आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए आज के दिन बाहर निकल कर कुछ जरुरी कामों को पूरा करने एवं अपनों के साथ शाम की चाय पीने के अच्छे पलों का सुख ले सकते हैं। कुछ लंबी बातें आज माता जी के साथ भी होने वाली हैं जिससे मन को शांति मिलेगी।करियर - आज आपका कॉन्फिडेंस ही काम में ज्यादा बना रहेगा जिससे कुछ रुके हुए काम शुरु हो सकते हैं। आज के दिन कई लोगों के साथ मुलाकात हो या नए लोगों के साथ कोई डील होने का भी समय बन रहा है। फाइनेंस - आज के दिन पैसों की दिक्कत ज्यादा नहीं रहेगी किसी न किसी तरह से आप के पास लाभ बने रह सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों के मामले में दिन आपके लिए होने वाला है रोमांटिक आप किसी के साथ काफी अपनापन महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में आज का दिन आप के लिए होने वाला है विशेष आप अपनी भोजन से जुड़ी आदतों का रखें ख्याल।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बाहर निकल कर भागदौड़ को देने वाला है, इस समय के दौरान आप किसी काम के चलते कुछ ज्यादा ही काम के करते परेशान हो सकते हैं। इस समय बच्चे घर की जिम्मेदारी में सहयोग देने वाले हैं। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन अपने मन की बात कहने से न डरें और ध्यान रखें की आप चमकने के लिए बने हैं अपनी प्रतिभा को आप अच्छे से सामने ला सकते हैं। आज आप अपने काम में दूसरों के लिए मार्गदर्शक भी बन सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामले में आप के पास अच्छा लाभ मिल सकता है पर उधार लेने के लिए यह सही समय नहीं है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो इस समय की स्थिति आपको नए रिश्तों से भी जोड़ सकती है। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज एक दिन कंधे कम इत्यादि की जकड़न से परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : आज के दिन मिथुन राशि वाले घर पर कुछ ज्यादा ही समय बिता सकते हैं, काम पाने के चक्कर में घर पर सबको थकाएं नहीं अपने काम पर एकाग्र रहें। हो सकता है कि आपके भाई-बहन के साथ आपकी मजाकिया बहस हो, जो बाद में थम भी जाएगी। करियर - कारोबार के लिए दिन आज उन लोगों को बेहतर मुनाफा दे सकती है जो लोग वस्त्र उद्योग या फूड उद्योग में लगे हुए होंगे। आफिस में आज के दिन आप के लिए वरिष्ठों के साथ बातचीत अधिक रहेगी और अपने मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।फाइनेंस - इस समय किसी के कारण आप के खर्च बढ़ सकते हैं कोई घरेलू सामाना की खरीदारी में पैसे लग सकते हैं। लव लाइफ - आज के दिन रिश्तों के मामले में आप कुछ अकेले रह सकते हैं जिसके कारण भावनाएं बहुत ही तीव्र रहने वाली हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात की जाए आज के दिन पेट में गर्मी के चलते मुह में छाले होना या जलन का असर दिखाई दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन कुछ काम बढ़ने वाले हैं आज आप पर घर के साथ साथ दूसरों की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। इस दौरान घर के किसी बड़े के साथ बने रहें क्योंकि उनके दिशा निर्देश आपके लिए फायदे का सौदा बन सकते हैं घर पर कोई पूजा पाठ से जुड़ा आयोजन भी हो सकता है।करियर - काम के लिए आज के दिन परिश्रम के साथ खुद की साख को बनाए रखना आसान नहीं होगा कई बार दिल अन्य बातों में लगने के चक्कर में आप खुद को जरूरी बातों से हटा सकते हैं जिससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फाइनेंस - आज के दिन कोई व्यक्ति आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी हो सकती है। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज का दिन आप को दोस्तों के साथ रिश्तों की अच्छी खराब बातें साझा कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन काफी मिलाजुला सा रहने वाला आप अगर अभी लापरवाही करते हैं तो आने वाले दिनों में सेहत पर असर पड़ सकता है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए, दिन की शुरुआत काम के साथ साथ बड़ों की बातों की झड़ी लगाने वाला हो सकता है। आप घर के काम में लगे हुए भी कुछ बाहरी कामों को करने वाले हैं। इस समय कुछ लोगों के साथ मतभेद बने रहने वाले हैं तो ध्यान से बातचीत का रहेगा तो ही अनुकूल स्थिति बनी रहेगि।करियर - आज के दिन काम के मामले में इस समय कुछ न कुछ बातें संदेह को पैदा करने वाली हैं। आज के दिन आप किसी पुराने अनुभव से कुछ सीख सकते हैं और कोई सीक्रेट जानकारी सामने आ सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामले में बचत कमजोर रहने वाली है इस समय कोई न कोई किस्तों को चुकाने की स्थिति बनी हुई है।लव लाइफ - प्यार के सिलसिले में आज आप को कुछ लोग तो मिल सकते हैं जो लंबे समय तक जुड़ सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन की स्थिति परेशानी दे सकती है पुराने रोग अभी अपने असर दिखा सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति को काफी मिले जुले प्रभाव वाली होगी और इस समय पर बातें काफी घर परिवार से संबंधित रहने वाली है। आज के दिन कोई न कोई पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। करियर - आपको काम में खामोशी और समझ कर आगे बढ़ने की ज़रूरत होगी। मुश्किल काम अगर मिल रहा है तो हिम्मत दिखाने से बेहतर है कि माइंड गेम खेला जाए जिससे आप का काम भी अच्छे से हो जाए और परेशानी भी न हो।फाइनेंस - आज के दिन सरकारी काम या पेपरवर्क में आज पैसा खर्च हो सकता है। लव लाइफ - शादीशुदा लोगों के लिए दिन नॉर्मल हो सकता है। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके लिए शादी का समय आ रहा है।हेल्थ - हेल्थ की स्थिति सामान्य रहने वाली है इस समय आप अपनी डाइट के लिए कुछ न कुछ बदलाव कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : आज का दिन तुला राशि वालों को कुछ आराम के मौके कम ही देने वाला है, किसी मेहमान से मिलने जाने के लिए तैयार हो सकते हैं। आज शिक्षा के काम में आप दोस्तों के साथ मेलजोल में लगे रहने वाले हैं। करियर - नौकरी के मामले में आज का दिन काफी खास रहने वाला है, कहीं न कही इस समय आप के काम बनने वाले हैं। कारोबार में कोई सामान अच्छे मुनाफे का कारण बन सकता है। आज का दिन काम के लिए जल्द से निकले ताकि काम सही समय पर पूरा हो पाए। फाइनेंस - आज बचत के बदले किसी को पैसा देने के लिए पेमेंट का जुगाड़ करना होगा।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज का दिन आप को मजबूती देने वाला है आप का जीवन साथी कई मुश्किल बातों में सुझाव देगा और सहयोग भी करेगा। हेल्थ - सेहत के मामले में ज्यादा भारी सामान इत्यादि उठाने से बचें मसल्स खिंचने या दर्द की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय काम के साथ साथ सोशल चीजों में भी शामिल होने का समय रहने वाला है। कोई आस पड़ोस की बात आप के दिल और दिमाग पर असर डाल सकती है। अचानक से कहीं जाने की योजना व्यस्तता को बढ़ाने वाली हो सकती है। करियर - आफिस में आज कोई पार्टी या कोई सोशल इवेंट हो सकता है, जिसके चलते काम में आज के दिन कुछ न कुछ जोश से भरा रह सकता है लेकिन ध्यान रखें की कोई कम छूटे नहीं जिससे कोई काम अधूरा न रह पाए। फाइनेंस - आज के दिन काम के लिहाज से आप का पैसा खर्च होने का दिन है पर साथ में घर पर किसी से कुछ मिलने का भी दिन है। लव लाइफ - आपकी शादीशुदा ज़िंदगी में दूसरों की बातों के चलते परेशानी न आए इसके लिए जरूरी है की विश्वास बना के रखें।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर चिंता या तनाव जैसी बातें अपना असर डाल सकती हैं इस दौरान थोड़ा शांत रहें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वाले इस समय अपनी पर्सनल लाइफ मामले पर गहराई से सोच-विचार करने वाले हैं कुछ पुरानी बातें आप के दिल पर असर डालने वाली हैं। आज के दिन बड़ों से मिली कुछ सलाह भी आपके लिए काफी सहायक होती है।करियर - काम के मामले में इस समय आप काफी परेशानी में हो सकते हैं क्योंकि आप ज्यादा काम करेंगे और दूसरों पर भी कुछ ज्यादा रोक टोक से परेशान हो सकते हैं। आज कारोबार के लिए कोई यात्रा मुश्किल भरी भी रह सकती है या कैंसिल भी हो सकती हे।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज आप कुछ लाभ तो पा सकते हैं लेकिन ये किसी अन्य चीज पर लगने वाला है। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज बेचैनी और अधूरा पन दूर करने की इच्छा अधिक होगी। हेल्थ - आज के दिन सेहत साधारण रहेगी कोई चोट या तनाव के चलते परेशानी अनुभव हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत में काम कुछ ज्यादा ही बढ़ने वाले जिन्हें लेकर आप दूसरों से मदद की मांग कर सकते हैं। घर पर माता-पिता के साथ बेकार की बहस से दूर रहें और अगर बाहर हैं तो अपने व्यवहार को कठोरता से बचाएं।करियर - काम की दुनिया में आज ध्यान से काम करना बहुत जरूरी होगा। कुछ काम को समाप्त करने के लिए चीजें एक समय सीमा पर करने के लिए दबाव भी बना सकती है। आज के दिन आपको एक अच्छा मैनेजर बनना होगा। फाइनेंस - अपने बजट से बाहर जाने से बचें और जितना संभव हो पैसों को संभाल कर खर्च करना चाहिए।लव लाइफ - छोटी-छोटी बातें भी आपके रिश्ते पर असर डाल सकती है इसलिए दूसरों पर न जाएं अपने भरोसे को कायम रखें।हेल्थ - डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, इससे बचने के लिए खूब पानी पिएं।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन अपने स्वभाव और व्यवहार में संयम और समझदारी बरतने की जरूरत होगी। इस समय बच्चे घर पर दोस्तों को बुलाने का प्लान बना सकते हैं लेकिन ध्यान रखें की शायद माता-पिता से जल्दी से रजामंदी न मिल पाए। करियर - काम को लेकर आज के दिन बड़े अधिकारियों से सुनने की स्थिति बन सकती है, लेकिन जो भी चीजें इस दौरान धीरे धीरे ही ठीक होंगी पर अपने व्यवहार में मेहनत का रुख न छोड़े। अपने काम में फोकस बना के रखें जल्द ही स्थिति बदलेगी। फाइनेंस - पैसों के मामले आज के दिन आप के लिए जमा करने की स्थिति कमजोर है और खर्च को लेकर भी स्थिति प्रभावित करने वाली है। लव लाइफ - आज का दिन आप को अपने साथी के साथ कम ही समय देने वाला है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज का दिन आप को कुछ पेट या त्वचा से संबंधी दिक्कत दे सकता है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत के साथ ही मानसिक उथल-पुथल भी शुरु होने वाली है। इस समय के दौरान आप अपने आस पास के लोगों का दबाव भी खुद पर महसूस कर पाएंगे। इस दौरान दूसरों के साथ ज्यादा बहस से बचें।करियर - काम के लिहाज से इस समय पर कुछ मामलों में तो राहत का अनुभव कर सकते हैं लेकिन इस समय भी आप अगर साझेदारी के कामों में शामिल हैं तब स्थिति परेशानी या सहमति के पक्ष को कमजोर तो करने वाली होगी। फाइनेंस - आज पैसे उधार देने से बचें अगर आपने पहले पैसे इन्वेस्ट किए हैं तो अभी उसमें टैक्स इत्यादि कटने पर ही कुछ मिल सकता है। लव लाइफ - प्यार में न रहें ज्यादा क्रोधी क्योंकि आप का गुस्सा करना, साथी को दूर ले जाने वाला हो सकता है।हेल्थ - सेहत इस दौरान साधारण ही रहेगी थोड़ा बहुत परेशानी हो सकती है पर स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल