प्रीमियम उत्पाद

Venus Transit

शुक्र का मीन राशि में गोचर | Venus transit in Pisces
03 Feb,2020
से
28 Feb,2020

मीन राशि में शुक्र उच्च स्थिति में होता है। शुक्र ग्रह को विलासिता, आनंद, रचनात्मकता, प्रेम, विवाह और जुनून के संबंध वाला ग्रह माना गया है। मीन राशि में शुक्र ग्रह के गोचर/Venus transit in Pisces सभी राशियों पर अलग अलग प्रभाव ड़ालेगा और इसके कारण कुछ राशियों के लिए रचनात्मकता को बढ़ाने वाला होगा, आत्मिक रूप से विकास को गति मिलने वाला, नई रहस्यमय चीजें को जानने के प्रति जिज्ञासा होगी, अंतर्निहित प्रतिभा के क्षेत्र में उजागर होने का अवसर प्राप्त होने वाला साबित हो सकता है। शुक्र ग्रह मुख्य रूप से उत्तेजना को दर्शाता है और इस समय यह सभी प्रकार की सीमाओं को पार करने वाला बन जाता है। चलिए जानते हैं कि इस गोचर का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

शुक्र के मीन राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Aries

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर बारहवें भाव/Twelfth house पर होगा। शुक्र के इस स्थान पर होने से यह समय मिश्रित फलों को देने वाला होगा। शुक्र की स्थिति मजबूत होगी, यहां पर ऐसे में आपके कार्य क्षेत्र में विस्तार के मौके होंगे लेकिन साथ ही धनार्जन के लिए भी यह समय बेहतर रह सकता है। बाहरी संपर्क इस समय लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। इस समय धन की प्राप्ति के साथ साथ खर्चों की भी अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी के लिए एवं बिजनेस हेतु आप अपनी बचत को खर्च कर सकते हैं, ऐसे में धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जो चिंता का विषय बन सकती हैं। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। इसी के साथ कुछ ऐसे कामों में लाभ के मौके मिलेंगे जो तकनीक एवं कला से संबंधित जुड़ाव रखते हैं। विदेशी परियोजनाओं में काम करने की भी पेशकश की जा सकती है। इस समय व्यसनों से बचना चाहिए क्योंकि कुछ विशेष आदतों पर आप अधिक एकाग्रचित हो सकते हैं। व्यापार से संबंधित यात्राएं भी इस समय बनी रह सकती हैं। नवविवाहित जोड़े विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान बनाए रखें क्योंकि छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। 

शुक्र के मीन राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Taurus

वृषभ राशि के लिए शुक्र का प्रभाव एकादश भाव पर होगा। इस के प्रभाव से आप अपनी प्राथमिकताओं की ओर कुछ अधिक ध्यान देना चाहेंगे। आप अपने आप और अपने आस पास की चीजों से प्रभावित होंगे। खुद में कुछ बदलाव या किसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।  नई वस्तुओं को पाने और स्वयं पर कुछ बदलावों का भी समय होगा। कुछ महत्वपूर्ण चीजें जैसे की ऑफिस में प्रमोशन/Job promotion और वेतन वृद्धि जैसे कुछ अच्छे लाभ मिलने की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी। अपने लिए निर्मित किए कुछ उद्देश्य पूरे होंगे, जिससे मानसिक शांति तथा संतुष्टि मिल पाएगी। स्वास्थ्य पर मोसम के बदलाव एवं कफ इत्यादि का असर रह सकता है, लेकिन जल्द इसमें सुधार देखने को भी मिलेगा। यदि लंबे समय से कोई बीमारी परेशानी कर रही थी तो अब खत्म हो सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा और कुछ नए दोस्त जीवन में शामिल भी हो सकते हैं। इस समय पर मुख्य रुप से किसी भी प्रकार के अभिमान एवं अत्यधिक उत्साह से बचना चाहिए। प्रेम जीवन में रोमांस और आत्मीयता बनी रहेगी। साथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। छात्र अपनी शिक्षा में अच्छा करेंगे। मुख्य रुप से वह छात्र जो किसी अभिरुचि एवं दक्षता से जुड़े काम कर रहे हैं।

शुक्र के मीन राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Gemini

मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव/Tenth house में होगा। यह गोचर मिथुन राशि को सुख और पारिवारिक शांति प्रदान करने में सहायक होगा। घर हेतु कुछ नई वस्तुओं की प्राप्ति का भी समय बना हुआ है। वाहन, होम अप्लायंस जैसी वस्तुओं को इस समय खरीद सकते हैं। माता की ओर से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। अपने कुछ  सपनों को पूरा कर सकते हैं। नई नौकरी पाने या अपने बिजनेस को करने के लिए यह समय सहायक बन सकता है।  जो छात्र अपनी उच्च शिक्षा प्राप्ति का सपना देख रहे हैं, उन्हें अब इस पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे तथा कुछ अच्छे संस्थानों में आवेदन करने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत एवं प्रयासों के लिए सर्वोत्तम परिणाम पाने का समय होगा, लेकिन इसी के साथ जरूरी है कि अति आत्मविश्वास से बचें। जो लोग संचार या कला संबंधी विषयों में काम कर रहे हैं उनकी प्रतिभा में निखार देखने को मिलेगा। आपका संपर्क कौशल बहुत अच्छा रह सकता है जो अन्य लोगों को मंत्रमुग्ध करने में सक्षम होगा। खर्चों की अधिकता इस समय रहेगी और साथ ही कुछ मसलों पर बहुत अधिक सोच विचार भी रह सकता है। ऐसे में मन अशांत भी होगा इसलिए अधिक सोचने से बचना चाहिए क्योंकि इससे रचनात्मक कार्यों में बाधा आ सकती है। अपने काम पर एकाग्रता बनाए रखना होगा। 

शुक्र के मीन राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Cancer

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव पर होगा। शुक्र के गोचर के प्रभाव द्वारा परिवार एवं आर्थिक क्षेत्र पर इसका असर देखने को मिल सकता है। लाभ के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयासों को सफलता का रुख दिखाई देगा। नई संपत्ति की प्राप्ति का योग बनेगा और वरिष्ठ लोगों के साथ संपर्क साधने का मौका मिलेगा। शुभ यात्राओं का अवसर भी मिलने का योग बना हुआ है। आध्यात्मिक पक्ष को शुभता प्राप्त होगी और जीवन में कुछ मार्ग खुलेंगे। इस समय पर भाई बंधुओं का प्रेम व सहयोग आपको मिल पाएगा। परिवार में कुछ लोग आपके लिए एक मजबूत पक्ष के रूप में उभर सकते हैं। बच्चों की ओर से आप कुछ चिंता में दिखाई दे सकते हैं, लेकिन धीरे धीरे स्थिति सकारात्मक होगी जिसके चलते राहत के अवसर दिखाई देंगे। किसी न किसी रुप से कुछ आर्थिक लाभ तथा प्रमोशन के रूप में सफलता भी मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने की संभावना अधिक बनी हुई है। बिजनेस कर रहे लोग मुनाफे का आनंद लें सकते हैं और नई चीजों को अपने काम में शामिल कर सकते हैं। 

शुक्र के मीन राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Leo

सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव में होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति कुछ मसलों में अचानक से चिंता को बढ़ाने वाली हो सकती है तथा दूसरी ओर किसी आकस्मिक धन की प्राप्ति का योग भी प्राप्त हो सकता है। इस समय पर प्रेम संबंधों को लेकर कुछ न कुछ तनाव बना रह सकता है। वैवाहिक मामलों/Problems in married life में दूसरों का दखल उन समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है, इसलिए इस समय जितना धैर्य व शांति से काम लेते हैं उतना ही बेहतर होगा। नौकरी के क्षेत्र में यह समय कठिनाइयों से भरा रह सकता है, कुछ लोग गुप्त रूप से परेशान कर सकते हैं। ऑफिस की राजनीति से स्वयं को बचाने का प्रयास करना ही उचित होगा। कुछ रहस्यमय भावनाओं में वृद्धि होगी जैसे प्रेम एवं अन्य इच्छाओं को लेकर आप काफी उत्सुक भी रह सकते हैं। ऎसे मामलों में अधिक धन लग सकता है। भाई बहन अपनी ससमस्या का समाधान खोजने के लिए आपसे सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यात्राओं में कुछ परेशानी की स्थिति भी लगातार बनी रह सकती है, इसलिए अनावश्यक यात्राओं से दूर रहना ही उचित होगा। सेहत के लिहाज से संक्रमण एवं यौन रोगों का असर प्रभावित कर सकता है। 

शुक्र के मीन राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Virgo

कन्या राशि के लोगों के लिए सप्तम भाव/Seventh house में शुक्र का गोचर होगा। शुक्र ग्रह कन्या राशि के लिए दूसरे और नौवें भाव का स्वामित्व पाता है। इस समय जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में चले आ रहे विवादों को सुलझाने का एक बेहतर समय होगा और साथी के सहयोग व प्रेम की प्राप्ति होगी। परिवार के लोग आपके रिश्ते से भी प्रभावित होंगे। आप मानसिक रूप से मजबूत होंगे तथा भावनात्मक रुप से किसी के करीब अधिक झुकाव का अनुभव कर सकते हैं। आपके काम के क्षेत्र मुख्य रूप से व्यावसायिक हितों की पुष्टि का समय होगा। अपने सहयोगी एवं साथी से मुनाफा कमाने में मदद मिल सकती है। पार्टनर के बीच संबंध और मजबूत होंगे। जो लोग बिजनेस में हैं, उनके लिए व्यापार और इस तरह के संबंध बनाने में एक अद्भुत समय हो सकता है।  यात्राएं सफल होंगी और यात्रा के लिए यह एक अच्छा समय है। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में लोग लाभ उठा सकते हैं और कुशल नेतृत्व कर सकते हैं। धन का निवेश करने में आगे रह सकते हैं तथा मानसिक संतुष्टि से भरा समय भी होगा। अपने आसपास के लोगों का प्यार भी मिल सकता है। 

शुक्र के मीन राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Libra

तुला राशि के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव/Sixth house पर होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इस समय पर संघर्ष एवं चुनौतियों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। छठे भाव में स्थिति मजबूत शुक्र का प्रभाव धन के संदर्भ में खर्चों की अधिकता को दिखाता है। इस समय पर दूसरों को धन देने से बचना चाहिए। कुछ ऐसे कामों को करने से बचना चाहिए जिसमें रिस्क अधिक हों। निवेश को सोच समझ कर करना ज्यादा बेहतर होगा। फैसलों को सोच समझ कर लेना ज्यादा बेहतर होगा। स्त्री पक्ष की ओर से कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इस समय पर सेहत के लिहाज से कुछ परेशानी रह सकती है।किसी तरह के व्यस्नों की अधिक झुकाव भी बढ़ सकता है इसलिए इन बातों की ओर ध्यान बना कर रखना होगा अन्यथा सेहत जल्द प्रभावित हो सकती है। यह समय आर्थिक बाधाओं से भरा रह सकता है कमाई से अधिक व्यय बने रह सकते हैं। लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पाएं। पैसे बचाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए कार्य में सतर्कता और सजगता की आवश्यकता होगी। 

शुक्र के मीन राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Scorpio

वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर/Venus transit पंचम भाव पर होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति रिलेशनशिप के साथ साथ आपकी योग्यताओं को भी प्रभावित करने वाली होगी। सोच का स्तर विकसित होगा नई नई चीजों को करने का मन कर सकता है। नए अनुभवों से जुड़ने की कोशिश भी कर सकते हैं। इस समय आपकी भावनाएं काफी प्रबल होंगी। रोमांस मजबूत होगा किसी नए व्यक्ति से जुड़ाव का अवसर भी मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। संबंध मजबूत होंगे और साथ ही अगर कोई तनाव उभरता भी है तो उसे दूर कर पाने में भी आप काफी सफल रह सकते हैं। झगड़े और गलतफहमी दूर करने का समय है इसलिए अपनी ओर से प्रेम को बढ़ाने की कोशिशों को आगे ले जाया जा सकता है। दोस्तों के साथ कुछ घूमने फिरने का मौका मिलेगा और नए दोस्त भी इस समय आप के साथ शामिल हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। रचनात्मकता अपने उच्चतम स्तर पर होगी और इससे धन और मान सम्मान पाने में भी सहायता मिल सकती है। मित्रों और विपरीत लिंग के बीच लोकप्रियता बढ़ सकती है। संतान का सुख प्राप्त हो सकता है और बच्चों को लेकर पेरेंट्स काफी जागरूक भी रहें तो अच्छा होगा। 

शुक्र के मीन राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Sagittarius

धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव पर होगा। इस स्थान पर इस समय पर परिवार के साथ सहयोग एवं सहभागिता के गुण मिल सकते हैं। घर के क्षेत्र में निर्माण से जुड़े काम तथा कुछ नए चीजों का फेरबदल रह सकता है। इस समय पर कुछ वाहन एवं नई वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर समृद्धि का समय देखने को मिल सकता है। लोगों का आगमन घरेलू व्यस्तता को बढ़ाने वाला हो सकता है।  औपचारिक कार्यक्रम में भी पर शामिल होंगे और बहुत सारे मेहमानों से मिलने का मौका मिलेगा। इस समय मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। खुशी और उत्साह का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और माता का स्नेह आपको जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देगा। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विलासिता और सुख-सुविधाओं के उपभोग पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला रह सकता है।  

शुक्र के मीन राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Capricorn

मकर राशि के लिए शुक्र का गोचर/Venus transit तृतीय भाव पर होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति आपकी कुशलता को निखारने वाली हो सकती है। यात्राएं होंगी जिनमें कुछ मस्ती और लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं।  यह यात्राएं परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर हो सकती हैं। अपनों का साथ कुछ सुकून देने वाला हो सकता है। अपने भाई बहनों का प्रेम पाने में आप सफल रह सकते हैं। जीवन में नए दोस्त बन सकते हैं, इस दौरान प्यार अपने चरम पर रहेगा और उसके लिए आप काफी भावुक भी रह सकते हैं। संतान को लेकर भाग दौड़ अधिक रह सकती है। छात्र अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सक्षम हो सकते हैं। काम के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने का माहौल थोड़ा बेहतर होगा। कुछ नए स्थानों पर भ्रमण द्वारा नई चीजों से अवगत हो पाएंगे। 

शुक्र के मीन राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Aquarius

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव/Second house पर होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति आपके आर्थिक मसलों आपकी वाणी एवं संपर्क बनाने की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाली होगी। अपने लोगों का सहयोग मिल सकता है और साथ ही कुछ महत्वपूर्ण फैसलों को लेने में अपनों का सहयोग भी मिल सकता है। कुछ सकारात्मकता आपके भीतर भी आएगी। आप अपने आर्थिक पहलू को मजबूती देने में भी सक्षम रह सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। प्यार के संदर्भ में जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। परिवार में कुछ महत्वपूर्ण मसलों पर आपकी राय को भी महत्ता दी जा सकती है। खान पान में बदलाव की स्थिति प्रभावित करने वाली होगी कुछ विशेष चीजों की ओर रुझान बढ़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा पाने में भी आप सफल हो सकते हैं। संपत्ति इत्यादि के द्वारा लाभ के अवसर पा सकते हैं। 

शुक्र के मीन राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Pisces on Pisces

मीन राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर पहले भाव पर ही होगा। मीन राशि पर ही शुक्र का गोचर काफी प्रभावशाली समय हो सकता है। प्रथम भाव में शुक्र स्वयं स्थित होने से आप आकर्षक एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व को पाएंगे। मीन राशि के लिए शुक्र तीसरे व अष्टम भाव का स्वामी होता है। इस दौरान शारीरिक रुप से आप कुछ थकान का अनुभव कर सकते हैं इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस समय के दौरान वित्तीय स्थिरता भी मिल सकती है। आय के लिए अतिरिक्त स्रोत भी मिलेंगे। शोध के प्रति काफी झुकाव रहेगा तथा  अनजान चीजों को जानने की ओर आपका रुझान भी अधिक रह सकता है। आपको अपने भाई-बहनों में काफी आत्मविश्वास दिखाई देगा और वह आपके लिए सहायक बन सकेंगे। इस समय आप स्वयं में उत्साह एवं रोमांच का अनुभव कर पाएंगे। प्रेम तथा सकारात्मकता का प्रभाव जीवन में होगा। दाम्पत्य जीवन/Married life सुख शांति से भरा रह सकता है। पार्टनर एक-दूसरे को समझेंगे और एक-दूसरे का सहयोग देने के लिए आगे रह सकते हैं। 

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शुक्र के प्रभावग्रहों के गोचर के बारे में भी पढ़ सकते हैं। साथ ही जन्मकुंडली, लव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव के बारे में भी पढ़ सकते हैं।
शुक्र का मेष राशि में गोचर
29 Feb,2020
से
27 Mar,2020

प्रेम और रोमांस के प्रतीक शुक्र ग्रह का मेष राशि में गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। यह गोचर कई सप्ताह तक रहेगा और इसका हमारे जीवन पर अच्छा-खासा प्रभाव पड़ेगा, खासकर प्यार, वैवाहिक और पारिवारिक रिश्ते-नातों और आर्थिक मोर्चे पर यह गोचर अपनी गहरी छाप छोड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, सुख-समृद्धि और रचनात्मकता का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं, वैवाहिक जीवन में सुख, आर्थिक तरक्की और हमारे रिश्तों के प्रति समर्पण भाव को दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर, मेष मंगल प्रधान राशि है जो एक अग्नितत्व वायु राशि है जो हिम्मत, साहस और लीडरशिप को दर्शाती है। यह हमारी महत्वकांक्षाओं और लक्ष्यों की पूर्ति के लिए जोखिम उठाने की क्षमता को दिखाता है।

जब शुक्र का मेष राशि में गोचर/Venus Transit in Aries करता है तो इन दोनों की ऊर्जा मिलकर एक शक्तिशाली और गतिशील बल लाती हैं जो हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं। जिन लोगों की कुंडली में मेष या शुक्र शुभ स्थिति में हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही शुभ और प्रभावशाली परिणाम लाएगा।

इस गोचर के दौरान, रोमांटिक रिश्तों में नया जोश, नई उमंग और नया उत्साह देखने को मिलेगा। हम अपनी इच्छाओं और भावनाओं को और भी अच्छे से व्यक्त कर सकेंगे। लव रिलेशनशिप/Love Life Relationship में रिश्तों में मजबूती आएगी। आप एक आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ रिश्तों में आगे बढ़ते जाओगे।

यह गोचर आर्थिक दृष्टि से बहुत ही लाभदायक रहेगा। जो लोग जीवन में साहस और हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं वो जोखिम उठा सकते हैं। आपको अपने हर कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। आप करियर, आर्थिक और निजी रिश्तों में अपने लक्ष्यों को पाने के लिए रिस्क ले सकते हैं। आप जो भी कोशिश करेंगे वो आपको कामयाबी की ओर ले जाएगी। आपको अच्छी मात्रा में धन-लाभ होगा।

हालांकि, इस गोचर के कुछ नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलेंगे। यदि आप मेष राशि/Aries Horoscope की ऊर्जा का सामना नहीं कर पाए तो आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यह गोचर व्यक्ति को आवेगी, गुस्सैल, चिड़चिड़ा और जल्दबाज बना सकता है। इस अवधि में व्यक्ति व्यर्थ के वाद-विवाद में कूद सकता है।

इस गोचर का लाभ पाने के लिए यह जरूरी है की इस दौरान शांत रहें और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें। जीवन में अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने की दिशा में कार्य करें। अपने जुनून और महत्वकाक्षाओं के बीच एक बेलेंस बनाकर चलें। और इस बात का ध्यान रखें की आपके द्वारा किए गए कार्यों का दूसरों पर क्या असर पड़ रहा है।

कुल मिलाकर, शुक्र का मेष राशि में गोचर एक शक्तिशाली और परिवर्तनकारी समय है जो हम सभी के जीवन में बड़े बदलाव लाएगा। इस गोचर का सभी के जीवन में कुछ सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

शुक्र का मेष राशि में गोचर सभी राशियों को किस तरह प्रभावित करेगा? | How transits of Venus in Aries affect other zodiac signs? 

शुक्र के मेष राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Aries

शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता, वैवाहिक जीवन/Married life prediction में मधुरता का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह 12 मार्च 2023 को मेष राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर मेष राशि वालों के जीवन में जोश और जिंदादिली लेकर आएगा। आपके जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा। जो लोग सिंगल है उनके दिल में किसी के लिए प्यार की घंटियाँ बज सकती हैं। मेष राशि वाले अपनी भावनाओं को अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने करियर या व्यवसाय में नई ऊंचाइयों को पाने की कोशिश करोगे। आपको इस अवधि में अच्छा लाभ मिलेगा। आपके अंदर एक गजब सी स्फूर्ति और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्तों में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करोगे। शुक्र ग्रह धन और लग्ज़री लाइफ़ देता है। मेष राशि वालों को यह गोचर अकस्मात धन लाभ देकर जाएगा। वैवाहिक जीवन में पहले से अच्छी बान्डिंग बनेगी। आपके बीच आपसी प्यार और विश्वास बढ़ेगा। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत बनेंगे।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Taurus

वृषभ राशि वालों के जीवन में यह गोचर कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपके जीवन में भावनात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इस अवधि में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बचकर रहना होगा। जरूरत से अधिक किसी पर भी विश्वास न करें। अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ़ में किसी दूसरे को दखलंदाज़ी न करने दें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें नहीं तो आपको बड़ी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में कुछ नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आप सीक्रेट अफेयर्स के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। वृषभ राशि/Taurus Horoscope वाले ध्यान रखें की अपने काम से काम रखें और व्यर्थ के मामलों से दूर रहें।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Gemini

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप अपनी मानसिक क्षमताओं और अद्भुद कार्यशैली से अपने सभी कार्यों को पूरा करते चले जाएंगे। शुक्र का यह गोचर/Venus Transit आपके जीवन में नए विचारों और नए अनुभव लेकर आएगा। आप नई जगह घूमने-फिरने का शौक पूरा करोगे और कुछ न कुछ रोमांचकारी करोगे। इस अवधि में आपको काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नए लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा और नया ज्ञान अर्जित करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। लेकिन ध्यान रखें की किसी भी कार्य को पूरा करने में जल्दबाजी न दिखाएं नहीं तो इससे आपको थकावट और बेचैनी हो सकती है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। बिजनेस या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना इस समय लाभकारी रहेगा।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Cancer

कर्क राशि वाले बहुत ही ईमोशनल होते हैं। जब शुक्र का गोचर मेष में होगा तो यह कर्क राशि वालों के जीवन में नए रिश्तों, प्यार और रोमांच की इच्छा जगाएगा। आपके मन में कुछ नया और कुछ अलग करने की चाह उठेगी। आप बिजनेस में या करियर में जोखिम लेने से नहीं डरोगे और कुछ न कुछ नया जरूर शुरू करोगे। यह गोचर आपकी लवलाइफ़ में प्यार और रोमांस की रिमझिम बरसात लेकर आएगा। आपको कोई प्रोपोज़ कर सकता है या आपको किसी की हाँ मिल सकती है। आप भीड़ में आकर्षण का कारण बनोगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके संबंध मजबूत होंगे। कोई भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। लेकिन आपको आवेग में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना है। सोच-समझकर लिए गए निर्णय आपके बिजनेस और आमदनी में चार-चाँद लगा सकते हैं।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Leo

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। सिंह राशि वाले भीड़ में अलग अपनी पहचान के लिए जाने जाते हैं। यह गोचर आपकी पर्सनेलिटी, आपके अंदाज और आपकी कार्यशैली में गजब का आत्मविश्वास लेकर आएगा। आप अपने अंदाज से सभी को अपनी तरफ़ आकर्षित करने में कामयाब रहोगे। आप किसी रोमांचक यात्रा पर निकल सकते हैं। आर्थिक मोर्चे की बात करें तो, नए वेंचर्स और नए बिजनेस की शुरुआत के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप/Partnership in Business से आपको अच्छा मुनाफा होगा। आप अपने करियर और बिजनेस से जुड़े कई बड़े निर्णय ले सकते हैं। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा की, जीतने के लिए या खुद को सही साबित करने के लिए, आक्रामक और गुस्सैल होने से बचें। शांत रहकर अपने कार्य करते रहें।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Virgo

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही शानदार परिवर्तन लेकर आ रहा है। आप अपनी इच्छाओं और भावनाओं की पूर्ति करने के लिए जी-जान से मेहनत करोगे। आपके जीवन में प्यार की एंट्री हो सकती है और जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए अपनी पूरी कोशिश करोगे।

करियर की बात करें, तो करियर में आपको आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिल सकते हैं। यदि आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो, आप रिस्क ले सकते हैं। हालांकि, इस अवधि में आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए कोशिश करें की अधिकतर समय अपने परिवार और अपने मित्रों के साथ गुजारें। आपके मन में जो भी तर्क-वितर्क चल रहे हो उन्हें अपने प्रियजनों के साथ शेयर करें। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Libra

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर एक नई उम्मीद, नई उमंग और नया उत्साह लेकर आएगा। आपको नए प्रोजेक्ट या नए बिजनेस से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके अंदर एक नया आत्मविश्वास पैदा होगा। आप हर कार्य को चुस्ती-फुर्ती से करोगे। आपकी सेहत में भी पहले से अधिक सुधार आएगा। हालांकि, आपको इसके कुछ नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। शुक्र का यह गोचर आपके रिश्तों में कुछ कड़वाहट ला सकता है। आपको रिश्तों में तालमेल बैठाने के लिए अपने पूरे प्रयास करने होंगे। किसी भी तरह की परिस्थिति में कड़वे शब्दों का चयन न करें।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Scorpio

12 मार्च, 2023 से शुक्र मेष राशि से गोचर करेगा, जो की वृश्चिक राशि वालों का आठवां भाव है, जो प्रेम संबंधों/Love Relationship, वित्तीय मामलों और करियर को दिखाता है। वृश्चिक राशि वालों को अपने रिश्तों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में आपसी प्यार और आकर्षण बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। करियर में इनकम बढ़ोतरी या जॉब प्रोमोशन/Job Promotion मिल सकता है। जो लोग बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में काम करने से अधिक मुनाफ़ा मिलेगा। इस समय किए गए इनवेस्टमेंट आपको लंबी अवधि तक लाभ देकर जाएंगे। करियर में ग्रोथ की पूरी संभावना है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बना कर चलेंगे तो आपको इसका अभूत फायदा देखने को मिलेगा।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Sagittarius

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर उनके रिश्तों, विवाह, पार्टनरशिप और आपसी प्रेम और अपनेपन में शुभ प्रभाव लेकर आएगा। आपके रिश्तों में प्यार की भावना प्रबल होगी। आप पहले से ज्यादा रोमांटिक अनुभव महसूस करोगे। आप अपनी फ़ीलिंग्स को अपने पार्टनर से खुलकर एक्सप्रेस कर पाओगे। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में प्यार की नई शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में भी अच्छे बदलाव आएंगे। आप अधितकर समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिताएंगे।

इसके अलावा धनु राशि वाले बिजनेस में पार्टनरशिप के माध्यम से अच्छा धन कमा सकते हैं। इस गोचर का आपके करियर में भी पॉजिटिव असर होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाओगे जो आपको अच्छी सफलता देगा। हालांकि, यह गोचर आपके रिश्तों में कुछ गलतफहमियां भी पैदा कर सकता है। इसलिए कोशिश करें की अपनी भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करें ताकि किसी भी तरह का कोई वाद-विवाद उत्पन्न न हो।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Capricorn

शुक्र का यह गोचर मकर राशि वालों के काम, सेहत और सहकर्मियों के साथ आपसी रिश्तों को प्रभावित करेगा। कुंडली में छठा भाव/Sixth House आपके डेली रूटीन और कार्यशैली को दिखाता है। यह गोचर आपके कार्यों में रचनात्मकता और साहस की वृद्धि करेगा। आप अपने लक्ष्यों के प्रति और जिम्मेदार होंगे और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दोगे। दृढ़ संकल्प के साथ आपको सफलता का स्वाद चखने को जरूर मिलेगा। बिजनेस में आपको किसी मित्र का साथ मिल सकता हैं। पार्टनरशिप आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। ऑफिस में आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी मेहनत और ईमानदारी से अपने सहकर्मियों को इंप्रेस करने में कामयाब हो पाओगे। आपके लिए यह सलाह है की जरूरत से ज्यादा मेहनत न करें नहीं तो आपको थकान या स्ट्रेस हो सकता है। स्ट्रेस से बचने के लिए काम से थोड़ा ब्रेक लें और अपनी मानसिक सेहत पर ध्यान दें। कुछ समय खेल-कूद और व्यायाम को दें।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Aquarius

शुक्र प्रेम, सुंदरता और रोमांस से जुड़ा हुआ है। यह हमारे सामाजिक और निजी रिश्तों के प्रति लगाव को भी दर्शाता है। जब शुक्र मेष राशि में गोचर करेगा तो यह कुंभ राशि वालों के जीवन में रोमांस और प्यार में एक नई हलचल पैदा कर सकता है। आप अपने प्यार को पाने की पूरी कोशिश करोगे और उसे हासिल करने के चक्कर में बड़े से बड़ा जोखिम भी उठाने से परहेज नहीं करोगे। आप अपनी लवलाइफ़ को अच्छा बनाने के लिए बिना डरे बड़े निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, उनके रिश्तों में कुछ मनमुटाव, बहसबाजी या नोंक-झोंक देखने को मिल सकती है। इसलिए कोशिश करें की रिश्तों को प्यार से संभालें और गुस्सा और आक्रामक रवैया न अपनाएं। गुस्से से आपके रिश्तों में दूरियां ही आएंगी। इस गोचर का आपकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देगा। आप हर कार्य को एक अलग और शानदार तरीके से करना पसंद करोगे।

शुक्र के मेष राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव | Impacts of Venus Transit in Aries on Pisces

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर रोमांच और उत्साह की भावना ला सकता है। आप अपने लक्ष्यों का पीछा करने में और अधिक आत्मविश्वास का अनुभव महसूस करोगे। ऐसा कोई काम नहीं होगा जिसे आप कर न सको। लवलाइफ़ में आपका पहले से अच्छा स्ट्रॉंग बॉन्ड बनेगा। आपके रिश्तों में प्रेम रस बरसेगा। आप एक दूसरे के साथ फुरसत के लम्हे बिताना पसंद करोगे। एक बात ध्यान रखें, अपना प्यार दिखाने के चक्कर में जल्दबाजी न दिखाएं और न ही अपने पार्टनर पर डोमिनेट होने की कोशिश करें। यह गोचर आपको आवेगी और लापरवाह भी बना सकता है। इसलिए कोशिश करें की हर कार्य में बेलेंस बनाकर चलें।

विभिन्न राशियों में शुक्र के गोचर के प्रभाव के बारे में पढ़ने के लिए शुक्र के सभी गोचर पर क्लिक करें। आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष जन्मकुंडलीलव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव में किस प्रकार आपकी सहायता करता है।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
28 Mar,2020
से
31 Jul,2020

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर/Venus transit in Taurus सकारात्मक प्रभाव देने वाला होता है। शुक्र एक शुभ ग्रह है और इस कारण इसके अनुकूल प्रभाव जीवन में दिखाई पड़ते हैं। शुक्र की स्थिति के कारण वृषभ राशि वालों को कई चीजों से जुड़ने का अवसर मिलता है। आपको अपने जीवन में बेहतर चीजों के लिए प्रेरित करने वाला समय होगा। आप अपने लक्ष्यों और आर्थिक सुरक्षा को पूरा करने को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। संपत्ति को बढ़ाने का  अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने में सक्षम होंगे। आकर्षक वस्तुओं की खरीदारी करने का यह एक अनुकूल  समय रह सकता है। मौज-मस्ती तथा जीवन को समृद्ध तरीके से जी पाने का मौका मिल सकता है। 

लेकिन इसके संबंध में आपको एक बात और समझनी पड़ेगी कि इस गोचर का आपकी राशि पर एक अलग और बहुत ही विशाल प्रभाव पड़ सकता है। यदि आप भी अपनी राशि के अनुसार इस गोचर का प्रभाव जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Aries

मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव/Second house पर होगा। इस समय पर खर्चों की अधिकता और बाहरी संपर्क द्वारा लाभ की प्राप्ति दोनों ही प्रभाव मिला जुला असर देने वाले होते हैं। वित्तीय आय और भौतिक वस्तुओं को लेकर खर्च अधिक रह सकते हैं। पूरे गोचर के दौरान, आपकी रचनात्मक क्षमता में सुधार होने के भी अच्छे अवसर होंगे। आय के अन्य स्रोत भी बनेंगे। आपके करियर में प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है। इस बात की अधिक संभावना है कि आप सहकर्मियों के सहयोग को पूर्ण रूप से न प्राप्त कर पाएं, लेकिन आपका उत्साह तथा कुशलता अधिकारियों को आकर्षित कर पाने में सक्षम होगा। आपके वरिष्ठों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में आपको सहायता मिल सकती है। बोल चाल व संचार से जुड़े क्षेत्र में लाभ प्राप्ति एवं आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। इस समय पर परिवार के लोगों के साथ अधिक समय बिता पाएंगे तथा यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। मांगलिक कार्यों में भी आप शामिल हो सकते हैं। 

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Taurus

वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर लग्न/Ascendant पर होगा, इस स्थान पर शुक्र की स्थिति आपकी विचारधारा और स्वभाव को प्रभावित करने वाली होगी। इस समय पर कुछ नई चीजों को करने की ओर रुझान अधिक रह सकता है। नए लोगों के साथ मेलजोल होने के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंध के संदर्भ में आपको नए कुछ नए संबंध भी देखने को मिल सकते हैं। मानसिक क्षमता और सांसारिक सोच के बीच आप थोड़े से परेशान दिख सकते हैं। गोचर के दौरान आर्थिक मजबूती मिलने की अधिक संभावना है। इस समय पर जिद व मनमानी का भाव भी रह सकता है, इसलिए जरूरी है कि शांति तथा सोच समझ कर ही काम करें। 

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Gemini

मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्र का प्रभाव बारहवें भाव/Twelfth house पर होगा। व्यय स्थान पर शुक्र की स्थिति के चलते खर्च एवं आय की स्थिति पर मिलाजुला प्रभाव पड़ सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए इस समय बोलचाल का भाव काफी हद तक प्रभावशाली रहेगा। अपनी बातों द्वारा दूसरों को प्रभावित कर लेने में सक्षम तो होंगे, लेकिन दूसरी ओर इसी के कारण वाद विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सोच समझ कर अपने मनोभावों को दूसरों के आगे अभिव्यक्त करना अनुकूल होगा।  इस समय पर द्वादश स्थान पर शुक्र का गोचर होने से विदेशी आय के प्राप्ति का योग अच्छा रह सकता है। कुछ मामलों में खर्चों की अधिकता अचानक से प्रभावित करने वाली होगी। यात्राएं, व्यय, स्वास्थ्य स्थिति मनमाना रवैया जैसी बातें आप पर असर डालने वाली हो सकती हैं। गोचर के दौरान आपको बेहतर वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है, जो बाहरी संपर्क द्वारा मिल सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाकर पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, अपने मन चाहे इंस्टीट्यूट में आवेदन करने का बेहतर समय यही है और इस दौरान आपको वहां जाने का भी मौका मिल सकता है।

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Cancer

कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव पर होगा। इस स्थान पर आपको अपने आर्थिक मसलों/Financial matters को सुलझाने के कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। इसी के साथ कुछ वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपके जीवन को बेहतर तरीके से जीने और आगे बढ़ने के लिए सहायक हो सकता है। परिवार में किसी स्त्री के सहयोग की स्थिति भी बनेगी, लेकिन साथ ही चिंता भी उन्हीं के कारण भी रह सकती है। इस समय अपने मित्रों के साथ अच्छा समय भी व्यतीत कर सकते हैं ओर साथ ही आपको नई चीजों से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए अच्छा समय रह सकता है।  इच्छाओं, दर्शन और दूसरों के साथ जुड़ाव का समय होगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से सलाह लेना आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करने में मददगार साबित हो सकता है। इस समय भाई बंधुओं के साथ प्रेम सहयोग की भावना विकसित होगी। 

सिंह राशि पर शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Leo

सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर इस समय पर आप के कर्म भाव/Karma Bhava को प्रभावित करने वाला होगा। आप का उत्साह और विचार अपने काम और परिवार दोनों पर समान रूप से रह सकता है। काम की अधिकता के चलते कुछ कारणों से आप अपने लोगों को समय न दे पाएं। सामाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का भी बेहतर प्रभाव दिखाई दे सकता है। काम के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सहभागिता का अच्छा रूप देखने को मिल सकता है। आप के द्वारा कुछ नए विचार भी सामने होंगे और नई चीजों को लेकर आगे बढ़ने की इच्छा भी होगी। नए लोगों के साथ संबंधों को बढ़ाने का समय होगा। वित्तीय स्थिरता में सुधार के अवसर मिलेंगे। यदि आप कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपनों का सहयोग मिलेगा और इन चीजों को प्राप्त भी कर पाएंगे। 

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Virgo

कन्या राशि के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपको भाग्य का कुछ सहयोग मिल पाएगा। यह समय धार्मिक यात्राओं को भी दर्शाता है। इस समय पर नए लोगों के साथ मिलकर काम करने के मौके मिलेंगे। दूर की यात्रा, धर्म से जुड़ी यात्राएं तथा भ्रमण के अवसर होंगे। बौद्धिकता द्वारा अपने कार्यों को हल करने में सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का माहौल बना रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कहीं यह मस्ती दूसरों के लिए परेशानी न बन जाए। इस गोचर के दौरान आपको किसी लंबी यात्रा पर धन खर्च करना पड़ सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं, तो आप सफल हो सकते हैं। कुछ नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए यह समय लाभकारी समय साबित हो सकता है। शुक्र का गोचर समृद्धिदायक और संबंधों में प्रेम को दर्शाने वाला होगा। कुछ लाभप्रद अवसर प्राप्त होंगे जो आपके लिए खुशी का संकेत होंगे। अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। करियर व बिजनेस के क्षेत्र में भी सफलता मिलने की उम्मीद अच्छी दिखाई दे सकती है।

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Libra

तुला राशि के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव पर होगा। यह समय जोड़ तोड़ और संघर्ष का संकेत देता है। इस समय पर सकारात्मकता तथा प्रयासों को बनाए रखने का समय होगा। काम के क्षेत्र में जल्दबाजी से बचना होगा। यह आपके लिए मांगलिक समय हो सकता है या किसी धार्मिक कार्यों व सत्संग इत्यादि से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी आपको वह लाभ न मिले जो आपने सोचे हुए थे, इसलिए निराशा से बचें जल्द ही स्थिति अनुकूल होगी। धनार्जन और कमाने की आपकी क्षमता में सुधार करने की आवश्यकता होगी अन्यथा धन व्यय की अधिकता बचत को प्रभावित करने वाली होगी। कुछ चीजों की खरीदारी करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य या उसके व्यवहार के चलते चिंता बनी रह सकती है। इस समय आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि परेशानियां और लापरवाही सेहत को प्रभावित करने वाली बन सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन सावधान रहें क्योंकि कुछ लोग आपको गुप्त रूप से परेशान करने की भी कोशिश कर सकते हैं। 

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Scorpio

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर/Venus transit सप्तम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस गोचर का प्रभाव विवाह, साझेदारी एवं व्यवसाय पर मुख्य रूप से होगा। नए रिश्ते के आरंभ होने की स्थिति बनी हुई है, या फिर कुछ नए लोगों के साथ मिलकर अपनी भावनाओं को शेयर कर सकते हैं। अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा और इससे रिश्तों को मजबूती भी मिल सकती है। शुक्र का गोचर आपके प्रेम जीवन को रोमांचक बना सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आपको अपनों के साथ मिलकर कुछ मांगलिक कार्यों में शामिल होने के भी अवसर मिलेंगे। आप इस समय खुद पर भी धन व्यय कर सकते हैं। अपने खान पान और रहन सहन पर भी आप बदलाव के मूड में हो सकते हैं। इस समय पर अपनी बातों को आगे रखने की प्रवृत्ति भी अधिक होगी।  

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Sagittarius

धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव/Sixth house पर होगा। इस समय कुछ परेशान कर सकती हैं या अपनों की ओर से तनाव की स्थिति भी बनी रह सकती है। करियर के क्षेत्र में आपकी कोशिशें लगातार बनी रह सकती हैं। रोजमर्रा की गतिविधियों में आपकी भूमिका भी अधिक बनी रह सकती है। प्रतिस्पर्धी प्रयासों के लिए यह  समय अधिक मेहनत करने की बात करेगा। स्त्री पक्ष की ओर से सजग रहें अन्यथा परेशानी हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है और विचारों में कुछ अलगाव उभरने से कुछ समय के लिए बातचीत भी बंद हो सकती है। इसलिए अपनी ओर से शांति के साथ काम करना ही रिश्तों को मजबूती से बनाए रखेगा। जीवनसाथी और बड़े भाई-बहनों पर खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी ऐसी चीज में खुद को बहुत अधिक न डालें जो आपकी सेहत को खराब करती हो। आर्थिक स्थिति को संतुलित करने हेतु अपव्यय को नियंत्रित रखने की आवश्यकता होगी। 

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Capricorn

मकर राशि के लिए शुक्र का गोचर/Venus transit इस समय पर पंचम भाव पर होगा। यह समय मुख्य रूप से आपकी भावनाओं को तथा महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि करने वाला हो सकता है। रोमांटिक संबंधों में आप आगे बढ़ने में अधिक जोश दिखा सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर बेहतर पलों को बिता सकते हैं। इस समय पर नए लोगों के साथ मैत्री संबंध भी विकसित होंगे जो सकारात्मक रूप से काम करने वाले होंगे। अपने प्रियजनों को प्रसन्न करने हेतु कुछ न कुछ करने की आप की इच्छा अधिक रहेगी। आप नए कौशल सीखने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं, इसके साथ ही नए संस्थानों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको किसी वरिष्ठ का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक बना सकता है। छात्रों के लिए यह एक अच्छा समय रह सकता है। धन इकट्ठा करना आपके लिए काफी भाग्यशाली रह सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति को लेकर समय आपके पक्ष में होगा। करियर में प्रमोशन मिलने की उम्मीद भी बढ़ सकती है। 

शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Aquarius

कुम्भ राशि के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव/Fourth house पर होगा। इस समय कुछ सकारात्मक और भावनात्मक क्षेत्र में अपनों का सहयोग देखने को मिल सकता है। घरेलू संबंध, संपत्ति और पारिवारिक जीवन पर शुक्र का गोचर सीधे रूप से प्रभाव डालने वाला होगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस समय आपको मौके मिल सकता है और इसके अलावा आपको किसी न किसी रूप में कुछ आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकती है। घर की साज सज्जा पर धन खर्च करने की स्थिति भी दिखाई देती है। कुछ वाहन अथवा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी का भी योग बन सकता है। आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कुछ मेलजोल तथा खुशी को दर्शाता है। काम के क्षेत्र में आपकी क्षमता में सुधार होगा जिससे मन के अनुरुप कुछ परिणाम भी आपको प्राप्त कर पाने में सफल रह सकते हैं। इस गोचर की मदद से आप अपने लोगों के साथ संबंध में सुधार कर सकते है, तथा किसी के करीब आने का समय भी होगा। 

मीन राशि पर शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Pisces

मीन राशि के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव/Third house पर होगा। इस समय भागदौड रह सकती है। कामकाज को लेकर कुछ योजनाओं को बनाते हुए आगे बढ़ना चाहेंगे। जो लोग मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मौके मिलेंगे। कलात्मक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा बेहतरीन हो सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध विकसित हो सकते हैं। संचार, लगातार यात्राओं और भाई-बहनों के साथ रिश्तों को दर्शाता है। अभिरुचि के विषय में लगाव रह सकता है। संगीत और अभिनय जैसे क्षेत्रों में अच्छी अभिव्यक्ति काम आएगी। धन और निवेश का संबंध काफी सकारात्मक रूप से काम करेगा। घरेलू क्षेत्र में धन खर्च रह सकता है और प्रेम संबंधों/Love relationship में अपने साथी को कुछ सामान गिफ्ट कर सकते हैं। इस समय पर सतर्क रहकर काम करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आस-पास के लोग या सामाजिक क्षेत्र में आपकी विचारधारा और काम की स्थिति आप की छवि को प्रभावित कर सकती है। 
आप हमारी वेबसाइट से अन्य ग्रहों के गोचर के विषय में भी पढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
01 Aug,2020
से
31 Aug,2020

जहां, मिथुन संबंधों और संचार को व्यवस्थित करने वाली राशि है वहीं, शुक्र ग्रह मिलन, प्रेम तथा विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है। इस तरह शुक्र का मिथुन राशि में गोचर/Venus transit in Gemini, व्यक्तिगत और कार्य संबंधों में स्पष्ट और खुले संचार पर ध्यान आकर्षित करता है। यह गोचर, मिथुन राशि में जन्मे लोगों की बातचीत करने के तरीकों में, उत्तम शिष्टाचार और शालीनता को बनाए रखता है। जहां, मिथुन राशि वाले विचारों के आदान-प्रदान में समृद्धशाली होते हैं वहीं, शुक्र उन्हें बिना किसी समस्या के इस तरह के लेन-देन वाली, शांतिपूर्ण स्थितियों में लाने में मददगार होता है। 

शुक्र, मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को बाल-सुलभ व्यवहार भी प्रदान करता है, तथा इसके अपने विभिन्न भावों में गोचर करने पर, मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के चारों ओर हमेशा उत्साह का माहौल बना रहता है। इसके अलावा, यह मिथुन राशि वाले व्यक्तियों में कला और कल्पनाशीलता के प्रति, प्रबल झुकाव प्रदान करता है।

Click here to read Venus Transit in Gemini in English

दूसरी ओर, शुक्र मिथुन राशि वालों को थोड़ा मनमौजी और बेईमान भी बना सकता है, जो कि उसके गोचर किए जाने वाले भाव पर निर्भर करता है। 

मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Aries

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर मेष राशि के तीसरे भाव पर होगा जो साहस, शक्ति और छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों को दर्शाता है। नाटक, गायन आदि जैसे रचनात्मक उपक्रमों में रुचि रखने वाले लोगों को, अपनी दक्षता प्रकट करने के भरपूर अवसर मिलेंगे जिससे अपनी रचनात्मकता को बिजनेस में भी बदला जा सकता है।

तीसरे भाव में स्थित शुक्र, मनपसंद स्थानों की यात्रा करने की संभावनाएं लाएगा। चूंकि, इस ग्रह को प्रेम का कारक भी माना जाता है, इसलिए इस अवधि के प्रेम जीवन में सुधार करने के कारण, प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। हालांकि, आपको शारीरिक रूप के बजाय, उनकी आत्मा से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए।

मेष राशि वाले व्यक्तियों को, सामुदायिक स्तर पर अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही, अपने हमउम्र के साथ सुखद समय व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि वाले नवदम्पत्तियों के पारिवारिक जीवन में, उपहारस्वरूप नए सदस्य का आगमन हो सकता है। हालांकि, यह गोचर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा लेकिन, ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य को प्रभावित करके, सर्दी-खांसी का कारण बन सकता है।

मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Taurus

शुक्र का वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के दूसरे भाव में गोचर, परिवार और सम्पन्नता का संकेत देता है इसलिए इस गोचर द्वारा, परिवार में कई अच्छे बदलाव लेकर आने की उम्मीद की जाती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने के साथ ही, उनके साथ छुट्टियों की योजना बन सकती है। इस ग्रह चाल के दौरान, आप आत्मविश्वासपूर्वक अपनी धारणाओं और योजनाओं का पालन करने का प्रयास करेंगे। साथ ही, सम्मान और आत्मविश्वास से की गई आपकी बोलचाल, आसपास के लोगों का दिल जीतने में मददगार रहेगी। 

इसके अतिरिक्त, पूर्व में किसी करीबी द्वारा दी गई सलाह अब सही साबित हो सकती है। सुंदरता के कारक शुक्र के धन भाव वाले दूसरे भाव में स्थित होने के कारण, कुछ रकम कॉस्मेटिक वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। लेकिन, हमारा सुझाव ​​है कि आपको अभी से  धन की बचत करने की योजना बनानी चाहिए।

इसके साथ ही, इस दौरान उधार देने या लेने से दूर रहना चाहिए। अभिनय या गायन जैसे रचनात्मक कार्यों की शिक्षा लेने वाले लोगों के खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, लेकिन इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। निष्कर्ष यह है कि शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, वृष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।
 
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Gemini

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर, लग्न भाव कहे जाने वाले पहले भाव में होगा जो शरीर, चरित्र, बुद्धि और भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, सुंदरता के कारक शुक्र की मौजूदगी के कारण, यह भाव स्वयं में अच्छे बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेगा। जहां, आप कॉस्मेटिक वस्तुओं का उपयोग करने में संकोच नहीं करेंगे वहीं, अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। 

मिथुन राशि वाले छात्र अच्छे परिणामों की आशा कर सकते हैं। साथ ही, इस राशि वाले प्रेमियों के लिए यह समय अनुकूल होने के कारण, रोमांस की अधिकता होने से साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहितों के लिए भी, यह समय मिलने-जुलने के लिए उत्तम है। आप अपने विचार और राय साझा करने के साथ ही, मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

इसके बावजूद, केवल दिखावा करने के लिए सामान नहीं खरीदना चाहिए, जिससे बाद में आपको इसका पछतावा हो। इस गोचर के दौरान, मिथुन राशि वाले व्यक्ति नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहेंगे तथा उन्नति करते समय, अपने प्रयासों और समय के मूल्य को समझना चाहिए।

स्वास्थ्य की बात की जाए तो मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के लिए, यह गोचर औसत स्वास्थ्य प्रदान करेगा। लेकिन, एलर्जी होने की संभावनाएं हो सकती हैं इसलिए एलर्जी का कारण बनने वाली चीजों या परिस्थितियों से सचेत रहना चाहिए। हालांकि, किसी बड़ी या गंभीर बीमारी का कोई संकेत नहीं दिखता है। 
 
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Cancer

यह गोचर, कर्क राशि वाले व्यक्तियों के हानि भाव कहे जाने वाले बारहवें भाव में होगा, जो जीवन में होने वाली किसी भी प्रकार की हानि, अलगाव के साथ ही, विदेश जाने की संभावनाओं और लंबी दूरी की यात्राओं का प्रतिनिधित्व करता है।

यह गोचर, विदेशी व्यापार और बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में कार्यरत लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। हालांकि, यह भी संभावित है कि यह गोचर, कर्क राशि वालों के लिए चुनौतियां लेकर आएगा इसलिए इस दौरान, अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा, इस दौरान माता को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। अतः, उनके साथ अधिक समय बिताना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस समय के दौरान, आशाजनक प्रतीत होने वाले बदलाव, कुछ समय बाद आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं, क्योंकि सामान्य तौर पर, कर्क राशि वाले व्यक्ति परिवर्तनों को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा, विवाहित व्यक्तियों के लिए इस गोचर का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि इस दौरान, जीवनसाथी से अलगाव की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः, कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले सावधानी रखनी चाहिए। 
 
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Leo

शुक्र, सिंह राशि के लाभ भाव में विराजमान होंगे। अर्थात शुक्र सिंह राशि के ग्यारवें भाव में गोचर करेंगे। इसे लक्ष्यों, मनोकामनाओं और  बड़े भाई-बहनों के साथ संबंधों का कारक माना जाता है। शुक्र की यह स्थिति, सिंह राशि वाले व्यक्तियों के लिए कई सुख लेकर आने की उम्मीद देती है, जिससे लंबे समय से किए गए आपके प्रयास आखिरकार सफलता दिलाएंगे।

सिंह राशि वाले बिजनेसमैन के ऑफिस में, उनके काम का मूल्य समझा जाएगा तथा अब उन्हें अपनी मेहनत का लाभ मिलने के साथ ही, इस समय के दौरान की गई यात्राएं भी अनुकूल रहेंगी। अंततः, पारिवारिक सदस्यों के साथ लंबे समय से लंबित पड़ी यात्रा पर जा सकेंगे। इसके अलावा, सिंह राशि वाले व्यक्तियों को सोशल मीडिया और इंटरनेट से तथा महिलाओं द्वारा लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं। 

मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Virgo

शुक्र का गोचर, बुध की राशि कही जाने वाली कन्या राशि के दसवें भाव से होगा। कालपुरुष कुंडली बताती है कि यह भाव नौकरी, व्यवसायिक जीवन, पिता, नेतृत्व क्षमता आदि को दर्शाता है। शुक्र का यह गोचर, भाग्य को बदलकर आपके अनुकूल बना देगा, जिससे कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने के कारण, आपके समस्त कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। इस पूरे गोचर के दौरान, जीवन में सौभाग्य के साथ ही,  विलासिता और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की नई वस्तु खरीदने के लिए  यह एक अच्छा समय है।

परिवार और कार्यस्थल का सुखद वातावरण, आपको मानसिक शांति देगा। साथ ही, प्रत्येक कार्य में परिवार का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा समय है। फैमिली बिजनेस/Family business से जुड़े व्यक्ति, बिजनेस में एक नया कदम उठा सकते हैं।

वहीं इस दौरान, फिल्म निर्माण और सिनेमा से संबंधित कार्यों से जुड़े कन्या राशि वाले व्यक्ति समृद्धिशाली होंगे तथा आपके वर्तमान कार्यों के उत्तम रहने की प्रबल संभावनाएं हैं। कुल मिलाकर, शुक्र का यह गोचर कन्या राशि वाले व्यक्तियों के अनुकूल रहने वाला है इसलिए इस गोचर के दौरान, आपको अधिक मेहनत के साथ कार्य करने चाहिए क्योंकि भविष्य को बेहतर बनाने के लिए, वर्तमान में किया जाने वाला कठोर परिश्रम  महत्वपूर्ण होता है।

मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Libra

शुक्र ग्रह, तुला राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा।  कालपुरुष कुंडली के अनुसार, धनु राशि से संबंधित इस भाव का स्वामी बृहस्पति है जो धर्मनिष्ठा, सौभाग्य, लंबी यात्राओं, आध्यात्मिकता आदि का संकेतक है।

शिक्षा से संबंधित पंचम भाव में स्थित यह ग्रह, ज्ञान में सुधार करता है, इसलिए शोध कार्यों में लगे तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए, यह समय अनुकूल रहने के साथ ही, छात्रों को कठिन लगने वाले विषयों का अध्ययन करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इसके अलावा, इस गोचर के दौरान आप ज्ञान प्राप्ति की दिशा में निरंतर कार्य कर सकेंगे।

आपके पारिवारिक जीवन में यह गोचर विनम्र बोली और व्यवहार एवं सकारात्मकता लाएगा। ​​तुला राशि के प्रेम संबंध वाले लोगों का प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा तथा विवाह का प्रस्ताव देने के इच्छुक लोग भी निराश नहीं रहेंगे। हालाँकि, साथी के साथ संबंध शारीरिक कम और भावनात्मक ज्यादा होना चाहिए क्योंकि यही आपके रिश्ते को और भी मजबूती प्रदान करता है। 

मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Scorpio

शुक्र के गोचर के परिणामस्वरूप, लोकप्रिय रूप से आयु या दीर्घायु भाव कहे जाने वाले आठवें भाव में गोचर करेगा जो जीवन की बाधाओं, दुर्घटनाओं, शत्रुओं, प्रतियोगियों, पारिवारिक संपन्नता आदि का प्रतिनिधित्व करता है।

इस भाव में शुक्र का यह गोचर, वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के अनुकूल नहीं रहेगा इसलिए कुछ भी करते समय सावधानी रखनी आवश्यक होगी तथा कई घरेलू चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपको लग सकता है कि परिवार के सदस्य आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल रहे हैं। अतः, अपने शब्दों को लेकर स्पष्ट रूप से सुनिश्चित करें कि जो आप कहना चाहते हैं आपका परिवार वही समझ रहा है।

​​वृश्चिक राशि वाले विवाहित, जीवनसाथी के बीमार होने के कारण चिंताग्रस्त हो सकते हैं। साथ ही, गुप्तांगों और  नेत्र संबंधी परेशानियों की आशंकाओं के चलते, स्वयं का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। अतः, इस दौरान उचित स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता है। 

प्रेम संबंधों से जुड़े वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों का, अपने साथी के साथ अहं का टकराव हो सकता है। अतः, सावधानीपूर्वक शब्दों का चयन करके विनम्र वाणी बोलने की आवश्यकता है अन्यथा, संबंधों में कई समस्याएं आ सकती हैं।

मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Sagittarius

शुक्र का यह गोचर, धनु राशि वाले व्यक्तियों के जीवनसाथी और जीवन में लोगों के साथ सभी संबंधों को दर्शाने वाले सातवें भाव में होगा। ग्रहों की इस गोचर के कारण, घरेलू जीवन में कई अच्छे विकास होने की उम्मीद होती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहा कोई विवाद, आखिरकार सुलझ जाएगा तथा माता-पिता अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव कर पाएंगे।

सामाजिक स्तर पर भी, आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा तथा मित्रों द्वारा लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है, लेकिन जीवनसाथी के साथ, आपका संबंध स्वस्थ और सुखद रहेगा। अपने प्रिय की अच्छी देखभाल करते हुए और उनके साथ क्वॉलिटी टाइन बिताएं। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक होने के कारण, सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाएड्रेट करें।

खुद के बिजनेस में किसी दूसरे व्यक्ति को पार्टनर्शिप देना धनु राशि वाले लोगों के लिए, व्यापार में लाभ कमाने का यह एक अच्छा प्रदान करेगा, इसलिए इस दौरान, बिजनेस के विस्तार पर भी विचार करना संभव हो सकते है। अविवाहित व्यक्ति, अंततः इंटरनेट या साथियों के माध्यम से अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं।
 
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Capricorn

शुक्र का गोचर, मकर राशि के स्वास्थ्य भाव कहे जाने वाले छठे भाव में होगा जो बीमारी, ऋण, शत्रु आदि का प्रतीक है। मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावनाओं के चलते, पारिवारिक सदस्यों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों का सामना करते समय, अपने शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर ही बोलना चाहिए क्योंकि जितना कम बोलेंगे, उतनी ही कम समस्याएं सामने आएंगी।

नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी, इस समय विश्वासघात होने की संभावनाओं के चलते, सावधान रहने की आवश्यकता होगी। साथ ही, महिला सहकर्मियों से बात करते समय अपने शब्दों में सावधानी बरतें अन्यथा, आपकी पहचान खराब होने का खतरा है।

अपनों से अलगाव होने की संभावनाओं के कारण, मकर राशि वाले व्यक्तियों के प्रेम जीवन के लिए भी यह गोचर लाभकारी नहीं रहेगा। सकारात्मक परिणामों के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी इसलिए आलस्य छोड़कर, कठोर परिश्रम के लिए क्रियाशील होना होगा। इस दौरान, शत्रु सक्रिय रहकर आपके विरुद्ध योजनाएँ बना सकते हैं।
 
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Aquarius

शुक्र का यह गोचर, कुंभ राशि के संतान भाव कहे जाने वाले पांचवें भाव में होगा, जो व्यक्ति की शिक्षा और प्रेम जीवन का भी प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र ग्रह के इस गोचर से आपके जीवन में आशाजनक परिणाम का आना संभव है। पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और शांति बनी रहने के कारण, आप अत्यधिक आनंदित रहते हुए परिवार के साथ भविष्य से संबंधित योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संबंध में, माता-पिता की सलाह लेना मददगार साबित होगा।

इस राशि वाले विवाहित व्यक्तियों को, संतान द्वारा लाभ की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि वह कुछ ऐसे कार्य कर सकते हैं, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप गौरवान्वित अनुभव करेंगे। इस गोचर में, कामकाजी माताओं को कई लाभ मिलने की भी उम्मीद है। संपत्ति के लेन-देन से भी लाभ होगा। आसानी से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करने वाली यह आदत, कुंभ राशि के लोगों को कभी-कभी परेशान कर सकती है।
 
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Pisces

शुक्र का यह गोचर, मीन राशि के चौथे भाव में होगा। कल्पपुरुष कुंडली के अनुसार, यह कर्क राशि का भाव है जो सुख-सुविधा, महंगी जीवनशैली, माता, संपन्नता और गुप्त प्रेम संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र के इस गोचर के दौरान, भाई-बहनों की मदद से लाभ प्राप्त हो सकता है तथा उनके साथ होने वाले मतभेद भी हल हो जाएंगे। मानसिक रूप से शांत रहेंगे लेकिन माता का स्वास्थ्य, आपको चिंताग्रस्त कर सकता है।

इसके अलावा, कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य करते समय आप अलग सोच का अनुभव कर सकते हैं कि यह कार्य आपके लिए सही है या नहीं। हालाँकि, आपको नौकरी परिवर्तन से संबंधित कोई भी निर्णय, अचानक नहीं लेना चाहिए।

मीन राशि वाले व्यक्तियों के प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपने प्रिय से ऐसे वादे नहीं करने चाहिए, जिन्हें पूरा करने में आप असफल हो जाएं। वहीं विवाहित व्यक्तियों को, बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।

अन्य राशियों में शुक्र के समस्त गोचरों के प्रभावों के बारे में पढ़ने के लिए   शुक्र के गोचर पर क्लिक करें। साथ ही आप हमारी वेबसाइट से जन्मकुंडली, लव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव के बारे में भी पढ़ सकते हैं।
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
01 Sep,2020
से
27 Sep,2020

कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर/Venus transit in cancer महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कर्क राशि सभी राशियों में अत्यधिक भावनात्मक राशि मानी जाती है क्योंकि कर्क राशि वाले भावुक और निष्ठावान होने के कारण, संवेदनशील और समानुभूति रखने वाले होते हैं। कर्क राशि में शुक्र का गोचर, इस राशि वाले व्यक्तियों को बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करेते हैं, जिससे उनका ज्यादा ध्यान अनुशासनात्मक कार्यों में केंद्रित होता है। 

शुक्र के भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामी होने के कारण, जहां यह शनि और बुध के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करते है वहीं सूर्य और चंद्रमा के साथ इसके निराशाजनक संबंध होते हैं। शुक्र, प्रत्येक राशि में तेईस (23) दिनों तक रहकर, उन पर विभिन्न प्रकार के प्रभाव डालता है।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Aries

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव थोड़ा सा संतोषजनक रहता है। इस गोचर के दौरान, मेष राशि में सुख के चौथे भाव में शुक्र के प्रवेश करने पर, मेष राशि वाले व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा तथा सभी प्रकार के मतभेदों की समाप्ति होने से शांति बनी रहेगी। रचनात्मक श्रेष्ठता के कारण, मेष राशि वालों के व्यावसायिक जीवन में वृद्धि और उन्नति प्राप्त होगी।  मेष राशि वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखना चाहिए। मेष राशि वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण, आत्मिक शांति मिलेगी तथा प्रेम की प्रबलता के कारण, जीवनसाथी के साथ संबंधों का विकास होगा और छात्र विषयों का गहराई से अध्ययन करने में सक्षम रहेंगे।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Taurus

कर्क राशि में शुक्र का गोचर वृषभ राशि को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा, क्योंकि शुक्र के वृषभ राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेगा जो यात्राएं होने की संभावनाओं को दर्शाता है। इसके साथ साथ वृषभ राशि वाले व्यक्तियों की प्रभावशाली रचनात्मक लोगों से परिचित होने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। इस गोचर के दौरान, वृषभ राशि वालों के लिए प्रेम-प्रसंग और विवाह का समय भी समीप ही है। साथ ही साथ आप मित्रों और परिवार के साथ एक अच्छा समय व्यतीत कर पाने में सफल होंगे। वृषभ राशि वालों से पर्याप्त मदद मिलने के कारण, भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। विवाहित व्यक्तियों द्वारा, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के कारण आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। साथ ही, इस गोचर के दौरान शुक्र, वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Gemini

कर्क राशि में शुक्र का गोचर मिथुन राशि के लिए उनके संवाद कौशल और संपत्ति को प्रभावित करने वाला होगा। जिसके कारण लोग मिथुन राशि वालों को आनंदित करने वाली, संवाद कौशल की अनुकूलता से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिरता के स्तर में समृद्धि आने के साथ ही, रियल एस्टेट में निवेश सफलता दिला सकती है जिससे सभी प्रकार के आर्थिक संकट समाप्त होंगे। मिथुन राशि वाली जीवनसाथियों के मानसिक रूप से अस्थिर अनुभव करने के कारण, विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम  मिलने की संभावना है।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Cancer

कर्क राशि में शुक्र का गोचर कर्क राशि के लिए शारीरिक स्वास्थ्य और समग्र स्वभाव को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इस गोचर के कारण भगवान शुक्र की कृपा रहेगी, जिससे कर्क राशि वाले सकारात्मक रूप से अत्यधिक उन्नति करने के साथ ही, लव लाईफ के मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। प्रमोशन और प्रोत्साहन मिलने से व्यावसायिक जीवन में कामयाबी मिलेगी। विवाहित लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे तथा छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Leo

कर्क राशि में शुक्र के गोचर से सिंह राशि के बारहवें भाव के परिणाम को प्रभावित करेगा। यह गोचर सिंह राशि वालों के ख़र्चों में वृद्धि करेगा। अतः, सिंह राशि वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त खर्चों को बचाकर, उचित योजनाएँ बनाने की आवश्यकता है। यह परिवर्तनकाल, सिंह राशि वाले व्यक्तियों के लिए निकट भविष्य में विदेश यात्राओं के साथ ही, आराम का जीवन भी प्रदान करता है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों की  योजनाएं और उनका क्रियान्वयन एक साथ चलेगा। साथ ही, इस अवधि के दौरान आकर्षित होने की भी काफी संभावनाएं हैं।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Virgo

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव कन्या राशि के ग्यारहवें भाव पर पड़ सकता है। कन्या राशि वालों के लिए आय में वृद्धि हो सकती है और किसी महिला मित्र के सहयोग से संभवतः कन्या राशि वालों का भाग्य चमकेगा। जो कार्य पूरा नहीं हो पा रहे थे, वह अब सफलतापूर्वक पूर्ण हो सकेंगे। साथ ही, मनोकामनाओं की भी पूर्ति होगी। दंपत्तियों के बीच मामूली विवादों के चलते, वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन रह सकती है। बिजनेस में, यह व्यक्ति आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने की संभावनाएं हैं, जो अस्थायी शांति और जीवन के संघर्षों से राहत दिला सकती हैं। इस दौरान बिजनेस में मुनाफे होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों को अपनी मनोवैज्ञानिक समस्याओं का सामना करने के लिए, यह सलाह दी जाती है कि वह इसे अपने परिवार और करीबी मित्रों के साथ साझा करें।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Libra

कर्क राशि में शुक्र के गोचर के कारण तुला राशि वालों को थोड़ा सा संभल कर काम करने की सलाह दी जाती है। ऑफिस में वाद-विवाद हो सकते हैं, इसीलिए आपके लिए वाद-विवादों से दूर चुप रहना ही बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और तुला राशि वाले व्यक्तियों के जीवनसाथी कई समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए तथा गलतफहमियों से बचने के लिए शांत रहने की आवश्यकता है। पार्टनरों को किसी भी बहस से बचने और उन्हें हल करने के लिए, एक-दूसरे के प्रति आपसी भावनाओं को लेकर और अधिक खुलकर बात करने की आवश्यकता होगी। इस गोचर के दौरान, तुला राशि वालों को कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, लेकिन बीमारियों से दूर रहने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Scorpio

शुक्र का गोचर मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। जहां, वैवाहिक जीवन में घनिष्ठता और प्रसन्नता रहेगी वहीं, बिजनेस पार्टनर एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहते हुए आपसी लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक यात्राएं थकान भरी ही क्यों न हों, लेकिन सकारात्मक परिणाम देने वाली हैं तथा प्रेम जीवन भी समृद्धशाली रहेगा। सामाजिक मेलजोल, वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेगा। कला में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। छात्रों को मेडिटेशन के द्वारा अपने ध्यान और एकाग्रता में सुधार करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Sagittarius

कर्क राशि में शुक्र के गोचर पर धनु राशि को शारीरिक रूप से प्रभावित करने वाला हो सकता है। अतः, धनु राशि वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वह अपना ध्यान रखें। तनाव हावी हो सकता है इसलिए गलतफहमी और अकेलेपन में डूबने के बजाय व्यस्त रहना अच्छा है। दूसरों के साथ कुछ वाद-विवाद भी हो सकते हैं। यातायात नियमों का पालन करते हुए, सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए। कुछ आर्थिक समस्याओं की संभावनाओं के चलते, अतिरिक्त खर्चों से बचना चाहिए। जुए और बोली लगाने (bidding) से बचना चाहिए। समस्याओं की व्यापकता के कारण, धनु राशि वालों को अध्यात्म की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है, जिसके द्वारा वह एक आध्यात्मिक गुरु से भी मिल सकते हैं। जीवन की कठिन परिस्थितियों से संबंधित उत्तर पाने में में आत्म-सहायक पुस्तकें भी मदद कर सकती हैं।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Capricorn

कर्क राशि में शुक्र का गोचर मकर राशि के सातवें भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के दौरान पार्टनरों की आपसी समझ, रोमांस और अंतरंगता में वृद्धि होने  की संभावनाएं हैं। वचनबद्ध लोग विवाह बंधन में बंध सकते हैं। पेशेवर व्यक्तियों को सफलता के साथ ही, प्रेमपूर्वक सम्मान की प्राप्ति होगी। मकर राशि वालों को सलाह दी जाती है कि समस्याओं में ज्यादा न उलझकर, परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। 

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Aquarius

कर्क राशि में शुक्र के गोचर कुंभ राशि के छठे भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान इच्छित परिणाम पाने में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए कठोर परिश्रम और लगन पर विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में, विशेष रूप से महिलाओं के साथ बहस करने और विवादों से बचना चाहिए तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए। छात्रों के लिए, ध्यान केंद्रित करके सफलता पाने का यह अनुकूल समय होगा। कठोरतापूर्वक आलस्य से बचना चाहिए क्योंकि व्यायाम आपको फिट और सक्रिय रहने में मदद कर सकता है। परिवार से दूर रहने वाले लोगों को, अपनों की कमी महसूस हो सकती है।

कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Pisces

कर्क राशि में शुक्र का गोचर मीन राशि के संतति को दर्शाने वाले पंचम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मीन राशि वाले व्यक्ति, अपने सभी छिपे हुए कौशल को पाने के लिए, नए हुनर सीखने के लिए अति उत्सुक रहेंगे। इस पारगमन के दौरान, संबंधित विषयों के अध्ययन पर अच्छी तरह से  ध्यान केंद्रित करने के कारण, छात्रों को लाभ होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को नए फाइनेंस से संबंधित डील का सामना करना पड़ेगा जिनसे लाभ की प्राप्ति होनी निश्चित है। विवाहित लोगों और प्रेमियों के लिए, यह समय अच्छा रहेगा। इस राशि वाले माता-पिताओं को अपने बच्चों की देखभाल करने की आवश्यकता है। साथ ही, मीन राशि के लोग, परिवार में बड़ों की समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। 

शुक्र के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के बारे में पढ़ने के लिए शुक्र के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष शास्त्र करियर का उचित चयन, लव या अरेंज मैरिज, बिजनेस में वृद्धि, प्रसव और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में कैसे मदद करता है।

सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
28 Sep,2020
से
22 Oct,2020

सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Leo, सिंह राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में मध्यम श्रेणी का रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र धन, नैतिक मूल्यों, कलात्मकता, तालमेल, संबंधों में सत्यता और जीवनसाथी और परिवार के साथ आत्मीयता से संबंधित है तथा सूर्य शब्दजाल, प्रसिद्धि और एक मजबूत दृष्टिकोण का प्रतीक है। अतः, इन दोनों का एक साथ प्रभाव व्यक्ति को आत्मविश्वास, दया भाव, दृढ़ संकल्प और उत्साहा से भर देता है।

शुक्र, सिंह राशि के पारस्परिक विचार-विमर्श, भाई-बहन के प्रेम और रचनात्मक प्रवृत्ति वाले तीसरे भाव को नियंत्रित करता है तथा दसवां भाव करियर की प्रगति, प्रसिद्धि और सामाजिक स्थिति में उत्थान का प्रतीक माना जाता है।

इस गोचर के दौरान, सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में सुधार होने के कारण वह अन्वेषण जैसे कार्यों के प्रति आसक्त हो सकते हैं तथा यह समय सिंह राशि वालों के स्वभाव में संतुलन भी आ सकता है, जो धैर्यपूर्वक और बुद्धिमानी से कठिन परिस्थितियों का विश्लेषण करने में मदद करता है। कुल मिलाकर, राशि परिवर्तन का यह चरण सिंह राशि वालों को  साहसिक बनाकर चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Aries

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव उनके शिक्षा, रोमांस और परिवार वाले पंचम भाव में होगा, जो मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा तथा आत्मीयता बढ़ने से, प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी। हालांकि, अनबन होने की संभावनाएं होने के चलते, विवाहित लोगों को इस दौरान सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है। मेष राशि वाले व्यक्तियों और उनके जीवनसाथियों को जीवन में व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी तथा मनोरंजक साधनों पर धन खर्त कर सकते हैं। गेमिंग और सोशल मीडिया पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के कारण, छात्र विचलित महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Taurus

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव उनके चौथे और छठे भाव में होगा, जिसके दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही, नए घर का सुख मिलने की भी संभावनाएं बनी हुई है तथा कोई नया वाहन भी खरीदा जा सकता है। हालांकि, इससे फाइनेंस में असंतुलन और संकट के बादल नजर आ रहे हैं। इसी कारणवश अपने खर्च पर नियंत्रण करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

आपके जीवनसाथियों को, व्यवसायिक लाभ और उन्नति की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि में जन्मे लोगों को इस समय के दौरान आत्म-विश्वास और आत्म-मूल्य विकसित करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें कभी कभी जोखिम उठाने चाहिए क्योंकि वृषभ राशि वाले लोग आत्मविश्वास की कमी के कारण, अपने पास पूरी सामर्थ्य और क्षमता होने के बाबजूद महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। 

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Gemini

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव उनके साहस, पराक्रम और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक वाले पांचवें, बारहवें और तीसरे भाव पर होगा। पेशेवर व्यक्तियों को ऑफिस में अत्यधिक सम्मान मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को सेविंग्स करने का मौका मिलेगा। काम से संबंधित यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। सभी प्रकार की गलतफहमियां दूर होने के कारण, विवाहित लोगों में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। मिथुन राशि वालों को अपनी बातों के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है और उन्हें सलाह दी जाती है कि वह परेशानियों से दूर रहें। आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना चाहिए और जब आप दोनों साथ में कहीं बाहर जाएं तो उनका अपहास न उड़ाएं। गायन, नृत्य और लेखन से संबंधित रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, जिस कारण मिथुन राशि वाले व्यक्ति, इस दौरान अपनी रचनात्मकता से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Cancer

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव उनके शाब्दिक चातुर्य, पारिवारिक संबंधों और अर्थव्यवस्था के प्रतीक चौथे, ग्यारहवें और दूसरे भाव पर होगा। परिवार के छोटे सदस्यों का सहयोग मिलने के कारण, फैमली बिजनेस में वृद्धि होगी तथा इस दौरान, व्यापार का विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है और कामकाजी व्यक्तियों को, प्रमोशन और आर्थिक स्थिरता की प्राप्ति होगी। जीवन में प्रेम और रोमांस की कमी तो बिल्कुल नहीं होगी। कपल्स पूर्ण रूप से आत्मीयता का आनंद लेंगे। आपके चतुराई से शब्दों के चुनाव के कारण आपको सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Leo

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव उनके शारीरिक, भावनात्मक और बौद्धिक स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रथम भाव पर होगा। इस गोचर के कारण, अत्यधिक नैतिक गुणों वाले कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

इस राशि परिवर्तन के दौरान, उत्तम भाग्य के चलते अधिकांश समस्याएं हल होंगी तथा रचनात्मक लोगों को कामयाबी मिलेगी और करियर में वृद्धि होगी। हालांकि, इच्छाओं की अधिकता से बचना चाहिए क्योंकि सफलता के मार्ग में बाधक होने के कारण ध्यान भंग हो सकता है। व्यवहार में सुधार होने से, समाजिक प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि को बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। सिंह राशि वाले व्यक्ति, आध्यात्मिकता को अपना सकते हैं जो उनकी अंतर्दृष्टि को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर, यह सकारात्मकता का दौर रहने वाला है।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Virgo

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव उनके हानि, समस्याओं और विदेश यात्राओं का प्रतिनिधित्व करने वाले बारहवें भाव में होगा। यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कन्या राशि वालों को, स्वास्थ्य का विशेष देखभाल करने की आवश्यकता है इसलिए समय समय पर हेल्थ चेक-अप कराने की सलाह दी जाती है और आपको अपनी छोटी से छोटी समस्याएं भी डॉक्टर से साझा की जानी चाहिए। इसके साथ ही, ड्राइविंग करते समय आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी।

आर्थिक समस्याओं की संभावनाओं के चलते, धन का अधिक सावधानीपूर्वक प्रबंधन करके, कर्ज़ लेने से बचना चाहिए। सभी संसाधनों के उचित प्रयोग द्वारा, अधिक धन इकट्ठा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। बहुराष्ट्रीय कंपनियों/MNCs में काम करने वाले लोगों के साथ ही, विदेशी परियोजनाओं से संबंधित बिजनेस करने वालों को अत्यधिक लाभ होगा। 

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Libra

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव उनके आठवें भाव में होने के बाद फिर ग्यारहवें भाव में होगा जो तुला राशि वालों के जीवन में काफी सकारात्मकता लाएगा।

पेशे से संबंधित लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही, परिवार और मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। तुला राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वह अति-महत्वाकांक्षाओं और अपेक्षाएं से बचें।  प्रत्येक चीज अपने समय पर ही होती है, इसलिए कार्यों पर ध्यान केंद्रित करके, परिणामों की प्रतीक्षा करना बेहतर है। प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों का जीवन कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान,  कुछ अप्रकट घटनाएं भी घट सकती हैं।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Scorpio

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव उनके क्रियाशीलता, बिजनेस और नेतृत्व वाले दसवें भाव में स्थित रहेगा, जिसके परिणामस्वरूप कामकाजी व्यक्तियों को अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, किसी विषय पर सहकर्मियों को समझाना, थकाऊ और जटिल हो सकता है, क्योंकि वह आपकी बात को गलत समझ सकते हैं।

आयात-निर्यात से संबंधित बिजनेस में लाभ मिलने से आर्थिक स्थिरता होने पर जीवन में शांति की वृद्धि होगी। मीडिया और फिल्मों से संबंधित लोग, अपनी रचनात्मकता का अधिकतम लाभ उठाएंगे और अपने काम की वजह से सराहना प्राप्त करेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन समृद्धशाली रहेगा। हालांकि, खर्चों में अधिक्ता देखी जा सकती है।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Sagittarius

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव उनके छठे और एकादश भाव में रहेगा, जो पिता की प्रवृत्ति, यात्राओं और भाग्य के कारक का प्रतिनिधित्व करते हैं। धनु राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वह सावधानीपूर्वक बात करें और प्रयास करें कि किसी से भी किसी एक विषय पर ज्यादा बातचीत न करें।

पिता के साथ कुछ मतभेदों के कारण, घर में तनाव बना रह सकता है। छात्रों का अपने शिक्षकों के साथ यह समय कठिन रह सकता है। बड़ों के साथ सम्मान और आदर सहित व्यवहार करना चाहिए। धनु राशि वालों को यह समझने की आवश्यकता है कि बड़ों के साथ उनकी क्या सीमाएं होनी चाहिए।

विवाहित लोग, एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्राथमिक शिक्षा पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। बस, उन्हें अपने विषयों में कुशलतापूर्वक मजबूती बनाए रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Capricorn

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव उनके आठवें भाव में रहेगा जो लंबे जीवन, जीवन की समस्याओं, जीवन में अप्रत्यक्ष घटनाओं और पैतृक संपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह गोचर मकर राशि के अनुकूल नहीं रहेगा।

बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि गलत संगति में पड़ने के कारण यह चिंता का विषय बन सकता है और इसके कारण उनका स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है। कामकाजी व्यक्तियों को, अपने ऑफिस में या अपने प्रजोक्ट मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जो तनाव और परेशानियों को बढ़ावा देगा। समाधान कम और समस्याएं ज्यादा होंगी। अतः इस दौरान, बड़ों से बात करके उनका सहयोग लेना मददगार हो सकता है। अनपेक्षित स्रोतों से आर्थिक लाभ होने के कारण, आर्थिक स्थिरता में कोई बाधा नहीं होगी। 

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Aquarius

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव उनके सातवें भाव पर होगा जो विवाह और वैवाहिक संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। सभी प्रकार के प्रयासों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, कुछ मतभेद होने की संभावनाओं के चलते, इनसे बचना चाहिए।

बिजनसे करने वालों को अत्यधिक लाभ होगा और परियोजनाओं में सफलता मिलती नजर आ रही है। बिजनेस पार्टनरों के बीच सब ठीक रहेगा। कामकाजी व्यक्तियों को, अपने कौशल में सुधार की दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दौरान, कुंभ राशि वालों की स्थिति में वृद्धि होगी। इस राशि की महिलाएं, मेकओवर और सौंदर्य कॉस्मेटिक्स पर धन खर्च कर सकती हैं। विद्यार्थी कठिन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे और खुद को परीक्षा के लिए तैयार कर पाएंगे।

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Pisces

सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव उनके छठे भाव में होगा जो शत्रुओं, लोन, वाद विवाद और अपने से छोटे लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। नौकरी करने वाले लोगों को  सावधानीपूर्वक विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। मीन राशि वालों के विरुद्ध साजिशें रची जा सकती हैं।

कुछ बीमारियां होने की संभावनाओं के कारण, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। रीढ़ और पीठ से संबंधित समस्याएं होने पर, मीन राशि वालों को भारी सामान उठाने से बचने की सलाह दी जाती है तथा जंक फूड कठोरता पूर्वक वर्जित है। इस गोचर के दौरान, मीन राशि वालों को अपनी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। वाद-विवाद में अपनी प्रतिक्रियाएं देने से बचना चाहिए।

शुक्र के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के बारे में पढ़ने के लिए शुक्र के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष शास्त्र करियर का उचित चयन, लव या अरेंज मैरिज, बिजनेस में वृद्धिस्वास्थ्य संबंधी मामलों में कैसे मदद करता है।

कन्या राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Virgo
23 Oct,2020
से
16 Nov,2020

कन्या राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Virgo के कारण, कन्या राशि वाले व्यक्तियों के पारिवारिक और रोमांटिक संबंधों के लिए अच्छा समय होगा। यह गोचर, प्रेम और जीवन की दिशा में पुनराकलन, पुनर्रचना और अवलोकन वाला रहेगा। यह गोचर थोड़े समय के लिए ही होगा लेकिन यह कन्या राशि वालों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

शुक्र के इस गोचर का, सभी चंद्र राशियों में से प्रत्येक पर गहरा प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं कि कन्या राशि में शुक्र के गोचर का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Aries

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि के छठे भाव पर प्रभाव होगा। इस गोचर में विरोधियों, पार्टनरों, स्वास्थ्य, न्यायिक समस्या, झगड़े, घावों आदि का संकेत देता है। इस गोचर के दौरान, मेष राशि वालों को चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने की आवश्यकता होगी क्योंकि विरोधी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि वालों को, अपना सहयोग न करने वाले लोगों की प्रत्येक हरकत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। व्यावसायिक जीवन मुश्किलों से भरा रहने के कारण, बिजनेस अच्छी तरह से सफल नहीं हो पाएगा तथा इस दौरान, व्यापारिक झगड़े भी हो सकते हैं। जब तक कुछ महत्वपूर्ण कार्य न हो, तब तक यात्राओं से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में कलह  बनी रहेगी। पर्याप्त कठोर परिश्रम करने पर, छात्रों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है।

कन्या राशि मे शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Taurus

कन्या राशि में शुक्र का गोचर के वृष राशि के पांचवें भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर प्रेम जीवन, रचनात्मक अंतर्दृष्टि, बौद्धिक क्षमता और नए अवसरों को संकेत देगा। वृष राशि वालों को संतान का स्नेह प्राप्त होगा। अर्थव्यवस्था के स्थिर रहने से, आर्थिक स्थिति  समृद्धि से भरपूर रहेगी तथा जल्दी ही सकारात्मक बदलाव होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोग, नौकरी पाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक लोगों को संतान की प्राप्ति होगी तथा प्रेम जीवन अपने उच्च स्तर पर रहेगा। छात्र, अच्छे प्रदर्शन द्वारा उत्तम परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। प्रियजनों के साथ आउटिंग की भी संभावनाएं बनी हुई हैं, जहां वृषभ राशि वाले अपनी रचनात्मक प्रतिभा का पता लगाकर बौद्धिक समझ के स्तर को बढ़ा सकते हैं।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Gemini

कन्या राशि में शुक्र का गोचर मिथुन राशि के चौथे भाव को प्रभावित करेगा। मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। इस समय के दौरान, माता के स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ ही, मिथुन राशि वालों पर माता का आशीर्वाद भी रहेगा। मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में सुख के अन्य पल भी बने रहेंगे तथा पारिवारिक संपन्नता अपने सर्वोच्च स्तर पर रहेगी और आयोजित कार्यक्रमों में मेहमान और रिश्तेदार आपकी शोभा बढ़ाएंगे। मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य स्थिर रहने वाला है। अचल संपत्ति के लेन-देन फलदायी रहेंगे। मिथुन राशि वाले जल्दी ही नया वाहन भी खरीद सकते हैं। मित्र मंडली में प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन प्रेम जीवन में भावनाओं को अभिव्यक्त करने की आवश्यकता पड़ेगी।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Cancer

कन्या राशि में शुक्र का गोचर कर्क राशि के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करने वाले तीसरे भाव को प्रभावित करेगा।  कर्क राशि वालों का साहस चरम पर रहेगा जिससे वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे। भाग्य, कर्क राशि वालों के पक्ष में रहने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और विरोधी बेचैन रहेंगे। आर्थिक स्तर संतुलित रहने के कारण, कर्क राशि वाले व्यक्ति सुखी और संतुष्ट भरा जीवन व्यतीत करेंगे। सहकर्मी, मित्रवत सहयोग करेंगे, जिससे आपका जीवन सरल और सुगम हो जाएगा। सरकारी अधिकारी अत्यधिक लाभ कमाने में सफल हो सकेंगे। कर्क राशि वालों को, छोटे भाई-बहनों का प्यार मिलेगा तथा कर्क राशि वाले जल्द ही दानशील व्यक्तित्व धारण करेंगे।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Leo

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि के शिक्षा, परिवार, अर्थव्यवस्था और वाक कौशल से संबंधित लगभग हर चीज को नियंत्रित करने वाले दूसरे भाव पर प्रभाव ड़ालेगा। जिसके कारण, सिंह राशि वाले व्यक्ति इस दौरान अत्यधिक लाभ अर्जित कर पाएंगे, जिससे वह खूब खरीदारी करने में सफल हो पाएंगे। सुधार होने के कारण, सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम में पड़े लोग परम सुख का अनुभव करेंगे तथा प्रेम जीवन आनंद से परिपूर्ण रहेगा। विवाहित लोगों को संतान की प्राप्ति होगी और विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस अवधि के दौरान, सिंह राशि वालों का व्यक्तित्व कांतिमान होकर चमकेगा, जो बहुत से लोगों प्रभावित करेगा। इस गोचर के दौरान, कला और संगीत में अधिक रुचि रहेगी और परिवार में शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Virgo

कन्या राशि में शुक्र का गोचर कन्या राशि के पहले भाव को प्रभावित करेगा। कन्या राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस राशिपरिवर्तन के दौरान, कन्या राशि वालों का व्यक्तित्व और अधिक प्रकाशित होगा। प्यार में लोग, एक-दूसरे के प्रति आकर्षित रहेंगे। सौंदर्य उत्पादों, विलासिता और आरामदायक वस्तुओं में धन लगाया जाएगा। कामुक भावनाएं, कन्या राशि वालों का ध्यान भटका सकती हैं अतः, इन भावनाओं पर नियंत्रण रखा जाना चाहिए। कन्या राशि वाले सुख, शांति और प्रसन्नता का आनंद उठाएंगे। कन्या राशि वालों को, प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकने वाले कार्यों को देखने और नियंत्रण में रखने की आवश्यकता हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए एक अच्छा रिश्ता आ सकता है।  विवाहित लोगों को संतान की प्राप्ति होगी तथा छात्र अच्छा प्रदर्शन करके, इच्छित परिणामों को प्राप्त करेंगे। साथ ही, बिजनेस में उन्नति होगी।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Libra

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव तुला राशि के बारहवें भाव पर होगा। इसके कारण, इस गोचर में व्यय नियंत्रित रहेगा। निकट भविष्य में विदेश यात्राएं हो सकती हैं। मित्रों का सहयोग और मदद प्राप्त होगी तथा जीवन विलासिता और आराम से परिपूर्ण रहेगा। कामुक विचार तुला राशि को विचलित कर सकते हैं। अतः, तुला राशि वालों को आत्मसंयम रखने की आवश्यकता है। विवाहित लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। बिजनेस में वृद्धि होने के साथ ही, विदेश यात्राओं के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्राएं भी संभावित हैं।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Scorpio

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि के आय, सफलता, मित्र और परिवार के साथ संबंधों को नियंत्रित करने वाले ग्यारहवें भाव पर प्रभाव ड़ालेगा, जिससे आर्थिक स्थिति सकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। इससे वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में आय के कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। वृश्चिक राशि वालों को कर्ज के धन की प्राप्ति होगी तथा जीवनशैली और खान-पान की आदतों में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रेम में सुख की प्राप्ति होने के साथ ही, सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा मित्रों के साथ उत्तम समय रहने का पूर्वानुमान है। कठोर परिश्रम के कारण व्यवसायिक छवि में सुधार होगा। वृश्चिक राशि वालों पर, बड़े भाई-बहनों का आशीर्वाद बरसेगा।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Sagittarius

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव धनु राशि के दसवें भाव पर होगा जो सामाजिक प्रतिष्ठा और पैतृक संपत्ति में वृद्धि का प्रतीक है। राजनीतिक इच्छाएं सफल होंगी तथा बिजनेस में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर बहुत अधिक देखभाल और चिंतन की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान, धन का खर्च सोच-समझकर करना चाहिए। इस दौरान, तनावग्रस्त रहने के कारण कई चीजें स्थगित हो सकती हैं, जिसके लिए धनु राशि वालों को अत्यधिक धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। दूसरों के साथ दुश्मनी बढ़ने की संभावनाओं के चलते, धनु राशि वालों को सतर्क और शांत रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही, महिलाओं का सम्मान करने की भी आवश्यकता है। व्यवसायिक साथियों के साथ वाद-विवाद हो सकते हैं। अतः वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Capricorn

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि में सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करने वाले नौवें भाव पर प्रभाव पड़ता है। इस ग्रह योग के कारण मकर राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल हो पाएंगे। अतः, मकर राशि वालों के लिए, यह गोचर लाभदायक साबित होगा तथा सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और गहने खरीदे जा सकते हैं तथा नई नौकरियों और ट्रांस्फर की संभावनाएं बनी हुई हैं। सरकारी अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार होगा। घर में समारोह हो सकते हैं। साथ ही, मकर राशि वालों को मित्रों और परिवार का सहयोग जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Aquarius

कन्या राशि में शुक्र के गोचर कुंभ राशि के आठवें भाव पर प्रभाव ड़ालेगा जिसके कारण, कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के जीवन सफल रहेगा और हो सकता है कि उसे शुक्र लंबी आयु प्रदान कर दें। यह राशिपरिवर्तन, भविष्य में घटने वाले सभी अच्छी और बुरी घटनाओं के पूर्वानुमानों द्वारा बचाव करेगा। धन लाभ होने के कारण, अर्थव्यवस्था अच्छी रहेगी। व्यक्तिगत जीवन आनंदित रहने के साथ ही पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और मनोरम रहेगा। खर्चों  में होने वाली वृद्धि का प्रभाव, कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है तथा मन में काम-वासना की प्रबलता होने से, कुंभ राशि वालों का ध्यान भंग हो सकता है। इस समय, छात्र प्रतियोगिताओं में उचित परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Virgo on Pisces

कन्या राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव शुक्र मीन राशि के वैवाहिक जीवन से संबंधित सातवें भाव पर होगा। इस दौरान, वैवाहिक लोगों के बीच गलतफहमी और झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। अतः उन्हें एक-दूसरे को स्पेस देना चाहिए। साथ ही, मीन राशि वालों को, स्वयं को शांत और संयमित रखने की सलाह दी जाती है। हर संभव तरीके से सामाजिक प्रतिष्ठा को  बनाए रखना उचित होगा। बिजनेस में अत्यधिक कठिन परिश्रम और प्रयासों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। धन की हानि होने के कारण, जोखिम बना रहेगा। बिजनेस से संबंधित यात्राएं लगातार बनी रह सकती हैं।

शुक्र के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के बारे में पढ़ने के लिए शुक्र के सभी गोचर पर क्लिक करें। आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष उचित करियर के चयन, लव या अरेंज्ड मैरिज और बिजनेस में वृद्दि में कैसे मदद करता है।

तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
17 Nov,2020
से
10 Dec,2020

तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra, तुला राशि के लिए औपचारिक साबित होगा। इस दौरान, तुला राशि वाले भावुकता, रोमांटिक तत्वों और सहानुभूति वाले दृष्टिकोण से परिपूर्ण रहेंगे। इस गोचर के दौरान शुक्र ग्रह, तुला राशि के आठवें भाव को नियंत्रित करेगा जो तुला राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में काफी बदलाव लाएगा।

इस गोचर के दौरान, बड़े-बड़े लोगों के साथ नए संबंध बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस चरण के दौरान, तुला राशि वालों के लिए आत्मानुभूति की भावना ऊंचाई पर रहेगी तथा प्रमुख रूप से महत्वपूर्ण होने के कारण, प्रेम को अन्य सभी चीजों से अधिक महत्व दिया जाएगा।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Aries

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मेष राशि के सातवें भाव में होने के कारण, व्यावसायिक जीवन में प्रमोशन के भरपूर मौके बने रहेंगे। ऑफिस में वाद-विवादों से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर सकता हैं। मेष राशि वाले पुरुषों को, जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। बंजर भूमि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मैरिड कपल्स को अच्छी और बुरू दोनों प्रकार के समाचार मिल सकते हैं। प्रेम होने पर भी, विवाद हो सकते हैं। अतः, भावनात्मक समझ होना आवश्यक है। प्रेम विवाह सफल नहीं हो पाएगा।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Taurus

तुला राशि में शुक्र के गोचर ता प्रभाव वृष राशि के विरोधियों, रोग, करियर, परीक्षा, इम्यूनिटी, वैवाहिक जीवन और वैधता से संबंधित छठे भाव पर होगा, जिसमें स्वास्थ्य की प्राथमिकता होनी चाहिए। शत्रुओं द्वारा पलटवार करने की संभावनाओं के चलते, सतर्क बनाए रखने की आवश्यकता है। इस समय अहं के टकराव के कारण, विवाहित व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस प्रोफेशनल्स के अपने साझेदारों के साथ संबंधों में खराबी आ सकती है। वृष राशि वालों को, अतिरिक्त खर्चों से बचने और बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।  कर्ज लेने की भी संभावनाएं है। यात्राओं को टाला जाना चाहिए। कार्यक्षेत्र में महिलाओं से विवाद हो सकता है।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Gemini

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मिथुन राशि के पांचम भाव/Fifth house पर होगा। स्वयं के खिलाफ रहने वाले लोगों को हराने के लिए, यह समय मिथुन राशि के पक्ष में रहने वाला है। आर्थिक स्तर पर, यह गोचर उन्नति करने के लिए अत्यधिक अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य में वृद्धि होने के कारण, मिथुन राशि वाले व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

छात्रों के लिए, यह ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला चरण रहेगा। इन व्यक्तियों का प्रेम रोमांटिक समय से भरपूर और संतोषजनक रहने वाला है। कुल मिलाकर, लव और अरेंज्ड दोनों का वैवाहिक प्रेम जीवन, संतान सुख से  समृद्ध रहेगा।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Cancer

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव कर्क राशि के चौथे भाव पर होने के कारण, पारिवारिक जीवन पूर्ण संतुष्टि और आनंद से भरपूर रहेगा‌‌। कर्क राशि वालों द्वारा किए गए निवेश से, धन की पूर्ति होने के कारण इच्छाएं वास्तविकता का रूप लेंगी, जिससे परिवार में जश्न का माहौल बना रहेगा तथा यह धन, घर की इंटीरियर डिजाइनिंग और नया वाहन खरीदने पर खर्च होगा। आर्थिक स्थिरता अच्छी बनी रहेगी। प्रोफेशनल्स को सावधानीपूर्वक सहकर्मियों पर नजर रखने की आवश्यकता होगी। कार्य स्तर पर, वाद-विवाद की स्थिति में कुछ सहकर्मी मदद की पेशकश कर सकते हैं। कर्क राशि वालों को, तत्काल ही स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Leo

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव सिंह राशि के साहस, दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के प्रतीक तीसरे भाव पर होगा। इस गोचर के दौरान, सिंह राशि वाले व्यक्तियों के शत्रु उन्हे हराने में सफल नहीं हो पाएंगे। धर्मनिष्ठा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी तथा भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण शांति, समृद्धि, आनंद और आपसी विश्वास से भरपूर रहेगा। कामकाजी व्यक्तियों को, नौकरी बदलने से पहले गहनतापूर्वक विचार करने की आवश्यकता होनी चाहिए। सरकारी क्षेत्र वाले व्यक्तियों को भारी लाभ होगा। सामाजिक दायरा बढ़ने से, प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। भाग्य सिंह राशि वालों के पक्ष में रहने के कारण, प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही, सिंगल लोगों को अपना पार्टनर मिल सकता है।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Virgo

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव तुला राशि के दूसरे भाव में होगा। यह गोचर अचल संपत्ति वाले लाभकारी विदेशी सौदों के साथ ही, पारिवारिक जीवन में सुख और संतुष्टि से परिपूर्ण रहेगा तथा कई तरह के धार्मिक समारोह होने की संभावनाएं भी बनी हुई है। संतान के इच्छुक दम्पत्तियों को एक सुंदर संतान की प्राप्ति होगी। इस राशि वाले व्यक्तियों की महिला मित्र, लाभ अर्जित करने में मददगार हो सकती हैं। भोजन के शौकीन व्यक्ति, अक्सर अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लेंगे। अत:, भोजन-प्रेमियों को इस समय अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलने के कारण आनन्दित होना चाहिए। बातचीत के कौशल में सुधार होने के कारण, कन्या राशि वालों को दूसरों को प्रभावित करने में मदद मिलेगी। प्रतियोगिताओं के संबंध में, छात्रों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी तथा पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Libra

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव तुला राशि के पहले भाव में होने से, बढ़िया रहने के बाबजूद स्वास्थ्य को नियंत्रित रखना चाहिए। साथ ही इस दौरान होने वाला आत्म-सुधार, भविष्य में मददगार रहेगा। तुला राशि वाले, अपने प्रतिद्वंद्वियों को सफलतापूर्वक चुनौती दे पाएंगे। कामुकता की प्रबलता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि विकर्षण तुला राशि वालों की प्रतिष्ठा को बर्बाद कर सकता है। विवाहित लोगों को संतान प्राप्ति होगी तथा धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से सुख-शांति में वृद्धि होगी। बिजनेस करने वाले लोग अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। बेहतर परिणामों के लिए छात्रोंं को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Scorpio

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि के बारहवें भाव में पर होगा। इस गोचर के कारण, बाहरी स्रोतों से धन लाभ होने की संभावनाएं हैं तथा मनपसंद स्थलों की यात्रा करने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। हर प्रकार के खर्चों को करते समय, खर्च और आनंद के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। इस दौरान, वृश्चिक राशि वालों को अधिक से अधिक धन की प्राप्ति होती रहेगी।

बिजनेस में सफलता, मित्रता और सकारात्मकता की प्रबलता रहेगी। बिजनेस को विस्तारित करने के लिए, निकट भविष्य में बिजनेस के लिए यात्राएं भी लाभकारी साबित हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन संतोषजनक रहेगा और उत्तम रूप से बढ़ेगा। कुछ बीमारियां होने की संभावनाओं के चलते, पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर वाद-विवाद होने के कारण, लव लाइफ में कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Sagittarius

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव धन वाले ग्यारहवें भाव पर होगा। इस गोचर के कारण, इस दौरान धनु राशि वालों को धन लाभ होगा, जो इस को आनंदित, संतुष्ट और शांतिपूर्ण बनाएगा। बिजनेस स्तर पर कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। धनु राशि वालों के कार्यों से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। प्रेमियों द्वारा एक-दूसरे के साथ खूबसूरत समय व्यतीत करने के कारण, उनका जीवन रोमांस और आत्मीयता से भरपूर रहेगा। इस अवधि के दौरान, प्रेम विवाह पूर्ण होने के बाद, वैवाहिक आनंद भी संभावित है। नए मित्र, धनु राशि वालों के जीवन का हिस्सा बनेंगे। कुल मिलाकर, इस दौरान धनु राशि वालों को मिले-जुले परिणामों की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Capricorn

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मकर राशि के दसवें भाव पर होगा। करियर में समस्याएँ आने के कारण यह समय लाभकारी नहीं रहेगा। अतः, धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। पिछले कार्यकाल में असंतोष होने के कारण, नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। परिवार में बच्चों के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए मकर राशि वालों को उन्हें चोट पहुंचाने से बचने के लिए, उनके साथ विनम्र रहने की आवश्यकता है। घर में शांति बनाए रखने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलह से भी बचना चाहिए। प्रतिद्वंद्वी हावी हो सकते हैं। मकर राशि के पुरुष सदस्यों को महिलाओं का सम्मान करना आवश्यक है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा तथा पारिवारिक यात्राओं की भी संभावनाएं हैं। लव लाइफ थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। विवाहित दंपत्तियों के जीवन में तनाव हो सकता है। बिजनेस से संबंधित व्यक्तियों को व्यवसाय चलाने में कठिनाई हो सकती है तथा व्यापारियों के साथ सरकारी अधिकारियों का वाद-विवाद हो सकता है।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Aquarius

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव कुंभ राशि के नवम भाव पर होगा। पारिवारिक संबंधों, सामाजिक छवि और धार्मिक विश्वासों में सुधार होगा। परिवार और मित्रों के साथ यात्राएं होने की संभावनाएं बनी हुई है। कुंभ राशि वालों को, समाज में मान सम्मान मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगा। इस चरण के दौरान, मंदिरों में जाने जैसी धार्मिक गतिविधियाँ भी हो सकती हैं। कार्यस्थल पर कठोर परिश्रम को देखते हुए, आपको पुरस्कृत किया जायेगा। हालांकि, कुंभ राशि वालों को कार्यों में महिला सहकर्मियों द्वारा मदद की आवश्यकता होगी। इस गोचर के दौरान का समय सरकारी अधिकारियों के लिए लाभकारी रहेगा। विवाहित लोग एक दूसरे के सहयोग से अच्छा समय बिताएंगे।

तुला राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Pisces

तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मीन राशि के आठवें भाव पर होगा। इसके कारण मीन राशि वालों को इच्छाओं की अधिकता को  नियंत्रित करने की आवश्यकता है। अत्यधिक धन अर्जित करने की संभावनाएं भी हैं। नए वाहन में धन का निवेश करके, नया वाहन खरीदा भी जा सकता है। घरेलू आनंद की अधिकता रहेगी। छोटे भाई-बहनों के साथ मज़ेदार संबंध रहने के साथ ही, उनके साथ कुछ समस्याएँ भी हो सकती हैं। इस समय के दौरान, अविवाहित लोग अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं। हालांकि, संबंधों के प्रारंभिक चरण में होने के कारण, इन्हें कम महत्व देना ही बेहतर होगा। इसके अलावा, बिजनेस जीवन में सफल होने से मीन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा जल्दी ही प्रमोशन भी मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों का अपने करियर में ट्रांस्फर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावनाओं के चलते, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

शुक्र के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के बारे में पढ़ने के लिए शुक्र के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष उचित करियर के चयन, लव या अरेंज्ड मैरिज और बिजनेस में वृद्दि में कैसे मदद करता है।

वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर और इसका अन्य राशियो पर प्रभाव
11 Dec,2020
से
03 Jan,2021

विश्चिक राशि में शुक्र का गोचर/Venus transit in Scorpio का वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के प्रेम जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने के कारण, उनकी भावनाएं और इच्छाएं परिपूर्ण होंगी तथा शुक्र का गोचर आकर्षण, कामुकता और यौन तृप्ति की आवश्यकता वाली भावनाओं में वृद्धि करा सकता है।

इस राशि परिवर्तन के दौरान, पार्टनर एक-दूसरे के प्रति निष्ठावान और समर्पित रहेंगे। इसके अलावा, वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति प्रतिशोधी स्वभाव वाले होने के कारण, बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Aries

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मेष राशि के आठवें भाव में शुक्र के स्थित होने से है। इस योग के कारण पार्टनर के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आने के साथ ही नए मित्र बनेंगे, जो मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन का खर्च बना रहेगा और साथ ही अज्ञात स्रोतों से धन लाभ होने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। वित्तीय स्थिरता में कोई खास उछाल नजर नहीं आ रही है तथा व्यवसायिक प्रदर्शन अनुकूल रहने के कारण, मेष राशि वाले व्यक्तियों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी और लोगों के बीच पहचान बनेगी। मेष राशि वालों को, व्यवसाय में भारी लाभ हो सकता है। 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Taurus

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का वृष राशि के सातवें भाव होगा। दूसरों के साथ वाद-विवाद होने की संभावनाओं के चलते, विवाहित लोग शाब्दिक विवादों में फंस सकते हैं। अतः, वृषभ राशि वालों को कठिन परिस्थितियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान विषयों के प्रति आसक्ति बढ़ने के साथ ही, आपको अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी, वृष राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, लेकिन व्यायाम और संतुलित आहार के द्वारा स्वास्थ्य में स्थिरता लाई जा सकती है। नवविवाहित लोगों का एक-दूसरे के साथ अच्छा समय रहेगा। हालांकि, लव लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन कपल्स का आपसी विश्वास और निष्ठा, उन्हें करीब लाने में मदद करेगी।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Gemini

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मिथुन राशि के छठे भाव पर होगा। इसके कारण उचित देखभाल नहीं करने पर स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय कठिनाईयों से भरा रहने वाला है। निरंतर कठिन परिश्रम करने के बाद ही, बिजनेस में सफलता मिल सकती है। हानिकारक प्रभावों के चलते, ऑफिस की राजनीति से बचना चाहिए क्योंकि ऑफिस की राजनीति में शामिल होने से आपके करियर पर अप्रत्यक्ष गंभीर परिणाम पड़ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा को शांतिपूर्ण तरीकों से बनाए रखना चाहिए। इस गोचर के दौरान, गलतियों से भी बचना चाहिए। मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा समय हो सकता है, क्योंकि मानसिक रूप से तैयार होने पर वह किसी भी क्षेत्र में सफल हो  सकते हैं। ख़र्चों में वृद्धि होने के कारण, मिथुन राशि वालों को बुद्धिमानी से खर्च करने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Cancer

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव कर्क राशि के पांचवें भाव पर होगा, जिसके कारण, यह चरण सुख और सफलताओं से भरपूर रहेगा। लंबे इंतजार के बाद कर्क राशि वालों का समय, परिवारिक सदस्यों और बच्चों के साथ बहुत अच्छा व्यतीत होगा। पार्टनर्स के साथ यात्राएं होने की भी संभावनाएं प्रबल है। विवाहित लोगों के लिए, यह समय मिलाजुला रहने वाला है तथा आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। इस चरण के दौरान, कर्क राशि वाले अपने संगीत और अभिनय कौशल जैसे रचनात्मक कार्यों में सुधार कर पाएंगे। कुल मिलाकर, कर्क राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Leo

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि के चौथे भाव पर प्रभाव पड़ रहा है जिससे इस चरण के दौरान, पारिवारिक और सामाजिक शांति बनी रहने के साथ ही, परिवार और करीबी मित्रों के साथ यात्राएं भी हो सकती हैं। परिवार में कुछ विवाद भी होने की संभावनाओं के चलते, इस तरह की अशांति से बचना ही बेहतर है। इस दौरान, सुख-साधन जीवन का हिस्सा रहेंगे। इस चरण के दौरान, फोकस बढ़ने के कारण बिजनेस में स्थिरता नजर आ सकती है और बिजनेस में स्थिति अनुकूल बन जाएगी। नौकरी बदलना/Job change (इस बारे में और अधिक पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें) फलदायी होगा। इस गोचर के दौरान, व्यापार में वृद्धि होगी तथा व्यापारिक यात्राएं भी समीप रहने वाली हैं।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Virgo

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि के तीसरे भाव पर होगा। इस दौरान, शुक्र भी कन्या राशि के तीसरे भाव पर होगा, जिससे लाभ मिलने की उम्मीद है। सामाजिक प्रतिष्ठा बेहतर होने के साथ ही, आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। इसके अलावा इस दौरान, कन्या राशि वालों की बौद्धिकता में और अधिक गहनता आएगी, जो जीवन के सभी पहलुओं में सफलता पाने में मदद करेगी। इस दौरान, कन्या राशि वालों के दृढ़ बने रहने के कारण, शत्रु मानसिक रूप से परेशान करने की अपनी कोशिशों में असफल रहेंगे। विद्यार्थियों को इस दौरान, मनचाही खबर सुनने का मौका मिल सकता है। इस गोचर/Transit के दौरान, सभी प्रकार की बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। विवाहित लोगों के लिए, यह समय अनुकूल है तथा प्रेम जीवन/Love life में अच्छे संकेत दिख रहे हैं। विवाह के इच्छुक लोगों का विवाह हो सकता है। कुल मिलाकर, कन्या राशि वालों के लिए यह अच्छा समय है।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Libra

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव तुला राशि के दूसरे भाव पर होगा। इसके कारण आर्थिक स्थिति में स्थिरता देखी जा सकती है और पैतृक संपत्ति से आर्थिक मदद मिलने की भी संभावनाएं रहेंगी। विवाहित लोग संतान को जन्म देने के कारण आनंदित रहेंगे तथा नए विवाहित दंपतियों के लिए, यह समय प्रेम और आत्मीयता से परिपूर्ण रहेगा। हालांकि, प्रेम के पड़े हुए लोगों को सावधानीपूर्वक रहने की आवश्यकता होगी। झगड़े होने की स्थितियों को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला जाना चाहिए। जहां, नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है वहीं, सरकारी लोगों को लाभ मिलेगा। इस समय तुला राशि की बोलचाल का श्रेष्ठ स्तर, आसपास के लोगों को बहुत प्रभावित करेगा।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Scorpio

शुक्र, वृश्चिक राशि के पहले भाव में स्वयं को स्थित करेग और वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर के प्रभाव के कारण वृश्चिक राशि वाले समस्त सांसारिक सुखों का आनंद उठा पाएंगे। बिजनेस से संबंधित लोगों को अपरिचित स्रोतों से लाभ हो सकता है तथा वृश्चिक राशि वालों को अपने बिजनेस पार्टनर्स/Business partner (इस बारे में और अधिक पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें) के साथ विनम्र रहने की आवश्यकता होगी। इस दौरान, व्यवहार में अच्छा विश्लेषणात्मक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। साथ ही, परिवार से दूर रहने वाले लोग परिवार से मिल पाएंगे। पिता के साथ मधुर संबंध रहने के कारण, घर में शांति बनी रहेगी। विवाहित लोग एक-दूसरे का सहारा बनेंगे। कपल्स के बीच अत्यधिक प्रेम, आकर्षण और विश्वास बना रहेगा तथा रोमांटिक यात्राओं के लिए दूर के स्थानों पर जाने की भी संभावनाएं हैं, जिससे उन्हें एक-दूसरे को जानने और आत्मीयता स्थापित करने के लिए काफी समय मिल पाएगा।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Sagittarius

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव धनु राशि के बारहवें भाव पर पड़ेगा। विषयों के प्रति आसक्त होने में मदद करेगा किंतु भविष्य को ध्यान में रखते हुए, इनका सावधानीपूर्वक चुनाव किया जाना चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी और खर्चों में वृद्धि होगी। बजट में स्थिति थोड़ी सी डामाडोल हो सकती है, जिसके कारण स्थिति अनुरूप नहीं होगी। धनु राशि वाले व्यक्तियों को बचत करने की आवश्यकता है। धनु राशि वालों को, भविष्य में विदेश से अवसर/Foreign opportunities (इस बारे में और अधिक पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें) मिलने की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव रहने के साथ ही, व्यवसाय में प्रारंभिक निवेश की आवश्यकता होगी। दंपत्तियों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। अतः, पार्टनर के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताने के लिए इनसे बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Capricorn

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि के ग्यारहवें भाव पर प्रभाव पड़ेगा जिससे अर्थव्यवस्था संतोषजनक रहने से अच्छी आर्थिक स्थिति का अनुभव होगा। मित्रों के साथ समय बिताने और उनका सहयोग मिलने से, तनाव और परेशानियां कम करने में मदद मिलेगी। मकर राशि वालों को जल्द ही आराम और शांति मिलेगी तथा ज्वैलरी और सौंदर्य प्रसाधनों पर धन खर्च होगा। व्यवसायिक स्तर पर, अत्यधिक स्पष्टता और सोच-विचार के साथ परियोजनाओं का चयन किया जाना चाहिए। प्रसिद्ध लोगों से संपर्क स्थापित होने से, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाहित लोग, एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। मकर राशि वालों की लव लाइफ उनकी इच्छानुसार प्रेममय, आशावादी और विश्वसनीय रहेगी।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Aquarius

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव कुंभ राशि के दसवें भाव पर होगा। बिजनेस में यह समय सफलताओं से परिपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों के साथ कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अतः, इन्हें बलि का बकरा बनने से बचने के लिए, ऐसी स्थितियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। भाग्य के कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहने के कारण, उन्हें हर तरह की कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है। सरकारी अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है और वैवाहिक जीवन में समस्याएं/Married life problems और क्लेश भी हो सकते हैं, जिन्हें हल करने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Scorpio on Pisces

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मीन राशि के नवम भाव पर होगा, जो आर्थिक स्थिरता के लिए उपयोगी रहेगी और मीन राशि वालों को काफी बचत करने का मौका देगा। अच्छी आर्थिक स्थिति होने के कारण, ख़र्चों में भी वहोंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं तथा पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। मीन राशि वालों के साथ, उनके भाई-बहनों का समय कठिनाइयों भरा हो सकता है। अतः मीन राशि वालों को, इन सभी बातों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी‌। इसके साथ ही, प्रेम जीवन सुचारू रहेगा। मीन राशि वाले लोग, मानसिक शांति पाने के लिए अध्यात्म का सहारा ले सकते हैं। कुल मिलाकर, मीन राशि वालों के लिए इस गोचर का प्रभाव मिलाजुला रहेगा।

अन्य राशियों में शुक्र के समस्त गोचरों के प्रभावों के बारे में पढ़ने के लिए शुक्र के गोचर पर क्लिक करें। साथ ही आप हमारी वेबसाइट से जन्मकुंडली, लव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

शुक्र का धनु राशि गोचर | Venus transit in Sagittarius
30 Dec,2021
से
26 Feb,2022

शुक्र अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक  ग्रह माना गया है। आकाश में इसका  चमकता  स्वरुप अत्यंत ही उज्जवल दिखाई देता है। शुक्र का ज्योतिष में अपना एक अलग स्थान है। शुक्र को ज्ञान का कारक भी माना गया है तथा इससे भौतिकता एवं आध्यात्मिकता का एक अलग ही दृष्टिकोण प्राप्त होता है। धनु जो बृहस्पति के आधिपत्य वाली राशि है ऐसे में शुक्र के इस स्थान पर स्थिति होने से ज्ञान का एक अलग स्वरुप दिखाई देता है। व्यक्ति में साहस कोमलता प्रेम सौंदर्य का सजग दृष्टिकोण इत्यादि गुण विकसित होते हैं। रोमांच से भरपूर कामों को करने में भी उसका रुझान अधिक रह सकता है। इस समय पर व्यक्ति में सेवा कार्यों का भाव जागृत होता है, निस्वार्थ भाव, आत्मकेंद्रित होना, रोमांच और रहस्यों को सुलझाने वाला होता है। शुक्र गोचर/Venus transit के दौरान व्यक्ति के सामाजिक दायरे का विस्तार भी होता है। मांगलिक कार्यों के साथ साथ आध्यात्मिकता से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है। 

शुक्र के धनु राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Aries

मेष राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव पर होगा। इस स्थान पर स्थित शुक्र के प्रभाव द्वारा भाग्य वृद्धि के साथ ज्ञान वृद्धि का अवसर भी होगा। इस समय प्रतिस्पर्धाओं में सफलता के आपको कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन/married life और कार्यक्षेत्र दोनों में ही काफी कुछ बदलाव होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रह सकता है कुछ छोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन शांति से स्थिति को संभालने से स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। अपने साथी के साथ यात्रा पर जाने के योग भी बनते हैं। इस समय खर्चों की अधिकता भी होगी इसलिए ध्यान रखें की बजट इससे प्रभावित न हो अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। आपसी सहयोग  द्वारा आप अपने काम को कर पाने में सफल होंगे। 

शुक्र के धनु राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Taurus

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव/eighth house को प्रभावित करने वाला होगा। अष्टम भावस्थ शुक्र के प्रभाव द्वारा स्थिति कुल मिलाकर मिले जुले प्रभाव को देने वाली रह सकती है। इस समय पर व्यर्थ की मानसिक चिंताएं रह सकती हैं। इसी के साथ मौसम एवं खान पान में लापरवाही के चलते स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। लोगों का बेहतर सहयोग न मिल पाए लोग आपको बिना वजह के ही गलत भी समझ सकते हैं। इस समय स्वयं को अधिक दबाव और चिंता से मुक्त रखना ही बेहतर होगा। जितना हो सके धैर्य व शांति से कार्य करें ऐसा करना आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। 

शुक्र के धनु राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Gemini 

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर/ Venus transit सप्तम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। काम के क्षेत्र के साथ साथ यह समय संबंधों पर भी प्रभाव डालने वाला होगा। इस समय कुछ नए संपर्क बन सकते हैं। बाहरी संपर्कों द्वारा कुछ लाभ भी हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे, रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी गलतफहमियों से बचना ही बेहतर होगा। इस समय अपने काम के सिलसिले एवं घरेलू जीवन से सम्बंधित यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। साझेदारी से जुड़े काम करने के लिए आप अपनी ओर से कोशिश जारी रखें । इस समय चुनौतियां भी होंगे लेकिन अपने प्रयासों में आप सकारात्मक परिणाम भी पा सकेंगे। संतान पक्ष की स्थिति अच्छी होगी और उनकी ओर से आपको सहयोग मिलेगा।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Cancer

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव/sixth house में होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति आपको कई तरह से प्रभावित कर सकती है और साथ ही कुछ असर लम्बे समय तक आपको प्रभावित कर सकते है। चुनौतियां अधिक रह सकती है। हो सकता है प्यार में अपने साथी का सहयोग कम मिल पाए, लोगों का अविश्वास आपको चिंता में डाल सकता है। इस समय आप किसी व्यसन की चपेट में भी आ सकते हैं इसके अलावा कफ से संबंधित रोग भी आपको परेशान कर सकते हैं । इस समय में परिवार से दूर जाकर धनार्जन के मौके बनेंगे। माँ की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है इसलिए उनकी देखभाल करें। यह समय चुनौतियों से भरा हो सकता है, इसलिए शांति से फैसले लेना ही तर्कसंगत होगा। अचल संपत्ति से जुड़े मामले चिंता का कारण बन सकते हैं इसलिए अभी इस तरह के सौदों से आपको बचना चाहिए। 

शुक्र के धनु राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Leo

सिंह राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव में होगा। शुक्र के इस स्थान पर होने के कारण आपको कुछ नई संभावनाएं देखने को मिल सकती है। जोश और उत्साह रह सकता है। कुछ नए कामों को करने के लिए आप उत्सुक रह सकते हैं। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र में हैं उनके पास आगे बढ़ने के  अवसर रहेंगे। प्यार के मामले में कुछ नए लोगों से संपर्क आपको प्रसन्नता देने वाला हो सकता है सिंह राशि वालों के लिए यह समय कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते इस समय स्थापित हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और अचानक आय से संबंधित लाभ मिल सकता है क्योंकि इस दौरान कई संसाधनों से धन की प्राप्ति संभव है। बिजनेस/Business  से जुड़े लोग अपने काम को बेहतर कर पाएंगे लेकिन अपने आसपास के लोगों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपकी लापरवाही किसी दूसरे के लिए अवसर साबित हो सकती है इसलिए इससे आपको बचना चाहिए।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Virgo

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव/ fourth house में होगा। आपके पास इस समय नए विकल्प के साथ ही कुछ बेहतर मौके भी होंगे। घर की खरीदारी, निर्माण से जुड़े काम या कुछ छोटे मोटे बदलाव हो सकते हैं । इस समय आपके जीवन में शिशु की किलकारी भी गूँज सकती है। माता-पिता से आपको ढेर सारी दुआएं मिलेंगी। इस समय पर कुछ नई वस्तुओं की खरिदारी के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपके प्रयास सकारात्मक रुप से आगे बढ़ पाएंगे। वाहन आदि की खरीदारी भी इस समय पर की जा सकती है। खर्च अधिक होगा लेकिन कुछ आय स्त्रोत भी बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। छाती से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं, वात की अधिकता के चलते थकान हो सकती है। काम में मित्रों का सहयोग भी मिलेगा ओर कुछ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आपके द्वारा किए जाने वाले काम से आपके उच्च अधिकारी भी प्रभावित हो सकते हैं। 

शुक्र के धनु राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Libra

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर/ Venus transit तृतीय भाव में होगा। इस समय पर रचनात्मकता निखर पाएगी एवं आप कुछ नवीन गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान कोई नया बिजनेस प्रारम्भ किया जा सकता है। जो लोग ऎसे संस्थानों में कार्यरत हैं जहां नई चीजों का उपयोग होता है तो इस समय बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपके बातचीत के कौशल में निखार आएगा और इसी के द्वारा कुछ नए सौदे भी कर पाएंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ समय बिता पाएंगे और उनके साथ मिलकर कुछ कार्य करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य तथा धार्मिक आयोजन भी हो सकते हैं अथवा इनमें शामिल होने का भी अवसर आपको मिल सकता है। आनंद और उल्लास में वृद्धि होगी, सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे जो काफी प्रभावशाली हो सकते हैं। इस समय पर अचानक यात्राएं भी हो सकती हैं।  धार्मिकता एवं आध्यात्मिकता के विचार प्रबल रह सकते हैं। इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि भोजन एवं खान पान में लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। 

शुक्र के धनु राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Scorpio

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर द्वितीय भाव में होगा। इस गोचर के दौरान कामकाज में कुछ सुधार की संभावनाएं है, कुछ स्थानों पर आप अपनी पहचान बेहतर स्थापित कर सकते हैं । कुछ पुराने निवेशों द्वारा मुनाफा कमाने में सहायता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग मिल सकता है। आप बातचीत में कुछ कुशल होंगे और अपने वाक चातुर्य द्वारा चीजों को सुलझाने में भी सक्षम होंगे। बच्चों एवं परिवार के लोगों पर खर्च की अधिकता रह सकती है। अपने प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। आपकी वाकपटुता से काफी लोग प्रभावित हो सकते हैं। कुछ अचानक आई यात्राओं के चलते स्वास्थ्य/Health प्रभावित हो सकता है। धन संचय के साथ-साथ वित्तीय स्थिरता बनी रह सकती है, इस समय शेयर बाजार द्वारा कुछ लाभ मिल सकता है। लेकिन उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है इसलिए निवेश पर ध्यान देना जरुरी होगा।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Saggitarius

धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर इस समय इसकी स्व राशि में होगा। इस समय पर कार्य स्थल एवं नई योजनाओं को लेकर कुछ फेरबदल भी देखने को मिल सकते हैं। खर्चों को लेकर नीतियों के साथ काम करना बेहतर होगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह इस समय काम आ सकती है जिसके चलते आपके कुछ मसले सुलझ सकते हैं। शुक्र के धनु राशि के प्रथम भाव में गोचर करने से इसका प्रभाव सीधे तौर पर मानसिकता व व्यवहार पर दिखाई देगा। स्वास्थ्य पर इस समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इस समय पर किसी आदत के चलते सेहत पर असर पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कुछ लाभ मिलेगा । बिजनेस के विस्तार के लिए समय अनुकूल रह सकता है इसके साथ ही कुछ लोगों की सराहना के  चलते कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। प्रेम संबंधों के प्रति आकर्षण रह सकता है। वैवाहिक जीवन/ married life में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। शांति से मसलों को सुलझाना बेहतर होगा।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Capricorn

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर द्वादश भाव में होगा। बारहवें भाव में शुक्र का प्रभाव आर्थिक क्षेत्र, स्वास्थ्य, विदेशी संपर्क इत्यादि पड़ेगा। जो लोग विदेशी कंपनियों में कार्यरत हैं उन्हें काम की अधिकता से जूझना पड़ सकता है। इस समय आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन खर्चों की अधिकता के चलते बचत कर पाना मुश्किल रह सकता है। यात्राओं एवं स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। कई मामलों में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं लेकिन आपको उचित रुप से सही चुनाव करने की आवश्यकता होगी। विलासिता और सुख की वस्तुओं पर भी अधिक खर्च हो सकता है। प्रेम एवं वैवाहिक जीवन में झगड़े और गलतफहमी रह सकती हैं।  इनसे बचने के लिए शांत रहना ही एकमात्र उपाय है। माता-पिता के साथ भी कुछ बातों को लेकर असहमति होगी इसलिए जरूरी है की अपनी वाणी में कठोरता से बचें तथा धैर्य के साथ स्थिति का सामना करें ।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Aquarius

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव में होगा। इस समय भाग्य का सहयोग कुछ लाभ अर्जित करने में सहायक हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, निवेश के बेहतर विकल्प भी मिल सकते हैं। किसी व्यक्ति का सहयोग कई मामलों में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। प्रेम संबंधों / Love life में साथी का साथ मिल सकता है और वह इस समय काफी सकारात्मक होगा। रिश्तों में आपसी समझ विकसित होगी और कुछ समय एक दूसरे के साथ बिता सकते हैं । परिवार और दोस्तों के साथ यात्राएं करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप कुछ अधिक व्यस्त होंगे  और आपको कुछ समारोह एवं कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप इस समय कुछ नए दोस्त बना सकते हैं तथा अपने आत्मविश्वास को पुन: जीवित कर पाएंगे।  

शुक्र के धनु राशि में गोचर का मीन रशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Sagittarius on Pisces

मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर/ Venus transit दशम भाव में होगा। इस समय पर दशम भाव में शुक्र की स्थिति के चलते अत्यधिक निवेश से बचना ही बेहतर होगा। शेयर मार्किट या ऐसी किसी  प्रकार की गतिविधियों में कुछ समय के लिए संभल कर निवेश करना उचित होगा। जो लोग जीवन साथी या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं, हो सकता है वह इस समय अपने पार्टनर से मिल पाएं। प्रेम एवं सांसारिक सुखों का आनंद भोग सकते हैं लेकिन व्यर्थ के मुद्दों से बचना होगा। इस समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि वह आपके संबंधों को प्रभावित करेगा। विवाहित लोगों को सावधान और झगड़ों से दूर रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा क्योंकि इस समय संक्रमण इत्यादि होने की संभावना है। इस समय देखभाल जरूरी होगी और बाहर के खान-पान से बचें अन्यथा स्वास्थ्य कमजोर  हो सकता है और डाक्टरी सलाह की ज़रूरत पड़ सकती है।

शुक्र का मकर राशि में गोचर / Venus Transit in Capricorn
08 Dec,2021
से
29 Dec,2021

शुक्र को प्रेम, भावनाओं, रोमांस, जीवन शक्ति, सौंदर्य का प्रतीक माना गया है। जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति का मुख्य आधार शुक्र ही है। यह अत्यंत ही आकर्षण एवं चमक से युक्त ग्रह है। वैवाहिक संबंधों, कामुकता से संबंधित भावनाओं को शुक्र ही नियंत्रित करता है। रिश्तों की गुणवत्ता शुक्र द्वारा निर्धारित की जाती है। जीवन की सभी सौंदर्य युक्त वस्तुएं एवं विलासितापूर्ण चीजें शुक्र द्वारा प्रभावित होती हैं। लेकिन शुक्र का मकर राशि में गोचर के चलते  कुछ विशेष परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यदि आप भी अपनी राशि पर इस गोचर के प्रभाव को जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

मकर राशि में शुक्र का प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn 

शुक्र का मकर राशि में गोचर रचनात्मकता, मनोरंजन, संचार, संतान एवं संबंधों पर असर डालने वाला होगा। इसके प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में नए विकल्प खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं तथा परिवार में कुछ नए विचारों का संचार देखने को मिलता है। रिश्तों में नवीनता आएगी ओर एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना भी होगी।  सामान्य रूप से यह गोचर मकर राशि/ Capricorn वालों के लिए अनुकूल रह सकता है । आप रचनात्मक कौशल का बेहतर उपयोग करने में सफल होंगे। इस दौरान परिश्रम के सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। छात्रों को अपने करियर में नई चीजों का समावेश करने का भी मौका मिलेगा। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रभावी ढंग से काम करने पर अधिक ध्यान होगा। 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Aries

मेष राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव को प्रभावित/Effect on tenth house करने वाला होगा। इसके प्रभाव कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मदद मिलेगी तथा माहौल भी अच्छा रहेगा। आप अपने काम को तन्मयता से करेंगे तथा आर्थिक पक्ष भी मज़बूत होगा। आपका भाग्य इस समय आपके साथ होगा। कुछ प्रेम प्रसंगों की शुरुआत भी कार्यस्थल पर ही हो सकती है। इस समय आपका दृष्टिकोण बेहतर होगा। स्त्री पक्ष की ओर से कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठों की ओर से सराहना एवं सुझाव भी मिल सकते हैं। कुछ नई चीजों की खरीदारी का मन बना सकते हैं। इस समय वाहन, वस्त्र आभूषण इत्यादि की प्राप्ति के लिए भी समय अनुकूल है। माता की से प्रेम की प्राप्ति होगी। 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Taurus

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव/ Ninth house में होगा। इस गोचर के प्रभावस्वरूप मानसिक एवं भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। भाई बंधुओं एवं शुभचिंतकों द्वारा सहयोग मिल सकता है। यात्राओं पर जाने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ मस्ती के मौके मिलेंगे। वृषभ राशि के लिए यह समय अनुकूल है और इस समय का सदुपयोग करना ही समझदारी भी होगी। आपका विनम्र आचरण दूसरों को प्रभावित करने वाला होगा। इस दौरान वाद-विवाद से बचना चाहिए, इस दौरान पारिवारिक जीवन समृद्ध होगा। यदि कुछ मतभेद होंगे तो उन्हें दूर करने के मौके भी मिलेंगे। कामकाज में आपकी प्रतिभा बेहतर रूप से ऊभरेगी। जो लोग कला एवं ऎसी चीजों से जुड़े हैं जिनमें रचनात्मकता अधिक है उस क्षेत्र में सफलता के अच्छे मौके भी मिलेंगे। जीवन साथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बिता पाएंगे। इस समय का  लाभ उठाने के लिए वर्तमान पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनी एकाग्रता और परिश्रम में कमी नहीं आने देनी चाहिए तभी सफलता का स्वाद चख पाएंगे। 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Gemini

मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर/ Venus Transit अष्टम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। यह समय सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों पक्षों को दिखाने वाला होगा। इस समय व्यर्थ की सोच व चिंता रह सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक अलगाव भी हो सकता है। इस समय पर आप कुछ अधिक जिद्दी हो सकते हैं, इसके साथ ही हो सकता है कि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त न करना चाहें। प्रेम संबंधों में छुपे हुए रिश्तों को लेकर भी काफी पसोपेश की स्थिति रह सकती है। वाणी में क्रोध व कटुता आ सकती है इसलिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इस समय प्रेम संबंधों को लेकर कुछ अधिक उत्सुकता देखने को मिल सकती है, जिस कारण से कुछ रिशतों में तनाव या मतभेद भी उभर सकते हैं। व्यवसाय में कुछ लाभ के योग हैं लेकिन इस समय शेयर मार्किट इत्यादि में संभल कर निवेश करना ही बेहतर होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से स्थिति कमजोर होगी। मौसम का प्रभाव तथा कुछ त्वचा से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। इस समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेते रहना बेहतर होगा। 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Cancer

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सप्तम भाव में होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति संबंधों में नए आयाम जोड़ने वाली होगी। जीवन में कुछ लोगों के साथ नए रिश्ते बनाने का अवसर भी प्राप्त होगा। सप्तम भाव मुख्य रूप से विवाह/ marriage और साझेदारी को दर्शाता है अत: इन बातों पर शुक्र का विशेष प्रभाव दिखाई देगा। दांपत्य जीवन और प्रेम जीवन को फलने फूलने का अवसर मिलेगा। सामाजिक तौर पर लोगों के साथ अच्छे संबंध विकसित होंगे। साझेदारी से जुड़े काम अब सुचारू रूप से आगे बढ़ सकते हैं। इस समय परिवार के साथ कुछ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आप स्वयं को लेकर भी अधिक जागरूक होंगे। आप अपने रहन सहन में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।  माता-पिता का प्रेम एवं सहयोग आपके लिए काफी सकारात्मक होगा। इस समय पर पेट के निचले हिस्से से संबंधित रोग एवं कफ से संबंधित परेशानियां अधिक रह सकती हैं।  

शुक्र के मकर राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Leo

सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र के गोचर/ Venus Transit का प्रभाव छठे भाव में होगा। इस गोचर के दौरान चंचलता बनी रहेगी और बदलाव रह सकते हैं। काम में प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है इस समय लापरवाही आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती है । धन के मामले में कुछ कर्ज लेने की आवश्यकता भी पड़ सकती है और साथ ही किसी वस्तु के लिए धनार्जन करने की कोशिशें भी तेज होंगी। जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह से निभाएंगे, लेकिन हो सकता है कि आपको दूसरे लोगों का उतना समर्थन ना मिल पाए। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि स्वास्थ्य को नुकसान होने की संभावना है। यह समय कुछ कठिन साबित हो सकता है, इसलिए आपको सतर्क और परिश्रमी बने रहने की जरूरत है। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास करने से बचना होगा अन्यथा चुनौतियां अधिक परेशान कर सकती हैं । 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Virgo

कन्या राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का प्रभाव पंचम भाव/ fifth house पर होगा। इस समय शुक्र का प्रभाव आपके भीतर रोमांच, उत्साह एवं ज्ञान को विस्तार करने वाला होगा। आप काम काज में आगे बढ़ सकते हैं।  आप सामाजिक जीवन और दोस्तों के साथ समय अधिक बिता सकते हैं। विनम्र और दूसरों के प्रति सह्रदय युक्त व्यवहार द्वारा नए रिश्ते बना सकते हैं। किसी के साथ अपनी भावनाओं को खुल कर अभिव्यक्त कर सकते हैं। आप जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे तथा लोगों के मध्य आपकी छवि भी एक उदार व्यक्ति के रूप में उभर सकती है। परिवार का सकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी, नया घर और वाहन इत्यादि का सुख भी पा सकते हैं। बड़े भाई बहनों से आपको कुछ सुझाव मिल सकते हैं । ऐसे में आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। काम के मामले में आप अच्छे से नीतियों को लागू कर पाएंगे। इस समय छात्र अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को करने में सक्षम हो सकते हैं। 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Libra

तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव में होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति सकारात्मक कहीं जा सकती है, जो सुख और तृप्ति प्रदान करने वाली होगी। यह पारिवारिक संबंधों में सुधार का समय होगा। आपके द्वारा किए जाने वाले प्रयास भी कुछ बेहतर हो सकते हैं। मुसीबत के समय परिवार के करीब रहना आपके लिए बेहतर होगा। यदि कुछ कामों के चलते आप घर से दूर हैं, तो घर वापसी के अवसर भी मिल सकते हैं। घर पर इस समय कुछ नई चीजों का आगमन भी हो सकता है। वाहन, वस्त्र से संबंधित वस्तुएं मिल सकती हैं। माता की ओर आप अधिक केन्द्रित होंगे और उनके प्रति स्नेह व चिंता का भाव आपके मन में रह सकते हैं।  माता-पिता को खुश करने हेतु भी आप कुछ न कुछ कार्य कर सकते हैं। नौकरी/ Job में आप अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। बौद्धिक क्षमता में निखार होगा तथा इस समय सामाजिक जीवन में भी आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Scorpio

वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का गोचर तृतीय भाव/ third house में होगा। इस समय आप की रचनात्मकता को निखरने का अच्छा अवसर मिल सकता है। कला और संगीत से जुड़ी रचनात्मकता प्रबल रहेगी जिसके कारण सफलता भी प्राप्त हो सकती है। स्त्री पक्ष से कुछ सुखद क्षण प्राप्त हो सकते हैं। भाई बंधुओं के साथ कुछ मौज मस्ती के अवसर मिल सकते हैं। इस समय आप कुछ लापरवाही एवं आलस्य दर्शा सकते हैं इस कारण दूसरे शायद आपकी क्षमता को बेहतर तरीके से न समझ पाएं इसलिए इस स्थिति पर नियंत्रण रखना होगा। आंतरिक शांति के लिए कुछ समय प्रकृति व खुद के साथ समय बिताना भी जरूरी होता है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिए आगे बढ़ कर काम कर सकते हैं। कुछ छोटी यात्राएं भी इस समय पर हो सकती हैं। कार्यभार की अधिकता के कारण थकान अधिक होगी तथा कठिन समय का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए आपको कार्यों को सावधानी पूर्वक करना होगा। 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Saggitarius

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर/ Venus transit दूसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। दूसरा भाव धन, वाणी एवं कुटुंब को दर्शाता है अत: इन सभी पहलुओं पर शुक्र की उपस्थिति अवश्य असर डालने वाली होगी। आपको किसी न किसी रूप से धन की प्राप्ति हो सकती है, इसके अलावा पैसों के मामलों में आप कुछ निवेश से जुड़े काम कर सकते हैं। परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। आपके बोलचाल में कुछ कोमलता भी हो सकती है साथ ही अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर लेने में भी आप सक्षम होंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुखद पल बिता सकते हैं । इस समय आप आत्मीयता और रोमांस से भरे पलों का आनंद भी ले पाएंगे। छात्र अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रख सकते हैं। अपने शिक्षकों द्वारा कुछ नोट्स एवं आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर पाएंगे जो परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकती हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति से जुड़े मसलों पर सकारात्मक रुख रह सकता है।

शुक्र के मकर राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Capricorn

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर उन्हीं की राशि में होगा, अत: पहले भाव पर यह  स्थिति बनने से मानसिकता और व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। इस समय आप अपने दिल की बातों को कहने में कुछ अधिक सहज होंगे। आप के मन में प्रेम जैसी भावनाएं भी उमड़ सकती हैं लेकिन इस समय पर अपने फैसलों और सोच को लेकर अधिक सजग रहना होगा। जो लोग प्यार/ Love में हैं उन्हें एक-दूसरे के साथ बातें करने और कुछ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। एक दूसरे की बातों को सुनें तथा रिश्तों को प्रगाढ़ करने की कोशिश करें, इससे उनमें लड़ाई-झगड़े और विवाद नहीं होंगे। वित्तीय निर्णय लेने में किसी की सहायता लेना बेहतर हो सकता है अथवा पार्टनर भी एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। इस समय सौंदर्य की अच्छी समझ विकसित होगी तथा इन चीजों की ओर रुझान अधिक रह सकता है।  अगर व्यर्थ के मुद्दों से बचें तो पारिवारिक जीवन सामान्य रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी परेशानी होगी जो मुख्य तौर पर खानपान के बदलाव के चलते अधिक बढ़ सकती है। 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Aquarius

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर द्वादश भाव में होगा। इस स्थान पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण प्रभाव मिलाजुला रह सकता है। इस समय बाहरी संपर्कों द्वारा काम मिलने तथा धनार्जन करने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। इस समय मित्र चुनते समय सावधान रहें क्योंकि विश्वासघात भी मिल सकता है। ठगे जाने के आसार हैं, इसलिए, दूसरों पर विश्वास सावधानी और सतर्कता से करना ही उचित होगा। खर्चों की अधिकता से इंकार नहीं किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन उन्हें आप भाग्य के सहयोग द्वारा दूर कर पाने में सक्षम होंगे। प्यार के मामले में जल्दबाजी से बचना चाहिए और ऑनलाइन फ्रेंडशिप इत्यादि में खुद को बहुत अधिक न उलझाएँ । माता के स्वास्थ्य/ Health को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। परिवार से किसी कारण से दूर जाना पड़ सकता है अथवा यात्राओं के योग भी हैं। 

शुक्र के मकर राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Capricorn on Pisces

मीन राशि के लोगों  के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव/ Eleventh house में होगा। शुक्र के लाभ भाव में गोचर द्वारा कुछ चीजों में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। इस समय इच्छाएं अधिक मजबूत होंगी कुछ नया करने और पाने की चाह मन में घर कर सकती है। इस गोचर के दौरान भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं, उनके साथ कुछ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मसलों में धीरे-धीरे सुधार होगा। इसी के साथ आय के अन्य स्रोत खोजने के लिए अपनी ओर से आपकी कोशिशें भी तेज होंगी। परेशानियां हल होंगी और सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़-चढ़  कर हिस्सा भी ले पाएंगे। अपने जीवन साथी की ओर से कुछ सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कला विषयों से जुड़े छात्रों को बेहतर मौके मिल सकते हैं। इस समय कुछ यात्राओं के अवसर भी मिल सकते हैं जो पारिवारिक एवं शिक्षा संबंधित मामलों को लेकर हो सकते हैं।

शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
21 Feb,2021
से
16 Mar,2021

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius  विचारों तथा कल्पनाओं को पूर्ण करने वाला होता है। कुंभ राशि वायु तत्व युक्त है, जब शुक्र इस स्थान पर स्थित होता है तो भौतिकताओं की प्राप्ति के लिए अग्रसर करने में सहायक होता है। इस समय पर कई मामलों में व्यक्ति को अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है। कुंभ राशि में शुक्र की स्थिति एक व्यक्ति को रचनात्मक एवं कौशल पूर्ण करती है। कई नई चीजों के प्रति क्रियाशील बनाती है। कुंभ राशि के लोग शांत और रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं, वह सामाजिक होने और किसी के साथ संलग्न होकर उसके अनुभवों , संस्कृति में मिलने-जुलने का आनंद भी लेते हैं और जब शुक्र इस स्थान पर होता है तो ऐसे में मेलजोल की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।

शुक्र के कुम्भ में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Aquarius on Aries

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव पर होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक रह सकती है। इस समय लोग सेवा से जुड़े कामों में शामिल हो सकते हैं। घर के बड़े भाई की ओर से आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। कुछ सामाजिक समारोह एवं किसी शैक्षिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी भी रह सकती है। विवाह/ marriage और प्रेम संबंधों सहित सभी प्रकार के रोमांटिक रिश्तों को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी कुछ बातें एक मुद्दा बन सकती हैं लेकिन रिशतों  को बेहतर बनाने की कोशिश भी होगी। इस समय कुछ आकर्षक सौदों का संकेत भी मिलता है। करियर में सफलता का मार्ग खुलेगा  इसलिए समय अनुकूल है क्योंकि वित्तीय स्थिरता और प्रयास में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। 

शुक्र के कुम्भ में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Taurus

वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव/ Tenth house में होगा। इस स्थान पर गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में  नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। कुछ लोगों का सहयोग पद प्राप्ति एवं आर्थिक तौर पर आगे बढ़ने के कुछ मौके आ सकते हैं। वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का समय होगा एवं कुछ विरोधियों की ओर से आपको पीछे खींचने की कोशिश भी की जा सकती है। इस समय सजगता के साथ आगे बढ़ना बेहतर होगा। कार्य स्थल पर कुछ भी टीका टिप्पणी करने से बचना चाहिए। इस गोचर के दौरान काम पर ध्यान देने की जरूरत है और दूसरी चीजों पर कम, अन्यथा आपकी छवि धूमिल हो सकती है। कुछ मामलों में लापरवाही या आलसी होना नुकसान पहुंचा सकता है जबकि कड़ी मेहनत से सफलता पाने के लिए बेहतर समय होगा। 

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Gemini

मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव में होगा। यह समय यात्रा, भाग्य, धार्मिकता और मान- सम्मान को प्रभावित करता है। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग संचार एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियों में लगे हुए हैं उनके पास अच्छे मौके होंगे। इस समय आगे बढ़ने के कुछ मौके अचानक मिल सकते हैं। कुछ धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं अथवा गुरुजनों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए समय अनुकूल रह सकता है। इस समय विदेश में शिक्षा के लिए आवेदन भी किए जा सकते हैं। अपने लोगों का सहयोग करने में इस समय आप आगे रहेंगे और इसी के साथ दूसरों को आर्थिक/ finance रूप से भी सहयोग दे सकते हैं। पिता की ओर से प्रेम व सहयोग मिलेगा साथ ही बड़ों की सलाह इस समय लाभदायक सिद्ध हो सकती है। 

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Cancer

कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव में होगा। शुक्र की इस स्थिति के चलते आर्थिक क्षेत्र एवं संबंधों के मामले में संभल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। काम में आर्थिक स्थिरता और रफ़्तार मिलने में कुछ समय लग सकता है, इसलिए अधिक व्यय से बचना बेहतर होगा इसके साथ ही धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे शोध से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता है। प्रेम एवं संबंधों/ Love and relationships में लोगों का जीवन थोड़ा कठिन हो सकता है। गुप्त संबंध इस समय सामने आ सकते हैं। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने साथी के साथ तालमेल बिठाना अच्छा होगा। आप धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। इस समय जल जनित रोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसी के साथ संक्रमण इत्यादि से आपको बचना चाहिए।साफ सफाई बनाए रखना अनुकूल होगा।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Leo

सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर सातवें भाव में होगा। सिंह राशि के तीसरे और दसवें भाव का स्वामी शुक्र है तथा सप्तम भाव में इसकी स्थिति आपसी संबंधों एवं कार्यक्षेत्र/career पर महत्वपूर्ण असर डालने वाली होगी। प्रेम संबंधों में आपकी इच्छाएं अधिक रह सकती हैं और अपना कुछ समय इसमें बिताएंगे जिससे रिश्तों में मजबूती भी आएगी। घरेलू जीवन में खर्च की अधिकता रह सकती है। बच्चों एवं रहन सहन पर खर्चा अचानक बढ़ भी सकता है। वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग, जिम्मेदारियों के निर्वहन में सकारात्मक रहेगा । व्यापारिक सौदों से लाभ प्राप्त हो सकता है, इसके साथ ही साझेदारी के काम में भी कुछ विस्तार हो सकता है । जो लोग विदेशी कंपनियों में कार्यरत हैं उन्हें कुछ प्रमोशन और लाभ भी मिलने की संभावना है। सभी कामों के बीच स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना अनुकूल होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन यदि आप रिश्ते में ईमानदार रहेंगे तो ऐसी स्थिति आपको  अधिक परेशान नहीं करेगी। 

शुक्र के कुम्भ में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Virgo

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में होगा। कन्या राशि के लिए शुक्र दूसरे और नौवें भाव का स्वामी है। इस समय गोचर में कन्या राशि के छठे भाव में इसका प्रवेश कई मामलों में ध्यान से आगे बढ़ने की रणनीति को दर्शाने वाला होगा। सजग एवं शांत रहकर किए गए फैसले ही स्थिति को बेहतर करने में सक्षम होंगे। वैसे छठा भाव/sixth house परेशानी के समय का प्रतीक है। ऐसे में शुक्र जैसे शुभ ग्रह की स्थिति होने पर कन्या राशि के लिए समय संघर्ष एवं जिम्मेदारी की अधिकता को दर्शाता है। इस समय मानसिक तनाव एवं निराशा का भाव उत्पन्न हो सकता है। इस कारण स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। यदि आप किसी प्रकार के व्यसनों में पड़े हुए हैं तो अब उसका असर बढ़ सकता है। स्त्री पक्ष से कुछ वाद विवाद की स्थिति भी उभर सकती है। यह समय परीक्षा में कड़े संघर्ष को दर्शाता है। बाहरी संपर्क द्वारा लाभ मिल सकता है तथा पद प्राप्ति के योग भी बनते हैं। इस समय पर कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रह सकती है तथा लोगों के साथ नए व्यावसायिक संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। 

शुक्र के कुम्भ में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Libra

तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। शुक्र तुला राशि का स्वामी है और ऐसे में पंचमस्थ स्थिति कुछ सकारात्मक फल देने वाली हो सकती है। इस समय अंतर्ज्ञान की स्थिति अच्छी होगी। कला के क्षेत्र में कुशलता बेहतर दिखाई देगी। छात्रों को अपने गुरुजनों का सहयोग एवं दिशा निर्देश मिलेंगे जो उनके लिए आने वाले समय में काफी सहायक हो सकता है। कुछ नए प्रेम संबंधों की शुरुआत का समय होगा, एवं मित्रों के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का मौका भी होगा। यात्राओं पर जाने का अवसर मिलेगा और साथ ही नए लोगों के साथ बेहतर रिश्ते बन सकते हैं। इस समय दंपतियों को संतान सुख भी प्राप्त हो सकता है। यह समय नई चीजों से रुबरु होने का होगा। नई विचारधारा सामने होगी। कुछ बेहतरीन वस्तुओं की खरीदारी एवं प्राप्ति का समय भी होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है , लापरवाही सेहत/health के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। 

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Scorpio

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव/ fourth house को प्रभावित करने वाला होगा। शुक्र वृश्चिक राशि के लिए सप्तम और बारहवें भाव का स्वामी है और यह चौथे भाव में स्थित होगा जो आपके सुख को प्रभावित करेगा । इस समय कुछ नए सदस्यों का आगमन परिवार में चहल पहल बढ़ा सकता है। माता पक्ष से आप कुछ प्रेम एवं सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा को लेकर सजगता एवं एकाग्रता को बनाए रखना कुछ मुश्किल हो सकता है। नई चीजों की खरीदारी या गिफ्ट इत्यादि की प्राप्ति का भी समय है। इस समय वाहन, वस्त्र एवं कुछ घरेलू वस्तुओं की प्राप्ति के योग बनते हैं। घर की साज सज्जा में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। रिश्तों में स्त्री पक्ष का सहयोग इस समय कुछ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्षेत्र में रफ्तार धीमी रह सकती है जिसके चलते काम में देरी भी हो सकती है, इसलिए इससे बचने की आवश्यकता होगी। यह समय व्यय में अधिकता का होगा। 

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Sagittarius

धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर तृतीय भाव को प्रभावित करने वाला होगा। धनु राशि के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी/ Eleventh house Lord होता है और इस समय पर शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होने से परिश्रम द्वारा सफलता अर्जित करने का अवसर बेहतर होगा। परिवार में कुछ विषयों पर वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। आप भाई बहनों के साथ अधिक समय बिताएंगे एवं एक दूसरे के लिए सहायक भी बन सकते हैं। संचार में अधिक व्यस्त हो सकते हैं इसके साथ ही इन चीजों द्वारा सफलता प्राप्ति के भी अवसर बनेंगे। छोटी यात्राएं इस समय हो सकती हैं, इसके साथ ही खर्च भी अधिक होगा लेकिन साथ ही किसी न किसी तरह से धन प्राप्ति भी होगी। परिवार के साथ मिलकर कुछ धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। इस समय विरोधियों से कुछ परेशानी होगी या हो सकता है कि अपने काम में दूसरों का हस्तक्षेप होने से स्थिति अनुकूल न हो पाए । ऐसे में चिड़चिड़ाहट भी होगी लेकिन दूसरों की नीतियों को समझते हुए काम करना ही बेहतर होगा। छात्रों को प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा जिसके दूरगामी प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। 

शुक्र के कुम्भ में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Capricorn

मकर राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव/ second house में होगा। शुक्र मकर राशि के पंचम और दशम भाव का स्वामी होता है। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति के चलते वाणी में प्रभावशीलता देखने को मिल सकती है। अपने संचार कौशल द्वारा काम निकलवाने की योग्यता अब काम आ सकती है। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक आपके पक्ष में रह सकती है। कार्यक्षेत्र में रुकावटों के बावजूद काम आगे बढ़ सकता है। कुछ दूरस्थ स्थिति लोगों के साथ मेलजोल बढाने के अवसर मिल सकते हैं। इस समय खाने पीने की चीजों की ओर रुझान अधिक रह सकता है, इसी के साथ कुछ विशेष चीजों के प्रति लगाव भी अधिक रहेगा। परिवार में कुछ लोगों के आगमन से  परिस्थितियां बदली हुई सी लग सकती हैं, इसलिए यह समय संभल कर काम करने का होगा। व्यर्थ के विवादों में खुद को उलझाने से बचना चाहिए। 

शुक्र के कुम्भ में गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Aquarius

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर प्रथम भाव में ही होगा। यह समय मानसिकता और व्यवहार में बदलाव को दर्शाएगा। इस समय आपके भीतर कुछ नई चीजों को करने का विचार रह सकता है। स्थान बदलाव को लेकर भी आप विचार कर सकते हैं। अपने आप को लेकर भी अधिक सजग रह सकते हैं। कुछ मामलों में आप लापरवाह या मनमर्जी भी हो सकते हैं । दूसरों से प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। माता पिता का सहयोग आपके लिए कुछ राहत देने वाला हो सकता है। मित्रों के साथ कुछ भ्रमण के अवसर मिल सकते हैं । खर्च अधिक रह सकता है। परिवार के वरिष्ठ लोगों की सलाह व सुझाव आपके लिए सकारात्मक परिणाम ला सकते हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मजबूत होंगे, साथी का सहयोग आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में भी सहायक हो सकता है। पार्टनर के साथ मिलकर साझेदारी/partnerships से जुड़े कामों में कुछ अच्छे लाभ को दर्शाते हैं। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और ऐसे में लोगों के मध्य आप स्वयं को मजबूती से स्थापित कर पाएंगे। 

शुक्र के कुम्भ में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Pisces

मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर इस समय व्यय भाव में होगा। ऐसे में स्थिति कुछ उतार-चढ़ाव लिए रह सकते हैं। आपको अपने खर्चों/ expenses को लेकर अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। निवेश योजनाओं के प्रति सजग रहने की जरूरत होगी। परिश्रम अधिक हो सकता है और भागदौड़ की अधिकता के चलते आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। इस समय कार्यक्षेत्र में विरोधी आप पर भारी हो सकते हैं। यह शांति एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने का समय है। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना चाहिए। व्यर्थ की चीजों पर भी व्यय हो सकता है। इस समय आपको किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में अपनों की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी जिसके कारण आप पर दबाव बन सकता है। यात्राएं बाहरी संपर्क द्वारा लाभ को दर्शाती हैं। इस समय विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों के लिए धनार्जन के अच्छे अवसर हो सकते हैं। इस समय सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आंखों से संबंधित समस्या , तथा खान पान की लापरवाही के चलते परेशानी हो सकती है।

आप यह भी जान सकते हैं कि किस प्रकार ज्योतिष/astrology आपकी करियर और नौकरीवैवाहिक जीवन की समस्याओं में आपकी सहायता  करता है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शुक्र के प्रभावग्रहों के गोचर के बारे में भी पढ़ सकते हैं। साथ ही जन्मकुंडली, लव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव के बारे में भी पढ़ सकते हैं।
शुक्र का मीन राशि में गोचर | Venus transit in Pisces
17 Mar,2021
से
09 Apr,2021

10 Apr,2021
से
03 May,2021

04 May,2021
से
28 May,2021

29 May,2021
से
21 Jun,2021

22 Jun,2021
से
16 Jul,2021

17 Jul,2021
से
10 Aug,2021

11 Aug,2021
से
05 Sep,2021

06 Sep,2021
से
01 Oct,2021

02 Oct,2021
से
29 Oct,2021

29 Dec,2022
से
21 Jan,2023

31 Mar,2022
से
26 Apr,2022

27 Apr,2022
से
22 May,2022

23 May,2022
से
17 Jun,2022

18 Jun,2022
से
13 Jul,2022

06 Aug,2022

07 Aug,2022
से
30 Aug,2022

31 Aug,2022
से
23 Sep,2022

24 Sep,2022
से
17 Oct,2022

18 Oct,2022
से
10 Nov,2022

11 Nov,2022
से
04 Dec,2022

05 Dec,2022
से
28 Dec,2022

22 Jan,2023
से
14 Feb,2023

15 Feb,2023
से
11 Mar,2023

12 Mar,2023
से
05 Apr,2023

06 Apr,2023
से
01 May,2023

02 May,2023
से
29 May,2023

07 Aug,2023
से
01 Oct,2023

02 Oct,2023
से
02 Nov,2023

03 Nov,2023
से
29 Nov,2023

30 Nov,2023
से
24 Dec,2023

25 Dec,2023
से
17 Jan,2024

24 Apr,2024
से
18 May,2024

07 Nov,2024
से
01 Dec,2024

02 Dec,2024
से
27 Dec,2024

28 Dec,2024
से
28 Jan,2025

31 Mar,2024
से
23 Apr,2024

19 May,2024
से
11 Jun,2024

12 Jun,2024
से
06 Jul,2024

07 Jul,2024
से
30 Jul,2024

31 Jul,2024
से
24 Aug,2024

25 Aug,2024
से
17 Sep,2024

18 Sep,2024
से
12 Oct,2024

13 Oct,2024
से
06 Nov,2024

30 May,2025

31 May,2025
से
28 Jun,2025

29 Jun,2025
से
26 Jul,2025

20 Aug,2025

21 Aug,2025
से
14 Sep,2025

15 Sep,2025
से
08 Oct,2025

09 Oct,2025
से
01 Nov,2025

02 Nov,2025
से
25 Nov,2025

26 Nov,2025
से
19 Dec,2025

20 Dec,2025
से
12 Jan,2026

13 Jan,2026
से
05 Feb,2026

06 Feb,2026
से
01 Mar,2026

02 Mar,2026
से
25 Mar,2026

26 Mar,2026
से
18 Apr,2026

19 Apr,2026
से
13 May,2026

14 May,2026
से
07 Jun,2026

08 Jun,2026
से
03 Jul,2026

04 Jul,2026
से
31 Jul,2026

06 Nov,2026
से
21 Nov,2026

22 Nov,2026
से
31 Dec,2026

27 Oct,2027
से
28 Dec,2027

21 Nov,2027
से
14 Dec,2027

15 Dec,2027
से
07 Jan,2028

21 Mar,2027
से
14 Apr,2027

15 Apr,2027
से
09 May,2027

10 May,2027
से
03 Jun,2027

04 Jun,2027
से
27 Jun,2027

28 Jun,2027
से
23 Jul,2027

15 Aug,2027

16 Aug,2027
से
08 Sep,2027

09 Sep,2027
से
02 Oct,2027

03 Oct,2027
से
26 Oct,2027

08 Jan,2028
से
02 Feb,2028

27 Feb,2028

28 Feb,2028
से
27 Mar,2028

28 Mar,2028
से
31 Jul,2028

01 Aug,2028
से
30 Aug,2028

31 Aug,2028
से
26 Sep,2028

27 Sep,2028
से
22 Oct,2028

23 Oct,2028
से
15 Nov,2028

16 Nov,2028
से
12 Sep,2028

10 Dec,2028
से
02 Jan,2029

30 Oct,2029
से
27 Feb,2030

27 Jan,2029
से
19 Feb,2029

20 Feb,2029
से
15 Mar,2029

16 Mar,2029
से
08 Apr,2029

09 Apr,2029
से
03 May,2029

04 May,2029
से
27 May,2029

28 May,2029
से
22 Jun,2029

15 Jul,2029

16 Jul,2029
से
10 Aug,2029

11 Aug,2029
से
04 Sep,2029

05 Sep,2029
से
02 Oct,2029

29 Oct,2029

28 Feb,2030
से
31 Mar,2030

26 Apr,2030

27 Apr,2030
से
22 May,2030

23 May,2030
से
16 Jun,2030

17 Jun,2030
से
12 Jul,2030

13 Jul,2030
से
05 Aug,2030

06 Aug,2030
से
30 Aug,2030

31 Aug,2030
से
23 Sep,2030

24 Sep,2030
से
17 Oct,2030

18 Oct,2030
से
10 Nov,2030

11 Nov,2030
से
04 Dec,2030

05 Dec,2030
से
28 Dec,2030