आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन परिवार में किसी मेहमान के आने समय होगा या जरूरी कामों के होने से बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा की योजना मन को कुछ खुशी देने वाली है।नेगेटिव - घर पर आप के काम में बड़ों की बातें शामिल होंगी जिससे गुस्सा भी बढ़ सकता है। करियर - आपके करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं, बस जरूरी है कि आप अपने काम के दबाव को समझदारी से संभालें और किसी भी काम को टालें नहीं।फाइनेंस - आपको मुनाफा कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस समय किसी दोस्त से भी लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - आप दिल के मामले में कुछ न कुछ बातों में विवाद में उलझ सकते हैं, इस दौरान जिद को रिश्ते में न आने दिया जाए।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य ही रहेगा बस जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या है वो थोड़ा विशेष ख्याल रखें अपना।लकी नंबर - 5लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान को दूध का भोग अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस होगा और छात्रों के लिए भी दिन ठीक-ठाक रहेगा, बस उन्हें ध्यान भटकने से बचना होगा।नेगेटिव - मन थोड़ा अस्थिर भी रह सकता है इसलिए आपको खुद को बैलेंस में रखने की जरूरत होगी।करियर - आज का दिन आपके लिए काफी एक्टिव और थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। एक तरफ आपको नए लोगों से जुड़ने और कुछ नया सीखने के मौके मिल सकता है तो दूसरा प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहने वाली है।फाइनेंस - आपकी आय में सुधार होने के संकेत हैं और साथ ही कोई बड़ी बचत करने का यह सही समय है।लव लाइफ - आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा और सुखद समय बिता सकते हैं। कुछ लोगों को आज अपने दिल की बात कहने का हौसला भी मिल सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन रहेगी काफी विशेष। इस समय बाहरी चीजों के सेवन से खुद को बचाएं।लकी नंबर - 9लकी कलर - हल्का भूराउपाय - बड़ के वृक्ष पर दीपक जलाएं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - अपने कामों के लिए ज्यादा समय न मिल पाए, इस समय घर पर ही कोई न कोई बात आप को व्यस्त रखने वाली है। इस समय किसी रिश्तेदार से मुलाकात या बातचीत भी हो सकती है।नेगेटिव - जितना संभव हो चीजों को दिल पर लगाने से अच्छा है की आप उन्हें दिमाग तक ही रखें।करियर - काम के क्षेत्र में आज के दिन दौड़ धूप बनी रहने वाली है। किसी काम की तलाश में काफी आगे रह सकते हैं। इस दौरान एक साथ कई कामों को करना शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस करवा सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है, खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज आपको साफ-साफ बातचीत करने की जरूरत है। बड़ों की मदद से स्थिति अनुकूल होगी।हेल्थ - मानसिक थकान या स्ट्रेस महसूस हो सकता है, इसलिए थोड़ा आराम कर लेना बेहतर होगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - मैजेंटाउपाय - सूर्य साधना करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - परिवार का साथ आपको मजबूत बनाएगा और उनके साथ समय बिताकर आपको सुकून मिलेगा। छात्रों के लिए दिन ठीक रह सकता है। नेगेटिव - आज का दिन आपके लिए भावनाओं की प्रबलता को दे सकता है। करियर - काम के क्षेत्र में इस दौरान कुछ बातों का असर आपके मन पर ज्यादा पड़ सकता है इसलिए जितना संभव हो आप खुद को संभालकर चलेंगे तो दिन अच्छा भी निकल सकता है। दिन के अंतिम भाग में स्थिति कुछ अनुकूल रह सकती है।फाइनेंस - आने वाले दिनों के लिए थोड़ा सेविंग करने की आदत आपको फायदा दे सकती है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी रह सकती हैं। इस दौरान कुछ ज्यादा उम्मीदों को रखने से बचें।हेल्थ - अनावश्यक खर्च से बचना आपके लिए बेहतर होगा, घरेलू चीजों में आज कुछ नवीन वस्तु को खरीद सकते हैं।लकी नंबर - 7लकी कलर - हल्का ग्रेउपाय - पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - दिन मिले जुले असर वाला रह सकता है, आप किसी सामाजिक गतिविधि में भी हिस्सा ले सकते हैं, वहीं छात्रों के लिए दिन कुछ मामलों में कमजोर हो सकता है।नेगेटिव - आज के दिन संभव हो सके तो अपने काम में सजग रहें जिससे मुश्किल न हो।करियर - काम के मामले में आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। इस समय प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक बढ़ने वाली है। कुछ काम आपकी उम्मीद के मुताबिक समय पर पूरे नहीं भी हो पाएं तो भी कोशिश करें की खुद को कमजोर न होने दिया जाए।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन संतुलित रहेगा, इस दौरान यात्रा बनी रहने वाली है।लव लाइफ - अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और किसी भी बात को दिल में रखने से बचें।हेल्थ - आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ का खास ध्यान रखने की जरूरत है।लकी नंबर - 4लकी कलर - काई ग्रीन उपाय - श्री हरि को मिश्री का भोग अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज अपने काम में भी बंधुओं की ओर से कुछ मदद आप प्राप्त कर सकते हैं। इस समय घर के कामों को निपटाने के लिए भागमभाग करने की जरूरत पड़ सकती है।नेगेटिव - इस समय ज्यादा सोचने से बचें और आराम से काम करने की कोशिश करें। करियर - काम की तलाश में दिन सामान्य रह सकता है, आज के दिन की स्थिति आप को अपने टास्क को पूरा करने के लिए मौके देने वाली है। कारोबार में कुछ पुराने अटके हुए कामों को छोड़ना भी पड़ सकता है।फाइनेंस - अनावश्यक खर्च से बचना आपके लिए बेहतर होगा, घरेलू चीजों में आज कुछ नवीन वस्तु को खरीद सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है, कुछ दोस्तों के साथ कहीं किसी से मुलाकात का मौका बन रहा है।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन कुछ बेहतर होने वाला है, इस समय आप की इम्युनिटी कुछ मजबूत ही रहने वाली है।लकी नंबर - 9लकी कलर - बैंगनीउपाय - दिन कि शुरुआत इष्ट के ध्यान से करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रह सकता है, जिससे आप अपने कामों को पूरे जोश के साथ पूरा करने की कोशिश तो करेंगे ही। नेगेटिव - कुछ लोगों की ओर से आप पर दबाव अधिक बन सकता है जिसे शांति से संभालना होगा। करियर - काम के क्षेत्र में आज आप अपनी तरफ से दूसरों का नेतृत्व करने में भी रहेंगे आगे। पर इस दौरान कुछ लोगों को समझाना आसान नहीं होगा। कारोबार में इस दौरान यात्रा भी बनी रहने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक की स्थिति के लिए दिन काफी बेहतर रह सकता है आप को अपने बड़ों की ओर से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - आज प्रेम संबंधों के लिए आप कुछ उदास से हो सकते हैं जीवन सतही की ओर से ज्यादा मदद न मिल पाए लेकिन परेशान नहीं हों।हेल्थ - आज के दिन नसों से संबंधित तनाव के कारण परेशानी हो सकती है। लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - माता-पिता का आशीर्वाद लें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपने ही अनुसार आगे बढ़ने की इच्छा रख सकते हैं, जो ठान लिया, वो करके ही मानेंगे। काम में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और लोग भी आपकी बात को सीरियसली लेंगे। नेगेटिव - गुस्सा थोड़ा कंट्रोल में रखें और साथ ही अपनी जिद पर भी नियंत्रण करने की जरूरत है। करियर - ऑफिस में आज आपकी मेहनत बढ़ने वाली है, इस समय पर चीजें कुछ न कुछ मामलों में आप पर असर डाल सकती है। बॉस के साथ अचानक से कुछ चर्चा या यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।फाइनेंस - पैसे का मामला सामान्य रहने वाला है बस दिल से खर्च करने का मन करेगा पर ध्यान रखें कहीं बाद में पछतावा न हो।लव लाइफ - आज आपका चार्म अपने प्रेमी पर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में पार्टनर के साथ नोक-झोंक भी होगी और प्यार भी बढ़ेगा। हेल्थ - एनर्जी अच्छी रहेगी इस दौरान पुरानी बातें ही आप के मन पर असर डालने वाली है।लकी नंबर - 7लकी रंग - सलेटीउपाय - देवी को सिंदूर चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका स्वभाव एकदम फुल ऑन रह सकता है जिसमें आप कुछ नया करने के लिए आगे रहेंगे। बस जोश ही आपको आगे बढ़ाने में मदद करने वाला है। नेगेटिव - इस दौरान खुद की बातों से ओवर कॉन्फिडेंस में कोई गलती न कर बैठें। करियर - काम में आज क्रिएटिविटी को लेकर ज्यादा मांग बढ़ने वाली है ऐसे में आप का पुराने ढर्रे पर चलना मुश्किल दे सकता है। बिजनेस में जोखिम लेने का मन करेगा, लेकिन पहले अच्छे से प्लान बना लेना जरूरी है।फाइनेंस - घूमने-फिरने या कुछ अपनी पसंद की खरीदारी में पैसा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - आज रोमांस का मूड बना रहेगा पर शायद पार्टनर के साथ समय कम मिल पाए।हेल्थ - सेहत अच्छी रह सकती है बस इस दौरान अनियमित दिनचर्या से बचें, बाहर का खाना थोड़ा कम करें।लकी नंबर - 3लकी रंग - पीलाउपाय - गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें, भाग्य साथ देगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - घर पर जो काम हाथ में लेंगे, उसे अच्छे से मैनेज कर लेंगे। छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देने की आपकी आदत आज काम आएगी और लोग आपकी तारीफ भी करेंगे।नेगेटिव - बस एक दिक्कत आप हर चीज में बेस्ट से अच्छा है सामान्य रहने दिया जाए, नहीं तो खुद ही परेशान हो जाएंगे।करियर - काम के मामले में आज आपका दिमाग एकदम तेज चलेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत बनी रहेगी इस दौरान साथ में लगे हुए कर्मचारियों से कुछ लंबी बातें भी हो सकती है। छोटी गलती भी बड़ी बन सकती है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज आप काफी समझदारी दिखाने की जरूरत है बचत करने का विचार सही फैसला होगा। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ा नरम होने की जरूरत है इस समय हर बात की तह तक जाने से अच्छा है दिल से बात करें।हेल्थ - थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है इसलिए प्रकृति में समय बिताने से राहत मिल पाएगी।लकी नंबर - 6लकी रंग - नारंगीउपाय - तुलसी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन घर पर कुछ लोगों के साथ बातें तो होंगी लेकिन इस समय ज्यादा विवाद से बचें। कुछ लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे और सोशल लाइफ भी बढ़िया रहेगी।नेगेटिव - आज के दिन फैसले लेने में भ्रम हो सकता है, हर किसी की सुनने के चक्कर में अपने को न खो देना।करियर - काम को लेकर टीमवर्क में आज आप कुछ मामलों में तनाव या रस्साकस्सी जैसा माहौल देख सकते हैं। सभी के साथ तालमेल अच्छा रहे इसके लिए जरूरी है की चीजें शांति से अपनाई जाएं। बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है।फाइनेंस - खर्च इस समय शॉपिंग या घूमने फिरने में ही ज्यादा लगने वाला है। लव लाइफ - जीवन साथी के साथ अच्छा टाइम बितेगा इस दौरान साथी के साथ लंबी बातें होने वाली हेल्थ - सेहत तो सामान्य रहने वाली है बस आलस आ सकता है इसलिए खुद को एक्टिव रखें।लकी नंबर - 9लकी रंग - तांबाईउपाय - कन्याओं को मिठाई खिलाएं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशि: पॉजिटिव - कुछ बातों पर घर में ज्यादा चीजें इस दौरान शायद अपने अनुसार न हो पाए, हर बात में मैं ही सही हूं इस समय के दौरान आपका ये विचार एटीट्यूड थोड़ा साइड में रखें।नेगेटिव - कोई पुरानी बातें या तनाव इस समय ज्यादा रह सकती है। करियर - काम के क्षेत्र सीनियर्स ज्यादा ही इंप्रेस हो सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए कोई नया मौका मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में फैसला मत लेना। अगर कहीं बाहर जाने या कुछ सीखने का मौका मिले, तो छोड़ना मत।फाइनेंस - आज के दिन धार्मिक कामों में पैसों के खर्च की स्थिति बढ़ सकती है। लव लाइफ - अपने दिल को रखें संभाल कर और किसी के रिश्ते में आप का हस्तक्षेप परेशानी दे सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति मिले जुले असर वाली है। लकी नंबर - 1लकी कलर - केसरियाउपाय - खीर का भोग लगाएं।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल