मुख्य पृष्ठ राशि चिन्ह अनुकूलता अन्य राशियों के साथ मिथुन

प्रीमियम उत्पाद

मिथुन राशी का अन्य राशि के साथ मिलान/ Gemini Love Compatibility

Gemini Love Compatibility

मिथुन राशि वालों का मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के साथ अच्छा तालमेल होता है। 

मिथुन राशि का मेष से मिलान/ Gemini compatibility with Aries 

इन दोनों राशियों का मेल काफी अच्छा माना जाता है। मेष राशि वालों को काफी उत्साहवर्धक और मिथुन राशि वालों को अनेक विचारों से भरपूर माना जाता है। यह दोनों राशियां अपने रिश्ते में रचनात्मकता होती है जिसे लोग आंकने का प्रयास भी करते हैं। हालांकि, लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह जोश, जिज्ञासा और ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे के प्रति थोड़े आक्रमणशील भी होते हैं। संवेदनशीलता कम होने की वजह से यह राशि वाले दूसरों से आहत नहीं होते हैं। इससे उन्हें एक साथ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिल जाता है। मिथुन राशि का मेष से मिलान/ Gemini compatibility with Aries के क्रम में दोनों राशि वाले यौन जीवन का भरपूर सुख प्राप्त करते हैं। 

मिथुन राशि का वृषभ राशि से मिलान/ Gemini compatibility with Taurus 

वृषभ राशि वाले जहाँ शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति की तलाश में रहते हैं, वहीं मिथुन राशि वाले ज्ञान और बौद्धिकता की खोज में रहते हैं। वृषभ राशि वाले प्यार और लाड़ की खोज में रहते हैं, जबकि मिथुन राशि वाले एक दूसरे के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने से जल्दी ऊब जाते हैं। हालांकि मिथुन राशि वाले भी लाड़ की तलाश में रहते हैं लेकिन एक हद के अंदर। चूँकि यह वायु के स्वभाव वाली राशि होती है, लिहाजा उन्हें अपने में गुम रहना ज्यादा पसंद आता है। उनके साथ केवल दिलचस्प बातचीत या अंतरगंता के माध्यम से ही जुड़ा जा सकता है। वृषभ राशि वालों को घर पर रहना पसंद है, जबकि मिथुन राशि वालों को विभिन्न जगहों पर घूमना पसंद होता है। मिथुन, वृषभ राशि वालों के हद से ज्यादा भावुक स्वभाव से ऊब जाते हैं। दूसरी तरफ वृषभ राशि वाले भी मिथुन राशि वालों के किसी भी प्रकार के भावनात्मक जुड़ाव ना होने की वजह से अक्सर नाराज रहते हैं। 
कुल मिलाकर मिथुन राशि का वृषभ राशि से मिलान/ Gemini compatibility with Taurus मिश्रित परिणाम भरा रहेगा।

मिथुन राशि  का मिथुन राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Gemini 

मिथुन राशि के दोनों पार्टनर एक दूसरे के साथ एक अजीब रिश्ते में बंधे होते हैं, दोनों एक दूसरे से हमेशा कुछ ना कुछ सीख लेते रहते हैं। उनका रिश्ता समय के साथ मजेदार होता जाता है। दोनों एक दूसरे से अपनी बातों को साझा करने में काफी प्रबल माने जाते हैं। इस राशि के दोनों साथियों को यौन शिक्षा का सैद्धांतिक ज्ञान होता है और अनुभव के बाद वो इसके और भी जानकार बन जाते हैं। दोनों में भरपूर सीखने की क्षमता होती है, जो उन्हें काफी अच्छा ज्ञाता बनाता है। इसके साथ ही वह एक दूसरे की जरूरतों और मांगों का विशेष ध्यान भी रखते हैं। एक दूसरे के साथ उनका काफी अच्छा तालमेल रहता है। वह हमेशा एक दूसरे को बेहतर राह दिखाते हैं, और एक दूसरे से सीखने का प्रयास करते हैं। यह काफी खुले मिज़ाज और कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। यह हमेशा एक दूसरे से मिलने के लिए उत्साहित रहते हैं और अपने साथ का आनंद उठाते हैं। वह हमेशा एक दूसरे को संतुष्ट रखने के नए पैंतरे खोजते हैं। अपने सही पार्टनर के साथ मिथुन राशि वाले रिश्ते पर ज्यादा ध्यान देते हैं और तालमेल बिठाने का प्रयास करते हैं। वह अपने रिश्ते में ईमानदारी और पारदर्शिता को काफी तवज्जो देते हैं। मिथुन राशि वालों का मिथुन राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Gemini होने पर दोनों एक दूसरे के गहरे राज और कल्पनाओं को एक दूसरे के समक्ष खोलना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे उनके रिश्ते में हमेशा गर्माहट बनी रहती है। 

मिथुन राशि का कर्क राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Cancer 

जहाँ एक तरफ मिथुन राशि वालों को अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने में आनंद आता है। वहीं कर्क राशि वाले अपने पार्टनर के साथ घर पर रहकर प्यार भरे पल व्यतीत करने में यकीन रखते हैं। उनकी यही मंशा रहती है कि, उनका पार्टनर उन्हें प्यार से पुचकारे। मिथुन राशि वालों के लिए कर्क राशि वालों को किसी भी तरह के यौन अनुभव के लिए तैयार करना काफी मुश्किल होता है। इसके साथ ही कर्क राशि वालों को शांत रखना भी मिथुन राशि वालों के लिए काफी मुश्किल होता है। कर्क राशि मिथुन राशि वालों के साथ लंबी और तार्किक बातचीत करना बेहद पसंद करते हैं। इन दोनों राशियों के बीच अंतरंगता आने के बाद ही उनके बीच यौन संबंध स्थापित हो सकता है। एक दूसरे के साथ पारस्परिक विचार-विमर्श करने से उनका रिश्ता और भी ज्यादा दिलचस्प बन जाता है। इससे वह एक दूसरे में कुशल बदलाव करने में भी सक्षम होते हैं। मिथुन राशि का कर्क राशि से मिलान/ Gemini love Compatibility with Cancer के दौरान एक संपूर्ण यौन जीवन के लिए, उन्हें अंतरंगता और उत्तेजना के बीच संतुलन बनाने की ख़ासा जरुरत होती है। 

मिथुन राशि का सिंह राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Leo 

मिथुन राशि वालों को अपने रिश्ते का प्रदर्शन करना पसंद है, जबकि सिंह राशि वालों को अपने रिश्ते को परखना और उनका विश्लेषण करना भाता है। इन दोनों राशि वालों को एक दूसरे से बौद्धिक बातचीत और संवाद करना बेहद पसंद आता है। वह अपने मानसिक और आत्मीय रिश्ते को ज्यादा महत्व देते हैं। आपसी रिश्ते में स्थिरता और स्थायित्व बरक़रार रखने के लिए सिंह राशि वालों को मिथुन राशि वालों के साथ सुरक्षित महसूस करने की काफी जरुरत है। अंतरंगता और यौन जीवन के मामले में मिथुन राशि वाले थोड़े कच्चे होते हैं, जबकि सिंह राशि वाले इस मामले में काफी परिपक्व होते हैं। इस वजह से यह दोनों एक बेजोड़ जोड़ बन सकते हैं। एक साथ रहते हुए उनका रिश्ता काफी गहरा और रूमानी बन जाता है। अपने रिश्ते को हमेशा जवां बनाए रखने के लिए यह नए प्रयोग करने से भी बाज नहीं आते। मिथुन राशि का सिंह राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Leo/Gemini Love Match के दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि, दोनों एक दूसरे के साथ सहज रहते हैं। 

मिथुन राशि का कन्या राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Virgo 

इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है, इस वजह से उनका आकर्षण यौन संबंध की तरफ कम रहता है। उग्र और सौम्य राशि के होने की वजह से खोजी होने के साथ ही यह संवेदनशील भी होते हैं। उनका यौन जीवन बेहतर भले ही ना हो लेकिन दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल जरूर बना रहता है। हालांकि एक सार्थक संवाद उनके यौन जीवन को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। निरंतर संवाद ना होने की वजह से उनके रिश्ते में मजबूती और समझदारी नहीं आती है। उनके रिश्ते में पूर्णता या सौम्यता तभी आ सकती है, जब वह प्यार में पड़ते हैं। हालांकि, रिश्ते से पूर्ण संतुष्टि उनके लिए एक मिथक ही है। अपने अंतर्मुखी और बहिर्मुखी स्वभाव के कारण, वह हमेशा आपस में लड़ते रहते हैं। जहां एक तरफ मिथुन राशि वाले खुले विचारों के होते हैं, वहीं कन्या राशि वाले संकुचित विचारधारा वाले होते हैं। मिथुन राशि का कन्या राशि से मिलान/ Gemini Love Compatibility with Virgo के क्रम में दोनों को अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अच्छी समझ की जरूरत है। 

मिथुन राशि का तुला राशि से मिलाप / Gemini Compatibility with Libra 

यह वायु राशियां होती हैं जिस वजह से इनका झुकाव बौद्धिक और मौखिक जुड़ाव की तरफ ज्यादा रहता है। यह उनके यौन जीवन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है क्योंकि वे संवाद करना पसंद करते हैं जिससे उन्हें संतुष्टि मिलती है। मिथुन राशि वाले अपने मोहक अंदाज से तुला राशि वालों को आकर्षित करने में सफल रहते हैं। मिथुन राशि वाले अपने ज्ञान के माध्यम से तुला राशि वालों को अपने गढ़ से बाहर निकलने में मदद करते हैं।  वह तुला राशि वालों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हालांकि मिथुन राशि वालों को तुला राशि वालों के सौम्य भाव को जरूर समझना चाहिए। ऐसा ना करने से तुला राशि वाले उनसे अपनी भावनाओं को व्यक्त  करने से कतरा सकते हैं। उन्हें अपनी भावनाओं को संतुलित रखने की विशेष आवश्यकता है। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं जबकि मिथुन के बुध। तुला राशि वाले कामुक होते हैं जबकि मिथुन राशि वालों को इस तरफ झुकाना मुश्किल होता है। तुला राशि वाले कई बार सही फैसला लेने में अक्षम पाए जाते हैं। मिथुन राशि का तुला राशि से मिलाप / Gemini Compatibility with Libra के क्रम में मिथुन राशि वाले रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए और जिंदगी में मसाला डालने के लिए यौन क्रिया को करने के लिए अलग अलग तरीके तलाशते रहते हैं। 

मिथुन राशि का वृश्चिक राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Scorpio 

यह राशि वाले एक दूसरे के साथ एक रिश्ते में बंधे होते हैं। लेकिन जहाँ पर बात यौन रिश्ते की आती है, वहां वह चूक जाते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि, जहां मिथुन राशि वाले बौद्धिक जुड़ाव को तवज्जो देते हैं वहीं वृश्चिक राशि वाले भावनात्मक जुड़ाव को। उन्हें एक दूसरे को पूरी तरह से समझने के लिए अपनी कुंडली मिलान करवाना चाहिए। इन दोनों के स्वामी ग्रह बुध होने के कारण दोनों के वैचारिक मतभेद होते रहते हैं। वृश्चिक राशि वालों की सबसे बड़ी समस्या मिथुन राशि वालों में कामुकता और भावनाओं की कमी होना है। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए दोनों को ही एक दूसरे से सीखने की जरूरत है। वृश्चिक राशि वाले ध्यान केंद्रित करने, कलात्मकता और रियायत के लिए जाने जाते हैं। मिथुन राशि वाले अपने रिश्ते  को सम्मान देते हैं और यहीं  सम्मान उनके यौन संबंध के लिए भी मददगार साबित हो सकता है। मिथुन राशि का वृश्चिक राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Scorpio के दौरान वृश्चिक राशि वाले मिथुन राशि वालों को एक संपूर्ण भावनात्मक सहारा देते हैं। 

मिथुन राशि का धनु राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Sagittarius 

इन दोनों राशि वालों का मेल काफी अजीब माना जाता है क्योंकि दोनों में काफी ज्यादा बचपना और लापरवाही देखी जा सकती है। उन्हें बाहरी दुनिया की ज्यादा चिंता नहीं रहती है। वो एक दूसरे के साथ ऐसे भावनात्मक रिश्ते में जुड़े होते हैं जिसे केवल वहीं समझ सकते हैं। वे एक दूसरे के साथ काफी मौज-मस्ती, खुले विचारों और बेहतर यौन जीवन को साझा करते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा हंसी खुशी से रहते हैं। स्वभाव में बचपना होने की वजह से यौन जीवन में प्रवेश के दौरान उन्हें हिचकिचाहट हो सकती है। वो अपनी जरूरतों को लेकर अक्सर स्वार्थी बन जाते हैं। यह यौन संबंध को जीवन का अहम हिस्सा कभी नहीं मानते हैं। शारीरिक सुख से ज्यादा उन्हें बौद्धिक और भावनात्मक जुड़ाव की ज्यादा तलाश रहती है। मिथुन राशि का धनु राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Sagittarius के क्रम में यदि कभी दोनों का एक जोड़े के तौर पर अलगाव भी होता है तो, आगे चलकर दोनों में दोस्ती का रिश्ता बना रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन राशि वालों का संबंध काफी गहरा और मजबूत होता है। 

मिथुन राशि का मकर राशि से मिलान / Gemini Compatibility with Capricorn 

इन दोनों राशि वालों का यौन जीवन काफी बेहतर माना जाता है। चूँकि मकर राशि वाले काफी परिपक्व होते हैं लिहाजा वह मिथुन राशि वालों की प्राथमिकता और जरूरतों को अच्छी तरह से समझते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ एक गहरे रिश्ते में बंधे होने की वजह से यौन जीवन का भरपूर आनंद उठाते हैं। मकर राशि वाले विशेष रूप से मिथुन राशि वालों को खुले विचार रखने में काफी मदद करते हैं। एक अच्छे यौन जीवन के लिए मिथुन राशि वालों को लाड प्यार देना बेहद जरूरी है। मकर राशि वाले अपने रिश्ते में मिथुन राशि वालों का विशेष ख़्याल रखते हैं, यह मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा संकेत माना जाता है। यौन संबंध को लेकर दोनों के विचार काफी अलग होने की वजह से दोनों के बीच आकर्षण काफी कम होता है। इनके रिश्ते में अक्सर ऐसा भी होता है जब दोनों एक दूसरे को उबाऊ समझने लगते हैं। मिथुन राशि का मकर राशि से मिलान / Gemini Love Compatibility with Capricorn के दौरान दोनों को अपनी मर्यादा में रहते हुए रचनात्मक तकनीक को अपनाना चाहिए। 

मिथुन राशि का कुंभ राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Aquarius 

एक दूसरे से विचारों को साझा करने के लिए यह दोनों राशियां काफी अच्छी मानी जाती हैं। यह शारीरिक जुड़ाव से ज्यादा दिल से मिलान को तवज्जो देते हैं। उनके अनुसार शारीरिक सुख से ज्यादा आध्यात्मिक जुड़ाव होना ज्यादा जरूरी है। वह अपने तर्कसंगत और बौद्धिक झुकाव के कारण एक दूसरे के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यह दोनों ही एक ऐसे पार्टनर की तलाश में रहते हैं, जो रिश्ते के प्रति ईमानदार और गंभीर हो। उन्हें हमेशा एक समझदार साथी की तलाश होती है, जिनके साथ वह कहीं भी कभी भी अपना रिश्ता बना सकते हैं। हालांकि, मिथुन राशि वाले अपने रिश्ते को लेकर बचकानी हरकत कर जाते हैं। कुंभ राशि वाले हमेशा रिश्ते में संतुलन बनाये रखने का काम करते हैं। कुंभ राशि वालों के साथ जुड़कर मिथुन राशि वाले खुद को काफी आज़ाद और सुरक्षित समझते हैं। वे एक दूसरे के साथ काफी अच्छी तरह से पेश आते हैं और बिना किसी देरी के एक दूसरे को समझते भी हैं। इससे उन्हें एक दूसरे को संतुष्ट रखने में भी काफी मदद मिलती है। हालांकि। इस सब के बाद भी भावनाओं की कमी के कारण दोनों के अंतरंग रिश्ते में दूरी आ सकती है। मिथुन राशि का कुंभ राशि से मिलान/ Gemini Love Compatibility with Aquarius के बीच एक दूसरे के प्रति भावनाओं की कमी दोनों के बीच दूरी पैदा कर सकती है और अलगाव का कारण भी बन सकती है। 

मिथुन राशि का मीन राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Pisces 

यह दोनों राशियां आपस में अच्छा बंधन साझा नहीं करती हैं। एक तरफ जहाँ मिथुन राशि वाले रिश्ते को लेकर रचनात्मक होते हैं, मीन राशि वाले आलसी होते हैं। यह दोनों राशियां बुध और बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित होते हैं, बहरहाल दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित होने में असमर्थ होते हैं। उनके बीच यौन संबंध स्थापित होने में दिक्कत आती हैं, जो दोनों के अलगाव का कारण भी बन सकती है। हालांकि, मिथुन राशि वालों के लिए यह जरूरी नहीं कि यौन संबंध स्थापित होने के बाद उन्हें प्यार भी हो जाए। दूसरी तरफ मीन राशि वालों के लिए शारीरिक संबंध स्थापित करने से पहले प्यार में पड़ना जरूरी होता है। मीन राशि वालों से बहुत से स्तर पर निराशा पाने के बाद मिथुन राशि वाले उन्हें सम्मोहक नहीं मानते और नापसंद करने लगते हैं। इन दोनों राशि वालों को अपने यौन जीवन को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। मिथुन राशि का मीन राशि से मिलान/ Gemini Compatibility with Pisces के दौरान मिथुन राशि को मीन राशि वालों को भावनात्मक सहारा देना चाहिए। दूसरी तरफ मीन राशि वालों को भी अपने रिश्ते का सम्मान करते हुए अपने पार्टनर की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। 

यदि आप मिथुन दैनिक राशिफल, मिथुन वार्षिक राशिफल 2022 और मिथुन राशि में सूर्य के प्रभाव के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां पर दिए लिंक पर क्लिक करें।

ज्योतिष रहस्य