प्रीमियम उत्पाद

सभी राशियों के लिए वार्षिक राशिफल 2022

जैसा हम सभी जानते हैं कि दुनिया भर में वर्ष 2021 समस्याओं और चुनौतियों से परिपूर्ण रहा है। वैश्विक महामारी से लेकर बार-बार भूकंपों और तूफानों के घटित होने तक, वर्ष 2021 प्रत्येक के लिए अच्छा नहीं रहा है। वार्षिक राशिफल/Yearly horoscope 2022 की दृष्टि से, वर्ष 2022 आश्चर्यजनक रूप से परिपूर्ण रहने वाला है। 2022 स्वास्थ्य, व्यक्तिगत और व्यावसायिक सहित जीवन के सभी पहलुओं में वृद्धि और सुधार का वर्ष होने वाला है। नया वर्ष, व्यवसायों, व्यावसायिक प्रस्तावों और संतोषप्रद स्वास्थ्य के नए संकेतों से परिपूर्ण रहने वाला है!

वर्ष 2022 में सभी राशियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

कृपया 2022 में अपनी राशि के लिए महत्वपूर्ण सलाह पढ़ें, साथ ही अपने मित्रों और परिवार की राशियों के बारे में भी पढ़ें। क्योंकि ज्योतिष के इन महत्वपूर्ण संकेतों का आपके कर्मों और व्यवहार से कोई लेना-देना नहीं है।

वर्ष 2022 में मेष राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Aries

मेष राशि वाले व्यक्तियों को‌ इस वर्ष सावधानी रखनी होगी। राहु अनुकूल होने के कारण, उत्तम परिणामों की प्राप्ति में मददगार होगा। लेकिन शनि और केतु अनुकूल नहीं होने के कारण मददगार नहीं रहेंगे और जातकों को अपने-अपने क्षेत्रों में केतु के कारण अस्वीकृत व्यक्ति के समान अनुभव हो सकता है।

निराशापूर्ण स्थितियों के कारण व्यापार के नए विचारों पर बिना परामर्श के निर्णय नहीं करना चाहिए। इस वर्ष के राशिफल का विस्तार पूर्वक अध्ययन किए बिना सामान्य रूप से कोई सलाह नहीं दी जा सकती है। 

वर्ष 2022 में वृषभ राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Taurus 

 वृषभ राशि वालों को कुछ ग्रहों के गोचर के कारण गुमराह करने वाली सलाहों और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने परिवार या कार्यस्थल पर अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता हो सकती है। ऐसी स्थितियों में आक्रामक या उत्तेजित होने के बजाय कर्मठतापूर्वक व्यवहार करने का प्रयास करना चाहिए। इसका सार यह है कि गैर-सतर्क जातकों को निश्चित ही असफलताओं का सामना करना पड़ेगा और सतर्क जातक इन स्थितियों के प्रभावों से सुरक्षित हो सकते हैं।

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के, अक्टूबर के बाद से इन परिस्थितियों से बाहर आने के कारण, अत्यधिक चिंता करने जैसी कोई कारण नहीं है। यहां, जीवन संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित निर्णयों को लेने में  राशिफल 2022/Horoscope 2022 सहायक हो सकता है। 

वर्ष 2022 में मिथुन राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव /Important astrology tips for Gemini 

प्रतिकूल कंपनियों में सहयोगियों की प्रतिकूल संगतियों के कारण कानूनी मामलों में सजा, भ्रम और विपत्तियां होने की संभावनाएं हैं और संपत्ति से संबंधित मामलों में भी हानि होने की संभावना है। इस वर्ष बड़े निवेश करने से बचना चाहिए।

निवेश करने के बजाय बचत करने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होनी चाहिए। धन और नौकरी या व्यवसाय में बदलाव से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्व माता-पिता की सलाह लेना उचित रहेगा।

भावनाओं को और अधिक नियंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में गलतफहमियों के  गंभीर परिणाम मिल सकते हैं। अतः वैवाहिक और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखना चाहिए। सामान्य रूप से,  2022 के लिए ज्योतिष भविष्यवाणियों/astrology predictions for 2022 के लिए  किसी भी विद्वान ज्योतिषी से संपर्क किया जा सकता है।

वर्ष 2022 में कर्क राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Cancer 

कर्क राशि वाले व्यक्ति, दूसरों के लिए एक अच्छे रक्षक के रूप में उभर सकते हैं। लेकिन इससे उनके मन में अभिमान की भावना उत्पन्न हो सकती है जिससे अवश्य ही बचना चाहिए तथा दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में स्वयं को उलझाने की आदत से भी बचना चाहिए।

व्यर्थ के संबंधों में लिप्त होने की संभावना होने के कारण स्वयं को संबंधित कार्यों तक ही सीमित रखना चाहिए। जुलाई, 2022 तक विलासिता संबंधी वस्तुओं पर खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

जून 2022 तक किसी भी महत्वपूर्ण कार्य का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। ऐसे कार्यों को जुलाई के बाद करने पर अत्यधिक सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति हो सकती है।

वर्ष 2022 में सिंह राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Leo

वर्ष के आरंभ में ही, सिंह राशि के जातकों को व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी लेकिन धोखेबाजी के प्रस्तावों के बारे में सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। नए प्रस्तावों पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए तथा व्यवसाय और व्यावसायिक मामलों में पूर्ण गोपनीयता बनाए रखनी चाहिए।

जीवन और व्यापार में किसी भी नई साझेदारी को न करके, उन्हें रोककर रखने का प्रयास करें और परामर्श के बाद ही निर्णय लेना उचित होगा। मई 2022 तक  नियमित व्यायामों से बचने का जोखिम नहीं लें और परिवार में गलतफहमियों से बचें। विवाहित व्यक्तियों को, अपने संबंधों और ससुराल पक्ष के साथ अवांछित गतिविधियां करने से बचना चाहिए।

वर्ष 2022 में कन्या राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips 2022 for Virgo

फरवरी तक का समय व्यक्तिगत, विवाहित या व्यावसायिक जीवन और व्यवसाय से संबंधित किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए उचित और अनुकूल नहीं है। संतान प्राप्ति के इच्छुक माता-पिताओं के लिए यह वर्ष अत्यधिक शुभ रहेगा। किसी के भी साथ, किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में नहीं उलझना चाहिए।

वर्ष 2022 में तुला राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Libra 

यह वर्ष तुला राशि के व्यक्तियों के लिए परीक्षाओं का वर्ष होने वाला है। करियर और समस्त परिस्थितियों का संतुलन बिगड़ सकता है। वार्षिक करियर राशिफल/ Yearly Career Horoscope द्वारा, करियर संबंधित सटीक ज्योतिष भविष्यवाणियां/ astrology predictions प्राप्त की जा सकती हैं।

समय की इस धारा को पक्ष में करने के लिए थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। इस वैश्विक उथल-पुथल में, नए विचारों के साथ उभरने की संभावना के साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त ध्यान रखने की आवश्यकता है, विशेष रूप से अत्यधिक यात्राओं से बचना चाहिए। यह सभी परिस्थितियां फरवरी 2022 से  सुव्यवस्थित होनी शुरू हो जाएंगी। कोई भी कदम बढ़ाने से पूर्व किसी ज्योतिषी से सलाह लेना लाभकारी हो सकता है। 

वर्ष 2022 में वृश्चिक राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Scorpio

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के संचित धन और संसाधनों में कमी आ सकती है तथा कुछ बुरे लोगों की संगति के कारण अचानक ही नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि वालों को, व्यवसाय से संबंधित वित्त और अपनी ओर से कार्य करने वाले लोगों पर, दृष्टि केंद्रित करने का महत्वपूर्ण समय है। लव लाइफ से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए वार्षिक प्रेम राशिफल/Yearly Love Horoscope से मदद ली जा सकती है।

वृश्चिक राशि वालों को, नियमित दवाओं और व्यायामों से कोई समझौता नहीं करना चाहिए तथा स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर खतरा नहीं होने के बावजूद, नियमित रूप से डॉक्टर के परामर्श में रहना चाहिए।

 नए उद्यमों को आरंभ करने, यात्रा या नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं, लेकिन किसी विद्वान ज्योतिषी से सलाह लेना अधिक फायदेमंद हो सकता है। लेकिन तब तक, संसाधनों को अत्यधिक विवेकपूर्ण तरीके से अनुकूल करने का प्रयास करना चाहिए।

वर्ष 2022 में धनु राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Sagittarius

धनु राशि वालों को, इस वर्ष कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से संबंधित व्यक्तियों को  व्यवसाय के साथ ही, व्यक्तिगत जीवन में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी में भी कमी आने की संभावना है।

स्वास्थ्य, करियर, प्रेम जीवन और वित्त के स्तर पर, 2022 की ज्योतिष भविष्यवाणियों द्वारा मदद हो सकती है। धनु राशि वालों को विदेश यात्राओं की योजना बनाने की सलाह नहीं दी जाती है।

वर्ष 2022 में मकर राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Capricorn

मकर राशि वाले जातकों को तब तक वर्तमान नौकरी पर टिके रहना चाहिए, जब तक विदेश जाने का अवसर प्राप्त न हो। साझेदारी से जुड़े व्यवसायियों के कार्यों के  सहयोगियों और भागीदारों से सावधानी रखनी चाहिए। मई 2022 तक किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण निवेश का निर्णय लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मामले में, अत्यधिक दवाओं की अपेक्षा, आराम करके, मानसिक रूप से को शांत रहना बेहतर  हो सकता है।

वर्ष 2022 में कुंभ राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Aquarius

पदोन्नति और वेतन वृद्धि में कमी के चलते, नौकरी बदलने से पूर्व अत्यधिक सतर्कतापूर्वक ही कोई भी कदम उठाना चाहिए। इस वर्ष संचित संसाधनों का उपयोग न करते हुए, बचत में वृद्धि करने की कोशिशें  करनी चाहिए। जब तक संभव हो, तब तक लंबी यात्राओं की योजनाएं नहीं बनानी चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

माता-पिता और बड़े भाई-बहनों के साथ मेलजोल बढ़ाना चाहिए। सूर्य गोचर के अनुकूल और कृपा होने के कारण, अतीत में हुए मतभेदों के बाद भी बातचीत शुरू करनी चाहिए।

वर्ष 2022 में मीन राशि के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सुझाव/ Important astrology tips for Pisces  

अतिरिक्त सामाजिक गतिविधियों से बचना चाहिए और  संभव होने पर शनि मंदिर जाकर, शनि का आशीर्वाद प्राप्त करना बेहतर हो सकता है। चोरी और गंभीर चोटें लग सकती है। अच्छी स्वास्थ्य संबंधी बीमा योजनाएँ लेने पर विचार करना चाहिए। पिछले दो/तीन वर्षों से ठीक नहीं कराए गए घर का नवीनीकरण करना बेहतर होगा क्योंकि इससे हानिकारक वातावरण से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

परिवार में  पत्नी और बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करने पर विचार करना उचित होगा। आप जन्मकुंडली द्वारा यह जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं कि ज्योतिष नए या स्टार्टअप बिजनेस के विचारों, विवाह ज्योतिष, बाल ज्योतिष और स्वास्थ्य के विषय पर आपकी कैसे मदद करता है।