अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
06 November, 2023
(Monday)
to
26 November, 2023
(Sunday)

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
28th November 2020 - 16th December 2020
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
21st November 2021 - 9th December 2021
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
13th November 2022 - 2nd December 2022
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
6th November 2023 - 26th November 2023
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
28th December 2023 - 6th January 2024
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
29th October 2024 - 3rd January 2025
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
24th October 2025 - 22nd November 2025
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
6th December 2025 - 28th December 2025
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
2nd December 2026 - 21st December 2026
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
26th November 2027 - 14th December 2027
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
17th November 2028 - 5th December 2028
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर और इसके प्रभाव
10th November 2029 - 29th November 2029
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का धनु राशि में गोचर
- बुध का कन्या राशि में गोचर
- बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर
- बुध का कर्क राशि में गोचर
- बुध का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव
- बुध का वृषभ राशि में गोचर
- बुध का मिथुन राशि में गोचर
- बुध का मेष राशि में गोचर
- बुध का मीन राशि में गोचर
- बुध का मकर राशि में गोचर
- बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
बुध के गोचर/Mercury transit में प्रभाव काफी मिले जुले परिणाम मिलते हैं। गोचर काल में बुध एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैदिक ज्योतिष/Vedic Astrology के अनुसार, यह आपकी आंतरिक आवाज और विचारों को प्रभावित करता है। बुध ग्रह, संचार-विचार तथा ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास, हास्य, प्रतिभा, परिवार, वित्त और अन्य में स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Aries
बुध का गोचर मेष राशि के लोगों के आठवें भाव को प्रभावित करने वाला होगा। यह समय सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम देता है। इस गोचर काल में अष्टम भाव में प्रवेश होने पर स्थितियां काफी प्रभावशाली होगी और इसके साथ साथ चुनौतियां अधिक रह सकती हैं। आम तौर पर, यह भाव एक आशाजनक स्थिति नहीं दर्शाता है, हालांकि कई लाभ होते हैं, फिर भी थोड़ा स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए काम में बदलाव व कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रयास आपको अच्छे परिणाम नहीं दे पाएं और इससे थोड़ा निराशा भी हो सकती है। लेकिन उम्मीद न खोएं और खुद को साबित करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करें। आपको आने वाले समय में बेहतर लाभ प्राप्त होंगे। आप में से कुछ को वेतन वृद्धि भी मिल सकती है लेकिन साथ में सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान और खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय आपका स्वास्थ्य आपके लिए कुछ गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है इसलिए खान पान में सात्विकता बनाए रखें और संतुलित आहार को भोजन में शामिल करना उचित होगा।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Taurus
वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर सप्तम भाव/Seventh house में होगा। इस स्थान पर बुध की स्थिति के चलते नए विचार और नई सोच देखने को मिल सकती है। इस गोचर की अवधि के दौरान, बुध सप्तम भाव में चला जाता है। बिजनेस के लिए यह समय बदलाव की स्थिति को दर्शाता है। इस समय पर काम के क्षेत्र में साझेदारी से जुड़े काम में संभल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। आपके काम में अच्छी गति देखने को भी मिल सकती है। बाहरी संपर्क द्वारा कुछ नई चीजों की खरीद की भी संभावना है। अगर आप किसी नए स्टार्टअप के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ चीजों को बेहतर तरीके से सोच विचार करके ही कोई फैसला लेना अनुकूल होगा। कुछ अप्रत्याशित स्रोतों से आपको लाभ मिल सकता है। कुछ यात्राओं के योग भी दिखाई देते हैं। इस अवधि में अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं, लेकिन जीवन साथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद भी देखने को मिल सकते हैं।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Gemini
मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर/Mercury transit छठे भाव में होगा। इस अवधि में लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आपकी कोई आदत स्वास्थ्य के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। त्वचा एवं रक्त संबंधी समस्या होने का संकेत भी दिखाई देता है। आपके बोलचाल और भाषा शैली में कुछ कठोरता हो सकती है, ऐसे में दूसरों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के विवाद से बचना ही अनुकूल होगा। इस समय पर कानून मसलों में भी आपकी भागीदारी देखने को मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि भविष्य में अधिक खर्च आपके लिए एक बड़ी समस्या बन सकते हैं। इस दौरान कुछ दोस्त या परिवार की ओर से कुछ सहायता प्राप्त हो सकती है। नए कार्य क्षेत्र में अवसर भी प्राप्त होंगे और कड़े संघर्ष की स्थिति लाभ दिलाने में सहायक होगी।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Cancer
कर्क राशि के लिए बुध का गोचर पंचम भाव में होगा, जिससे आपकी आय पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस समय उच्च शिक्षा हेतु छात्रों को मौके मिल सकते हैं, कुछ नई संस्थानों में प्रवेश प्राप्ति के लिए आवेदन से जुड़ी प्रक्रियाओं में भी भाग ले सकते हैं। अपनी योजनाओं को पूरी तरह से क्रियान्वित करने में सक्षम होने के लिए प्रयास तेज करने होंगे। बाजार में सबसे मजबूत प्रतिस्पर्धा का अवसर भी देखने को मिलेगा। इस समय आप अपने प्रयासों द्वारा प्रशंसा पाने में सफल भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को बाजार में कुछ बड़े ब्रांड के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कला और रचनात्मकता के साथ खेल कूद से जुड़ी गतिविधियों में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का सिंह राशि प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Leo
सिंह राशि के लिए बुध ग्रह का गोचर चतुर्थ भाव में होगा। इस गोचर की अवधि के दौरान, आपके सुख का भाव प्रभावित होगा। इस समय को धन कमाने और लाभ कमाने के अवसरों की तलाश में लगे रह सकते हैं। कुछ नई चीजों, भौतिक वस्तुओं जैसे वस्त्र, नया वाहन इत्यादि खरीदने के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है।
परिवार के साथ कुछ मामलों में विवाद देखने को मिल सकता है। वैचारिक मतभेद होने से घर से दूरी भी पनप सकती है। माता-पिता का सहयोग मिल सकता है, सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने रिश्तेदारों के साथ बातचीत कर पाएंगे और मित्रों के साथ मिल पाएंगे। संपत्ति से जुड़े कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिन्हें जल्द से जल्द निपटाने की आवश्यकता है, अन्यथा, यह कुछ विवादों को जन्म मिल सकता है। कार्यक्षेत्र/Office में बदलाव और प्रयासों का समय भी बना रहने वाला है।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Virgo
कन्या राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर/Mercury transit तीसरे भाव पर होगा। इस भाव में स्थित बुध के कारण प्रयासों में वृद्धि का समय होगा। बुध का प्रभाव आपके संचार को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपकी भाषा शैली प्रभावशाली थी। काल पुरुष कुंडली के अनुसार आपका तीसरा घर बुध का घर है, जो ग्रह को और अधिक मजबूत बनाता है। छात्रों को इस गोचर के माध्यम से लाभ मिल सकता है। आपकी बौद्धिकता में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे, आपके प्रयास आपको कई अन्य पहलुओं में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। कुछ यात्राएं लगातार भी हो सकती हैं, हालांकि कुछ समय के लिए उनसे बचने की सलाह दी जाती है या अधिक जरूरी यात्राएं न हों तो उन्हें टाल देना अनुकूल होगा। कुछ आर्थिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Libra
तुला राशि के लिए बुध ग्रह का गोचर दूसरे भाव में होगा। आपका दूसरा भाव वाणी भाव भी होता है, इसलिए यहां स्थित बुध के प्रभाव से आपकी भाषण क्षमता प्रभावशाली रह सकती है। आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बेहतर होगा। लोग आपके विचारों को समझ पाएंगे और आप विवाद इत्यादि में स्थिति को अपने पक्ष में कर पाने में भी सक्षम रह सकते हैं। इस समय आपको इस बात पर भी ध्यान में रखना होगा कि आपके शब्द किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचा पाए, इसलिए आपको शब्दों के चुनाव के बारे में जागरूक और सतर्क रहना चाहिए अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को कुछ लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आपकी नई नीतियां आपके व्यवसाय को बढ़ावा देने वाली हो सकती हैं। आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए धन का निवेश भी कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने निवेश को लेकर थोड़ा गंभीर होना चाहिए, क्योंकि घाटे की भी स्थिति इस समय पर असर डाल सकती है, इसलिए निवेश करने से पहले सभी चीजों की जांच कर लेना अनुकूल होगा।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Scorpio
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर इस समय पर पहले भाव पर इस राशि पर ही होगा। बुध की स्थिति के प्रभाव द्वारा आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मानसिक रूप से विचारधारा में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ आप शायद गंभीर निर्णय लेने में सक्षम रह सकते हैं, इसलिए अभी जल्दबाजी के फैसलों को कुछ समय के लिए टाल देना भी अनुकूल ही होगा। कुछ मामलों में अति आत्मविश्वास वाद-विवाद का कारण बन सकता है, और ऐसे में आप किसी की भावनाओं को ठेस भी पहुंचा सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और धैर्य के साथ आगे बढ़ना अनुकूल होगा। इस दौरान आपके भाई-बहन आपका साथ मिल सकता है। अपनों के प्रति आपका प्यार और स्नेह रहेगा। आप अपने खान पान और पहनावे को लेकर भी थोड़ा उत्सुकता दिखा सकते हैं, ऐसे में खर्चों का समय भी अभी रह सकता है। इस समय जीवन साथी के साथ आप अपने संबंधों को भी अधिक झुकाव में होंगे और उनके साथ कुछ अधिक समय बिताने की इच्छा भी रख सकते हैं।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Sagittarius
धनु राशि के लिए बुध का गोचर बारहवें भाव/Twelfth House में होगा। बुध के इस गोचर के प्रभाव स्वरूप आपको सकारात्मक और और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। बुध के गोचर का प्रभाव आपके खर्चों में वृद्धि लाने वाला हो सकता है। आप अपना अधिकांश धन विशेष कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। जो छात्र उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं, उन्हें मौका मिल सकता है। कुछ नई चीजों से जुड़ने तथा जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी इस समय पर मिलेगा। इस समय कड़ी मेहनत करनी होगी तब बेहतर परिणाम प्राप्त हो पाएंगे। किसी बाहरी संपर्क या व्यक्ति द्वारा कुछ काम में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। सामाजिक रूप से व्यस्तता अधिक रहेगी कुछ ट्रैवलिंग ज्यादा होने से भी स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करना होगा। कुछ लाभदायक निवेशों/Investment में सौदा करेंगे जो लंबे समय में मददगार साबित होंगे।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Capricorn
मकर राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर एकादश भाव पर होगा। इस गोचर के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। लाभ के भाव को प्रभावित करने के कारण आप कुछ अपना धन प्राप्त कर पाएंगे। आपकी वाणी में दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता होगी लेकिन सतह ही कुछ कठोरता भी अधिक बढ़ सकती है। रिश्तों में आप कुछ जिद्दी भी रह सकते हैं और किसी वस्तु को पाने के लिए काफी प्रयासशील भी होंगे। अपनी योजनाओं द्वारा किसी के साथ मिलकर कुछ नए काम का आरंभ करने का विचार भी रहेगा। इस समय पर होने वाले कानूनी विवादों में आप अच्छे परिणाम को भी पा सकते हैं। ऑफिस में काम करने वालों को उनके सीनियर का सहयोग मिलेगा और आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स/Communication skills में सुधार होगा, जिससे आप अपने कार्यस्थल पर गति प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए संघर्ष अधिक होगा, लेकिन इस समय गुरु जनों की ओर से कुछ सहायता मिलने से परिणामों को सुधारने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Aquarius
कुंभ राशि के लिए बुध का गोचर इस समय दशम भाव पर होगा। बुध के कार्यक्षेत्र पर प्रभाव के होने से आपके काम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लगा रह सकता है। कुछ विरोधी आपके पीछे से अधिक बातें कर सकते हैं। नौकरीपेशा जीवन में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रयास आपको सफलता प्राप्त करने का मौका देंगे। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत करने के लिए आपको कोशिशों को करते रहने की आवश्यकता होगी। परिवार और काम दोनों स्थानों पर तालमेल बनाने की की जरूरत रहेगी। इस समय पर पार्ट टाइम काम का मौका भी मिल सकता है छात्र भी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ आय प्राप्ति की कोशिशों में सफल हो सकते हैं। रिश्ते में रहने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी यात्रा के कारण अपने साथी से दूर जाना पड़ सकता है। आपका संचार और धैर्य रखने से आपको अपने साथी के साथ अपनी शर्तों को बनाए रखने में मदद मिलेगी तथा अपने साथी का सहयोग भी मिल सकता है।
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Scorpio on Pisces
मीन राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर नवम भाव/Ninth House पर होगा। इस स्थान पर बुध की स्थिति का प्रभाव कुछ धार्मिक अथवा लंबी दूरी की यात्राओं का समय भी हो सकता है। कुछ सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। किसी बड़े वरिष्ठ व्यक्ति की ओर से आपको अपने कामों को करने का उद्देश्य प्राप्त होगा तथा सहायता भी मिल पाएगी। सामाजिक रूप से आप आस पास के लोगों के साथ जुड़ पाएंगे। आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है, लेकिन इस समय खर्चों का भी समय होगा। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपके प्रयास बेकार नहीं जाएंगे और आपको अपने कार्य को अंजाम देने में किसी का साथ भी प्राप्त हो सकता है। फैमिली बिजनेस को विस्तार/Family business expansion और लाभ कमाने का मौका मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी नए स्थान पर जाने, नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिल पाएगा। दांपत्य जीवन में साथी के सहयोग द्वारा कुछ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती दिखाई देगी।
Mercury Transit
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का धनु राशि में गोचर
- बुध का कन्या राशि में गोचर
- बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर
- बुध का कर्क राशि में गोचर
- बुध का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव
- बुध का वृषभ राशि में गोचर
- बुध का मिथुन राशि में गोचर
- बुध का मेष राशि में गोचर
- बुध का मीन राशि में गोचर
- बुध का मकर राशि में गोचर
- बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त