनेंस - खर्च आज अनियंत्रित ही होने वाले हैं। दूसरों के चलते आप के पैसे भी कहीं लग सकते हैं इसलिए थोड़ा संभल कर फैसला लीजिए।लव लाइफ - प्यार की स्थिति आज के दिन आप को असंतुष्ट ही रखने वाली है, इस समय के दौरान आप किसी भी रिश्ते में रुकने के मूड में नहीं होंगे। हेल्थ - सेहत की अगर बात करें तो आज दिमाग खराब रहने वाला है जिसके चलते मन भी चिड़्चिड़ाहट से भरा रह सकता है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वालों के लिए घर पर कोई धार्मिक काम में शामिल होने का कहीं अचानक से बाहर जाने का मौका बनेगा। किसी करीबी से बात करने से राहत मिलेगी। आपको अपने परिवार या पर्सनल लाइफ में ज़रूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं पर ये निर्णय दिल से नहीं दिमाग से काम लें।करियर - काम की जगह पर कुछ बातें परेशान कर सकती है।साथ काम करने वालों या सीनियर्स के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। शांति से काम लें और किसी भी तरह की बहस से बचें। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उनके लिए यह योजना बनाने का दिन है। फाइनेंस - कोई बड़ा खर्च आ सकता है या परिवार से जुड़ा खर्च बना रहने वाला है। लव लाइफ - रिश्तों में इमोशन हावी हो सकते हैं और आप किसी बात पर इमोशनल होकर रिएक्ट कर सकते हैं। हेल्थ - दिमागी बेचैनी और थकान आपको फिजिकली भी थका सकती है। नींद न आना या इनडाइजेशन जैसी समस्या हो सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ न कुछ कामों में और दूसरों के साथ व्यवहार को बरतने में मुश्किलें दे सकती है। इस समय घर से दूर रहने या अपनों से कटे हुए से रहना ही पसंद करेंगे। सामाजिक छवि पर भी असर पड़ सकता है। करियर - आज काम में लिए गए फैसले परेशानी दे सकते हैं या फिर गलत भी सिद्ध हो सकते हैं। अपने काम में स्थिरता और धैर्य बनाए रखें क्योंकि नई चीजों को अपनाने से पहले पूरी जानकारी लेना आवश्यक हैफाइनेंस - खुद को बहुत ज़्यादा दिखावटी होने से बचाएं क्योंकि ऎसे में फिजूलखर्ची भी रुक नहीं पाएगी। लव लाइफ - प्यार आज आपको इंस्टाग्राम या ग्रुप चैट में ही दिखाई देने वाला है। हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें, भरपूर आराम करें और अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ज़्यादा ध्यान देने से बचें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत के साथ ही मानसिक उथल-पुथल भी शुरु होने वाली है। इस समय के दौरान आप अपने आस पास के लोगों का दबाव भी खुद पर महसूस कर पाएंगे। इस दौरान दूसरों के साथ ज्यादा बहस से बचें।करियर - काम के लिहाज से इस समय पर कुछ मामलों में तो राहत का अनुभव कर सकते हैं लेकिन इस समय भी आप अगर साझेदारी के कामों में शामिल हैं तब स्थिति परेशानी या सहमति के पक्ष को कमजोर तो करने वाली होगी। फाइनेंस - आज पैसे उधार देने से बचें अगर आपने पहले पैसे इन्वेस्ट किए हैं तो अभी उसमें टैक्स इत्यादि कटने पर ही कुछ मिल सकता है। लव लाइफ - प्यार में न रहें ज्यादा क्रोधी क्योंकि आप का गुस्सा करना, साथी को दूर ले जाने वाला हो सकता है।हेल्थ - सेहत इस दौरान साधारण ही रहेगी थोड़ा बहुत परेशानी हो सकती है पर स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज के दिन अपने काम के साथ दूसरों के लिए भी सहायक रहने वाले हैं। इस समय आप कुछ बातों में लापरवाह भी रह सकते हैं जिसके चलते बड़ों से डांट भी सुनने को मिल सकती है और रिश्ते रह सकते हैं प्रभावित। करियर - काम को लेकर इस दौरान आप दूसरों पर बहुत अधिक भरोसे से बचें क्योंकि कुछ लोग हां तो कह देंगे लेकिन काम के समय पर आप का हाथ छोड़ सकते हैं। कारोबार में आज आप को सामान की कुछ शिकायत सुनने को मिल सकती है।फाइनेंस - खर्चे होंगे, जिनमें से कुछ घर खरीदने या परिवार की ज़रूरतों के लिए हो सकते हैं।लव लाइफ - आज आपका दिल बहुत कुछ कहेगा पर सामने वाला शायद आप को समय न देना चाहे दिल पर उदासी के बादल न छाने दें।हेल्थ -सेहत के मामले में दूषित जल से या फिर भोजन की विषाक्तता का असर परेशान कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल