आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका दिन सामाजिक स्थिति से अधिक प्रभावित रहने वाला है, मन कुछ न कुछ बातों में लगा रहेगा। इस दौरान घर पर मन न लग पाए विचार काफी गुढ़ बने रहने वाले हैं। नेगेटिव - हर किसी की राय अलग होगी, इसलिए दूसरों की सुनें जरूर लेकिन आखिरी फैसला अभी टाल ही देना बेहतर होगा। करियर - ऑफिस में आज का दिन काम के साथ साथ कुछ मुश्किल स्थिति को दे सकता है, इस समय किसी की मदद की जरूरत अधिक रहने वाली है। कारोबार में ज्यादा तेजी से बदलाव को लेकर परेशान नहीं हों शांति से काम करें। फाइनेंस - आर्थिक तंगी को लेकर चिंता रहेगी इस समय खर्चे भी अधिक ही रहने वाले हैं।लव लाइफ - प्रेम की स्थिति लड़ाई झगड़े का शिकार हो सकती है। आपकी बातों पर साथी ज्यादा भरोसा न करना चाहे। हेल्थ - दुर्घटना या चिंता के चलते आप की सेहत पर असर पड़ सकता है।लकी नंबर - 2लकी रंग - सिंदूरीउपाय - गणेश स्त्रोत का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन घर पर बच्चों के साथ माता-पिता की लंबी बातें होने वाली हैं। छात्र पढ़ाई में रुझान लिए होंगे और कुछ अलग करने के भाव में भी होंगे। घर में काम सामान्य ही रहेगा। नेगेटिव - आज के दिन दूसरे कामों में ध्यान बंटने से चीजें परेशानी दे सकती हैं।करियर - काम के लिहाज से आप का कुछ अलग तरीके से आगे बढ़ना सफलता को दिलाने में सहयोगी होगा। साझेदारी में काम करने के लिए दिन अनुकूल है। दोस्त इस समय कामकाज में सहायक होंगे। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा बच्चों की ओर से कुछ लाभ आपको खुशी देगा और कोई गिफ्ट की प्राप्ति भी हो सकती है।लव लाइफ - आज रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और अगर आप अपने पार्टनर के साथ थोड़ा अच्छा समय बिताते हुए दिन व्यतीत करने वाले हैं।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी हल्की-फुल्की कसरत करना और हेल्दी डाइट लेना आपको आनंद देने वाला होगा।लकी नंबर - 1लकी रंग - हल्का गुलाबीउपाय - मां लक्ष्मी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आप लोगों के साथ अच्छे से मिलजुल सकते हैं, इस समय घर पर पिता या वरिष्ठ लोगों की बातों का असर भी पड़ेगा, जिससे कई काम आसानी से बनते नजर आएंगे और मन भी खुश रहेगा।नेगेटिव - आज सबसे बड़ी दिक्कत यह हो सकती है कि आप काम में काफी सुस्त भी रह सकते हैं।करियर - आपके लिए दिन साधारण बना रहेगा और अगर आप सबके साथ मिलकर काम करेंगे तो न सिर्फ काम जल्दी पूरे भी हो सकते हैं। इस दौरान काम के स्थान में आपकी इमेज भी बेहतर होने के संकेत मिल सकते हैं।फाइनेंस - छोटी बचत योजनाओं पर ध्यान दें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए अनावश्यक खर्च टालें।लव लाइफ - किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। शादीशुदा लोग छोटी-छोटी बातों को समझदारी से सुलझाएं तो अधिक अनुकूल होगा।हेल्थ - सुबह की सैर आपके लिए फायदेमंद होगी, शाम तक हल्की थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी रंग - जामुनीउपाय - मंदिर में तिल का दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका दिल चीजों में एक्सप्लोर करने वाला रह सकता है जिसमें आप घर के कामों में शामिल हो सकते हैं। कुछ नया सीखने या करने का मन आपको बाहरी लोगों से जोड़ सकता है।नेगेटिव - बस एक बात ध्यान रखें कि इस दौरान खुद को निर्भर न होने देना खुद से काम करें इस बात पर अधिक जोर देना है।करियर - काम के मामले में आज आपके दिमाग में नई खुराफात आ सकती है इसलिए जरूरी है कि आप सही योजना के साथ काम करें। बिजनेस में नए लोगों के आने से कुछ चिंता तो रहेगी पर जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी बस इस दौरान भाई बहन कुछ आप से धन की मांग कर सकते हैं।लव लाइफ - आज आपका मन अपने साथी के साथ कोई छोटी सी यात्रा पर निकलने का हो सकता है ऐसे में आपका फन और रोमांटिक रोल बढ़ने वाला है।हेल्थ - इस दौरान ज्यादा काम करने या कंधे कमर में दर्द की स्थिति परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 4लकी रंग - हल्का ग्रे उपाय - मंदिर में माथा टेकें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपने काम को लेकर बदलाव चाहेंगे लेकिन इस दौरान घरेलू दबाव के कारण कई चीजों को बीच में भी छोड़ना पड़ सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा सख्त होना आप को अपनों से दूर कर सकता है इसलिए ध्यान रखें।करियर - ऑफिस में काम को लेकर शेयरिंग की स्थिति बनेगी जिसमें आप के काम का क्रेडिट किसी ओर को भी मिल सकता है। मेहनत तो नोटिस की जा सकती है लेकिन इस दौरान प्रशंसा कुछ कम ही रहेगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज स्थिति घर पर खर्च बढ़ाने वाली है, माता की ओर से कुछ धन खर्च अधिक होगा।लव लाइफ - काम में ज्यादा व्यस्त रहना पार्टनर को थोड़ा नजरअंदाज महसूस करा सकता है, इसलिए बैलेंस बनाना जरूरी है।हेल्थ - इस दौरान कामकाज की अधिकता थकान दे सकती है इसलिए बीच-बीच में आराम कर लेना अच्छा होगा।लकी नंबर - 8लकी रंग - नीलाउपाय - सरसों के तेल का दीपक पीपल पर जलाएं।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - घर में आप का दिन व्यस्त रहेगा, छोटे छोटे कामों में भागीदारी रहेगी। घर पर भाईयों की ओर से आप को घूमने का मौका या किसी सोशल एक्टिविटी में शामिल होने को मिल सकता है।नेगेटिव - आज के दिन हर बात में खुद को शामिल कर लेने वाला स्वभाव थोड़ा कम रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है।करियर - आज आप पूरी तरह कम के मामले में प्लानिंग को लेकर जोश में रह सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें की सभी के साथ चलने की जरूरत है। इस समय आप की अलग सोच से अच्छा है की सभी का माइंड सैट समझ कर ही फैसलों को लिया जाए।फाइनेंस - आज खुद के लिए कुछ चीजों की खरीदारी करने वाले हैं। लव लाइफ - जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने को मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए कोई दिलचस्प मुलाकात हो सकती है हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य ही रहने वाली है।लकी नंबर - 5लकी रंग - भूरा उपाय - भगवान शिव की पूजा करेंविस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप कुछ बाहरी कामों को पूरा करने वाले हैं। दोस्तों के साथ या आनलाइन समय बिताने से मन खुश रहेगा। मानसिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे।नेगेटिव - इस दौरान अपनों की बातों को दिल से लगा लेना आपके लिए सही नहीं है। करियर - कामकाज के मामले में दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। अगर कोई बड़ा काम मिल रहा है तो उसे अच्छे से निभाने की कोशिश करनी चाहिए। बिजनेस में पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी रहेगा।फाइनेंस - आज के दिन शेयर मार्किट में कुछ मौके बनेंगे, जो लोग खरीदारी के मूड में हैं वो इस पर आगे बढ़ सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज थोड़ा समय और ध्यान देने की जरूरत है। हेल्थ - सेहत का ख्याल रखें इस समय कुछ न कुछ कारण से समस्या रह सकती है। लकी नंबर - 9लकी रंग - नीलाउपाय - स्वास्तिक का प्रतीक घर के द्वार पर बनाएं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - अपने आस-पास का पूरा ध्यान रखें, सामाजिक स्थिति के मामले में इस दौरान आप शामिल रहते हुए अपने मन की बातों को भी साझा कर पाएंगे। जोश में आप का भाव नए दोस्त बना लेगा। नेगेटिव - घर हो या बाहर काम में कुछ लापरवाही या देरी का सामना करना पड़ सकता है। करियर - कामकाज के मामले में इस दौरान रुके हुए टास्क पूरा करने का मौका अच्छा रह सकता है। सरकारी नौकरी या टेक्निकल फील्ड में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है किसी न किसी तरह से लाभ प्राप्ति बनी रहेगी।लव लाइफ - आज के दिन कुछ लोगों के लिए किसी पुराने जान-पहचान वाले से जुड़ने की संभावना है। हेल्थ - सेहत की स्थिति इस दौरान कंधों या फिर पैसों के दर्द से प्रभावित कर सकती है। लकी नंबर - 2लकी रंग - स्काई ब्लू उपाय - शिवलिंग पर जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - घर और काम के बीच बेहतर बैलेंस बनेगा, इस समय आप को दोस्तों या किसी करीबी से कुछ मदद भी मिल सकती है। अपने फैसलों पर भरोसा रखें नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। नेगेटिव - आज के दिन आप के लिए क्रोध या जिद से बचने की जरूरत है।करियर - काम पर कुछ बहुत ही ज्यादा समय की पाबंदी आपको दूसरों से अलग कर सकती है, इसलिए इन बातों का ध्यान रखें। बिजनेस में साथियों की ओर से कुछ मदद मिल सकती है। कोई पुराना काम फिर से शुरू करने का समय मिल सकता है। फाइनेंस - आज आप पैसों को लेकर खर्च ऑफिस के कामों या दोस्तों के साथ अधिक बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज के दिन जहां काम कर रहे हैं वहां किसी के साथ बातें गहरी हो सकती हैं।हेल्थ - पैरों या घुटनों में हल्की अकड़न हो सकती है इसलिए काम के बीच अपने शरीर को आराम देना ज़रूरी होगा।लकी नंबर - 6लकी रंग - लाल उपाय - काले तिल जल में बहाएं।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - दिन की शुरुआत आत्मचिंतन और घर के कामों को कैसे पूरा करें, इस पर विचार करने से होगी। आप किसी पर्सनल बातचीत पर गहराई से सोच-विचार कर सकते हैं। नेगेटिव - मन को उन बातों से न परेशान करें जो अब बदली नहीं जा सकती हैं। करियर - आप काम पर गंभीरता तो रहेगी साथ ही इस दौरान अपने अधिकारियों से कुछ नई बातें सीखने को मिल सकती हैं। पुरानी स्ट्रेटेजी के साथ आगे बढ़ना भी अनुकूल रह सकता है। नए लोग मिलने वाले हैं। फाइनेंस - अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज आपको उनकी प्राप्ति हो सकती है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आप अपने पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनेंगे और भावनात्मक जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। हेल्थ - हेल्थ के हिसाब से दिन मिला-जुला रहेगा, मसालेदार खाना या बाहर का खाना अवॉइड करें। लकी नंबर - 8लकी रंग - हल्का नीलाउपाय - दही का सेवन करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन पुरानी बातें आप पर असर डाल सकती हैं। इस समय घर पर अपनों के साथ सहयोग बना के रखें। बच्चे अपनी पढ़ाई में ज्यादा ध्यान न दे पाएं। नेगेटिव - आज के दिन यह सोशल एक्टिविटीज में शामिल होने और हिस्सा लेने से बचें। करियर - काम को लेकर आप जोश और कॉन्फिडेंट महसूस कर सकते हैं लेकिन गुप्त विरोधियों के कारण समस्या हो सकती है।। कोई नया प्लान दिमाग में आएगा, और आप उसे लेकर ज्यादा उत्साहित न हो आराम से चीजों को करने का ध्यान रखें।फाइनेंस - खर्चों में कटौती करने की कोशिश करें इस समय अच्छा मनी मैनेजमेंट बनाए रखना ही समझदारी होगी।लव लाइफ - थोड़ा फ्लेक्सिबल रहने की कोशिश करें नहीं तो रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है।हेल्थ - बाहर टहलने और नेचर के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।लकी नंबर - 2लकी रंग - पीलाउपाय - चंद्रमा का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशि: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है लेकिन इस समय हर काम सावधानी से करने की अधिक जरूरत है। आज आप किसी पुराने अनुभव से कुछ सीख सकते हैं। कोई गुप्त जानकारी सामने आ सकती है।नेगेटिव - आज के दिन जोखिम लेने की कोशिश न करें।करियर - आज के दिन मुश्किल काम अकेले न करें संभव हो सके अपने साथ लगे लोगों की मदद लेना फायदेमंद रहेगा। सरकारी काम या पेपरवर्क से जुड़ी कोई भी रुकावट आज सामने आ सकती है। साझेदारी के काम बेहतर तरीके से हो सकते हैं।फाइनेंस - खर्चों को रोक पाना आज के दिन मुश्किल हो सकता है इसलिए पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है।लव लाइफ - अपने मन की भावनाओं को समझने के लिए थोड़ा समय लेना चाहिए।हेल्थ - पाचन संबंधी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं तले हुए, भारी या गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें। लकी नंबर - 7लकी रंग - गुलाबीउपाय - मंदिर में हल्दी का दान करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल