आज का मेष राशिफल : मेष राशि के लिए आज का दिन फैमिली के लिए थोड़ा मिक्स रहेगा। किसी पुराने मुद्दे को लेकर घर में थोड़ी बहस हो सकती है, खासकर पेरेंट्स या बड़े भाई-बहन से। लेकिन आप सिचुएशन को जल्दी संभाल लेंगे क्योंकि आज आपकी समझदारी टॉप लेवल पर है। करियर - वर्कप्लेस पर थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से हैंडल कर लेंगे। कुछ जरूरी कामों में देरी हो सकती है, लेकिन बॉस आपके डेडिकेशन से खुश रहेंगे। बिजनेस कर रहे हैं तो कोई पुराना क्लाइंट दोबारा कांटेक्ट कर सकता है, जिससे फायदा मिलेगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ा ध्यान देना होगा। मोबाइल या गाड़ी जैसी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर से बात करते वक्त शब्दों का खास ख्याल रखें। एक छोटी-सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। लेकिन अगर आप सॉफ्टली बात करेंगे तो चीज़ें जल्दी सही हो जाएंगी। हेल्थ - आज दिन में थोड़ा समय निकालकर रिलैक्स करें। बाहर का खाने से बचें, पेट थोड़ा सेंसिटिव लग रहा है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: आज का दिन फैमिली टाइम के लिए अच्छा रह सकता है। किसी के साथ कोई स्पेशल फैमिली मीटिंग हो जाए या लंबे समय बाद सब साथ में बैठकर गप्पें मारें। घर में पॉजिटिव एनर्जी रहेगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल बना हुआ है शुभ है। करियर - ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस और मेहनत दोनों नज़र आएंगे। सीनियर्स आपकी तारीफ कर सकते हैं, यह बातें आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती हैं। बिजनेस वालों के लिए आज का दिन किसी नई डील की शुरुआत का है सोच-समझकर फैसले लें, मुनाफा मिल सकता है। फाइनेंस - पैसे को लेकर मन में शांति बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च नहीं है, लेकिन छोटी-मोटी खरीदारी के चक्कर में ज्यादा खर्चा हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में एक नई मिठास आएगी। सिंगल लोगों को भी आज दिल धड़काने वाला मैसेज आ सकता है। हेल्थ - एनर्जी बनी रहेगी लेकिन शुगर और तेल-मसाले से परहेज रखें। अगर वॉक या योग का प्लान बनाएंगे तो पूरा दिन फिट और फ्रेश रहेंगे। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए आज बुध का गोचर रहेगा महत्वपूर्ण जिसके कारण परिवार का सपोर्ट आपको मिलेगा, लेकिन खुद से ज्यादा उम्मीद न लगाएं। किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन रिएक्ट करने से पहले सोच लेना फायदेमंद रहेगा। पैरेंट्स की सेहत या भाई-बहन से जुड़ी कोई खबर थोड़ी चिंता दे सकती है करियर - ऑफिस में आज थोड़ा धीमा दिन रहेगा। टीम वर्क में दिक्कत आ सकती है, कुछ लोग आपकी पीठ पीछे बातें कर सकते हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, आप अपना काम ईमानदारी से करते रहो। फाइनेंस - पैसों को लेकर टेंशन नहीं है लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग का मामला ही आपके खर्चों को अधिक बढ़ा सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। पार्टनर से किसी पुरानी बात पर बहस हो सकती है। हेल्थ - मानसिक थकान ज्यादा रहेगी, नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए घर के लोग आज आपके मूड को पहचान लेंगे। फैमिली से जुड़ा कोई छोटा काम अचानक आपकी जिम्मेदारी बन सकता है। यात्रा के लिए दिन अच्छा है, खासकर दोस्तों के साथ या रिलैक्सेशन ट्रिप के लिए। करियर - आज काम में फोकस अच्छा रहेगा। आपकी प्लानिंग और स्ट्रेटजी से सीनियर्स खुश हो सकते हैं। जो लोग जॉब ढूंढ रहे हैं, उन्हें कोई पॉजिटिव कॉल आ सकती है। बिजनेस में पुराने कस्टमर से दोबारा संपर्क हो सकता है। फाइनेंस - फाइनेंस में थोड़ी राहत मिलेगी कहीं से रुका हुआ पैसा या पेमेंट आ सकती है। लव लाइफ - आज का दिन रोमांटिक है, मैरिज लाइफ में अपने पार्टनर के साथ कोई गहरी बात हो सकती है जिसमें आप घर के मुद्दे तो रखेंगे ही लेकिन अपनी बातें भी कर आएंगे। हेल्थ - इस समय अधिक मसाले वाला खाना या ज्यादा चाय-कॉफी नुकसान कर सकती है इस पर थोड़ा कंट्रोल रखें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : सिंह राशि वाले आज के दिन घर में खुद को लेकर काफी अलग महसूस कर सकते हैं। लोग आपकी बात सुनेंगे, आपकी राय पूछेंगे और आप थोड़े सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी बन सकते हैं। लेकिन ज़रा संभलकर, कोई छोटा सा कमेंट या मजाक भी किसी को बुरा लग सकता है। करियर - ऑफिस में आज आपकी लीडरशिप स्किल्स चमकेंगी। टीम को आप अच्छे से हैंडल करेंगे और कोई प्रेजेंटेशन या डिस्कशन में आप सबसे आगे रह सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए भी दिन बढ़िया रह सकता है बस मेहनत अधिक होगी। फाइनेंस - पैसे की स्थिति मस्त है लेकिन खर्चे भी उसी लेवल पर रह सकते हैं। थोड़ा खर्चीला मूड रह सकता है। लव लाइफ - प्रेम में आज एक्स्ट्रा बातें रह सकती हैं। जो लोग रिलेशन में हैं उनके लिए पार्टनर से कोई सरप्राइज मिलने वाला है। हेल्थ - आज एनर्जी फुल फॉर्म में है लेकिन रात तक थकावट हो सकती है। बैक पेन या गर्दन की अकड़न परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा इमोशनल हो सकता है। आज आपके राशि स्वामी होंगे बदलाव में। घर में कोई बात दिल को छू सकती है या तो किसी पुराने रिश्तेदार की याद, या किसी की कोई मदद करके आपको सुकून मिलेगा। बच्चों की धमाचौकड़ी बड़ों के लिए थोड़ी मुश्किल वाली हो सकती है। करियर - ऑफिस का माहौल थोड़ा अस्त व्यस्त दिखाई दे सकता है लेकिन आप अपने टास्क को टाइम से पूरा कर लेंगे। ध्यान रखें कि किसी की मदद करते-करते खुद की डेडलाइन मिस न कर दें। बिजनेस में आज थोड़ा सतर्क रहना होगा फाइनेंस - पैसों को लेकर मन में हल्का डर रहेगा, शायद किसी पुराने उधार या ई एम आई को लेकर लेकिन घबराएं नहीं, मैनेज हो जाएगा। लव लाइफ - लव लाइफ थोड़ी धीमी है जैसे आप किसी चीज़ को लेकर कंफ्यूज हों। अगर रिलेशनशिप में हैं, तो आज दिल की बात खुलकर कह देना ही सही रहेगा। हेल्थ - हेल्थ थोड़ी कमजोर रह सकती है इम्यून सिस्टम वीक महसूस होगा। विटामिन्स और हेल्दी फूड पर फोकस करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : तुला वालों के लिए आज घर का माहौल थोड़ा इमोशनल रहेगा। किसी करीबी की बात दिल को छू सकती है या किसी पुराने रिश्तेदार से बातचीत हो सकती है जो यादों का पिटारा खोल देगी। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके सिर आ सकती हैं इसलिए काम को लेकर सजग रहें। करियर - ऑफिस में आप शांति से काम करना चाहेंगे लेकिन कोई टीम का साथी या बॉस आपको बार-बार डिस्टर्ब कर सकता है। थोड़ा पेशेंस रखो, सब ठीक हो जाएगा। बिजनेस वालों को आज नया आइडिया दिमाग में आएगा जो सामने आने पर पसंद किया जा सकता है। फाइनेंस - फाइनेंस को लेकर आज थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है इस समय कुछ जरूरी खर्चे सामने आएंगे। लव लाइफ - लव लाइफ में अगर आप कम्युनिकेशन क्लियर रखेंगे तो सब मस्त चलेगा। पार्टनर के साथ कुछ सीरियस बात हो सकती है, जो रिलेशन को गहराई देगी। हेल्थ - आज मन थोड़ा भारी लग सकता है, नेगेटिव सोच से खुद को दूर रखो। मेडिटेशन, वॉक या अपना फेवरेट म्यूजिक सुनो। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन फैमिली के साथ मस्ती और मजाक में बीतेगा। घर का माहौल काफी पॉजिटिव रहेगा, किसी बच्चे या बुजुर्ग की बात आपको हंसा सकती है। छात्र आज के दिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर होमवर्क को पूरा करने में लगे रह सकते हैं। करियर - ऑफिस में आज आपकी परफॉर्मेंस शाइन करेगी। कोई पुराना टारगेट आज पूरा हो सकता है, और उसकी तारीफ भी मिलेगी। जो लोग प्रमोशन या जॉब चेंज के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए भी पॉजिटिव संकेत हैं। बिजनेस वालों को आज थोड़ा संभलकर काम करना होगा कोई डील साइन करने से पहले अच्छे से पढ़ लो। फाइनेंस - आज पैसा आएगा भी और जाएगा भी मतलब इनकम और खर्च दोनों बैलेंस में रहेंगे। बच्चों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में आज स्पार्क रहेगा एक दुसरे के प्रति विचारशील होंगे लेकिन अपने इमोशन को छिपाने से स्थिति बेहतर नहीं होगी मन की बातें शेयर करें। हेल्थ - हेल्थ के मामले में आज दिन अच्छा रहेगा। नींबू पानी या नारियल पानी से बॉडी को हाइड्रेट रखो। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: धनु वालों के लिए आज घर का माहौल हल्का-फुल्का रह सकता है। बच्चों के मामले में माता-पिता व्यस्त रह सकते हैं। किसी का प्रमोशन, परीक्षा का अच्छा रिज़ल्ट या किसी रिश्तेदार से प्यारी खबर सुनने को मिल सकती है। यात्रा का योग बन सकता है अगर प्लान बन जाए तो देर किस बात की। करियर - ऑफिस में आज आपकी एनर्जी बाकी सबसे ज्यादा दिखेगी। बिजनेस में कोई नया आइडिया या प्लानिंग आप सबके सामने रख सकते हैं और चांस है कि दूसरे भी उसकी तारीफ करें। फाइनेंस - आज पैसों के मामले में दिन मिक्स रहेगा। इनकम के साथ-साथ कुछ अचानक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में सामान्य स्थिति रहेगी अपने पार्टनर के साथ किसी शांत या धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर बनेगा। हेल्थ - हेल्थ की बात करें तो आज एनर्जी अच्छी रहेगी, लेकिन शरीर में गड़बड़ रह सकती है कुछ दर्द की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज के दिन ध्यान से काम करने की बात को दोहराता है। ऑब्जर्वेशन बना कर रखें। आप सबको देखेंगे, समझेंगे, लेकिन खुद शांत रहेंगे। फैमिली में कोई डिस्कशन हो सकता है जिसमें आपकी राय भी सुनी जाएगी। करियर - वर्कप्लेस पर आज आपका प्रोफेशनल स्वैग नजर आएगा। आप जो बोलेंगे, लोग उस पर गौर करेंगे। कोई पुराना क्लाइंट या ऑफिस प्रोजेक्ट फिर से एक्टिव हो सकता है। बिजनेस के मामले में आप ट्रैवल भी कर सकते हैं। फाइनेंस - फाइनेंस में थोड़ी राहत रहेगी, किसी से उधार दिया पैसा वापिस मिल सकता है या बोनस जैसी कोई रकम आ सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा सीरियस मूड रहेगा। आप चाहेंगे कि पार्टनर बातों को गहराई से समझे। हेल्थ - हेल्थ की बात करें तो आपको आज खुद को थोड़ा रिलैक्स करने की जरूरत है। काम और तनाव के बीच खुद को मत भूलो। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए आज घर का माहौल थोड़ा अलग रहेगा जैसे सब कुछ शांत है लेकिन अंदर कुछ चल रहा है। फैमिली में किसी की चिंता आपको परेशान कर सकती है माता या पिता की सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत होगी। करियर - ऑफिस में आज आप थोड़ा हटके काम करने की सोचेंगे और यही आपकी ताकत है। बिजनेस वालों के लिए टेक्नोलॉजी से जुड़ा कोई काम फायदा देगा ऑनलाइन प्लानिंग या डिजिटल कैंपेन की शुरुआत अच्छी रहेगी। फाइनेंस - फाइनेंस आज कंट्रोल में रहेगा लेकिन न चाहते हुए भी इस समय कुछ जरूरी चीजों पर खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ - आज लव लाइफ में थोड़ा विश्वास कमजोर हो सकता है लेकिन कुल मिलाकर आप अपनी ओर से रिश्तों को संवारने की कोशिश जरूर करें। हेल्थ - वर्कलोड या ओवरथिंकिंग की वजह से टेंशन महसूस हो सकता है। इस समय खुद को रिलैक्स रखें और ज्यादा सोच से बचें चीजें अपने आप अनुकूल होंगी। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लिए काम की अधिकता रह सकती है। घर की भागमभाग के साथ आपको अपनी पर्सनल चीजों के लिए भी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय आप खुद भी भावनाओं में बहने वाले मूड में रहेंगे। करियर - काम काज में आज के दिन मन थोड़ा कम लगेगा, लेकिन जब भी करने लिए बैठेंगे तो गहराई से करोगे। आज का दिन प्लानिंग और फोकस के लिए बढ़िया है जो काम कल करने थे, उन्हें आज आगे प्लान कर सकते हो। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन अच्छा है कोई छोटी सेविंग बड़ा सुकून दे सकती है। अगर कोई जमीन-जायदाद का मामला है, तो उस पर बात आगे बढ़ सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ सुपर इमोशनल मोड में है, पार्टनर के साथ दिल से दिल की बात होगी। कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। हेल्थ - हेल्थ के लिए दिन बढ़िया है, आपकी सेंसिटिव बॉडी आज थोड़ी लोड फील कर सकती है, इसलिए खुद को आराम देने में संकोच न करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल