मुख्य पृष्ठ राशिफल वृषभ राशिफल 2021

प्रीमियम उत्पाद

वृषभ राशिफल 2021

वार्षिक राशिफल २०२१ भविष्यवाणी/yearly horoscope 2021 prediction उस वर्ष के ग्रह गोचर/गति पर आधारित होते हैं। इन ग्रहों की गति सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतः प्रत्येक को इन ग्रहों की गति/गोचर के प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए, इनकी गति के विपरीत निर्णय करने से बचना चाहिए। आइए, अब वृषभ २०२१ राशिफल पूर्वानुमान/Taurus 2021 horoscope prediction के बारे में बताना शुरू करते हैं :

यह वर्ष वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए संघर्षों से भरा हो सकता है। जहां एक ओर, न्यायाधीश शनि उर्फ भगवान शनि कामकाजी व्यक्तियों के लिए यह साल लाभकारी बनाए रख सकते हैं वहीं दूसरी ओर, व्यवसायियों की परीक्षा ले सकते हैं, जिससे उनके कार्यक्षेत्र में समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अप्रैल से सितंबर तक इसमें सुधार होने से उन्हें असाधारण सफलता मिल सकती है। भगवान शनि की कृपा से 

आर्थिक जीवन में सुधार आने के कारण, इस साल आपके पास धन की कोई कमी नहीं हो सकती है।

आप २०२१ में अपनी संपत्ति की संभावनाओं, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर नि:शुल्क कैलकुलेटर द्वारा गणना भी जान सकते हैं। 

वृषभ राशिफल २०२१ : वृषभ राशिफल २०२१ पूर्वानुमान/ Taurus Horoscope 2021: Taurus Horoscope 2021 Prediction 

वृषभ २०२१ राशिफल/Taurus 2021 horoscope  के अनुसार, जनवरी, अप्रैल का पहला पखवाड़ा/ दो सप्ताह मई से जुलाई के अंतिम सप्ताह की अवधि और सितंबर का महीना आपके लिए शुभ समय हो सकता है। इसके विपरीत जनवरी का प्रथम सप्ताह, अप्रैल का उत्तरार्ध और सितंबर से नवंबर तक का समय अशुभ हो सकता है। 

वृषभ राशि वाले छात्रों के लिए वर्ष २०२१ सामान्य रह सकता है। कुछ परेशानियों के बावजूद, परीक्षा में सफलता की संभावना भी बनी हुई है। जनवरी का दूसरा सप्ताह अत्यधिक आशाजनक हो सकता है। ऐसा परिणाम पाने के लिए आपको जितना संभव हो कठिन परिश्रम करना होगा जितना आपने पहले कभी नहीं किया होगा। वृषभ ज्योतिष पूर्वानुमान/ Taurus astrology prediction के अनुसार, वृषभ वालों के लिए शुरू के दो महीने पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन उसके बाद जल्दी ही चीजों में सुधार होकर जून तक ऐसा ही रह सकता है। याद रखना चाहिए, कि आपको साल के मध्य में अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल ध्यान रखना पड़ सकता है। 

केतु और मंगल की दृष्टि विवाहित व्यक्तियों के लिए प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न कर सकती है, लेकिन बृहस्पति की स्थिति आपके वैवाहिक जीवन में अत्यधिक आनंद ला सकती है। वर्ष का मध्य बच्चों के लिए बहुत अच्छा होने के कारण वे उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। प्रेमियों के लिए वर्ष २०२१ उनकी आशाओं और उम्मीदों से अलग हो सकता है। आपके और आपके प्रेमी के बीच गलतफहमियों के कारण समस्याएं होने से वाद-विवाद हो सकते हैं। आपकी लव लाइफ के लिए मई और सितंबर श्रेष्ठ मास हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से राहु और केतु की अशुभ दृष्टि आपके लिए यह साल प्रतिकूल बना सकती है। परिणामस्वरूप, नेत्र विकारों कमर और पेट से जुड़ी समस्याओं की अत्यधिक संभावना हो सकती है। 

मानव जीवन में ज्योतिष/astrology की भूमिका और वर्तमान समय में राशिफल की प्रासंगिकता विषयों पर हमारे नवीनतम साक्षात्कार आउटलुक इंडिया/ द वीक्स/ हिंदुस्तान टाइम्स के साथ ही नीचे दिए गए हमारे समाचार अनुभाग में भी पढ़ सकते हैं।

करियर संबंधी वृषभ राशिफल २०२१ भविष्यवाणी/ Taurus Career Horoscope 2021 Prediction 

करियर की दृष्टि से, करियर वृषभ राशिफल २०२१ के भविष्यवाणी/ Taurus horoscope 2021 prediction for career के अनुसार, वर्ष २०२१ करियर के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। भगवान शनि की दशा के कारण आपके व्यावसायिक जीवन में भाग्य आपके पक्ष में रह सकता है। नौवें भाव/ ninth house में शनि की स्थिति अनुकूल होने के कारण आपको मनचाहा स्थानांतरण भी मिल सकता है। नौकरी/जॉब बदलने की योजना बना रहे वृषभ राशि वालों को सफलता मिलने की बेहतर संभावना हो सकती है, जिससे उन्हें करियर में महत्वपूर्ण उछाल अनुभव हो सकता है। वृषभ राशि वाले कारोबारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता हो सकती है।

वृषभ २०२१ करियर राशिफल/Taurus 2021 career horoscope के अनुसार, साझेदारी के व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को निसंतान व्यक्तियों के साथ कोई भी अनुबंध करने से बचना चाहिए क्योंकि वह अपने पिछले कर्मों के कारण आपके व्यवसाय में हानि का कारण बन सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ संबंधों में गिरावट होने की अत्यधिक संभावना के कारण, व्यावसायिक साझेदारों से अलग हुआ जा सकता है। इस वर्ष व्यवसाय में सफलता पाने के लिए काम की मांग, निरंतर प्रयास और कोई भी शॉर्टकट का इस्तेमाल न करना ही एकमात्र विकल्प हो सकते हैं। साल के शुरू में कार्यक्षेत्र में हानि की संभावना होने के साथ ही अप्रैल से सितंबर तक सफलता मिलना तय हो सकता है। चंद्र राशि के अनुसार, करियर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

वित्त संबंधी वृषभ राशिफल २०२१ भविष्यवाणी/ Taurus Finance Horoscope 2021 Prediction 

वृषभ वित्त राशिफल २०२१/Taurus finance horoscope 2021 के अनुसार, वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। बारहवें भाव/ twelfth house में मंगल की स्थिति से आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होने से आपको उन्हें कम करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपको आर्थिक रूप से अपने जीवनसाथी या प्रेमी द्वारा अत्यधिक हानि हो सकती है, जिसका खर्च उठाने के लिए आपको तैयार रहना पड़ सकता है। इसके लिए वर्ष की शुरुआत से ही धन संग्रह करना आपके हित में हो सकता है। 

बृहस्पति से शुभ प्रभाव द्वारा छ: अप्रैल से पन्द्रह सितंबर के लगभग विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होने से कुछ राहत मिल सकती है। साथ ही नवें भाव/ ninth house में शनि स्थित होकर आर्थिक रूप से आपको धन प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। कुंडली/ natal chart के अनुसार, किसी अचल संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। 

वृषभ राशिफल के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करने वाले वृषभ राशि वालों का भाग्य अगस्त से सितंबर तक अनुकूल होने के कारण सरकार की ओर से कोई वाहन या घर की प्राप्ति हो सकती है। जनवरी, अप्रैल के पहले पखवाड़े और सितंबर से नवंबर के समय में अधिक धन संचय के योग बन सकते हैं। फिर भी, एक समय ऐसा भी आ सकता है जब धन की कमी या हानि हो सकती है। नीचे दिए गए लिंक पर धन संबंधी संपूर्ण ज्योतिष की अधिक जानकारी पाने के लिए क्लिक कर सकते हैं।

शिक्षा संबंधी वृषभ राशिफल २०२१ भविष्यवाणी/ Taurus Education Horoscope 2021 Prediction 

वृषभ शिक्षा राशिफल २०२१/ Taurus education horoscope 2021 के अनुसार, वर्ष २०२१ छात्रों के लिए अशांति भरा हो सकता है। परिणामस्वरूप, इस समय शैक्षिक रूप से ध्यान और एकाग्रता बनाए रखने से रखना बेहतर हो सकता है। जनवरी के दूसरे सप्ताह से अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक आपके लिए शुभ समय हो सकता है। भाग्य के अनुकूल होने से आप शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। छात्रों के उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयास भी पूरे हो सकते हैं।

अप्रैल के बाद सितंबर तक का समय अवरोधों से भरा रह सकता है, लेकिन बीस नवंबर तक अच्छा समय आने पर आपको अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। वृषभ राशिफल २०२१/ Taurus horoscope 2021 के अनुसार मई से जुलाई और अगस्त से सितंबर तक परिणामों की घोषणा होने के कारण, छात्रों को अपने परिणामों के लिए थोड़ी ज्यादा प्रतीक्षा करने की आवश्यकता हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए छ: सितंबर से दो अक्टूबर और बाईस अक्टूबर से पांच दिसंबर तक अत्यधिक सफलता मिल सकती है। फिर भी यह समय अभिमान न करके, सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करने का है। विदेश में शिक्षा का सपना देख रहे छात्रों के लिए सितंबर से अक्टूबर तक का समय अच्छा हो सकता है तथा कुछ को विदेश में अपना करियर बनाने के अवसर भी मिल सकते हैं। 

परिवार संबंधी वृषभ राशिफल २०२१ भविष्यवाणी/ Taurus Family Horoscope 2021 Prediction

परिवार के लिए वृषभ राशिफल २०२१/Taurus horoscope 2021 for family द्वारा पारिवारिक मामलों पर बहुत अनुकूल समय होने का संकेत मिलता है, लेकिन पूरे वर्ष २०२१ के दौरान ऐसा नहीं रहेगा। जनवरी से मध्य फरवरी तक अधिक परेशानियां होने पर, धैर्य बनाए रखना चाहिए क्योंकि मध्य फरवरी से इसमें सुधार होना शुरू हो सकता है। यह समय आपको संपत्ति सहित नए सामान सामान खरीदने के अवसर भी दे सकता है। 

वृषभ २०२१ परिवार राशिफल/ Taurus 2021 family horoscope के अनुसार, बृहस्पति के चौथे भाव (fourth house) पर दृष्टि पड़ने से मध्य अप्रैल से अक्टूबर तक अत्यधिक खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। इस समय के दौरान आपके परिवार में चारों तरफ सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहेंगे। आपको पारिवारिक संबंधों के भीतर और उनके बीच में पूर्ण सहयोग का अनुभव भी हो सकता है।

माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी मामलों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। मंगल का तृतीय भाव/ third house  से चतुर्थ भाव/ fourth house की ओर गति या गोचर होने से जुलाई से सितंबर के पहले तक का समय थोड़ा मानसिक तनाव भरा हो सकता है। लेकिन कुछ भी गंभीर नहीं होने का संकेत मिलने के कारण आपको शांत रहना चाहिए। उनके स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने से, जुलाई के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर सितंबर के बाद यह सारा तनाव दूर हो सकता है। 

विवाह और बाल संबंधी वृषभ राशिफल २०२१ भविष्यवाणी/ Taurus Marriage & Children Horoscope 2021 Prediction 

वृषभ राशिफल २०२१/ Taurus horoscope 2021 में वैवाहिक जीवन को समस्याग्रस्त बनाने का सारा श्रेय केतु उर्फ "छाया ग्रह" को जाता है। आपके वैवाहिक जीवन में आपके और आपके जीवनसाथी के बीच गलतफहमियों के कारण, तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी से अप्रैल का समय आपके लिए कठिन हो सकता है। मंगल की गति/युति के कारण जीवनसाथी के साथ गंभीर समस्याएं और वाद-विवाद पैदा होने के कारण, सतर्कता रखते हुए अपने क्रोध को दबाए रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। साथ ही, प्रत्येक मामले को शांति से सुलझाने या हल करने की कोशिश कर सकते हैं। 

साल २०२१ के मध्य में शुक्र के अनुकूल प्रभाव पड़ने से आपका जीवन प्रेम और आकर्षण से भर सकता है। वृषभ वैवाहिक राशिफल २०२१/ Taurus marriage horoscope 2021 के अनुसार, चार मई से अठाईस मई तक आप और आपके जीवनसाथी के बीच अत्यधिक आकर्षण बना रह सकता है। साल भर एक दूसरे के साथ बेहतर समझ सभी तर्क-वितर्क को सुलझाकर, आपके हित के लिए बेहतर कार्य कर सकती है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय हमेशा आपसी सहमति से लिए जा सकते हैं। आप शायद कभी नहीं समझ सकते कि यह निर्णय आपके बेहतर भविष्य के लिए कितना मजबूत और स्थिर आधार तैयार कर सकता है। 

बृहस्पति की स्थिति आपके बच्चों के लिए २०२१ की अच्छी शुरुआत दे सकती है। पंद्रह सितंबर से बीस नवंबर तक का समय लाभकारी हो सकता है। अगस्त और सितंबर भी अनुकूल रह सकते हैं। मार्च से अप्रैल तक अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। कुंडली में उनके लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा का योग होने के कारण, मध्य अप्रैल से मई तक आपके बच्चों का विदेश में शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप बाल ज्योतिष और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा, के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य संबंधी वृषभ राशिफल २०२१ भविष्यवाणी/ Taurus Health Horoscope 2021 Prediction 

स्वास्थ्य संबंधी वृषभ राशिफल २०२१/ Taurus horoscope 2021 for health में ग्रहों के विपरीत नियोजन और मेल/युति से २०२१ का समय अच्छे स्वास्थ्य का संकेत नहीं देता है। वृषभ राशि वाले,  स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर साल के शुरू से ही सतर्क रह सकते हैं। 

वृषभ स्वास्थ्य २०२१/Taurus health 2021 के अनुसार छाया ग्रहों- राहु और केतु के प्रथम भाव (first house), सातवें भाव/ seventh house में लग्न ग्रह स्थित होने और बारहवें भाव/ twelfth house में मंगल का पारगमन और आठवें भाव/ eighth house में सूर्य और बुध के स्थित होने से, इन सभी ग्रहों के प्रभाव और संयोजन के मिले-जुले प्रभावों से स्वास्थ्य संबंधी मामले कष्टकारी हो सकते हैं। 

अत: वृषभ राशि वालों को, वर्ष २०२१ के शुरू से ही स्वास्थ्य संबंधी मामलों में स्वयं ही सावधानी रखनी चाहिए। पेट और शरीर के निचले हिस्सों और हड्डियों के दर्द पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, डॉक्टर से नियमित रूप से मुलाकात और सलाह ऐसे सभी मामलों को दूर कर सकती है। किसी भी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होने के कारण आपको चिंता नहीं करनी चाहिए। जन्म कुंडली/natal chart में स्वास्थ्य संबंधी मामलों के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

प्रेम संबंधित वृषभ राशिफल २०२१ भविष्यवाणी/ Taurus Love Horoscope 2021 Prediction

वृषभ प्रेम राशिफल २०२१/ Taurus love horoscope 2021 के अनुसार, यह वर्ष प्रेम के संबंध में बृहस्पति की दृष्टि के कारण औसत रह सकता है। साल के शुरू में ही आप दोनों के बीच गलतफहमियों को आप स्वयं ही सुलझाने में सक्षम हो सकते हैं। लेकिन इस वर्ष इन वाद-विवादों के बने रहने के कारण इन मामलों को सुलझाना और शांति बनाए रखना, आपके प्रेम जीवन का अभिन्न अंग हो सकते हैं, अन्यथा; चीजें खराब हो सकती हैं। 

प्रेम संबंधों के लिए वृषभ २०२१ राशिफल/ Taurus 2021 horoscope for love & relationships के अनुसार, वृषभ राशि वाले प्रेमियों के लिए सितंबर और मई का समय श्रेष्ठ हो सकता है। वर्ष के इस समय, आप अपने प्रेमी के निकटतम रहते हुए उनके प्रति अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। लव लाइफ के दबाव में स्वयं को तनाव में नहीं रखना चाहिए। प्रेमी की नजरों में अच्छी छवि बनाए रखकर आप स्वयं को गलतफहमियों से सुरक्षित रख सकते हैं। प्रेम विवाह ज्योतिष पर अपने प्रेम संबंध से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक किया जा सकता है।

वृषभ राशि के लिए ज्योतिष के उपाय/ Astrology Remedies for Taurus Zodiac Sign

१) भगवान शनि को शांत रखने के लिए शनिवार को शनि मंदिर जाना चाहिए।

२)  हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने की आदत बनानी चाहिए।

३)  उगते हुए सूर्य को तांबे के बर्तन से जल अर्पित करना चाहिए। 

४) पितृ पक्ष में बुजुर्गों को कुछ छोटे दान करना बेहतर हो सकता है।

 ५) अपने माता-पिता के साथ आनंदपूर्वक समय बिताना चाहिए। यदि संभव हो, तो उन्हें उनकी मनपसंद जगह भी ले जा सकते हैं। 

६) परिवार के अंदर और बाहर दोनों जगह महिलाओं के प्रति अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना चाहिए। 

७) जितना संभव हो नए संबंधों में नहीं जाना चाहिए। 

८) किसी भी रत्न को धारण करने या ज्योतिष की धार्मिक क्रियाओं को जन्म कुंडली के विश्लेषण के बाद ही बताया जा सकता है। ऐसी धार्मिक क्रियाओं में व्यक्ति की प्रचलित परिस्थितियां और कार्मिक/ karmic प्रवृत्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

आप यह भी जान सकते हैं कि जन्म कुंडली/natal chart  में चंद्र राशि के अनुसार ज्योतिष/astrology करियर, आर्थिक मामलों, बाल और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में कैसे मदद कर सकता है। 

नवीनतम ज्योतिष समाचार :  डॉ विनय बजरंगी